अंतिम 18 गेंद में 24 रन और 4 विकेट, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 165 का लक्ष्य

अंतिम 18 गेंद में 24 रन और 4 विकेट, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 165 का लक्ष्य


Pakistan vs England Score: पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान एक बार फिर टीम के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 63 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. मगर अंतिम 3 ओवरों में पाक बल्लेबाजी का पूरी तरह दम निकल गया. सैम अयूब से लेकर कप्तान सलमान आगा तक बड़े-बड़े धुरंधर इस मुकाबले में फ्लॉप रहे.

शुरुआत और अंत, दोनों रहे बुरे

पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन उसके लिए पारी की शुरुआत और अंत भी बुरा रहा. पारी की पहली 21 गेंदों के भीतर पाक टीम 2 विकेट खो चुकी थी और सिर्फ 27 रन बनाए. मिडिल ओवरों में बाबर आजम (25 रन) और फखर जमान (25 रन) ने साहिबजादा फरहान के साथ मिलकर जैसे-तैसे टीम को मुश्किल से उबारा. साहिबजादा फरहान ने इस वर्ल्ड कप में तीसरी बार 50+ स्कोर बनाया. 

एक समय पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए थे. अंतिम 3 ओवर पाक टीम के लिए बहुत बुरे साबित हुए. अंतिम 18 गेंदों पर पाकिस्तानी बल्लेबाज सिर्फ 24 रन बना सके और 5 विकेट गंवा दिए. आखिरी 5 ओवरों की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने 52 रन तो बनाए, लेकिन 6 विकेट खो दिए.

बाबर आजम एक बार फिर टीम पर बोझ साबित हुए, क्योंकि उनकी 25 रनों की पारी 104 के स्ट्राइक रेट से आई. दूसरी ओर शादाब खान ने जरूर 11 गेंद में 23 रनों की तेजतर्रार पारी खेली और टीम को 150 के पार ले जाने में मदद की. आपको बताते चलें कि यह मैच पाकिस्तान के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है. सेमीफाइनल में जाने की दृष्टि से पाकिस्तान का यह मैच जीतना बहुत जरूरी है. 

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लियाम डॉसन ने लिए, जिन्होंने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. वहीं जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवर्टन ने दो-दो विकेट चटकाए. आदिल रशीद भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें:

‘इंशाअल्लाह टीम इंडिया फाइनल में…’, यूसुफ पठान ने दिया बड़ा बयान; जो कहा उससे पूरा देश होगा खुश



Source link

टीम इंडिया को बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़ घर लौटा यह स्टार क्रिकेटर; जानें वजह

टीम इंडिया को बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़ घर लौटा यह स्टार क्रिकेटर; जानें वजह


2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. इस बीच भारतीय टीम को एक बड़ा झटका भी लगा है. टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह टूर्नामेंट को बीच में छोड़ घर लौट गए हैं. मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन इसमें रिंकू सिंह ने हिस्सा नहीं लिया. उनके अलावा बाकी खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए. 

रिपोर्ट में बताया गया है कि रिंकू सिंह के पिता की तबियत खराब हो गई है. उनकी हालत गंभीर है. इसी कारण रिंकू सिंह को अचानक घर लौटना पड़ा है. 28 साल के रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं. रिंकब वापस कब लौटेगें और कब टीम इंडिया से दोबारा जुड़ेंगे, इसे लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

26 फरवरी को भारत का जिम्बाब्वे से है मैच 

2026 टी20 विश्व कप में भारत का अगला मैच जिम्बाब्वे से है. भले ही टीम इंडिया का मैच जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम से है, लेकिन भारत के लिए यह मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि भारतीय टीम को यह मैच बड़े अंतर से जीतना है. वैसे, जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट में काफी शानदार खेली है. वो दो उलटफेर भी कर चुकी है. जिम्बाब्वे ने इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है.  

रिंकू सिंह की जगह अक्षर पटेल को मिल सकता है मौका 

भारत और जिम्बाब्वे का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. यहां की पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल रहती है. ऐसे में अगर रिंकू सिंह उपलब्ध नहीं होते हैं तो फिर उनकी जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. अक्षर के आने से बैटिंग कमजोर भी नहीं होगी और बॉलिंग में एक विकल्प और बढ़ जाएगा. अक्षर टूर्नामेंट में शुरुआती मैच खेले थे, लेकिन फिर उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था. 



Source link

‘इंशाअल्लाह टीम इंडिया फाइनल में’, यूसुफ पठान ने दिया बड़ा बयान; जो कहा उससे पूरा देश होगा खुश

‘इंशाअल्लाह टीम इंडिया फाइनल में’, यूसुफ पठान ने दिया बड़ा बयान; जो कहा उससे पूरा देश होगा खुश


2026 टी20 वर्ल्ड कप की सबसे मजबूत टीम भारत की है, इसमें दुनियाभर में किसी को कोई शक नहीं होगा. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में मिली हार से भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है. अब भारतीय टीम को अपने मैच तो बड़े अंतर से जीतने ही हैं, साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी कुछ हद तक निर्भर रहना होगा. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने कहा है कि इंशाअल्लाह टीम इंडिया में फाइनल में जाएगी. 

इंशाअल्लाह जरूर फाइनल में जाएगी- यूसुफ पठान

पूर्व क्रिकेटर और टीएमएसी से सांसद यूसुफ पठान ने कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “भारतीय टीम को वापसी करना आता है. टीम शानदार वापसी करेगी. हमें उम्मीद है कि भारत चेन्नई में अच्छे अंतर से जीत हासिल करेगा. जिम्बाब्वे भी अच्छा क्रिकेट खेल रही है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन भारतीय टीम हमेशा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करती है.” वहीं उनसे पूछा गया कि क्या भारतीय टीम 2026 टी20 विश्व कप के फाइनल में जाएगी. इसके जवाब में उन्होंने कहा, “इंशाअल्लाह जरूर फाइनल में जाएगी.”

भारत के लिए ऐसे हैं समीकरण 

1- टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे. जीत के साथ ही टीम इंडिया को नेट रन रेट में भी काफी सुधार करना है. ऐसे में जीत का अंतर भी बड़ा होना चाहिए. 

2- वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका से हारे, भारत को इसकी भी दुआ करनी होगी. अगर वेस्टइंडीज की टीम दक्षिण अफ्रीका से हार जाती है तो फिर भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. 

3- अगर भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज, तीनों 2-2 जीत यानी चार-चार प्वाइंट्स के साथ सुपर-8 स्टेज फिनिश करते हैं तो फिर नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा. अभी टीम इंडिया अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर है. वेस्टइंडीज पहले, दक्षिण अफ्रीका दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है. 



Source link

IT Stocks में भूचाल: Dot-Com Crash 2.0 या AI Revolution का Buying Opportunity? | Paisa Live

IT Stocks में भूचाल: Dot-Com Crash 2.0 या AI Revolution का Buying Opportunity? | Paisa Live


Share Market में IT stocks में लगातार गिरावट से Sensex और Nifty दबाव में हैं। Infosys, TCS और Wipro के shares 5–10% टूटे, जबकि New York में IBM में भी बिकवाली दिखी। वजह Tariffs नहीं, बल्कि AI driven Technological Shift मानी जा रही है। Anthropic के Claude 4 और Autonomous Coding Agents से Traditional IT Services model पर दबाव बढ़ा है। Time and Material आधारित model और legacy maintenance revenue को AI automation से चुनौती मिल रही है। हालांकि 2000 जैसा bubble नहीं, 2008 जैसी consolidation दिख रही है—AI अपनाने वाली कंपनियों के लिए यह long-term opportunity बन सकती है।             



Source link

आज इंग्लैंड से हारते ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान? जानें सेमीफाइनल का पूरा गणित

आज इंग्लैंड से हारते ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान? जानें सेमीफाइनल का पूरा गणित


पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का मैच पल्लेकेले में खेला जा रहा है. यह विशेष रूप से पाक टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जो उसी पर भारी पड़ता दिखा. जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन का पहला स्पेल पाक बल्लेबाजों पर भारी पड़ा. सैम अयूब और कप्तान सलमान आगा ने सस्ते में अपना विकेट खो दिया.

यह दोनों ही टीमों का सुपर-8 में दूसरा मैच है. यहां जान लीजिए अगर पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हार मिलती है, तो क्या वह सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो जाएगा. यहां समझ लीजिए पाकिस्तान के क्वालीफाई करने का पूरा गणित.

क्या पाकिस्तान हो जाएगा बाहर?

आज इंग्लैंड के खिलाफ हारने पर भी पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं होगा. आज हारने पर भी उसकी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद कायम रहेगी. आपको बता दें कि पाकिस्तान का अभी एक अंक है, जो उसे न्यूजीलैंड के साथ मैच रद्द होने के बाद मिला था. पाकिस्तान अगले मैच में श्रीलंका को हराकर हरा देता है तो उसके 3 अंक हो जाएंगे. मगर अगले मैच में केवल श्रीलंका पर जीत उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं होगी.

ऐसे सेमीफाइनल में जाएगा पाकिस्तान

आज पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हार मिली तो उसे कामना करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने अगले दोनों मैच हार जाए और अपना अगला मैच श्रीलंका के विरुद्ध जीत जाए. इससे पाकिस्तान के कुल 3 अंक हॉ जाएंगे, जबकि श्रीलंका के 2 और न्यूजीलैंड एक अंक पर सिमट कर रह जाएगा. वहीं इंग्लैंड तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जाएगा, वहीं पाकिस्तान 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर फिनिश करेगा.

यह भी पढ़ें:

भारत के खिलाफ मैच से पहले जिम्बाब्वे के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान, जो कहा वो हर भारतीय को जानना चाहिए



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp