इन आयुर्वेदिक तरीकों से करें थायराइड की परेशानी कम, दवाएं रोजाना लेने की हो जाएगी छुट्टी

इन आयुर्वेदिक तरीकों से करें थायराइड की परेशानी कम, दवाएं रोजाना लेने की हो जाएगी छुट्टी


Ayurvedic Remedies or Thyroid: सुबह-सुबह जब अलार्म बजता है, तो एक चीज जो कई लोगों को सबसे पहले याद आती है, वो है थायराइड की गोली. खाली पेट पानी के साथ गोली लेना, हर दिन वही रूटीन… ये जीवन का हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में ऐसे उपाय मौजूद हैं जिनकी मदद से आप इस निर्भरता को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं? आज के समय में थायराइड की समस्या महिलाओं में आम हो गई है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, इसे जड़ से सुधारने की कोशिश की जा सकती है. ये तरीके न सिर्फ आपके हार्मोनल बैलेंस को बेहतर बनाते हैं, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ करते हैं. 

ये भी पढ़े- सिरदर्द को कभी हल्के में न लें, देता है इन गंभीर बीमारियों का सिग्नल

आयुर्वेदिक तरीके से कैसे करें ठीक? 

त्रिफला का सेवन करें

रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गर्म पानी के साथ लेने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर का टॉक्सिन बाहर निकलता है, जिससे थायराइड के लक्षणों में सुधार हो सकता है. 

अश्वगंधा 

अश्वगंधा एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक हर्ब है जो थायराइड हॉर्मोन को बैलेंस करने में मदद करता है. रोजाना एक पिंच अश्वगंधा चूर्ण दूध के साथ लें, लेकिन डॉक्टर से सलाह जरूर लें. 

योग और प्राणायाम

विशेष रूप से उज्जयी प्राणायाम, सिंहासन, सर्वांगासन और मत्स्यासन थायराइड ग्रंथि को उत्तेजित करते हैं और उसका संतुलन बनाए रखते हैं. 

आयोडीन युक्त आहार लें 

आयोडीन थायराइड हार्मोन के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. आयोडीन युक्त नमक, समुद्री सब्जियां, केला आदि खाएं, लेकिन अधिक मात्रा से बचें. 

इन बातों का ध्यान रखना चाहिए 

ये उपाय तभी असर करेंगे, जब आप नियमितता और संयम रखें

आयुर्वेदिक इलाज को कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के शुरू या बंद न करें

दवाएं एकदम से बंद न करें, शरीर को धीरे-धीरे ठीक करने की कोशिश करें

थायराइड की परेशानी जीवनभर की मजबूरी नहीं है. अगर सही समय पर सही तरीके अपनाए जाएं, तो इसे प्राकृतिक रूप से संतुलित किया जा सकता है. आयुर्वेद सिर्फ इलाज नहीं, जीवनशैली है और अगर आप इसमें थोड़े बदलाव करें, तो रोज की दवाओं से छुटकारा भी मुमकिन है. लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार आप डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

सिरदर्द को कभी हल्के में न लें, देता है इन गंभीर बीमारियों का सिग्नल

सिरदर्द को कभी हल्के में न लें, देता है इन गंभीर बीमारियों का सिग्नल


Warning Signs of Headache: जिस वक्त आप जरूरी काम कर रहे हैं, उसी वक्त अचानक सिर दर्द करने लगे तो सारा काम खराब हो जाता है. लेकिन आप सोच रहे होते हैं कि, शायद रात की नींद पूरी नहीं हुई होगी, इसलिए सिर दर्द कर रहा है. फिर अगले भी उसी तरह से सिर दर्द करने लगता है तो समझ जाइए कि ये कहीं गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं? 

आज की इस तेज रफ्तार जीवन में सिरदर्द को हम सामान्य मानने लगते हैं. लेकिन असल में ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस सिर दर्द की वजह से कई बीमारियां हमें घेर सकती हैं. समय रहते पता चल जाएगा तो हम गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. 

ये भी पढ़े- क्या ज्यादा विटामिन B12 लेने से भी डैमेज होती है किडनी? सप्लीमेंट लेने से पहले जान लें यह बात

सिरदर्द के लक्षण 

ब्रेन ट्यूमर: बार-बार एक ही जगह दर्द होना, जो समय के साथ तेज हो और पेनकिलर से भी न रुके, यह ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकते है. 

माइग्रेन: अगर सिरदर्द के साथ मतली, तेज़ रोशनी से चिढ़, या धुंधलापन महसूस हो रहा है तो यह माइग्रेन हो सकता है. यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिसमें दवाइयों के साथ लाइफस्टाइल मैनेजमेंट जरूरी है. 

साइनस इन्फेक्शन: नाक बंद, चेहरे में भारीपन और माथे में दबाव के साथ सिरदर्द, यह साइनस का इशारा हो सकता है, जिसमें इंफेक्शन होता है. 

आंखों की समस्या: आंखों की बीमारियां या फिर आंखों में थकावट के साथ सिरदर्द पैदा कर सकती हैं. 

कब सतर्क होना जरूरी है? 

जब सिरदर्द हर दिन हो

जब दर्द सुबह-सुबह उठते ही तेज हो

जब दर्द के साथ उल्टी, धुंधलापन, या बेहोशी जैसा महसूस हो

जब दर्द दवा लेने के बाद भी बना रहे

सिरदर्द होने पर क्या करना चाहिए? 

डॉक्टर से सलाह लें, खासकर बार-बार होने वाले सिरदर्द को लेकर सतर्क हो जाएं 

ब्लड प्रेशर और आंखों की जांच कराएं

स्ट्रेस और स्क्रीन टाइम कम करें

पर्याप्त नींद लें और हाइड्रेटेड रहें

सिरदर्द को मामूली समझना एक बड़ी भूल हो सकती है. यह शरीर का वह अलार्म है जिसे सुनना जरूरी है. अगर आप समय रहते ध्यान देंगे, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. अगली बार जब सिर में हल्का भी दर्द हो, तो उसे अनदेखा न करें, क्योंकि कभी-कभी छोटा इशारा सबसे बड़ा खतरा हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

क्या ज्यादा विटामिन B12 लेने से भी डैमेज होती है किडनी? सप्लीमेंट लेने से पहले जान लें यह बात

क्या ज्यादा विटामिन B12 लेने से भी डैमेज होती है किडनी? सप्लीमेंट लेने से पहले जान लें यह बात


Vitamin B12 Side Effect: सुबह उठते ही हेल्थ सप्लीमेंट की शीशी खोलना और बिना सोचे समझे कैप्सूल निगल लेना आजकल एक आदत बन चुकी है. सोशल मीडिया, यूट्यूब और फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स के जमाने में हम में से कई लोग मान बैठे हैं कि जितना ज्यादा विटामिन, उतनी ज्यादा सेहत. लेकिन  अधिक मात्रा में लेने पर नुकसान भी पहुंचा सकती है? खासकर बात जब विटामिन B12 की हो, तो क्या यह सच में किडनी के लिए खतरनाक हो सकता है? 

ये भी पढ़े- सेहत का बादशाह! ये है दुनिया का सबसे पौष्टिक फल, रिसर्च से मिली सही जानकारी

क्या ज्यादा B12 किडनी को नुकसान पहुंचाता है?

विटामिन B12 शरीर इसकी अतिरिक्त मात्रा को पेशाब के ज़रिए बाहर निकाल देता है. लेकिन हाल ही में कुछ शोधों में पाया गया कि लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा B12 सप्लीमेंट लेने वाले लोगों में किडनी फंक्शन पर नकारात्मक असर देखा गया. 

अधिक मात्रा में B12 लेने से सीरम क्रिएटिनिन लेवल बढ़ सकता है, जो किडनी हेल्थ का संकेत है. 

खासकर डायबिटीज़ या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज जो पहले से किडनी से जुड़ी समस्या झेल रहे हों, उन्हें अधिक B12 लेने से सावधान रहना चाहिए. 

कितनी मात्रा है सही?

 2.4 माइक्रोग्राम प्रतिदिन पर्याप्त मानी जाती है

अगर डाइट में दूध, दही, पनीर, अंडा, मीट जैसी चीजें ली जा रही हैं, तो B12 की पूर्ति नेचुरली हो जाती है. 

डॉक्टर की सलाह के बिना सप्लीमेंट लेना जोखिम भरा हो सकता है. 

आपको क्या करना चाहिए

ब्लड टेस्ट करवाएं: पहले B12 लेवल की जांच कराएं

अगर डॉक्टर की सलाह मिले, तभी सप्लीमेंट लें

बिना जरूरत सप्लीमेंट लेना ‘अधिक दवा, अधिक सेहत’ वाला भ्रम है

सेहत के नाम पर हम कभी-कभी वह भी करने लगते हैं जो शरीर को अनजाने में नुकसान पहुंचा सकता है. विटामिन B12 एक जरूरी पोषक तत्व है, लेकिन ज्यादा लेना किडनी जैसी अहम अंग को परेशानी में डाल सकती है. इसलिए अगली बार जब आप विटामिन की बोतल हाथ में लें, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

सेहत का बादशाह! ये है दुनिया का सबसे पौष्टिक फल, रिसर्च से मिली सही जानकारी

सेहत का बादशाह! ये है दुनिया का सबसे पौष्टिक फल, रिसर्च से मिली सही जानकारी


Best Fruit for Fitness: जब भी बात होती है सेहतमंद खाने की तो लोग आमतौर पर महंगे सुपरफूड्स, ड्राई फ्रूट्स की तरफ भागते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में रखा एक आम सा दिखने वाला फल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पौष्टिक माना गया है? हम बात कर रहे हैं,  नींबू की. खट्टी-सी झलक और ताजगी से भरपूर खुशबू वाला ये छोटा-सा फल सेहत के बड़े-बड़े काम करता है।

दरअसल, अमेरिका की विलियम पीटरसन यूनिवर्सिटी के मुताबिक नींबू में इतनी अधिक मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं कि ये कई बीमारियों से शरीर को बचाने में कारगर है. चलिए जानते हैं कि नींबू को क्यों माना गया है ‘सेहत का बादशाह’, और इसे इस्तेमाल करने के कौन-कौन से आसान तरीके हैं. 

ये भी पढे़- सुबह-सुबह यह नाश्ता करती हैं सोहा अली खान, एक्ट्रेस की तरह आप भी हो सकती हैं एकदम फिट

नींबू क्यों है सबसे पौष्टिक फल?

नींबू में विटामिन C की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है. स्किन को ग्लोइंग बनाता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है. इसके अलावा इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर भी मौजूद होता है. 

नींबू के 5 बेहतरीन फायदे

इम्यूनिटी बूस्टर – रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना संक्रमण से बचाता है.

स्किन क्लीनर – नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड स्किन को साफ और टैनिंग से मुक्त करता है. 

वजन घटाने में मददगार – नींबू डिटॉक्स का काम करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है. 

पाचन सुधारता है – खाना पचाने में मदद करता है और कब्ज से राहत देता है. 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है – नींबू में पोटैशियम हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. 

कैसे करें नींबू का इस्तेमाल?

नींबू पानी- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू और थोड़ा सा शहद मिलाएं. 

सलाद में नींबू- खाने के साथ सलाद पर नींबू छिड़कना स्वाद के साथ सेहत भी बढ़ाता है. 

नींबू-शहद ड्रिंक- दोपहर या शाम को शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए बेहतरीन है. 

नींबू स्किन पैक- नींबू का रस बेसन या एलोवेरा के साथ मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं. 

नींबू और नारियल तेल- बालों का डैंड्रफ हटाने के लिए स्कैल्प पर लगा सकते हैं. 

नींबू एक सस्ताऔर शक्तिशाली फल है, जिसे वैज्ञानिकों ने भी दुनिया का सबसे पौष्टिक फल माना है. रोजाना नींबू को अपनी दिनचर्या में शामिल करके न सिर्फ आप स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि आपकी त्वचा और बालों की खूबसूरती भी निखर सकती है. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

सुबह-सुबह यह नाश्ता करती हैं सोहा अली खान, एक्ट्रेस की तरह आप भी हो सकती हैं एकदम फिट

सुबह-सुबह यह नाश्ता करती हैं सोहा अली खान, एक्ट्रेस की तरह आप भी हो सकती हैं एकदम फिट


Soha Ali Khan Diet Plan: सुबह की पहली किरण के साथ जब ज्यादातर लोग अलार्म बंद करके सोने की कोशिश में लगे रहते हैं. उस वक्त एक्ट्रेस सोहा अली खान दिन की शुरुआत एक हेल्दी नाश्ते के साथ करती हैं। ना तो भारी-भरकम पराठा, ना ही तले-भुने पकवान, बल्कि ऐसा ब्रेकफास्ट जो उनके फिगर और फिटनेस का सबसे बड़ा राज है. अगर आप भी सोचती हैं कि फिल्मों में दिखने वाली एक्ट्रेसेज की फिटनेस किसी मैजिक का नतीजा है, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका सीक्रेट सिर्फ स्मार्ट खाने में छिपा है. चलिए जानते हैं कि सोहा अली खान सुबह क्या खाती हैं और आप कैसे इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं. 

ये भी पढ़े- इस बीमारी का संकेत होता है उंगलियां कांपना, ऐसे घर पर कर सकते हैं टेस्ट

हैग्रीक दही

हैग्रीक योगर्ट यानी गाढ़ा दही प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है. यह पाचन के लिए अच्छा होता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है. सोहा इसे सुबह जरूर खाती हैं, ताकि उन्हें दिनभर एक्टिव रहने के लिए एनर्जी मिल सके. इसमें प्रोबायोटिक्स भी होते हैं जो इम्युनिटी को मजबूत करते हैं.

ताजे फल 

सेब, केला, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी जैसे फल सोहा की फ्रूट बाउल का हिस्सा होते हैं. ये फल न सिर्फ त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं, बल्कि शरीर को जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स भी देते हैं. फलों में मौजूद नैचुरल शुगर दिन की शुरुआत को मीठा और हेल्दी बनाते हैं. 

ओट्स

ओट्स एक ऐसा फूड है जो वजन घटाने वालों का बेस्ट फ्रेंड है. सोहा ओट्स को दूध या पानी में उबालकर, उसमें फल या ड्राय फ्रूट्स मिलाकर खाती हैं. इससे उनका मेटाबॉलिज़्म तेज होता है और उन्हें दिनभर भूख कम लगती है. 

अंडा

अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है और यह मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है. सोहा आमतौर पर बॉइल्ड एग या एग व्हाइट ऑमलेट के रूप में इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करती हैं. यह उनकी फिजिकल ट्रेनिंग को सपोर्ट करता है. 

कैसे अपनाएं यह ब्रेकफास्ट रूटीन?

आपको भी सोहा अली खान जैसी फिटनेस चाहिए तो आपको भूखा रहने या डाइटिंग करने की जरूरत नहीं है. बस सोहा अली खान जैसा ब्रेकफास्ट चुनिए. इनमें से कोई भी एक या दो चीजें अपने नाश्ते में शामिल करें और धीरे-धीरे हर रोज खाना शुरू कर दें. यह न केवल वजन घटाने में मदद करेगा, बल्कि आपकी स्किन और एनर्जी लेवल को भी बेहतर बनाएगा. 

फिट और ग्लोइंग दिखने का राज कोई जादू नहीं, बल्कि रोजाना के छोटे-छोटे हेल्दी नाश्ता है. सोहा अली खान की तरह अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत सही नाश्ते से करेंगी, तो फिटनेस आपके लिए भी एक रियलिटी बन सकती है, सिर्फ सपना नहीं. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

मोमोज से लेकर बर्गर तक, गर्मियों में ये चीजें आपको कर सकती हैं बीमार

मोमोज से लेकर बर्गर तक, गर्मियों में ये चीजें आपको कर सकती हैं बीमार


आप बाहर के खाने के शाैकीन हैं. मोमोज, बर्गर, चाऊमीन जैसे जंक और फास्ट फूड के बिना दिन अधूरा सा लगता है. तो ऐसे में आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है. गर्मी के माैसम में इन फूड्स का सेवन आपको अस्पताल का रास्ता देखने के लिए मजबूर कर सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्मियों के स्ट्रीट फूड के हाइजीन से समझाैता बड़ी हेल्थ प्राॅब्लम का कारण बन सकता है. कई केसेज में हाॅ​स्पिटलाइज करने तक की नाैबत आ जाती है.

इसलिए बढ़ता है खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्मी के चलते दूषित या बासी खाने में तेजी से बैक्टीरिया ग्रो कर सकते हैं. इससे लोगों की हेल्थ बिगड़ सकती है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि इस माैसम में जितना संभव हो सके बाहर खाने से बचा जाए. अगर बाहर खाना भी पड़े तो ऐसी जगह का सिलेक्शन करना चाहिए, जहां हाईजीन मेंटेन होने के साथ फूड भी फ्रेश हो.

क्या हो सकती है दिक्कत?

गर्मी में अनहाईजीन फूड खाने से हेल्थ बिगड़ सकती है. इसमें सामान्य फूड प्वाॅइजनिंग के चलते पेट दर्द, उल्टी, दस्त आदि की समस्या हो सकती है. कई केसेज में ये समस्या अ​धिक बढ़ सकती है. दू​षित खाने से बुखार और वायरल हेपेटाइटिस ए और ई तक की प्राॅब्लम का सामना करना पड़ सकता है.

अनहाईजीन या दू​षित खाने से दिक्कत

  • पेट में दर्द और मरोड़ होना
  • उल्टी होना
  • सिरदर्द और चक्कर
  • पेट फूलना
  • बुखार के साथ जाॅइंट में पेन

ऐसे खुद को बचा सकते हैं

  • गर्मी में खुले में बिकने वाले मिल्क प्रोडक्ट से बचें. गर्मी के चलते इनमें ऐसे बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं, जो सेहत बिगाड़ सकते हैं.
  • स्ट्रीट फूड खा रहे हैं तो ये चेक कर लें कि हाईजीन का ध्यान रखा जा रहा है. ऐसा न हो कि मक्खियां ​भिन​भिना रही हों और वहीं आप जायकों का आनंद ले रहे हों, ये खतरनाक हो सकता है.
  • कच्चे मांस, सी फूड या अंडे को छूने से पहले और बाद में हमेशा अपने हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक धोएं.
  • बाहर खुले में रखा हुआ पानी पीने से बचें. जितना हो सके घर से पानी की बोतल लेकर सा​थ चलें. गर्मी में खुले में रखा दू​षित पानी पीने से हेल्थ बिगड़ सकती है.
  • स्ट्रीट पर रखे कटे हुए फल और स​ब्जियों के सलाद का सेवन करने से बचें. खुले में रखे होने से इनमें दू​षित तत्वों के होने की आशंका बढ़ जाती है.
  • वेज हो या फिर नाॅनवेज, गर्मी में जो भी फूड खा रहे हैं, पहले अच्छे से ये जरूर चेक कर लें​ कि वह पक गया हो. आधा पका या कम पका फूड सेहत के लिए मुसीबत बन सकता है.

ये भी पढ़ें: ये लक्षण दिखें तो समझ जाएं दिल की एंजियोप्लास्टी कराना हो गया बेहद जरूरी, तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp