सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दो सीरीज को रिकॉर्ड प्राइस पर मैच्योरिटी से पहले बेचने का कल मौका, जानिए कितनी हो सकती है कमाई? – sovereign gold bond not one but two series of sovereign gold bond will premature tomorrow at a record price – बिज़नेस स्टैंडर्ड

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दो सीरीज को रिकॉर्ड प्राइस पर मैच्योरिटी से पहले बेचने का कल मौका, जानिए कितनी हो सकती है कमाई? – sovereign gold bond not one but two series of sovereign gold bond will premature tomorrow at a record price – बिज़नेस स्टैंडर्ड


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) की एक नहीं बल्कि दो सीरीज को बॉन्ड धारक बुधवार (23 अप्रैल) को मैच्योरिटी से पहले रिकॉर्ड प्राइस पर बेच पाएंगे। इसका मौका सिर्फ उन्हीं बॉन्ड धारकों को मिलेगा जिन्होंने इसके लिए अप्लाई किया है। घरेलू स्पॉट मार्केट में सोने की मौजूदा कीमतों को देखते हुए आरबीआई इन दोनों सीरीज (2017-18 Series IV (IN0020170067) & 2018-19 Series II (IN0020180249) के लिए रिकॉर्ड रिडेम्प्शन प्राइस तय कर सकता है। आईबीजेए (IBJA) के मुताबिक मंगलवार (22 अप्रैल) को घरेलू स्पॉट मार्केट में सोने ने शुरुआती कारोबार में 1 लाख रुपये प्रति लेवल को पहली बार छू लिया।

अब जानते हैं कि आखिर कौन से दो गोल्ड बॉन्ड को बॉन्ड धारक बुधवार को मैच्योरिटी से पहले भुना पाएंगे।

2017-18 Series IV (IN0020170067)

वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी सीरीज यानी 11 वें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को 23 अप्रैल को  मैच्योरिटी से पहले छठी यानी आखिरी बार बेचने का मौका मिलेगा। 5 साल की होल्डिंग पीरियड के बाद इस बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले पहली बार बेचने का मौका बॉन्ड धारकों को 23 अक्टूबर 2022 को मिला था। यह बॉन्ड 23 अक्टूबर 2017 को 2,987 रुपये के इश्यू प्राइस पर जारी किया गया था। इस बॉन्ड के प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के लिए अप्लाई करने की तारीख 24 मार्च  से लेकर 15 अप्रैल तक थी।

SGB Tranche Issue Date Date of premature redemption Dates for submitting the request for premature redemption  IBJA average closing  price  Issue Price  Gross return

2017-18 Series IV

Oct  23,  2017 Apr 23, 2025 Mar 24, 205 to Apr 15, 2025 Rs 9,689 Rs 2,987 224.37%

Source: RBI, IBJA

2018-19 Series II (IN0020180249)

वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी सीरीज यानी 23 वीं  सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को इस महीने 23 अप्रैल को मैच्योरिटी से पहले चौथीबार बेचने का मौका मिलेगा। 5 साल की होल्डिंग पीरियड के बाद इस बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले पहली बार बेचने का मौका बॉन्ड धारकों को 23 अक्टूबर 2023 को मिला था। यह बॉन्ड 23 अक्टूबर 2018 को 3,146 रुपये के इश्यू प्राइस पर जारी किया गया था। इस बॉन्ड के प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के लिए अप्लाई करने की तारीख 24 मार्च  से लेकर 15 अप्रैल तक थी।

SGB Tranche Issue Date Date of premature redemption Dates for submitting the request for premature redemption  IBJA average closing  price  Issue Price  Gross return

2018-19 Series II

Oct 23,  2018 Apr 23, 2025 Mar 24, 205 to Apr 15, 2025 Rs 9,689 Rs 3,146 208% 

Source: RBI, IBJA

क्या  हो सकता है प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन प्राइस?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए इश्यू और रिडेम्प्शन प्राइस आईबीजेए (IBJA) से 24 कैरेट गोल्ड (999) के लिए मिले रेट के आधार पर तय होते हैं। नियमों के अनुसार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन प्राइस प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन की तारीख से ठीक पहले के 3 कारोबारी दिन के लिए आईबीजेए से प्राप्त 24 कैरेट गोल्ड (999) के क्लोजिंग प्राइस का एवरेज होता है। 18 अप्रैल,  19 अप्रैल और 20 अप्रैल को अवकाश होने की वजह से आरबीआई (RBI) इस सीरीज का प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन प्राइस 17 अप्रैल, 21 अप्रैल  और 22 अप्रैल के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर तय करेगा। इस आधार पर अरबीआई इन दोनों सीरीज के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन प्राइस 9,689 रुपये के आस पास तय कर सकता है।

अब जानते हैं कि प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन को लेकर नियम क्या हैं?

कब कर सकते हैं प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन ?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले रिडीम करने का विकल्प भी निवेशकों के पास होता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को आप उसके इश्यू होने के 5 साल बाद मैच्योरिटी से पहले रिडीम कर सकते हैं। आरबीआई प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन की तारीख उस दिन तय करती है जिस दिन इस बॉन्ड पर इंटरेस्ट देय होता है। इस बॉन्ड पर इंटरेस्ट प्रत्येक छह महीने यानी साल में दो दफे मिलता है।

कैसे होती है प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन प्राइस की गणना

मैच्योरिटी से पहले रिडेम्प्शन प्राइस प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन की तारीख से ठीक पहले के 3 कारोबारी दिन के लिए आईबीजेए (IBJA) की तरफ से प्राप्त 24 कैरेट गोल्ड (999) के क्लोजिंग प्राइस का एवरेज होता है।

टैक्स को लेकर क्या हैं नियम ?

अगर आपने मैच्योरिटी पीरियड से पहले रिडीम किया तो टैक्स लिस्टेड फाइनेंशियल एसेट्स की तरह लगेगा। मतलब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के बाद 12 महीने से पहले बेच देते हैं तो होने वाली कमाई यानी कैपिटल गेन को शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन (STCG) माना जाएगा। जो आपके ग्रॉस टोटल इनकम में जोड़ दिया जाएगा और आपको अपने टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स चुकाना होगा। लेकिन अगर आप 12 महीने बाद बेचते हैं तो 12.5 फीसदी लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स चुकाना होगा। लेकिन यदि आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को उसकी मैच्योरिटी यानी 8 साल तक होल्ड करते हैं तो रिडेम्प्शन के समय आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा।


First Published – April 22, 2025 | 3:20 PM IST



संबंधित पोस्ट





Source link

Gold prices at Rs 1 lakh: घरेलू मार्केट में सोने ने पहली बार 1 लाख की चोटी को किया फतह, 19 साल में 10 गुना बढ़ा – gold prices touch 1 lakh level in the domestic market global prices top 3500 usd level – बिज़नेस स्टैंडर्ड

Gold prices at Rs 1 lakh: घरेलू मार्केट में सोने ने पहली बार 1 लाख की चोटी को किया फतह, 19 साल में 10 गुना बढ़ा – gold prices touch 1 lakh level in the domestic market global prices top 3500 usd level – बिज़नेस स्टैंडर्ड


Gold prices at Rs 1 lakh : घरेलू स्पॉट मार्केट में मंगलवार (22 अप्रैल) को सोने ने पहली बार 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल को छू लिया। घरेलू फ्यचर्स मार्केट यानी  (MCX) पर भी सोना 1 लाख के स्तर के बेहद करीब है। सोना को 10 हजार से 1 लाख तक पहुंचने में 19 साल लगे हैं। MCX पर 5 मई 2006 को इसने पहली बार 10 हजार के स्तर को छुआ था। उधर ग्लोबल मार्केट में सोने ने आज रिकॉर्ड 3,500 डॉलर प्रति औंस के लेवल को फतह कर लिया। इस साल सोना अब तक 33 फीसदी मजबूत हुआ है।

सोने की कीमतों में यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आलोचना किए जाने के बाद बतौर सुरक्षित विकल्प (safe-haven) इस बेशकीमती धातु की मांग में और इजाफा होने की वजह से आई है। ग्लोबल लेवल पर खासकर अमेरिका और चीन के बीच छिड़े ट्रेड वॉर के मद्देनजर जो अनिश्चितता की स्थिति बनी है उसमें बतौर सुरक्षित विकल्प (safe-haven) सोने की मांग पहले से ही मजबूत बनी हुई है।

Also Read: Gold ETF in India: 10 महीने के लगातार इनफ्लो के बाद गोल्ड ईटीएफ से लोगों ने मार्च में निकाले पैसे, नेट AUM फिर भी रिकॉर्ड स्तर पर

साथ ही अमेरिकी डॉलर में लगातार कमजोरी ने भी इस बेशकीमती धातु की कीमतों को परवान चढ़ाने में मदद की है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) फिलहाल 3 साल से ज्यादा (मार्च 2022) के अपने लो पर है। सोमवार को यह 97.92  तक नीचे चला गया था। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स इस साल अब तक 9  फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है। जब अमेरिकी डॉलर कमजोर होता है तो सोना उन खरीदारों के लिए सस्ता हो जाता है जो इसे किसी अन्य करेंसी में खरीदना चाहते हैं। इससे सोने की मांग बढ़ सकती है और कीमतों में इजाफा हो सकता है।

Also Read: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले बेचकर बॉन्ड धारक हुए मालामाल !

ब्याज दरों में कटौती की संभावना, अमेरिका सहित दुनिया की अर्थव्यवस्था में स्लोडाउन और महंगाई के बढ़ने की आशंका के मद्देनजर ज्यादातर जानकार सोने को लेकर फिलहाल बेहद बुलिश हैं।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अटैक के चलते पहले से ही छिड़ी ट्रेड वॉर के बीच अब उनके फेड प्रमुख पर बयानों से हलचल बढ़ गई है। ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक पोस्ट में पॉलिसी रेट में कटौती नहीं करने के लिए जेरोम पॉवेल की आलोचना की। ट्रंप ने पॉवेल पर निशाना साधना बीते गुरुवार से ही शुरू कर दिया था, जब ओवल ऑफिस में उन्होंने कहा था, ‘अगर मैं उन्हें बाहर करना चाहता हूं, तो वे बहुत जल्दी बाहर हो जाएंगे, मेरा विश्वास करें,  मैं उनसे खुश नहीं हूं।’ उन्होंने सोमवार को एक बार फिर फेड प्रमुख पर निशाना साधा और अपनी पोस्ट में पॉवेल के लिए लिखा, ‘मिस्टर टू लेट, अ मेजर लूजर।’

घरेलू स्पॉट मार्केट

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक स्पॉट (हाजिर) मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) मंगलवार  को शुरुआती कारोबार में पिछले कारोबारी दिन (सोमवार) की क्लोजिंग के मुकाबले 3,330 रुपये उछलकर 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड भाव पर दर्ज किया गया। सोमवार) को कारोबार की समाप्ति पर यह 96,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर देखा गया था।

स्पॉट गोल्ड (Rupees/10 gm)

गोल्ड 21 अप्रैल 2025  (क्लोजिंग प्राइस/ 10 ग्राम) 22 अप्रैल 2025 (ओपनिंग प्राइस/10 ग्राम) बदलाव
गोल्ड 24 कैरेट (999 ) 96,670 1,00,000 +3,330
गोल्ड 24 कैरेट (995) 96,282 98,703 +2,421
गोल्ड 22  कैरेट (916) 88,550 91,600 +3,050
सिल्वर/kg 96,242 95,900     -342

Source: IBJA

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट मंगलवारको दोपहर के कारोबार (12:40 PM IST) में 1,731 रुपये यानी 1.78 फीसदी की तेजी के साथ 99,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इससे पहले यह आज 98,753 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 99,358 रुपये के रिकॉर्ड हाई और 98,551  रुपये के लो के बीच कारोबार किया ।

गोल्ड फ्यूचर (Rupees/10 gm)  

तारीख कॉन्ट्रैक्ट पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
22 अप्रैल 2025 गोल्ड जून  कॉन्ट्रैक्ट 97,279 98,753 99,358 98,551 99,010 +1,731 (+1.78%)

(Source: MCX 12:40 pm IST) 

ग्लोबल मार्केट

ग्लोबल मार्केट में बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड (spot gold) कारोबार के दौरान आज रिकॉर्ड 3,500.05 डॉलर प्रति औंस तक ऊपर और 3,413.12  डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। फिलहाल यह 1.84 फीसदी की तेजी के साथ 3,487.43 डॉलर प्रति औंस पर है। इसी तरह बेंचमार्क यूएस जून गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX JUN′25) भी आज कारोबार के दौरान रिकॉर्ड 3,509.90 डॉलर और 3,423.90 डॉलर प्रति औंस के रेंज में रहा। फिलहाल यह 1.74 फीसदी की मजबूती  के साथ 3,485  डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

इंटरनेशनल गोल्ड (USD/ounce) 

तारीख गोल्ड पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
22 अप्रैल 2025 गोल्ड जून कॉन्ट्रैक्ट

(COMEX)

3,425.30 3,435.10 3,509.90 3,423.90 3,480 +54.70 (+1.60%)
22 अप्रैल  2025 स्पॉट गोल्ड 3,424.30 3,424.30 3,500.05 3,413.12 3,470.09 +45.79 (+1.34%)

Source: Bloomberg (1:45 PM IST)

 

 

 

 


First Published – April 22, 2025 | 12:55 PM IST



संबंधित पोस्ट





Source link

Gold at new High: सोने का नया रिकॉर्ड, घरेलू बाजार में भाव ₹99000 के पार; ग्लोबल मार्केट 00 के ऊपर – gold silver price today on 22 april 2025 yellow metal hits new high crosses rs 99000 mark – बिज़नेस स्टैंडर्ड

Gold at new High: सोने का नया रिकॉर्ड, घरेलू बाजार में भाव ₹99000 के पार; ग्लोबल मार्केट $3500 के ऊपर – gold silver price today on 22 april 2025 yellow metal hits new high crosses rs 99000 mark – बिज़नेस स्टैंडर्ड


Gold Price Today: सोने के भाव इस साल लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार (22 अप्रैल) फिर सोने के वायदा भाव 3,500.80 डॉलर के भाव पर नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। घरेलू बाजार में भी सोने के वायदा भाव ने 99,178 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव में भी दोनों बाजार में तेजी देखने को मिल रही है।

Gold: सोना 99 हजार पार कर नए रिकॉर्ड पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 1,474 रुपये की तेजी के साथ 98,753 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,279 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,789 रुपये की तेजी के साथ 99,068 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 99,178 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,551 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 99,178 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Silver: चांदी के भाव भी चढ़े

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 546 रुपये की तेजी के साथ 95,793 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 95,247 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 528 रुपये की तेजी के साथ 95,775 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,793 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,361 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also Read: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल, पर क्या यह निवेश के लिए सही समय है? एक्सपर्ट से समझें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना ऑल टाइम हाई पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,435.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,425.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 70.10 डॉलर की तेजी के साथ 3,495.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव आज 3,500.80 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.64 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.52 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 32.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 96,793 95,247 95,775
चांदी 95,600 95,037 95,580
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,435.10 3,425.30 3,495.30
चांदी 32.64 32.52 32.55

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)


First Published – April 22, 2025 | 9:57 AM IST



संबंधित पोस्ट





Source link

रुपया चमका, बॉन्ड यील्ड फिसली! डॉलर कमजोर, विदेशी निवेश और RBI की खरीदारी ने बढ़ाया भरोसा – rupee shines bright bond yield slipped dollar weak foreign investment and rbis purchase increased confidence – बिज़नेस स्टैंडर्ड

रुपया चमका, बॉन्ड यील्ड फिसली! डॉलर कमजोर, विदेशी निवेश और RBI की खरीदारी ने बढ़ाया भरोसा – rupee shines bright bond yield slipped dollar weak foreign investment and rbis purchase increased confidence – बिज़नेस स्टैंडर्ड


सोमवार को लगातार पांचवें दिन डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आई है। डीलरों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने कारोबार समाप्त होने के पहले डॉलर की खरीदारी करके विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया, जिससे स्थिति बदली। वहीं दूसरी ओर सरकार के बॉन्ड की  यील्ड घटी है। ट्रेडर्स ने आकर्षक स्तर पर गिल्ट्स का स्टॉक जारी रखा है। सरकार के 10 साल के बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड 5 आधार अंक गिरकर 6.32 पर बंद हुई। यह 9 नवंबर, 2021 के बाद का निचला स्तर है। 

एक प्राइमरी डीलरशिप में डीलर ने कहा, ‘हर कोई, जो जी-सेक में निवेश कर सकता है, ऐसा कर रहा है। क्योंकि यील्ड में आगे और गिरावट आने की संभावना है।’ इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘बेंचमार्क बॉन्ड पर यील्ड 6.30 प्रतिशत के आसपास रह सकती है। इस स्तर के बाद गिरावट की रफ्तार सुस्त रहेगी।’

दिन के दौरान रुपया मजबूत होकर 85.04 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। डॉलर सूचकांक में गिरावट और विदेशी आवक से इसे मजबूती मिली। बहरहाल सरकारी बैंकों ने रिजर्व बैंक की ओर से डॉलर की खरीदारी की, जिससे यह 85.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसके पहले रुपया 85.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। डॉलर सूचकांक 1.13 प्रतिशत गिरकर 98.10 पर आ गया, जो अप्रैल 2022 के बाद का निचला स्तर है। इससे 6 प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति का पता चलता है। 

एक सरकारी बैंक से जुड़े डीलर ने कहा, ‘हम आवक देख रहे हैं। साथ ही डॉलर कमजोर हुआ है, जो रुपये के लिए सकारात्मक है।’ उन्होंने कहा, ‘जैसा कि हमने उम्मीद की थी, रिजर्व बैंक इन स्तरों पर हस्तक्षेप कर रहा है।’

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि चालू कैलेंडर वर्ष में अब तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 37 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वर्ष के दौरान डॉलर के कमजोर होने और विदेश से धन आने के कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ी हैं। एक प्राइवेट बैंक के डीलर ने कहा, ‘पुनर्मूल्यांकन एक वजह है। रिजर्व बैंक भी रुपया 85 से नीचे आने पर डॉलर खरीद रहा है। खरीदारी के लिए 85 रुपये प्रति डॉलर और 85.50 रुपये प्रति डॉलर बेहतर स्तर है।’ उधर बॉन्ड डीलरों ने कहा कि अमेरिकी यील्ड की अस्थिरता वाले वैश्विक परिदृश्य के बावजूद घरेलू ऋण बाजार घरेलू संकेतों पर नजर रखता नजर आ रहा है।


First Published – April 21, 2025 | 10:26 PM IST



संबंधित पोस्ट





Source link

सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल, पर क्या यह निवेश के लिए सही समय है? एक्सपर्ट से समझें – gold price today mcx gold hits record high us china trade war weak dollar central bank buying investment strategy 2025 – बिज़नेस स्टैंडर्ड

सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल, पर क्या यह निवेश के लिए सही समय है? एक्सपर्ट से समझें – gold price today mcx gold hits record high us china trade war weak dollar central bank buying investment strategy 2025 – बिज़नेस स्टैंडर्ड


प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: PTI

Invest in Gold: सोने की कीमतें 21 अप्रैल 2025 को नई ऊंचाइयों पर पहुंच गईं। MCX गोल्ड 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चला गया। इसका कारण अमेरिका-चीन के बीच बढ़ता व्यापारिक तनाव और कमजोर होता अमेरिकी डॉलर है। स्पॉट गोल्ड ने 3,391.62 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3,402.80 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा, जिसमें क्रमशः 1.9% और 2.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल

कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स 3,407 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जो मार्च 2024 से 60% की जबरदस्त बढ़ोतरी है। इस तेजी के पीछे कमजोर अमेरिकी डॉलर, बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिम और वाशिंगटन की नीतिगत अनिश्चितता प्रमुख कारण हैं। ये कारक वैश्विक बाजारों में निवेशकों के रुख को बदल रहे हैं।

अमेरिकी डॉलर तीन साल के निचले स्तर पर है, जो सोने की मांग को बढ़ा रहा है। कमजोर डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं वाले निवेशकों के लिए सोना सस्ता हो जाता है। इस वजह से सोना फिर से सुरक्षित निवेश का पसंदीदा विकल्प बन गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने फेडरल रिजर्व में बड़े बदलाव की घोषणा की और केंद्रीय बैंक की नीतियों की सार्वजनिक आलोचना की। इससे फेड की स्वतंत्रता पर सवाल उठे, जिसने निवेशकों का भरोसा डगमगाया और सोने की ओर रुझान बढ़ा।

Also Read: लोन नहीं चुका पाए और रिकवरी एजेंट का सता रहा है डर? जानिए RBI आपको क्या-क्या कानूनी अधिकार देता है

सोने की तेजी के कारण

ट्रेड वॉर को लेकर अनिश्चितता: अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और नए टैरिफ ने बाजार में अस्थिरता बढ़ाई, जिससे निवेशक सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़े।

कमजोर अमेरिकी डॉलर: अमेरिकी डॉलर इंडेक्स तीन साल के निचले स्तर पर है, जिससे अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए सोना आकर्षक बना।

केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: भारतीय रिजर्व बैंक सहित कई बड़े केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी बढ़ाई, जिसने कीमतों को और समर्थन दिया।

बाजार का आउटलुक और निवेश रणनीति

एक्सपर्ट्स का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि बाजार में ओवरबॉट स्थिति बन रही है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 75 पर है, जो भविष्य में कीमतों में सुधार की संभावना दिखाता है।

निवेश को लेकर क्या है सुझाव?

अल्पकालिक निवेशक: 88,800 रुपये से ऊपर खरीदारी करें, 88,550 रुपये पर स्टॉप लॉस और 89,300 रुपये का टारगेट रखें।

दीर्घकालिक निवेशक: सोने के साथ विविध पोर्टफोलियो बनाए रखें और केंद्रीय बैंकों की नीतियों व वैश्विक आर्थिक घटनाओं पर नजर रखें।

Also Read: कैसे ELSS फंड्स आपको टैक्स बचाने और अपनी वेल्थ बनाने में मदद कर सकते हैं? एक्सपर्ट से समझें

सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी

नए सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतों ने अपनी रिकॉर्ड तोड़ रैली को जारी रखा। कॉमेक्स गोल्ड 3,395 डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है, जो 3,400 डॉलर के स्तर के पास है। वहीं, MCX गोल्ड 96,775 रुपये तक पहुंच गया, जो नया सर्वकालिक उच्च स्तर है।

इस तेजी को बढ़ते टैरिफ तनाव, अमेरिकी अर्थव्यवस्था की चिंताएं और अमेरिकी कर्ज संकट ने समर्थन दिया। चीन, वैश्विक केंद्रीय बैंकों और संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी ने भी तेजी को बढ़ावा दिया।

LKP सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी कहते हैं, “तकनीकी रूप से, जब तक कॉमेक्स 3,250 डॉलर और MCX 91,000 रुपये से ऊपर बना रहता है, तेजी का रुझान बरकरार रहेगा। MCX में 93,000 रुपये तक की गिरावट खरीदारी का नया अवसर दे सकती है। हालांकि, ऊंचे स्तरों को देखते हुए सट्टेबाजों को कम जोखिम वाली स्थिति बनाए रखने की सलाह दी जाती है, ताकि अस्थिरता मैनेज हो सके।”

वहीं वेंचुरा के हेड ऑफ कमोडिटीज एनएस रामास्वामी कहते हैं, “सोने की कीमतें (कॉमेक्स फ्यूचर्स 3,407 डॉलर प्रति औंस) तेजी से बढ़ रही हैं, क्योंकि अमेरिकी डॉलर में गिरावट आ रही है। मार्च 2024 से इसमें 60% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। अल्पकालिक रैली 3,500 डॉलर से आगे बढ़ने को लेकर बहस चल रही है। हालांकि, लंबी समय में तेजी की ताकत 3,500 डॉलर को पार कर अनिश्चित ऊंचाइयों तक जा सकती है। हर कीमत सुधार में केवल ऊंचे निचले स्तर दिख सकते हैं, जिसमें 3,280 डॉलर, 3,150 डॉलर और 3,080 डॉलर पर समर्थन दिखता है।”

गोल्ड ETF की मजबूत मांग

मोतीलाल ओसवाल ने अपने नोट में कहा, “मार्च में गोल्ड-बैक्ड ETF में खरीदारी की मजबूत रुचि दिखी, जिसमें सभी क्षेत्रों ने योगदान दिया। अमेरिकी फंड्स ने 6 बिलियन डॉलर (67 टन) की शुद्ध खरीदारी के साथ अगुवाई की, जबकि यूरोप और एशिया में प्रत्येक ने लगभग 1 बिलियन डॉलर की शुद्ध खरीदारी की। ETF में लगातार खरीदारी से पता चलता है कि मौजूदा अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों की सोने में रुचि बनी हुई है।”


First Published – April 21, 2025 | 8:43 PM IST



संबंधित पोस्ट





Source link

Gold silver price today: सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, MCX पर ₹96,700 के पार; चांदी भी ₹95,600 पर चमकी – gold hits record high on mcx crosses %e2%82%b996700 silver shines at %e2%82%b995600 – बिज़नेस स्टैंडर्ड

Gold silver price today: सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, MCX पर ₹96,700 के पार; चांदी भी ₹95,600 पर चमकी – gold hits record high on mcx crosses %e2%82%b996700 silver shines at %e2%82%b995600 – बिज़नेस स्टैंडर्ड


सोना 96,700 पार कर नए रिकॉर्ड पर पहुंचा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 1,443 रुपये की तेजी के साथ 96,696 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 95,254  रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,362 रुपये की तेजी के साथ 96,616 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,747 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,428 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 96,747 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 563 रुपये की तेजी के साथ 95,600 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 95,037 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 543 रुपये की तेजी के साथ 95,580 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,629 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,541 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना ऑल टाइम हाई पर, चांदी भी चढ़ी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,347 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,328.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 67.40 डॉलर की तेजी के साथ 3,395.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव आज 3,397.60 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.44 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.47 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.19 डॉलर की तेजी के साथ 32.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp