इंडिगो संकट की आगे चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत, रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बतायी ये बड़ी वजह

इंडिगो संकट की आगे चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत, रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बतायी ये बड़ी वजह



IndiGo Crisis: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर संकट की वजह से सरकार को एक्शन लेने पर मजबूर होना पड़ा. लगातार रद्द हो रहे विमान, किराए की बढ़ी कीमत और पैसेंजर्स की परेशानी के बीच सरकार की ओर से शो काउज नोटिस जारी कर फेयर कैप तक तय किए गए. इस बीच, रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा कि आने वाले दिनों में इंडिगो क्राइसिस का कंपनी पर बड़ा निगेटिव असर देखने को मिल सकता है.

इंडिगो पर निगेटिव असर

उड़ानों में हाल ही में उत्पन्न व्यापक अव्यवस्था कंपनी के लिए राजस्व हानि, उड़ानों के रद्द होने से जुर्माने और अन्य क्षतिपूर्ति की वजह से बड़े वित्तीय नुकसान का कारण बन सकती है. मूडीज़ रेटिंग्स ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि एयरलाइन पिछले एक वर्ष से अधिक पहले लागू किए गए नए विमानन नियमों के लिए प्रभावी योजना नहीं बना पाई, जिसका खामियाज़ा उसे अब भुगतना पड़ रहा है.

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक ये स्थिति इंडिगो की साख के लिए भी नकारात्मक है. अत्यधिक व्यस्त शीतकालीन उड़ान सीज़न के बीच अव्यवस्था और बढ़ गई. दो दिसंबर से शुरू हुआ उड़ान रद्दीकरण का सिलसिला पांच दिसंबर को चरम पर पहुंचा, जब इंडिगो को 1,600 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. एयरलाइन अब तक सामान्य संचालन पूरी तरह बहाल नहीं कर सकी है और सोमवार को भी 500 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं.

कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान

रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने आगे कहा कि ये अव्यवस्थाएं कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती हैं, क्योंकि इंडिगो को राजस्व हानि, रिफंड, प्रभावित यात्रियों को मुआवजा और डीजीसीए द्वारा संभावित जुर्मानों का सामना करना पड़ सकता है. एजेंसी ने योजना, निगरानी और संसाधन प्रबंधन में एयरलाइन की बड़ी चूक को इसका मुख्य कारण बताया, जबकि नए नियमों के बारे में उद्योग को काफी समय पहले सूचित कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: पांच साल बाद अब चीन शुरू करने जा रहा भारत में ये सेवा, जानें क्या होगा इसका बड़ा फायदा



Source link

From clean air haven to smog: Kashmir struggles with rising pollution

From clean air haven to smog: Kashmir struggles with rising pollution


A prolonged dry spell in the Valley, marked by the absence of rainfall or significant wind movement, has worsened the situation, allowing pollutants to linger and accumulate
| Photo Credit:
ANI

 

Kashmir’s image as a clean-air haven is fading, with air quality in the Valley sliding from moderate to poor levels in recent days.

Last week, Srinagar’s air quality deteriorated to “poor” with the Central Pollution Control Board (CPCB) recording an Air Quality Index (AQI) of 212, driven mainly by fine particulate matter. PM2.5 levels averaged 209 micrograms per cubic metre, peaking at 284, while PM10 averaged 162.

 The data indicates a steady build-up of particulate pollution in the summer capital, which has long relied on its traditionally cleaner mountain air.

A prolonged dry spell in the Valley, marked by the absence of rainfall or significant wind movement, has worsened the situation, allowing pollutants to linger and accumulate. Without precipitation to cleanse the atmosphere, particulate matter remains suspended closer to the ground, creating dense haze and reducing visibility.

Each year, Kashmir is enveloped in thick smoke in late autumn as farmers burn abscised twigs and leaves in orchards to produce charcoal for winter heating. This year witnessed paddy farmers in several areas burning stubble, a practice more common in other northern States such as Punjab and Haryana. The seasonal burning releases large amounts of PM2.5 and PM10, soot, volatile organic compounds and other harmful gases.

Experts warn that unless the practice is curbed and cleaner alternatives encouraged, the Valley may face long-term health consequences.

Mohammad Yousoof Dar, Associate Director and Head of the Pulmonology Department at Paras Hospital in Srinagar, told businessline that patient numbers rise sharply during this period as pollution spikes.

“During this season, we see around a 20–30 per cent increase in respiratory patients,” he said, citing aggravated asthma, COPD, bronchitis and other pollution-related conditions. He added that rising pollution also contributes to cardiovascular diseases.

Another health expert said the conventional practice of burring the agricultural waste needed to be curbed .

Locals said that there has been a dramatic shift over the last decades in the Valley’s air quality.  

Ghulam Nabi,(70) a resident of Srinagar, recalled a time when the Valley was celebrated for its pristine breeze. “A few years ago, Kashmir was known for its clean air. We never imagined wearing masks because of pollution,” he said, watching the grey haze settle over the city. “Now, by evening, the air feels heavy and makes it hard to breathe,” he added.

Published on December 8, 2025



Source link

गिरावट के साथ बंद बाजार, 610 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 26000 के नीचे, जानें कल कैसी रहेगी चाल

गिरावट के साथ बंद बाजार, 610 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 26000 के नीचे, जानें कल कैसी रहेगी चाल



Stock Market Today: शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर सोमवार को ब्रेक लग गया. भारी मुनाफावसूली और विदेशी निवेशकों की जोरदार बिकवाली के बीच बीएसई का सेंसेक्स 609.68 अंक (0.71%) लुढ़ककर 85,102.69 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 225.90 अंक (0.86%) गिरकर 25,960.55 पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 836 अंक टूटकर 84,875.59 तक और निफ्टी 294 अंक गिरकर 25,892.25 के स्तर तक पहुंच गया था.

बाजार में क्यों गिरावट?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस सप्ताह होने वाली यूएस फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है, जिससे बाजार धारणा कमजोर हुई है. सेंसेक्स कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, ट्रेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, टाइटन, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी और भारती एयरटेल के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर बढ़त में रहे.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार, मजबूत जीडीपी आंकड़ों और आरबीआई की हालिया ब्याज दर कटौती के बावजूद निकट अवधि की भावना वैश्विक मौद्रिक नीति से जुड़ी चिंताओं, एफआईआई की लगातार बिकवाली और रुपये की कमजोरी के कारण दबाव में है.

जापानी बॉन्ड यील्ड के वर्षों के उच्च स्तर पर पहुंचने से वैश्विक उतार-चढ़ाव और ‘येन कैरी ट्रेड’ के अनवाइंड होने की आशंकाएं बढ़ी हैं. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 1.34%, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.54% और जापान का निक्केई 0.13% चढ़ा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 1.23% गिरा. यूरोपीय बाजार मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे.

एफआईआई ने शुक्रवार को 438.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि डीआईआई ने 4,189.17 करोड़ रुपये की खरीदारी की. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड भी 0.61% टूटकर 63.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

ये भी पढ़ें: पांच साल बाद अब चीन शुरू करने जा रहा भारत में ये सेवा, जानें क्या होगा इसका बड़ा फायदा

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)



Source link

Broker’s call: Shoppers Stop (Buy)

Broker’s call: Shoppers Stop (Buy)


Target: ₹595

CMP: ₹401.20

At its analyst day, Shoppers Stop (SS) re-emphasised its focus on pillars for Shopper Stop 2.0, viz. premiumisation, elevating in-store experience and strengthening its loyalty programmes.

All of these have led to better growth in Q2FY26, evident from the company reporting strong growth in a long time, and the momentum continuing in October and November backed by strong festive and wedding demand.

Management acknowledged that several shifts should have been undertaken earlier, and that the retail side has underperformed historically. However, with customers having moved up the value chain—where Shoppers Stop previously lagged—the company expects meaningful improvement in returns over the next three to five years.

With a planned scale-up and a renewed focus on premiumisation and customer experience, Shoppers Stop aims to reposition itself decisively for long term, high-quality growth.

The recent correction in stock price offers a margin of safety and prompts us to upgrade the stock to ‘Buy’ (from ‘Hold’) with unchanged estimates and TP at ₹595.

Key risks: Store Rollout delays – due to developers and capital crunch; increased competition and escalation in lease rentals.

Published on December 8, 2025



Source link

HFCL shares drop 4%, secures  million export order

HFCL shares drop 4%, secures $73 million export order


HFCL Limited shares declined 3.95 per cent to close at ₹66.30 on the National Stock Exchange on Monday, despite the company announcing a significant export order worth approximately $72.96 million (₹656.10 crore). The stock opened higher at ₹70.98 but retreated to touch its 52-week low of ₹65.70 during the session.

The Solan-based telecom equipment manufacturer has secured the order for supplying optical fiber cables through its overseas wholly owned subsidiary to an international customer.

The order, received in the normal course of business, is scheduled for execution by November 2026. The company stated this reaffirms the trust global customers place in its manufacturing capabilities and product quality.

The market’s tepid response reflects broader concerns about the stock’s performance, which has fallen 48 per cent from its 52-week high of ₹134.88 recorded exactly a year ago on December 6, 2024. Year-to-date, HFCL shares have declined 41.85 per cent, significantly underperforming the market.

Trading volumes were robust with 306.28 lakh shares changing hands, valued at ₹209.90 crore, though deliverable quantity stood at just 28.56 per cent. The stock has shown high volatility with an annualized figure of 51.97 per cent.

Despite the new order win, investor sentiment remained cautious, possibly due to concerns about execution timelines and the company’s overall financial performance amid a challenging market environment where nearly one in four Nifty 500 stocks are down over 30 per cent from their peaks.

Published on December 8, 2025



Source link

इस शेयर में पैसा लगाया तो हो सकते हैं मालामाल, ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने बताया कितना आएगा उछाल

इस शेयर में पैसा लगाया तो हो सकते हैं मालामाल, ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने बताया कितना आएगा उछाल



Nuvama Recommends Sona BLW Stocks: शेयर बाजार में निवेश हमेशा जोखिम के साथ जुड़ा होता है, इसलिए कहा जाता है कि नो रिस्क, नो गेन. इसी जोखिम और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पार्ट्स और प्रीसिजन फॉरगिंग्स बनाने वाली कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसाइजन फॉरगिंग्स पर मजबूत दांव लगाने की सलाह दी है.

नुवामा ने कंपनी के लिए अगले 12 महीनों का टारगेट बढ़ाकर 570 रुपये कर दिया है, जो मौजूदा स्तर से लगभग 16 प्रतिशत अधिक है. ब्रोकरेज हाउस का अनुमान है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता और तकनीकी उन्नति के कारण आने वाले वर्षों में कंपनी के व्यवसाय में उल्लेखनीय विस्तार देखने को मिलेगा.

सोना बीएलडब्ल्यू पर दांव की सलाह

नुवामा के अनुसार, सोना बीएलडब्ल्यू का रेवेन्यू FY25 में 3,546 करोड़ रुपये से बढ़कर FY28 में 6,124 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. इसके साथ ही कंपनी का EBITDA भी 966.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,559.8 करोड़ रुपये होने की संभावना जताई गई है, जो इसकी मजबूत वित्तीय स्थिति और बढ़ते उत्पाद पोर्टफोलियो की ओर इशारा करता है.

हालांकि, ब्रोकरेज ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में किसी प्रकार की मंदी या धीमापन आता है, तो इसका सीधा प्रभाव कंपनी के प्रदर्शन पर देखने को मिल सकता है. ईवी की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिर भी रह सकती है, इसलिए ऑटो कंपोनेंट निर्माता कंपनियों को सतर्क रहकर रणनीति बनानी होगी.

क्या करती है कंपनी?

कंपनी के व्यवसाय की बात करें तो सोना बीएलडब्ल्यू को अभी लगभग 23,600 करोड़ रुपये का ऑर्डर बैकलॉग मिला हुआ है, जिसमें से करीब 70 प्रतिशत हिस्सा इलेक्ट्रिक व्हीकल कार्यक्रमों से संबंधित है. इसके अलावा कंपनी की रेलवे यूनिट ने FY25 की दूसरी तिमाही में 20 प्रतिशत का लाभ दर्ज किया है और इसे 1,300 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर भी प्राप्त हुआ है, जिनमें से अधिकांश को एक वर्ष के अंदर पूरा किए जाने की उम्मीद है.

नुवामा का मानना है कि रेलवे बिजनेस डिवीजन का रेवेन्यू FY28 तक बढ़कर 1,500 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकता है, जो कंपनी के कुल बिजनेस ग्रोथ को और मजबूत करेगा. कुल मिलाकर, कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक, नई परियोजनाओं में तेजी और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में उसके बढ़ते योगदान को देखते हुए सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसाइजन फॉरगिंग्स निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनकर उभर रही है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp