OpenAI files confidential IPO paperwork, opens path for Wall Street debut

OpenAI files confidential IPO paperwork, opens path for Wall Street debut

OpenAI’s move follows its rival Anthropic ‘s June 1 disclosure that it is also moving toward an initial public offering of shares (Photo: Reuters)

ChatGPT-maker OpenAI filed preliminary paperwork that would open the door to it becoming a publicly traded company, making itself the third in a powerhouse trio of artificial intelligence companies racing to Wall Street debuts.

The company said Monday it has filed confidential paperwork with the US Securities and Exchange Commission.

“We expect it to leak so we’re just announcing it,” the company said in a written statement. “We have not decided on timing yet; it may be a while because there are things we want to do that are likely easier as a private company. But it’s a complicated set of tradeoffs and this gives us the option to go public sooner if that ends up being best.” 
OpenAI’s move follows its rival Anthropic ‘s June 1 disclosure that it is also moving toward an initial public offering of shares. Both are now following Elon Musk’s space company SpaceX, which has started an IPO roadshow pitching itself as an AI-focused space company.

OpenAI CEO Sam Altman first publicly floated the possibility of an IPO last fall, describing it as the “most likely path” for the company given its size and the need for vast amounts of capital to advance its technology.

Paving the way for going public was OpenAI’s decision last year to reorganise its business structure and convert itself into a public benefit corporation even as it remains technically under the control of a nonprofit.

(Only the headline and picture of this report may have been reworked by the Business Standard staff; the rest of the content is auto-generated from a syndicated feed.)

First Published: Jun 09 2026 | 6:54 AM IST

Source link

आईसक्रीम-मिठाई के शौकीन, चिकन-मटन के दीवाने, वैभव सूर्यवंशी का डाइट प्लान देखकर उड़ जाएंगे होश

आईसक्रीम-मिठाई के शौकीन, चिकन-मटन के दीवाने, वैभव सूर्यवंशी का डाइट प्लान देखकर उड़ जाएंगे होश

आज के दौर में सभी क्रिकेट खिलाड़ी अपनी डाइट को लेकर काफी सख्त रूटीन का पालन करते हैं. टीम में चयन के लिए फिटनेस एक बहुत बड़ा रोल-प्ले करती है. ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ी जिम में वर्कआउट करते हैं, घंटो पसीना बाहते हैं. साथ ही स्ट्रिक्ट डाइट का पालन करते हैं. दिग्गज विराट कोहली से बड़ा उदाहरण कौन हो सकता है. विराट कोहली ने जब भारतीय टीम में कदम रखा था. तब विराट कोहली खाने के शौकिन हुआ करते थे. छोले-भटूरे,आइसक्रीम और मिठाइयां खाना उन्हें खूब पसंद हुआ करता था, लेकिन आज विराट कोहली इन सब चीजों से बहुत दूर जा चुके हैं. विराट कोहली की ही तरह भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को भी खाने का बहुत शौक है.

इस शौक के कारण 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर भी सवाल उठ खड़े होते हैं लेकिन इससे उनके खेल पर कोई भी असर नहीं पड़ता. ऐसे में फैंस यह जरूर जानना चाहते हैं कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को किस तरह का खाना-खाना पसंद है.

स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को सादा घर का बना खाना बेहद पसंद है. इसके अलावा उन्हें मांसाहारी व्यंजनों में मटन, चिकन और मछली खाना बहुत पसंद है. मिठाइयों में उन्हें ‘राजभोग’ बहुत पसंद है और चीट मील में उन्हें आइसक्रीम खाना सबसे अच्छा लगता है.

यह भी पढ़ें – टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम

वैभव सूर्यवंशी बदलेंगे अपनी डाइट प्लान?

आईपीएल 2026 के दौरान जब वैभव सूर्यवंशी से उनके डाइट प्लान के बारे में पूछा गया तो वैभव सूर्यवंशी ने कहा था कि धीरे-धीरे वह फास्ट-फूड खाना छोड़ देंगे. उनका मानना है कि इंटरनेशनल लेवल पर अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है.

उनको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा और डाइट को और भी ज्यादा बहतर करना होगा. जब वैभव सूर्यवंशी अपनी डाइट को बेहतर करेंगे तो और भी ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज़ी करेंगे. लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैभव को उनकी डाइट के साथ ज्यादा छेड़-छाड़ नहीं करनी चहिए. वरना वैभव सूर्यवंशी के खेल प्रदर्शन पर इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें – बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान

Source link

कम होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत… केंद्रीय मंत्री के बयान से आम आदमी को राहत, जानें आज का रेट

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भारत ने E85 फ्यूल लॉन्च किया; पेट्रोल-डीजल दरों में बदलाव नहीं.
  • पेट्रोल कीमतें हैदराबाद में सर्वाधिक; मुंबई, चेन्नई में मामूली बढ़त दर्ज.
  • मंत्री पुरी ने कहा तेल कीमतें जल्द कम होने की उम्मीद है.
  • भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद कच्चे तेल दाम घटने की संभावना.

Petrol-Diesel Rate Today on June 9:  पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से एनर्जी सप्लाई चेन पर दबाव के बीच भारत ने आधिकारिक तौर पर E85 फ्यूल लॉन्च किया, जो देश के इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है. इस दरमियान देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. 

पेट्रोल की बात करें तो, हैदराबाद में कीमत सबसे ज्यादा 115.72 रुपये प्रति लीटर है और उसके बाद तिरुवनंतपुरम में कीमत 115.49 रुपये प्रति लीटर रही. चार मेट्रो सिटीज में- नई दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें क्रमशः 102.12 रुपये और 113.47 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहीं, जबकि मुंबई और चेन्नई में कीमतें मामूली रूप से 3 पैसे और 4 पैसे प्रति लीटर बढ़कर क्रमशः 111.21 और 107.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है. 

शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर  पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली   102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई  111.21 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
नोएडा  102.12 रुपये 95.56 रुपये
गुरुग्राम 103.32 रुपये 95.51 रुपये
पटना  113.35 रुपये  99.36 रुपये
पुणे  111.52 रुपये 98.15 रुपये

पेट्रोलियम मंत्री ने क्या कहा? 

इस बीच, ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान भारतीय उपभोक्ताओं को आने वाले महीनों में कुछ राहत मिल सकती है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि तेल की कीमतें ‘बहुत लंबे समय’ तक अपने मौजूदा ऊंचे स्तर पर बनी रहने की संभावना नहीं है और आने वाले महीनों में इनके कम होने की उम्मीद है.
उनका यह बयान एक ऐसे समय पर आया, जब ईरान से जुड़े तनाव के माहौल के बीच ग्लोबल एनर्जी मार्केट दबाव में है. इसके चलते तेल और गैस की सप्लाई में रुकावट पैदा की है और कच्चे तेल की कीमतों को 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब पहुंचा दिया है.

तनाव के बावजूद कम होगा रेट 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, CNN-News18 से बात करते हुए पुरी ने कहा कि मौजूदा जियोपॉलिटिकल तनाव के बावजूद आने वाले महीनों में तेल और गैस की कीमतों में कमी आने की संभावना है.

दुनिया के सबसे अहम एनर्जी रूट में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होने वाली शिपमेंट पर संघर्ष का असर पड़ने के बाद से ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज़ी से उछाल आया है. संघर्ष शुरू होने से पहले, दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई का लगभग पांचवां हिस्सा इसी संकरे जलमार्ग से होकर गुजरता था. हालांकि, मंत्री ने भरोसा जताया कि कीमतों का मौजूदा स्तर लंबे समय तक बना रहने की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें:

Cheap Petrol: 20 रुपये सस्ता पेट्रोल मिलना तो शुरू हो गया, लेकिन अब तक नहीं आया कोई खरीदार, क्यों? 

शतक और 5 विकेट… वनडे इतिहास में सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने किया है यह कारनामा, लिस्ट में कोई भारतीय

शतक और 5 विकेट… वनडे इतिहास में सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने किया है यह कारनामा, लिस्ट में कोई भारतीय

क्रिकेट में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की अहमियत हमेशा सबसे ज्यादा रही है. जो खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, उन्हें किसी भी टीम की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है. वनडे क्रिकेट के लंबे इतिहास में कई महान ऑलराउंडर हुए, लेकिन सिर्फ चार खिलाड़ी ही ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक ही मैच में शतक जड़ने के साथ-साथ पांच विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)

इस सूची में सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स का है. उन्होंने 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डुनेडिन में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी. रिचर्ड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 गेंदों में 119 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए अपनी ऑफ स्पिन से 10 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट चटकाए. वह वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे.

पॉल कॉलिंगवुड (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड ने 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ नॉटिंघम में यह उपलब्धि हासिल की थी. कॉलिंगवुड ने पहले शानदार 112 रन बनाए और अपनी टीम को 391 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने 31 रन देकर 6 विकेट झटके. उनके हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने मुकाबला 168 रन से अपने नाम किया.

रोहन मुस्तफा (यूएई)

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पूर्व कप्तान रोहन मुस्तफा ने 2017 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अबू धाबी में यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया. मुस्तफा ने ओपनिंग करते हुए 109 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और केवल 25 रन खर्च कर 5 विकेट हासिल किए. उनके ऑलराउंड खेल ने यूएई को यादगार जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें- महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, करुण नायर बने सबसे महंगे खिलाड़ी

बास डी लीडे (नीदरलैंड)

नीदरलैंड के स्टार ऑलराउंडर बास डी लीडे ने 2023 विश्व कप क्वालीफायर में स्कॉटलैंड के खिलाफ यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की. बुलावायो में खेले गए मुकाबले में उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 52 रन देकर 5 विकेट लिए. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए 92 गेंदों में 123 रन की शानदार पारी खेली. उनके इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत नीदरलैंड ने मैच जीतने के साथ 2023 वनडे विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया. डी लीडे वनडे में एक ही मैच में शतक और पांच विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बने.

यह भी पढ़ें- T20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं है राह

भारतीय खिलाड़ी अब तक नहीं कर सके कारनामा
दिलचस्प बात यह है कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी एक ही मैच में शतक और पांच विकेट लेने का यह दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाया है. विश्व क्रिकेट में अब तक सिर्फ चार खिलाड़ियों ने ही इस अनोखी उपलब्धि को हासिल किया है.

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp