क्या आप टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे? विराट कोहली से सीधा पूछा गया सवाल; जानें क्या जवाब मिला

क्या आप टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे? विराट कोहली से सीधा पूछा गया सवाल; जानें क्या जवाब मिला


विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिए 1 साल से ज्यादा समय हो चुका है, उन्होंने पिछले साल 12 मई को टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी. फैंस के लिए ये हैरानी भरा था, क्योंकि इसी साल उन्होंने डोमेस्टिक में रेड बॉल क्रिकेट में वापसी की थी. कई दिग्गजों का भी मानना था कि कोहली ने जल्दी ही टेस्ट को अलविदा कह दिया, जबकि वह 2-3 साल और खेल सकते थे. पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं हो रही थी कि कोहली क्या टेस्ट में वापसी करेंगे? अब ये सवाल खुद कोहली से ही पूछ लिया गया, और उन्होंने जो इस पर कहा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आज (21 जून) द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में One8 का इवेंट आयोजित हुआ, जिसमें विराट कोहली के ब्रांड के नए जूतों के कलेक्शन को लांच किया गया. यहां फैंस की बड़ी भीड़ पहुंची. बता दें कि कोहली के ब्रांड के जो रेड शूज लांच हुए, उसकी कीमत 9230 रुपये हैं. ये कीमत ऐसे ही नहीं रखी गई, बल्कि इतने ही रन कोहली ने अपने टेस्ट करियर में बनाए. इसी को जोड़कर कोहली से टेस्ट संन्यास से वापसी पर सवाल किया गया.

टेस्ट वापसी पर विराट कोहली ने क्या कहा?

विराट कोहली से पूछा गया, “रेड शूज की कीमत 9230 है, जो आपके टेस्ट रन हैं. तो क्या आप जूतों की कीमत ज्यादा करने के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहेंगे?” सवाल था कि क्या आप टेस्ट में और ज्यादा रन बनाकर कीमत को ज्यादा करना चाहेंगे?

इस पर विराट कोहली पहले हंसे और फिर कहा, “नहीं नहीं, मैं तो इसे कम कीमत पर ही बेच दूंगा. आई एम डन.”

यह भी पढ़ें- इन 5 खिलाड़ियों को इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए नहीं मिला मौका, BCCI सेलेक्टर्स ने कर दिया इग्नोर

सिर्फ ODI फॉर्मेट खेल रहे हैं कोहली

विराट कोहली ने 2024 में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था, पिछले साल उन्होंने टेस्ट को अलविदा कहा. वह भारत के लिए अब सिर्फ वनडे इंटरनेशनल में खेलते हैं. वह चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे, हालांकि BCCI ने उन्हें इंग्लैंड दौरे पर होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना है. बीसीसीआई ने साफ किया है कि फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही कोहली खेल पाएंगे.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के नाम 5 बड़े रिकॉर्ड, बिना कोई रन दौड़े 11 गेंद में फिफ्टी; 29 गेंद ठोके 94 रन





Source link

वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा श्रीलंका, भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में बंपर जीत

वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा श्रीलंका, भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में बंपर जीत


भारत ने ट्राई सीरीज जीत ली है. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 66 रनों से बाजी मारी. भारत की इस जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी. इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा. इंडिया-ए ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 311 रन ही बना सकी. वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंद में 94 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में यश ठाकुर और विपरज निगम ने 3-3 विकेट झटके. 

भारत के लिए प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी ने 8.5 ओवर में 132 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. प्रियांश आर्य ने 29 गेंद में 39 रन बनाए. उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का आया. वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में 94 रन बनाए. उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए. ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 रनों का योगदान दिया. 

कप्तान तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक जड़ा. तिलक ने 90 गेंद में 67 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 4 चौके और एक छक्का निकला. वहीं कुमार कुशाग्र 36, सूर्यांश शेड्गे 02, निशांत सिंधु 16 और विपरज निगम 27 रन बनाकर आउट हुए. अंकुल रॉय ने अंत में सिर्फ 15 गेंद में 39 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस तरह भारत-ए ने 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.  

जवाब में श्रीलंका की टीम 47.1 ओवर में 311 रन ही बना सकी. निरोशन डिकवेला 25, अविष्का फर्नांडो 03, नुवांडु फर्नांडो 21, सदीरा समराविक्रमा 52, सहन अरचिंगे 38, रविंडु फर्नांडो 19, विजयाकांत व्यासकांत 39, मोहम्मद शिराज 21 और दुलज समुधिता 15 रन बनाकर आउट हुए. भारत से मिले पहाड़ जैसे स्कोर के सामने श्रीलंकाई टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी. 

भारत के लिए गेंदबाजी में यश ठाकुर ने 7 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट लिए. अशोक शर्मा ने 9 ओवर में 75 रन दिए, और विकेट निकाला. विपरज निगम ने 9.1 ओवर में 60 रन देकर तीन श्रीलंकाई खिलाड़ियों को आउट किया. वहीं अंकुल रॉय ने 9 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट लिए. तिलक वर्मा को भी एक विकेट मिला.

यह भी पढ़ें- 

शतक लगाकर भारत को दिलाई जीत, फिर भी टीम इंडिया से कटा इस खिलाड़ी का पत्ता; पूरी दुनिया हैरान



Source link

Australia vs Bangladesh 3rd T20I: Mitchell Marsh, Spencer Johnson star as Aussies complete 3-0 series sweep  | Cricket News | Zee News

Australia vs Bangladesh 3rd T20I: Mitchell Marsh, Spencer Johnson star as Aussies complete 3-0 series sweep | Cricket News | Zee News


Australia wrapped up a commanding 3-0 T20I series sweep over Bangladesh with a comprehensive seven-wicket victory in the third and final match in Chattogram on Saturday. Led by a sensational bowling effort from Spencer Johnson and a destructive half-century from captain Mitchell Marsh, the visitors chased down 110 with a staggering nine overs to spare.

The win capped off a near-perfect T20I campaign for Australia, who bounced back strongly after losing the ODI series earlier on the tour.

Spencer Johnson stars as Bangladesh collapse for 109

After winning the toss and opting to bat, Bangladesh endured a difficult outing as Australia’s bowlers kept the hosts under constant pressure. Left-arm pacer Spencer Johnson produced one of the most economical spells in Australia’s T20I history, finishing with remarkable figures of 2/6 from his four overs.

Johnson struck early, first benefiting from a fortune run out of Tanzid Hasan before dismissing Saif Hassan in the same over. Bangladesh never recovered from the early setbacks and slipped to 22/3 inside the Powerplay.

Nathan Ellis and Adam Zampa complemented Johnson brilliantly, claiming two wickets apiece. Zampa also reached a personal milestone, becoming only the latest Australian bowler to register 350 international wickets across formats.

With wickets falling regularly at the other end, Bangladesh captain Towhid Hridoy stood firm with a fighting unbeaten 61 off 51 deliveries. The right-hander struck six boundaries and three sixes but found little support from the rest of the batting line-up as Bangladesh finished on 109/8 in 20 overs.

Mitchell Marsh unleashes brutal counterattack

Australia’s chase was effectively settled inside the powerplay as captain Mitchell Marsh launched a relentless assault on Bangladesh’s pace attack.

Marsh and Josh Inglis raced to a 54-run opening stand, taking the game away from the hosts early. The Australian skipper looked in complete control, smashing 60 off just 28 balls with four sixes and seven boundaries.

Taskin Ahmed, Shoriful Islam and Nahid Rana all felt the full force of Marsh’s aggressive approach as Australia piled on runs at a rapid rate.

Even after Inglis departed for 17, Australia’s momentum never slowed. Cooper Connolly chipped in with valuable runs before Tim David finished the chase in style with two towering sixes.

Australia reached 112/3 in only 11 overs, sealing victory with 54 balls remaining.

Australia end tour on high

The emphatic victory showed Australia’s dominance in the T20I leg of the tour. Their bowlers-controlled proceedings from the outset, while Marsh’s explosive knock ensured there were no late complications during the chase.

For Bangladesh, the series ended on a disappointing note despite Hridoy’s lone battle. The hosts struggled for consistency with the bat throughout the match and were unable to challenge a well-drilled Australian side.

Bangladesh: 109/8 (20 overs)

Towhid Hridoy 61*; Spencer Johnson 2/6, Nathan Ellis 2/21

Australia: 112/3 (11 overs)

Mitchell Marsh 60 (28); Nasum Ahmed 1/10

Result: Australia won by 7 wickets and completed a 3-0 T20I series sweep.

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

शतक लगाकर भारत को दिलाई जीत, फिर भी टीम इंडिया से कटा इस खिलाड़ी का पत्ता; पूरी दुनिया हैरान

शतक लगाकर भारत को दिलाई जीत, फिर भी टीम इंडिया से कटा इस खिलाड़ी का पत्ता; पूरी दुनिया हैरान


BCCI ने आज यानी शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया. भारतीय टीम को 14 जुलाई, 16 जुलाई और 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में तीन वनडे मैच खेलने हैं. 15 सदस्यीय टीम इंडिया में शनिवार को शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है. हर कोई इस फैसले से हैरान है.

यशस्वी जायसवाल ने टीम के एलान से एक दिन पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में मैच विनिंग शतक लगाया. चेपॉक में खेले गए तीसरे वनडे मैच में यशस्वी जायसवाल ने 86 गेंद में 14 चौकों और तीन छक्कों के साथ 110 रनों की शानदार पारी खेली. इसके ठीक अगले दिन, रविवार को उन्हें भारत की वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल होने की वजह से विराट कोहली नहीं खेले थे. उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल को मौका मिला था. लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने खुद नंबर-3 पर खेलने का फैसला किया, और यशस्वी और रोहित शर्मा ने पारी का आगाज किया. अब इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है, तो यशस्वी जायसवाल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है.

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में कुछ ही बदलाव हुए हैं. हर्ष दुबे की जगह अक्षर पटेल को मौका मिला है. प्रिंस यादव की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. वहीं यशस्वी जायसवाल की जगह विराट कोहली को चुना गया है. हालांकि, जायसवाल का ड्रॉप होना हर किसी के लिए हैरान करने वाला है.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़.

यह भी पढ़ें-

6,6,6,6,6… वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड, 11 गेंद में जड़ा ‘ऐतिहासिक’ अर्धशतक



Source link

आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच

आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच


आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला है. हरमनप्रीत कौर एंड टीम आज टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी. लेकिन उनके सामने दक्षिण अफ्रीका के रूप में एक मजबूत टीम है, जो पिछले मैच में पाकिस्तान को हराकर आ रही है. टीम इंडिया को इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा, श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं. जानिए आज के मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और प्रीडिक्शन.

महिला टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच स्ट्रेल्फोर्ड के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. मुकाबला 7 बजे शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा. भारत टूर्नामेंट में अपने दोनों मैच जीतकर आ रही है. जबकि दक्षिण अफ्रीका पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई थी, लेकिन पिछले मैच में पाकिस्तान को हराया.

प्लेइंग 11 में श्रेयांका पाटिल को कौन करेगा रिप्लेस?

बीसीसीआई ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से चोट के कारण बाहर हुई श्रेयांका पाटिल के रिप्लेसमेंट के रूप में प्रेमा रावत को शामिल किया है. हालांकि आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में शायद ही उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिले. श्रेयांका की जगह प्लेइंग 11 में राधा यादव को शामिल किया जा सकता है, जो एक अच्छी फील्डर भी हैं.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के नाम 5 बड़े रिकॉर्ड, बिना कोई रन दौड़े 11 गेंद में फिफ्टी; 29 गेंद ठोके 94 रन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.

द. अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

लौरा वोलवार्ड (कप्तान), सुने लूस, एनेरी डर्कसेन, मारिजन कप्प, नदीन डी क्लर्क, क्लो ट्राईऑन, कायला रयनेके, सिनोला जाफ्टा (विकेटकीपर), शबनम इस्माइल, आयाबांगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा.

IND-W vs SA-W मैच की पिच रिपोर्ट

ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच सख्त सतह वाली है. इस पर तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल मिलती है. हालांकि खेल आगे बढ़ने के साथ यहां बल्लेबाजों को मदद मिलने लगेगी, इसलिए पॉवरप्ले में संभलकर खेलने की जरुरत होगी. मौसम को देखें तो यहां शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, गेंद सीम करेगी जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करेगा.

यह भी पढ़ें- इन 5 खिलाड़ियों को इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए नहीं मिला मौका, BCCI सेलेक्टर्स ने कर दिया इग्नोर

किसका पलड़ा भारी?

भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच 24 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 भारत ने जीते हैं और 10 दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं. अन्य 3 मैच बेनतीजा रहे. स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं, जो टी20 विश्व कप के दोनों मैचों में अर्धशतक लगाकर आ रही हैं. दीप्ति शर्मा गेंद और बल्ले, दोनों से अच्छी लय में नजर आई हैं. शेफाली वर्मा भी तेज तर्रार शुरुआत दिला रही हैं. दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच हार गई थी. आज के मैच में भारत का पलड़ा भारी है.



Source link

Big blow for India ! Varun Chakravarthy ruled out of Ireland T20I series | Cricket News | Zee News

Big blow for India ! Varun Chakravarthy ruled out of Ireland T20I series | Cricket News | Zee News


In a major setback for India, star spinner Varun Chakravarthy has been ruled out of the upcoming two-match T20I series against Ireland due to a lingering left foot injury.

The Board of Control for Cricket in India (BCCI) on Sunday confirmed that the 34-year-old mystery spinner is in the final stages of rehabilitation at the BCCI Centre of Excellence (CoE) in Bengaluru. He sustained the injury during the later stages of the IPL 2026 while playing for Kolkata Knight Riders.

“Varun Chakravarthy is in the final stages of his rehab at the BCCI COE following his left foot injury sustained in the TATA IPL 2026. He is ruled out of the T20I series against Ireland,” the BCCI statement read.

Chakravarthy reportedly suffered a hairline fracture in his left foot/toe during an IPL 2026 match. Despite the issue, he continued to play, a decision that drew some scrutiny. The BCCI is now prioritizing his full recovery to ensure he is available for bigger assignments ahead, including the England series.

While he will miss the matches against Ireland in Belfast scheduled for June 26 and June 28, Chakravarthy has not yet been ruled out from the subsequent T20I leg of the England tour, and a final call on his availability will be made closer to those fixtures.

Varun, A Key Figure In India’s White-Ball Setup

Varun Chakravarthy, the Chennai-born spinner, has been a key figure in India’s white-ball setup. He has picked up 73 wickets in 45 T20Is at an impressive average of 16.61 and was part of the squads that won major ICC titles in recent years.

The two-match T20I series is set to take place on June 26 and 28 at the Civil Service Cricket Club in Belfast, with matches starting at 5:30 PM IST.

This tour marks the start of a new era in India’s T20I setup under captain Shreyas Iyer, with Tilak Varma as vice-captain. It also features the inclusion of teenage sensation Vaibhav Sooryavanshi.

India have historically dominated Ireland in T20Is, winning all eight previous encounters. The most recent clash was an eight-wicket victory in the 2024 T20 World Cup.

With Chakravarthy unavailable, India will lean more heavily on wrist-spinner Ravi Bishnoi and the experienced spin options like Axar Patel and Washington Sundar in the middle overs. The pace attack, featuring Arshdeep Singh, Harshit Rana, and Prasidh Krishna, will also play a crucial role on what are expected to be helpful conditions in Belfast.  

India’s updated squad for Ireland T20Is

Shreyas Iyer (Captain), Abhishek Sharma, Sanju Samson (WK), Ishan Kishan (WK), Shivam Dube, Tilak Varma (Vice-Captain), Nitish Kumar Reddy, Axar Patel, Washington Sundar, Ravi Bishnoi, Harshit Rana, Arshdeep Singh, Prince Yadav, Vaibhav Sooryavanshi, Prasidh Krishna 

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp