सांसों की बदबू से लेकर मसूड़ों की सूजन तक, ऑयल पुलिंग दे सकता है राहत

सांसों की बदबू से लेकर मसूड़ों की सूजन तक, ऑयल पुलिंग दे सकता है राहत


दांतों और मसूड़ों की देखभाल के लिए लोग कई प्रकार के टूथपेस्ट और माउथवॉश का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद में सदियों पुरानी एक तकनीक ऑयल पुलिंग इन दिनों फिर से चर्चा में है. यह आसान लेकिन असरदार घरेलू तरीका मुंह के बैक्टीरिया को दूर करने और स्वच्छता को बनाए रखने में कारगर माना जा रहा है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि सांसों की दुर्गंध से लेकर मसूड़े की सूजन तक ऑयल पुलिंग कैसे राहत दे सकती है. 

क्या है ऑयल पुलिंग और कैसे करता है काम? 
ऑयल पुलिंग एक प्राचीन आयुर्वेदिक प्रक्रिया है, जिसमें तिल या नारियल तेल को मुंह में रखकर 10 से 20 मिनट तक हिलाया जाता है. माना जाता है कि यह तेल मुंह की सतह से विषैला तत्व, बैक्टीरिया और जमा मलबा बाहर खींच लेता है. इसके बाद तेल को बाहर थूक दिया जाता है. इस तकनीक को रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने से मुंह की दुर्गंध, प्लाक, मसूड़ों की सूजन और कैविटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. 

कैविटी के बैक्टीरिया से बचाव 
मुंह में पाए जाने वाले स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स जैसे बैक्टीरिया दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं. वहीं ऑयल पुलिंग इनकी संख्या घटकर कैविटी का खतरा भी कम करता है. 

मसूड़ों की सूजन में राहत 
नियमित ऑयल पुलिंग से मसूड़ों में सूजन और खून आना कम हो सकता है. इससे जिंजिवाइटिस जैसी समस्याओं का खतरा घटता है. 

प्लाक जमा होने से रोकथाम 
तेल से कुल्ला करने से दांतों पर प्लाक की परत कम बनती है. जिससे पीरियडोंटल रोगों की संभावना घटती है. 

सांसों की दुर्गंध से छुटकारा 
तेल मुंह में मौजूद दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को साफ करता है. जिससे फ्रेश ब्रेथ मिलती है वह भी बिना केमिकल माउथवॉश के. 

केमिकल फ्री ऑप्शन 
ऑयल पुलिंग में इस्तेमाल होने वाले नारियल या तिल का तेल नेचुरल होता है और इसमें न तो अल्कोहल होता है और न ही कोई रासायनिक पदार्थ जिससे यह एक सुरक्षित और नेचुरल ऑप्शन बन जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान 
कुछ लोगों को नारियल तेल से एलर्जी हो सकती है इसलिए इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह ले या फिर पैच टेस्ट करें. इसके अलावा शुरुआत में 20 मिनट तक तेल घूमाने से जबड़े में थकान हो सकती है. ऐसे में आप इसे शुरुआत में कम समय के लिए ही करें. बाद में धीरे-धीरे इसका समय बड़ा दें.  वहीं अगर आप किसी विशेष दवाई वाले माउथवॉश या टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं तो डॉक्टर से पूछ कर ही ऑयल पुलिंग शुरू करें. 

स्टेप बाय स्टेप कैसे करें ऑयल पुलिंग 

  • ऑयल पुलिंग करने के लिए सबसे पहले हाई क्वालिटी, ऑर्गेनिक, कोल्ड प्रेस्ड और वर्जिन नारियल तेल सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है.
  • इसके बाद एक चम्मच में तेल लें और इसे मुंह में डालें. शुरुआत में आप तेल की कम मात्रा से भी शुरू कर सकते हैं. 
  • अब तेल से मुंह में 15 से 20 मिनट तक कुल्ला करें और ध्यान रहे कि इस तेल को आप निगले नहीं या गरारे नहीं करें. 
  • तेल को मुंह में अच्छे से घूमाने के बाद इसे द डस्टबिन में थूक दें. फिर गर्म पानी से मुंह को  कुल्ला करके साफ करें. 
  • लास्ट में आप अपने दांतों को नॉर्मल टूथपेस्ट से ब्रश करें.

ये भी पढ़ें- भारत के इस शहर में होती है सबसे ज्यादा बेवफाई, शादी के बाद अफेयर में दिल्ली वाले भी कम नहीं; चौंका देगी रिपोर्ट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

World Lung Cancer Day: क्या होती है लिक्विड बायोप्सी, इससे कैसे आसान हो जाता है कैंसर का इलाज

World Lung Cancer Day: क्या होती है लिक्विड बायोप्सी, इससे कैसे आसान हो जाता है कैंसर का इलाज


Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

AIIMS में वेटिंग पीरियड ज्यादा, लेकिन इन मरीजों को नहीं कराया जाता इंतजार

AIIMS में वेटिंग पीरियड ज्यादा, लेकिन इन मरीजों को नहीं कराया जाता इंतजार


दिल्ली का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स (AIIMS) देश का सबसे बड़ा और मशहूर अस्पताल है. देश के कोने-कोने से हजारों लोग रोजाना यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं. बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, AIIMS में हर विभाग में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं. इसकी वजह से कुछ खास सर्जरी के लिए मरीजों को महीनों, बल्कि कई बार वर्षों तक इंतजार करना पड़ता है. हाल ही में संसद में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने इस बारे में कुछ अहम जानकारी दीं. 

इन मरीजों को नहीं कराते इंतजार

उन्होंने बताया कि AIIMS के दो विभागों में सर्जरी के लिए करीब 2 साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है. ये विभाग न्यूरोसर्जरी और कार्डियो-थोरैसिक-वेस्कुलर सर्जरी हैं. हालांकि, गंभीर मरीजों को प्रायॉरिटी दी जाती है, ताकि उनकी जान को खतरा न हो. 

किस विभाग में कितना इंतजार?

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने लिखित जवाब में बताया कि AIIMS नई दिल्ली के अलग-अलग विभागों में सर्जरी के लिए इंतजार का समय अलग-अलग है. कुछ विभागों में मरीजों को बिल्कुल इंतजार नहीं करना पड़ता, जबकि कुछ में काफी वक्त लग सकता है. उदाहरण के लिए नेत्र (आंख), ईएनटी (नाक-कान-गला), बाल रोग, बर्न्स व प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी और डेंटल सर्जरी जैसे विभागों में कोई वेटिंग नहीं है. इन विभागों में मरीजों को तुरंत सर्जरी की सुविधा मिल जाती है. वहीं, जनरल सर्जरी के लिए करीब 2 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है.

इन विभागों में ज्यादा परेशानी

अगर बात गायनोकॉलॉजी और कैंसर विभाग की बात करें तो यहां करीब 3 महीने की वेटिंग रहती है. गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल सर्जरी (पेट और आंत से जुड़ी सर्जरी) में गंभीर मामलों को प्राथमिकता मिलती है, लेकिन सामान्य मामलों में 3 से 6 महीने तक का समय लग सकता है. सबसे ज्यादा इंतजार न्यूरोसर्जरी और कार्डियो-थोरैसिक-वेस्कुलर सर्जरी में है. यहां गंभीर और इमरजेंसी केसेज की सर्जरी तुरंत हो जाती है, लेकिन सामान्य या पहले से तय (प्लान्ड) सर्जरी के लिए मरीजों को 2 साल तक इंतजार करना पड़ सकता है.

वेटिंग में कितने मरीज?

मंत्री ने यह भी बताया कि कुछ विभागों में सर्जरी के लिए इंतजार कर रहे मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है. आइए इनके बारे में जानते हैं. 

  • कार्डियो-थोरैसिक-वेस्कुलर सर्जरी: 690 मरीज
  • न्यूरोसर्जरी: 1324 मरीज
  • सर्जिकल ऑन्कोलॉजी: 505 मरीज
  • कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी: 28 मरीज

इन आंकड़ों से साफ है कि न्यूरोसर्जरी और कार्डियो सर्जरी में सबसे ज्यादा भीड़ है, जिसके चलते मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है.

गंभीर मरीजों को राहत

AIIMS में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए कुछ अच्छी खबर भी है. मंत्री के जवाब के मुताबिक, कुछ ऐसी बीमारियों में मरीजों को एक साल से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है. इनमें हार्ट डिजीज से पीड़ित मरीजों को एक साल से ज्यादा की वेटिंग नहीं दी जाती है. किडनी की बीमारी के आखिरी स्टेज वाले मरीज, जिनके पास डोनर उपलब्ध हैं, उन्हें भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है. लिवर से जुड़ी ऐसी बीमारियां, जिनका इलाज सर्जरी से हो सकता है, उनमें कोई वेटिंग नहीं है. हालांकि, लिवर ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की उपलब्धता जरूरी है.

ये भी पढ़ें: आपको कब पड़ेगा हार्ट अटैक, AI पहले से ही कर देगा भविष्यवाणी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

तांबे की बोतल में पानी क्यों पिएं? फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

तांबे की बोतल में पानी क्यों पिएं? फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान


तांबे के बर्तन में पानी स्टोर करके पीना एक ओल्ड आयुर्वेदिक प्रैक्टिस है, जो अब अपने पोटेंशियल हेल्थ बेनिफिट्स के लिए काफी पॉपुलर हो रही है. इस  मेटल को लंबे टाइम से इसकी हीलिंग, एंटीमाइक्रोबियल और स्पिरिचुअल प्रॉपर्टीज के लिए वैल्यू दी जाती रही है.  ऐसा माना जाता है कि ये बॉडी की एनर्जी को बैलेंस करता है और ओवरऑल वेल-बीइंग को सपोर्ट करता है.

डेली लाइफ में तांबे को ऐड करने का सबसे आसान तरीका है कि तांबे की बॉटल्स या वेसल्स में रखा पानी पीना. जैसे-जैसे ज्यादा लोग हेल्थ के लिए नेचुरल और होलिस्टिक अप्रोचेस ट्राई कर रहे हैं. तांबे को इसके कई पोटेंशियल बेनिफिट्स के लिए फिर से अटेंशन मिल रहा है.

डाइजेशन से लेकर इम्यूनिटी तक ये हैं फायदे

डॉ. रॉबिन शर्मा कहते हैं कि तांबे की बॉटल्स और वेसल्स से पानी पीने से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं. उन्होंने बताया कि तांबे की बोतल से पानी पीने के वाकई में कई सारे हेल्थ बेनिफिट होते हैं. तांबा यानी कॉपर में कई एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे यह हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता, गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है और हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को भी इम्प्रूव करता है.

पानी प्यूरिफाई करता है: तांबे में स्ट्रॉन्ग एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पानी को प्यूरिफाई करने और बैक्टीरिया, वायरस और फंगस जैसे हार्मफुल माइक्रोऑर्गेनिज्म्स को किल करने में हेल्प कर सकती हैं. ये इसे पानी को सेफली स्टोर करने के लिए एक एक्सीलेंट मटेरियल बनाता है.

डाइजेशन इम्प्रूव करता है: तांबे के वेसल्स से पानी पीने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स स्टिम्युलेट होते हैं, जिससे डाइजेशन बेटर होता है और न्यूट्रिएंट्स का एब्जॉर्प्शन इम्प्रूव होता है.

इन्फ्लेमेशन कम करता है: तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पूरी बॉडी में इन्फ्लेमेशन को रिड्यूस करने और उससे जुड़े पेन को कम करने में हेल्प कर सकती हैं.

एनर्जी बढ़ाता है: तांबे के वेसल्स से पानी पीने से एनर्जी लेवल्स बूस्ट होने और ओवरऑल हेल्थ और वेल-बीइंग इम्प्रूव होने की बात कही जाती है.

इम्यूनिटी बूस्ट करता है: तांबा व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाकर इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में हेल्प कर सकता है, जो इन्फेक्शंस से फाइट करने और गुड हेल्थ बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं.

एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज: तांबे में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जो बॉडी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से प्रोटेक्ट करने में हेल्प कर सकती हैं.

ऐसे में देखा जा सकता है कि तांबा एक एसेंशियल मिनरल है, जो गुड हेल्थ बनाए रखने में एक क्रूशियल रोल प्ले करता है. इससे तांबे के बर्तन आपकी डेली रूटीन में एक वैल्यूएबल एडिशन बन जाते हैं.

ये भी पढ़ें: आपको कब पड़ेगा हार्ट अटैक, AI पहले से ही कर देगा भविष्यवाणी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

साइलेंट किलर होता है ये वाला कैंसर, शुरुआत में तो बिल्कुल नहीं दिखते लक्षण और अचानक से…

साइलेंट किलर होता है ये वाला कैंसर, शुरुआत में तो बिल्कुल नहीं दिखते लक्षण और अचानक से…


World Lung Cancer Day: हर साल 1 अगस्त को वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य है लोगों को लंग कैंसर के लक्षण, कारण, रोकथाम और इलाज के बारे में जागरूक करना. फेफड़े का कैंसर दुनिया भर में सबसे ज्यादा जानलेवा कैंसरों में से एक है, जिसकी पहचान अक्सर बहुत देर से होती है.

बता दें, इस बार की थीम “Breaking Barriers: Championing Early Detection and Equal Care” रखी गई है. यानी अगर समय रहते लंग कैंसर की पहचान हो जाए, तो जीवन बचाया जा सकता है. इसके लिए खुद की और परिवार की देखभाल करना बेहद जरूरी है. अब हम जान लेतें हैं कि, अचानक इसके लक्षण कैसे दिखते हैं.

ये भी पढ़े- इस उम्र तक बच्चों को न खिलाएं चीनी तो होंगे जीनियस, जानें शुगर का दिमाग पर कैसे पड़ता है असर

लंग कैंसर को साइलेंट किलर कहा जाता है

वैशाली में स्थित मैक्स हॉस्पिटल के निदेशक-पल्मोनोलॉजी डॉ. शरद जोशी का कहना है कि, लंग कैंसर, जिसे “साइलेंट किलर” कहा जाता है, एक ऐसा कैंसर है जो प्रारंभिक अवस्था में अधिकतर लक्षणों का कोई संकेत नहीं देता. इस कैंसर का सबसे बड़ा खतरा यही है कि, जब तक इसके लक्षण दिखते हैं, तब तक यह गंभीर अवस्था में पहुंच चुका होता है. हर साल दुनिया भर में लाखों लोग इस खतरनाक बीमारी का शिकार होते हैं और यह कैंसर मृत्यु दर के हिसाब से अन्य प्रकार के कैंसर के मुकाबले सबसे अधिक खतरनाक है.

शुरुआत में लक्षण कैसे दिखते हैं

लंग कैंसर के शुरुआती चरण में कोई खास लक्षण नहीं होते, जिससे व्यक्ति इसे पहचान सके. अधिकतर लोग इसे साधारण खांसी या सर्दी-जुकाम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन जब बीमारी बढ़ जाती है, तब इसके लक्षण स्पष्ट होने लगते हैं, जैसे लगातार खांसी, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द और वजन का अचानक कम होना.

तंबाकू और धूम्रपान है मुख्य कारण

लंग कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू और धूम्रपान है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, लगभग 85% लंग कैंसर के मामले धूम्रपान से जुड़े होते हैं. धूम्रपान करने वाले लोग इस कैंसर के लिए सबसे अधिक जोखिम में होते हैं. हालांकि, जो लोग धूम्रपान नहीं करते, उन्हें भी यह कैंसर हो सकता है, लेकिन उनके लिए यह जोखिम कम होता है.

लंग कैंसर डे पर लोगों के लिए जागरूकता

वर्ल्ड लंग कैंसर डे पर यह संदेश दिया जाता है कि, अगर हम समय रहते लंग कैंसर के संकेतों को पहचानें और उचित जांच कराएं, तो इस बीमारी का इलाज संभव हो सकता है. धूम्रपान से बचने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच से हम लंग कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- हमारी स्किन पर हर वक्त रहता है यह वायरस, धीरे-धीरे बन जाता है कैंसर

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp