सावधान! नॉर्मल नहीं होता सुबह आंखों में जमने वाला मैल, पीला या हरा रंग इस बीमारी का संकेत

सावधान! नॉर्मल नहीं होता सुबह आंखों में जमने वाला मैल, पीला या हरा रंग इस बीमारी का संकेत


Why Do I Wake Up With Crusty Eyes: सुबह उठते ही अगर आंखों के कोनों में चिपचिपा या सूखा जमा हुआ पदार्थ नजर आए, तो इसे आमतौर पर आई क्रस्ट या आंखों की मैल कहा जाता है. यह कई बार सामान्य होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि कब आपको सावधान होने की जरूरत होती है और कब यह नॉर्मल होता है. 

क्यों निकलता है यह?

 हेल्थ जानकारी देने वाली वेबसाइट MedlinePlus के अनुसार, आंखों में बनने वाला यह क्रस्ट असल में डिस्चार्ज होता है, जो सूखकर सख्त या चिपचिपा रूप ले लेता है. कुछ लोगों में यह पीले रंग का और कठोर होता है, जबकि कुछ में यह साफ, पतला या पानी जैसा भी हो सकता है. इसकी एक सामान्य वजह नींद भी होती है। जब हम सोते हैं, तो आंखें बंद रहती हैं और पलकें झपकती नहीं हैं. ऐसे में आंखों का प्राकृतिक डिस्चार्ज कोनों में जमा हो जाता है, जो सुबह उठने पर क्रस्ट के रूप में दिखाई देता है.

इसके अलावा, आंसू की नली में ब्लॉकेज भी इसका कारण बन सकता है. इस स्थिति को नासोलैक्रिमल डक्ट ऑब्स्ट्रक्शन कहा जाता है, जिसमें आंसू सही तरीके से निकल नहीं पाते. इससे आंखों में पानी आना, लालिमा और पीले-हरे रंग का चिपचिपा डिस्चार्ज देखने को मिल सकता है.

एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस भी वजह

एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस भी एक बड़ी वजह है.  धूल, पालतू जानवरों के बाल या फफूंद जैसे एलर्जन के संपर्क में आने से आंखों में खुजली, पानी आना और सूजन हो सकती है. कई मामलों में इसके साथ हल्का क्रस्ट भी बनता है. ड्राई आई की समस्या में भी आंखों के आसपास म्यूकस जैसा जमा दिखाई दे सकता है. इसमें आंखों में जलन, चुभन, लालिमा और धुंधला दिखाई देना जैसे लक्षण शामिल होते हैं.

इसे भी पढ़ें- Vitamin Side Effects: सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी

वहीं, बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस में आंखों से ज्यादा मात्रा में डिस्चार्ज निकलता है, जो गाढ़ा और पीले या हरे रंग का हो सकता है. इसके साथ दर्द, खुजली और रोशनी से परेशानी भी हो सकती है. एक और स्थिति ब्लेफराइटिस है, जिसमें पलकों के किनारों पर सूजन और जलन होती है। इससे पलकें चिपचिपी हो जाती हैं और उन पर पपड़ी जमने लगती है. 

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

कुछ कम मामलों में केराटाइटिस या आंख की कॉर्निया से जुड़ी समस्या और स्टाई (फुंसी) भी इसकी वजह हो सकती है. इन स्थितियों में दर्द, सूजन और पस जैसा डिस्चार्ज देखने को मिल सकता है. डॉक्टर से कब मिलें, यह समझना जरूरी है. अगर आंखों में दर्द, ज्यादा सूजन, धुंधली नजर, रोशनी से परेशानी या गाढ़ा पीला-हरा डिस्चार्ज हो, तो आंखों के एक्सपर्ट से जांच करानी चाहिए. इलाज के तौर पर हल्के मामलों में घर पर ही देखभाल की जा सकती है, जैसे गुनगुने पानी से आंखों की सफाई करना या साफ कपड़े से पपड़ी हटाना, लेकिन अगर समस्या एलर्जी या इंफेक्शन से जुड़ी हो, तो डॉक्टर दवा या आई ड्रॉप्स भी दे सकते हैं. 

साफ- सफाई के दौरान क्या ध्यान रखना जरूरी?

साफ-सफाई का ध्यान रखना सबसे जरूरी है. नियमित रूप से हाथ धोना, आंखों को साफ रखना और जरूरत पड़ने पर लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है.

इसे भी पढ़ें- सावधान! 30 की उम्र पार करते ही ‘बूढ़ा’ होने लगा आपका दिल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

हार्ट फेल्योर को पहले ही डिटेक्ट कर लेगी यह तकनीक, जानें मेडिकल फील्ड में कैसे आ रही क्रांति?

हार्ट फेल्योर को पहले ही डिटेक्ट कर लेगी यह तकनीक, जानें मेडिकल फील्ड में कैसे आ रही क्रांति?


Can AI Detect Heart Failure Early: हार्ट फेल्योर एक गंभीर बीमारी है, जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है. यह तब होती है, जब दिल शरीर में खून को ठीक से पंप नहीं कर पाता. बीमारी के बढ़े हुए चरण में यह जानलेवा भी बन सकती है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसे समय रहते पहचान पाना आसान नहीं होता. डॉक्टरों के सामने यही सबसे बड़ी समस्या है कि कई मरीजों में एडवांस्ड हार्ट फेल्योर का पता देर से चलता है, जिससे उन्हें सही समय पर इलाज नहीं मिल पाता.  अब एक नई रिसर्च से उम्मीद जगी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI इस स्थिति को बदल सकता है. 

अभी किस तकनीक का यूज होता है

यह स्टडी वील कॉर्नेल मेडिसिन, कॉर्नेल टेक,कोलंबिया विश्वविद्यालय और न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन के साइंटिस्ट ने किया गया है, जो जर्नल एनपीजे डिजिटल मेडिसिन में प्रकाशित हुआ. फिलहाल एडवांस्ड हार्ट फेल्योर की पहचान के लिए डॉक्टर एक खास टेस्ट कार्डियोपल्मोनरी एक्सरसाइज टेस्टिंग का सहारा लेते हैं. यह टेस्ट दिल और फेफड़ों की काम करने की क्षमता को मापता है, लेकिन इसके लिए विशेष उपकरण और ट्रेंड स्टाफ की जरूरत होती है, जो केवल बड़े अस्पतालों में ही उपलब्ध होता है. इसी वजह से कई मरीज इस जांच से वंचित रह जाते हैं.

रिसर्च में क्या निकला

नई रिसर्च में साइंटिस्ट ने एक ऐसा एआई सिस्टम तैयार किया है, जो दिल की अल्ट्रासाउंड जांच इकोकार्डियोग्राफी और मरीज के सामान्य मेडिकल रिकॉर्ड का एनालिसिस करके बीमारी की गंभीरता का अंदाजा लगा सकता है. खास बात यह है कि यह तकनीक पीक VO2 जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर का अनुमान लगा सकती है, जो आमतौर पर केवल CPET के जरिए ही मापा जाता है.

इसे भी पढ़ें- AIIMS Dry Eye Treatment: गाय के दूध से दूर होगी ड्राई आइज की दिक्कत, दिल्ली एम्स के ट्रायल में हुआ साबित

1,000 हार्ट फेल्योर मरीजों के डेटा का इस्तेमाल 

इस सिस्टम को तैयार करने के लिए करीब 1,000 हार्ट फेल्योर मरीजों के डेटा का इस्तेमाल किया गया, जिसमें अल्ट्रासाउंड वीडियो, ब्लड फ्लो और हार्ट वॉल्व की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी शामिल थी. इसके बाद 127 नए मरीजों पर इसका परीक्षण किया गया, जहां इस एआई मॉडल ने करीब 85 प्रतिशत सटीकता के साथ हाई-रिस्क मरीजों की पहचान की. रिसर्चर का कहना है कि यह तकनीक रोजमर्रा की मेडिकल जरूरतों में आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है, क्योंकि इसमें वही डेटा उपयोग होता है जो पहले से उपलब्ध होता है. इससे उन मरीजों की पहचान संभव हो सकेगी, जो अभी तक नजरअंदाज हो रहे थे.

हालांकि, साइंटिस्ट ने यह भी माना है कि इस तकनीक को बड़े स्तर पर लागू करने से पहले और बड़े स्तर पर टेस्ट जरूरी है. एआई सिस्टम की विश्वसनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही अहम है.

इसे भी पढ़ें- Rajasthan Mystery Illness: किस रहस्यमयी बीमारी ने राजस्थान में रोकीं 6 बच्चों की सांसें, जानें लक्षण और यह कितनी खतरनाक?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

यूरिक एसिड vs क्रिएटिनिन…किडनी की हेल्थ के दो अहम संकेत, जिन्हें समझना है जरूरी 

यूरिक एसिड vs क्रिएटिनिन…किडनी की हेल्थ के दो अहम संकेत, जिन्हें समझना है जरूरी 


Kidney Health: आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं. वे समय-समय पर कई तरह के टेस्ट भी करवाते हैं, जिससे उन्हें अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट मिलता है रहे और बीमारियों का सही समय पर इलाज हो सके. हालांकि, जब बॉडी चेकअप की रिपोर्ट हाथ में आती है तो कई भारी-भरकम शब्दों को समझना आसान नहीं होता. खासकर यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन जैसे नाम लोगों को कंफ्यूज कर देते हैं. कई लोग सोचते हैं कि ये दोनों एक ही चीज बताते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि ये दोनों शरीर की अलग-अलग स्थितियों के बारे में जानकारी देते हैं.

डॉक्टर्स के अनुसार, जब हम किसी व्यक्ति की लैब रिपोर्ट देखते हैं तो यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन जैसे नाम अक्सर साथ में दिखाई देते हैं. दो शब्द किडनी से जुड़े होते हैं, लेकिन ये आपकी सेहत के बारे में दो बिल्कुल अलग कहानियां बताते हैं. ऐसे में इनकी सही जानकारी होना काफी आवश्यक हो जाता है. 

क्रिएटिनिनः किडनी के काम करने की जांच 

क्रिएटिनिन एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है, जो तब बनता है जब हमारी मांसपेशियों ऊर्जा का प्रयोग करती हैं. शरीर इसे हर दिन लगभग एक समान मात्रा में बनाता है. स्वस्थ किडनी इसे खून से फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकाल देती है. यही वजह है कि डॉक्टर क्रिएटिनिन के स्तर को किडनी की कार्यक्षमता मापने का एक भरोसेमंद संकेत मानते हैं. इसे आसान शब्दों में बताएं तो क्रिएटिनिन को किडनी का ‘स्पीडोमीटर’ समझें. यह मांसपेशियों के टूटने से बनने वाला वेस्ट प्रोडक्ट है, जिसे स्वस्थ किडनी एक स्थिर दर से बाहर निकालती है. वहीं, अगर क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ जाता है तो यह अक्सर संकेत देता है कि किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, जिससे डिहाइड्रेशन या किडनी से जुड़ी बीमारी के कारण हो सकते है. 

यह भी पढ़ेंः पेनकिलर खाते ही कैसे खत्म हो जाता है दर्द, कितनी तेजी से काम करती है यह दवा?

यूरिक एसिडः मेटाबॉलिज्म को समझने का एक तरीका 

वहीं दूसरी ओर, यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नामक तत्व के टूटने से बनता है. प्यूरीन हमें कई खाद्य पदार्थों से मिलता है, जैसे- रेड मीट, सी-फूड, शराब और यहां तक कि कुछ हेल्दी फूड्स जैसे दालों में. यूरिक एसिड का स्तर डाइट, लाइफस्टाइल और मेटाबॉलिज्म के अनुसार बदलता रहता है. डॉ. अंकुर सिंघल बताते हैं कि यूरिक एसिड एक “मेटाबॉलिक मैसेंजर” की तरह काम करता है. यह तब बनता है जब आपका शरीर कुछ खास खाने-पीने की चीजों में मौजूद प्यूरीन को तोड़ता है. अगर यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा हो जाए तो हमेशा किडनी की समस्या नहीं होती, बल्कि यह अक्सर आपकी लाइफस्टाइल की आदतों की ओर इशारा करता है. जैसे कम पानी पीना, ज्यादा शुगर लेना या मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं इसका कारण बन सकती हैं. 

तो अक्सर लोग कन्फ्यूज क्यों हो जाते हैं?

अगर दोनों की तुलना करें तो क्रिएटिनिन एक आसान सवाल का जवाब देता है कि क्या किडनी खून को सही तरीके से फिल्टर कर रही है? वहीं यूरिक एसिड एक थोड़ा बड़ा सवाल पूछता है कि शरीर मेटाबॉलिज्म और खाने-पीने से बनने वाले वेस्ट को कैसे संभाल रहा है? यानी क्रिएटिनिन से किडनी की स्थिति का पता चलता है और यूरिक एसिड से हमारी आदतों का. डॉक्टरों का कहना है कि इन दोनों रिपोर्ट्स को हमेशा साथ में समझना चाहिए, सिर्फ एक को देखकर निष्कर्ष निकालना सही नहीं होता. कई बार दोनों का स्तर एक साथ बढ़ जाता है जो किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः किस रहस्यमयी बीमारी ने राजस्थान में रोकीं 6 बच्चों की सांसें, जानें लक्षण और यह कितनी खतरनाक?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

इस देश में खसरे से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत, जानें कैसे फैलती है यह बीमारी?

इस देश में खसरे से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत, जानें कैसे फैलती है यह बीमारी?


Why Measles Is Dangerous For Children: बांग्लादेश में खसरे के खतरनाक प्रकोप ने गंभीर रूप ले लिया है, जहां एक महीने से भी कम समय में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है. हालात को देखते हुए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है, ताकि इस तेजी से फैल रही बीमारी पर काबू पाया जा सके. चलिए आपको बताते हैं कि इसको रोकने के लिए क्या किया जा रहा है. 

टीकाकरण अभियान लॉन्च 

5 अप्रैल को बांग्लादेश सरकार ने यूनिसेफ,वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन और गावी, द वैक्सीन एलायंस के साथ मिलकर एक इमरजेंसी खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान लॉन्च किया. इस अभियान का लक्ष्य उन 12 लाख से ज्यादा बच्चों को सुरक्षा देना है, जिन्हें अब तक टीका नहीं लग पाया है और जो इंफेक्शन के उच्च जोखिम में हैं. बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने तेजी से कदम उठाए हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें- AIIMS Dry Eye Treatment: गाय के दूध से दूर होगी ड्राई आइज की दिक्कत, दिल्ली एम्स के ट्रायल में हुआ साबित

कैसे फैलती है यह बीमारी?

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, खसरा एक बेहद इंफेक्शन वायरस से होने वाली बीमारी है, जो हवा के जरिए फैलती है और गंभीर दिक्कतों के साथ मौत का कारण भी बन सकती है. मार्च से अब तक 900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिससे हेल्थ सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है. फिलहाल यह अभियान छह महीने से लेकर पांच साल तक के बच्चों पर केंद्रित है, खासकर उन जिलों में जहां संक्रमण का खतरा ज्यादा है। बाद में इसे पूरे देश में विस्तार देने की योजना है. 

बांग्लादेश में यूनिसेफ की प्रतिनिधि ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है. उन्होंने बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि सबसे ज्यादा खतरा छोटे और कमजोर बच्चों को है. उन्होंने यह भी बताया कि कई बच्चे ऐसे हैं जिन्हें अब तक कोई वैक्सीन नहीं मिली या अधूरी टीकाकरण हुआ है. वहीं, नौ महीने से कम उम्र के शिशु, जो अभी नियमित टीकाकरण के योग्य नहीं होते, उनमें इंफेक्शन का खतरा और ज्यादा है.

साबित हो सकता है जानलेवा

एक्सपर्ट ने इस स्थिति को लेकर चेतावनी दी है कि अगर समय रहते टीकाकरण नहीं हुआ, तो खसरा तेजी से जानलेवा बन सकता है. राजधानी ढाका के संक्रामक रोग अस्पताल की उप-निदेशक ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों में तेज बुखार या खसरे के लक्षण दिखते ही तुरंत अस्पताल ले जाएं और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें. फिलहाल सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां मिलकर इस प्रकोप को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें- Rajasthan Mystery Illness: किस रहस्यमयी बीमारी ने राजस्थान में रोकीं 6 बच्चों की सांसें, जानें लक्षण और यह कितनी खतरनाक?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

लंग कैंसर और मांसपेशियों की कमजोरी का एक साथ होगा इलाज, वैज्ञानिकों ने खोजी नई तकनीक

लंग कैंसर और मांसपेशियों की कमजोरी का एक साथ होगा इलाज, वैज्ञानिकों ने खोजी नई तकनीक


Can mRNA Therapy Treat Lung Cancer And Muscle Loss: अमेरिका केओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट ने एक ऐसी नई तकनीक विकसित की है, जो लंग्स के कैंसर और उससे जुड़ी एक गंभीर मांसपेशी क्षय बीमारी कैशेक्सिया का एक साथ इलाज करने की क्षमता रखती है.  यह रिसर्च प्रतिष्ठित जर्नल जर्नल ऑफ कंट्रोल्ड रिलीज में प्रकाशित हुआ है और इसमें लिपिड नैनोपार्टिकल्स के जरिए जेनेटिक मैटेरियल को सीधे ट्यूमर तक पहुंचाने की नई रणनीति अपनाई गई है.

कैसे इसको तैयार किया गया?

इस तकनीक में वैज्ञानिकों ने खास तरह के नैनोकैरियर तैयार किए हैं, जिनमें फोलिस्टैटिन मैसेंजर RNA (mRNA) भरा गया है. जब ये नैनोपार्टिकल्स शरीर में पहुंचते हैं, तो यह mRNA सेल्स को फोलिस्टैटिन प्रोटीन बनाने के लिए प्रेरित करता है. यह प्रोटीन एक तरफ ट्यूमर की वृद्धि को रोकने में मदद करता है, वहीं दूसरी ओर मांसपेशियों के विकास को भी बढ़ावा देता है.  रिसर्च टीम ने पाया कि ये लिपिड नैनोपार्टिकल्स खून में मौजूद विट्रोनेक्टिन नामक प्रोटीन से जुड़ जाते हैं. यही प्रोटीन इन्हें सीधे लंग्स के कैंसर वाले ट्यूमर तक पहुंचाने में मदद करता है. ट्यूमर की सतह पर मौजूद इंटीग्रिन रिसेप्टर्स के साथ इंटरैक्शन के जरिए ये नैनोपार्टिकल्स सही जगह पर जमा हो जाते हैं.

इसे भी पढ़ें- Rajasthan Mystery Illness: किस रहस्यमयी बीमारी ने राजस्थान में रोकीं 6 बच्चों की सांसें, जानें लक्षण और यह कितनी खतरनाक?

क्या कहते हैं साइंटिस्ट?

वैज्ञानिकों के अनुसार, शरीर में mRNA आधारित दवाओं को सीधे फेफड़ों के ट्यूमर तक पहुंचाना अब तक एक बड़ी चुनौती रहा है. लेकिन इस नई तकनीक ने इस समस्या का संभावित समाधान पेश किया है. पारंपरिक नैनोपार्टिकल्स अक्सर शरीर में जाकर लिवर में जमा हो जाते हैं, जबकि इस नई विधि से ट्यूमर के आकार में करीब 2.5 गुना ज्यादा कमी देखी गई. लंग्स का कैंसर दुनिया भर में सबसे घातक कैंसरों में से एक माना जाता है. इसके साथ अक्सर कैशेक्सिया नाम की स्थिति भी जुड़ी होती है, जिसमें मरीज का वजन तेजी से घटता है और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, चाहे वह पर्याप्त भोजन ही क्यों न ले रहा हो. यह स्थिति कैंसर मरीजों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है.

क्या कोई साइड इफेक्ट भी है?

इस नई थेरेपी की खास बात यह है कि यह एक साथ दो समस्याओं, कैंसर और मांसपेशी क्षय पर असर डालती है और शुरुआती परीक्षणों में इसके कोई गंभीर साइड इफेक्ट्स सामने नहीं आए हैं. हालांकि, साइंटिस्ट का कहना है कि अभी इस तकनीक पर और प्री-क्लिनिकल रिसर्च की जरूरत है, लेकिन शुरुआती नतीजे काफी उत्साहजनक हैं. उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में इस थेरेपी का मानवों पर परीक्षण किया जा सकेगा और यह कैंसर के इलाज में एक बड़ा बदलाव ला सकती है.

इसे भी पढ़ें- AIIMS Dry Eye Treatment: गाय के दूध से दूर होगी ड्राई आइज की दिक्कत, दिल्ली एम्स के ट्रायल में हुआ साबित

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

लगातार खांसी को न समझें मामूली जुकाम, आपके कमजोर दिल की हो सकती है बड़ी चेतावनी

लगातार खांसी को न समझें मामूली जुकाम, आपके कमजोर दिल की हो सकती है बड़ी चेतावनी


Can A Cough Be A Sign Of Heart Failure: हार्ट की बीमारी की बात आते ही ज्यादातर लोग सीने में दर्द या सांस फूलने जैसे लक्षणों के बारे में सोचते हैं. लेकिन एक लगातार बनी रहने वाली खांसी भी दिल से जुड़ी गंभीर समस्या का संकेत हो सकती है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, खासकर कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर से जूझ रहे मरीजों में खांसी एक अहम लक्षण के रूप में सामने आ सकती है. 

कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर क्या होता है?

हेल्थ और साइंस के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट knowridge की रिपोर्ट के अनुसार, कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर वह स्थिति है, जब दिल शरीर में खून को ठीक से पंप नहीं कर पाता. ऐसे में दिल कमजोर या सख्त हो जाता है और ब्लड फ्लो प्रभावित होने लगता है.  इसका असर यह होता है कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तरल पदार्थ जमा होने लगता है, खासकर फेफड़ों में.  यही जमा हुआ फ्लूइड खांसी की मुख्य वजह बनता है.

सांस और खांसी की दिक्कत

दरअसल, दिल और फेफड़े एक-दूसरे से गहराई से जुड़े होते हैं.  फेफड़े शरीर को ऑक्सीजन देते हैं और दिल उस ऑक्सीजन युक्त खून को पूरे शरीर में पहुंचाता है. जब दिल ठीक से काम नहीं करता, तो यह संतुलन बिगड़ जाता है. ऐसे में फेफड़ों में तरल भरने लगता है, जिसे पल्मोनरी कंजेशन कहा जाता है. इससे सांस लेने में दिक्कत होती है और खांसी शुरू हो जाती है. इस तरह की खांसी की कुछ खास पहचान भी होती है. शुरुआत में यह सूखी हो सकती है, लेकिन कई बार इसमें बलगम भी आ सकता है. अगर बलगम सफेद या गुलाबी रंग का दिखे, तो यह फेफड़ों में फ्लूइड जमा होने का संकेत हो सकता है और ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है. 

इसे भी पढ़ें: नाखूनों से पहचानें सेहत का हाल, ये संकेत हो सकते हैं खतरनाक, तुरंत लें मेडिकल सलाह

क्या होती है वजह?

कई मरीज बताते हैं कि यह खांसी रात में या लेटने पर ज्यादा बढ़ जाती है. इसकी वजह ग्रेविटी है. जब व्यक्ति खड़ा या बैठा होता है, तो तरल शरीर के निचले हिस्सों में रहता है, लेकिन लेटने पर यह छाती और फेफड़ों की ओर आ जाता है, जिससे सांस और खांसी की समस्या बढ़ जाती है. अक्सर लोग इस खांसी को सर्दी-खांसी या लंग्स की समस्या समझ लेते हैं, जबकि असल में यह दिल से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है. इसलिए अगर खांसी लंबे समय तक बनी रहे या इसके साथ सांस फूलना, थकान, पैरों या टखनों में सूजन जैसे लक्षण भी दिखें, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट का कहना है कि समय रहते पहचान और इलाज से इस बीमारी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. इलाज में डाइयुरेटिक्स जैसी दवाएं दी जाती हैं, जो शरीर से अतिरिक्त तरल को बाहर निकालने में मदद करती हैं, जिससे फेफड़ों में जमा पानी कम होता है और खांसी व सांस की समस्या में राहत मिलती है. इसके साथ ही, लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी है. नमक का सेवन कम करना, नियमित व्यायाम करना, तनाव को कंट्रोल रखना और वजन संतुलित रखना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

इसे भी पढ़ें- Rajasthan Mystery Illness: किस रहस्यमयी बीमारी ने राजस्थान में रोकीं 6 बच्चों की सांसें, जानें लक्षण और यह कितनी खतरनाक?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp