IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, सामने आया वीडियो; जानें कब खेलेंगे पहला मैच

IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, सामने आया वीडियो; जानें कब खेलेंगे पहला मैच


Virat Kohli, IPL 2026: विराट कोहली (Virat Kohli) भी आईपीएल 2026 के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं. 18 मार्च, बुधवार को कोहली के बेंगलुरु पहुंचने का वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया. वीडियो को बड़े ही फिल्मी अंदाज में बनाया गया. सभी टीमें आगामी सीजन के लिए तैयारियों को आखिरी रूप दे रही हैं. सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी.

फैस लंबे वक्त से कोहली के बेंगलुरु पहुंचने का इंतजार कर रहे थे. अब वह बेंगलुरु पहुंचकर आरसीबी के कैंप से जुड़ गए हैं. कोहली की वीडियो शेयर करते हुए आरसीबी ने कैप्शन में लिखा, “आपको उन्हें देखने की जरूरत नहीं है… बस यह जानने के लिए कि वह आ रहे हैं! कैलेंडर देखें. संकेत जरूर मिलेंगे.”

विराट कोहली कब खेलेंगे पहला मैच?

28 मार्च, शनिवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जिसमें विराट कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे. लिहाजा 2026 आईपीएल के पहले ही मैच में फैंस को विराट कोहली का जलवा देखने को मिलेगा. 

पिछले सीजन किंग कोहली का कमाल 

पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 15 मैचों की 15 पारियों में 54.75 की औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले थे, जिसमें हाई स्कोर 73* रनों का रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह इस सीजन कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

कोहली का आईपीएल करियर 

बात करें कोहली के आईपीएल करियर की, तो उन्होंने अब तक 267 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 259 पारियों में बैटिंग करते हुए कोहली ने 39.54 की औसत और 132.85 के स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें हाई स्कोर 113* रनों का रहा. कोहली 2008 यानी आईपीएल के पहले सीजन से ही आरसीबी के लिए खेल रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें: ट्रॉफी चोर… कामरान अकमल ने की PCB चीफ मोहसिन नकवी की गजब बेइज्जती!





Source link

ट्रॉफी चोर… कामरान अकमल ने की PCB चीफ मोहसिन नकवी की गजब बेइज्जती!

ट्रॉफी चोर… कामरान अकमल ने की PCB चीफ मोहसिन नकवी की गजब बेइज्जती!


पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पर तंज कसा है. नकवी एशिया कप 2025 की ट्रॉफी अपने साथ लेकर भाग गए थे, जो टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर जीती थी. अकमल का ये बयान पाक टीम की बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हार के बाद आया है.

टी20 वर्ल्ड कप के बाद हुई वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया. निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 290 रन बनाए, जवाब में पाक टीम 279 पर ढेर हो गई. नाहिद राणा को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. इस हार के बाद अपनी टीम पर भड़के कामरान अकमल ने मोहसिन नकवी पर भी तंज कसा, जिन्हे फैंस ट्रॉफी चोर भी कहते हैं.

कामरान अकमल ने क्या कहा?

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने एक टीवी शो पर कहा, ‘आप जीतेंगे नहीं, आईसीसी ट्रॉफी क्या चोरी करके ले आनी है? टीमों से जीतेंगे नहीं तो ट्रॉफी ऐसे थोड़ी आनी है.’ अकमल ने अपने बयान में पूरी पाक टीम और पीसीबी की भी आलोचना की. चोरी वाले इस बयान को मोहसिन नकवी पर तंज समझा जा रहा है, क्योंकि एशिया कप फाइनल के बाद उनपर ट्रॉफी चोरी का धब्बा लगा. दरअसल भारत ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीत ली थी, लेकिन कप्तान ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. इसके बाद वह ट्रॉफी अपने साथ लेकर स्टेडियम से चले गए थे.

पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था, टीम सुपर-8 राउंड से बाहर हो गई थी. जबकि बांग्लादेश को अपनी जिद पर अड़े रहने के बाद टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था. ये टूर्नामेंट भारत ने जीतकर इतिहास रचा था. भारत पहला देश बना, जिसने अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीता और लगातार 2 बार चैंपियन बनी.

 



Source link

‘The Hundred’ ऑक्शन विवाद के बाद ललित मोदी ने काव्या मारन पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

‘The Hundred’ ऑक्शन विवाद के बाद ललित मोदी ने काव्या मारन पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा


इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड में हुई एक नीलामी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. सनराइजर्स ग्रुप की टीम द्वारा पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इस पूरे मामले में अब आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी भी कूद पड़े हैं और उन्होंने टीम मालिक काव्या मारन को खुला संदेश दिया है.

क्या है पूरा विवाद?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड की नीलामी में अबरार अहमद को करीब 1.9 लाख पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा था. इसके बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के एक वर्ग ने इस फैसले पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. दरअसल, आईपीएल में पाकिस्तान के खिलाड़ी 2008 के बाद से हिस्सा नहीं ले पाए हैं. ऐसे में भारतीय फ्रेंचाइजियों का आमतौर पर विदेशी लीग्स में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाए रखना देखा गया है.

लालित मोदी का तंज

इस विवाद के बीच आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सनराइजर्स की मालिक काव्या मारन को लेकर सोशल मीडिया पर एक तीखा संदेश लिखा है. उन्होंने बिना किसी नाम लिए कहा कि जब फैंस पहले से ही नाराज हैं, तब एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर इतनी बड़ी रकम खर्च करना सही फैसला नहीं लगता. साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि “मैं जानता हूं कि ब्रांड और इमेज कैसे संभाली जाती है, जरूरत हो तो मुझसे बात कर सकते हैं.” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर बवाल

सनराइजर्स के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों ने इसे खेल के नजरिए से सही बताया, तो कई यूजर्स ने इसे गलत कदम करार दिया है. यहां तक कि टीम के सोशल मीडिया अकाउंट को भी कुछ समय के लिए सस्पेंड किए जाने की खबर सामने आई थी.

भारत-पाक में चल रहा तनाव बना वजह

इस पूरे विवाद की एक बड़ी वजह भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चला आ रहा राजनीतिक और क्रिकेटिंग तनाव भी है. 2008 के बाद से आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री बंद है और यह मुद्दा हमेशा संवेदनशील बना रहता है. फिलहाल सनराइजर्स की ओर से इस विवाद पर कोई बड़ा आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह साफ है कि इस फैसले ने क्रिकेट और राजनीति के पुराने मुद्दों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. 



Source link

MS Dhoni छोड़ रहे हैं No-7 की जर्सी? क्या IPL 2026 में नए नंबर के साथ आएंगे नजर

MS Dhoni छोड़ रहे हैं No-7 की जर्सी? क्या IPL 2026 में नए नंबर के साथ आएंगे नजर


एमएस धोनी के एक पोस्ट ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. भारत के स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 से पहले संकेत दिया है कि वह 7 नंबर की जर्सी छोड़कर 8 नंबर की जर्सी पहनने जा रहे हैं. नंबर-7 सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि ये माही और फैंस के लिए एक इमोशन है. बता दें कि धोनी 7वें महीने की 7 तारीख को जन्मे थे, इस कारण वह इस नंबर की जर्सी पहनते हैं. तो अब अपने आईपीएल करियर के अंतिम दौर पर वह जर्सी नंबर क्यों बदल रहे हैं.

एमएस धोनी आईपीएल में पहले संस्करण से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. सिर्फ 2 सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले, जब सीएसके पर बैन लगा हुआ था. 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं. माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 उनका बतौर प्लेयर आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. लेकिन इससे पहले धोनी ने अपने पोस्ट से सभी को चौंका दिया है.

क्या एमएस धोनी पहनेंगे 8 नंबर की जर्सी?

धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कुछ नंबर आपके साथ रहते हैं और नंबर-7 मेरे लिए उनमें से एक रहा है. लेकिन आज, मैं इसे बदलकर 8 कर रहा हूं.” वीडियो में नंबर-7 की जर्सी नजर आती है, लेकिन कोई उसे उतारकर वहां नंबर-8 की जर्सी टांग देता है.

लेकिन आखिर एमएस धोनी अपने आईपीएल करियर के अंतिम दौर में अपनी जर्सी नंबर क्यों बदल रहे हैं? यही सवाल हर फैन सोच रहा है. धोनी ने अपने पोस्ट में लिखा, “आप इसका कारण आने वाले समय में जानेंगे.” हालांकि जो जर्सी वीडियो में नजर आ रही है, वो सीएसके की या येलो रंग की नहीं है. ये जर्सी नीले रंग की है, जिसमें तिरंगे के रंग की धारियां बनी हुई है.

धोनी की जर्सी हो चुकी है रिटायर

बता दें कि साल 2023 में बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर-7 को रिटायर करने का फैसला किया था. इससे पहले सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 को भी रिटायर (2017 में) किया जा चुका है. धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 278 मैचों में खेली 242 पारियों 5439 रन बनाए हैं, इसमें 24 अर्ध्दशतक शामिल हैं. 



Source link

सचिन तेंदुलकर और खेलना चाहते थे लेकिन 1 फोन कॉल ने खत्म किया वनडे करियर, BCCI के पूर्व चीफ सिले

सचिन तेंदुलकर और खेलना चाहते थे लेकिन 1 फोन कॉल ने खत्म किया वनडे करियर, BCCI के पूर्व चीफ सिले


Sachin Tendulkar ODI Career: ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को रिटायर हुए एक दशक से भी ज्यादा समय हो गया है. इसके बावजूद भी सचिन के नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बरकरार हैं. टीम इंडिया को साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले सचिन ने 90 के दशक और 2000 के दशक में भारत को वनडे क्रिकेट में एक मजबूत टीम की पहचान दिलाई थी. उन्होंने अपने करियर का आखिरी वनडे मुकाबला 18 मार्च, 2012 को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. इसके बाद उन्होंने 22 दिसंबर 2012, को वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था.

संदीप पाटिल ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने सचिन की वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया है. ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था, लेकिन बीसीसीआई ने पहले ही उन्हें बता दिया था कि वे उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. साल 2012 में सचिन ने वनडे क्रिकेट छोड़ दिया था और टी20 इंटरनेशनल भी खेलना बंद कर दिया था. उस समय सचिन सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेल रहे थे.

पाटिल ने सचिन को फोन करके क्या पूछा?

पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने सचिन को फोन करके पूछा, ‘आपकी क्या प्लानिंग है?’ सचिन ने जवाब देते हुए कहा, ‘क्यों?’ पाटिल ने बताया कि सिलेक्शन कमेटी उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. इस बात को सुनकर सचिन हैरान रह गए. उन्होंने फिर कॉल किया – क्या आप सीरियस हैं? पाटिल ने कहा, ‘हां.’ पाटिल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, ‘सिलेक्टर्स किसी खिलाड़ी को ड्रॉप कर सकते हैं, लेकिन ये नहीं कह सकते कि उसका करियर खत्म हो गया है. हमने सचिन से उनके प्लान्स पूछे. उन्होंने कहा कि वे खेलना चाहते हैं. हमने कहा ठीक है.’



Source link

किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेट

किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेट


These Five Cricketers Careers Ended Due To Controversies: क्रिकेट के दुनिया में अक्सर खिलाड़ी अपने टैलेंट से खेल में बुलंदियों तक पहुंचते हैं, लेकिन कभी-कभी मैदान के बाहर के विवाद या खेल के प्रति अनुशासनहीनता उनके शानदार क्रिकेट करियर को खत्म कर देती है. ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों ने अपने अच्छे-खासे करियर को खुद की गलतियों के वजह से बर्बाद कर लिया. यहां हम ऐसे ही 5 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने मैच फिक्सिंग या सेलेक्टर्स के साथ विवाद और अपने क्रिकेट बोर्ड से टकराव की वजह से अपना इंटरनेशनल करियर तबाह कर लिया.

वो 5 क्रिकेटर, जिनका करियर विवादों के कारण हुआ खत्म

1. मोमम्मद आमिर – मैच फिक्सिंग और मैनेजमेंट से विवाद

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को लॉर्ड्स टेस्ट में जानबूझकर नो-बॉल फेंकने के कारण जेल की सजा और 5 साल का बैन झेलना पड़ा था. इसके बाद क्रिकेट में वापसी के करने के बाद भी आमिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), कोच और मैनेजमेंट के साथ तालमेल नहीं बिठा पाए, जिसके बाद उन्होंने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया.

2. एस. श्रीसंत – स्पॉट फिक्सिंग बनी वजह

भारत पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत 2007 टी-0 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे हैं, लेकिन साल 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसने के बाद उनका करियर पूरी तरह बदल गया. इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और बीसीसीआई द्वारा लगाए गए आजीवन बैन ने उनके शिखर पर चल रहे करियर को खत्म कर दिया. हालांकि सालों बाद उनका बैन बीसीसीआई ने हटा लिया था, लेकिन तब तक श्रीसंत अपनी लय और उम्र खो चुके थे.

3. केविन पीटरसन – ईसीबी के साथ जंग

इंग्लैंड के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक केविन पीटरसन का करियर विवादों में रहा. साल 2012 में साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान विपक्षी टीम को अपने ही कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के बारे में अपमानजनक मैसेज भेजने के आरोप में पीटरसन विवादों में घिरे थे. इसके बाद कोच और बोर्ड के साथ उनके खराब रिश्ते की वजह से उन्हें साल 2014 में टीम से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद पीटरसन फिर टीम में वापसी नहीं कर पाए थे.

4. अंबाती रायुडू – सिलेक्टर्स के साथ विवाद

भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू का इंटरनेशनल करियर उनकी टैलेंट से ज्यादा उनके गुस्से और विवादों के लिए चर्चा में रहा. साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप टीम में उनका चयन न होने पर उन्होंने सिलेक्टर एमएसके प्रसाद के ‘3D प्लेयर’ वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था कि उन्होंने वर्ल्ड कप देखने के लिए ‘3D चश्मा’ ऑर्डर किया है. इस मनमोटाव और बोर्ड के साथ तनाव के कारण उन्होंने जल्दबाजी में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

5. एंड्रयू साइमंड्स – खेल प्रति अनुशासन की कमी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स का करियर मंकीगेट विवाद के कारण चर्चा में रहा. इसके बाद टीम मीटिंग में न आना, शराब पीकर प्रैक्टिस पर पहुंचना और क्रिकेट बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करना उनके लिए भारी पड़ा. साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप से पहले अनुशासन की कमी की वजह से घर भेजे जाने के बाद उनका करियर लगभग खत्म हो गया था.

यह भी पढ़ें

टेंशन में है अबरार अहमद? सनराइजर्स में चुने जाने के बाद हो रहे विवाद पर आया पाकिस्तानी स्पिनर का रिएक्शन

कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्रैंड रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना

‘क्या सुनील गावस्कर ने कमेंट्री का बहिष्कार किया?’, पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने भारतीय दिग्गज पर साधा निशाना



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp