कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, KKR पर फोड़ा बम!

कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, KKR पर फोड़ा बम!


आईपीएल 2026 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच हुआ. हार्दिक पांड्या की मुंबई ने इस मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की. मुंबई ने केकेआर को अंतिम ओवर में हराया. कोलकाता ने पहले खेलने के बाद 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन उनके गेंदबाज इतना बड़ा स्कोर डिफेंड नहीं कर पाए. केकेआर के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने गेंदबाजी नहीं की, जिसे लेकर मैच के बाद बवाल खड़ा हो गया. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे लेकर बयान जारी किया है. 

रहाणे ने अपने बयान से किया था हैरान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि केकेआर मैनेजमेंट को कैमरून ग्रीन की चोट की पूरी जानकारी थी, जबकि केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद कहा था कि सिर्फ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को ही पता होगा कि ग्रीन क्यों गेंदबाजी नहीं कर रहे. दरअसल, ग्रीन से गेंदबाजी नहीं कराने के बारे में पूछे गए सवालों पर रहाणे ने कहा था, “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछो”. 

मैच के बाद जब कप्तान अजिंक्य रहाणे से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए साफ कह दिया कि ग्रीन ने गेंदबाजी क्यों नहीं कि ये जाकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछो. अब इस विवाद पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तीखी टिप्पणी आई है.

केकेआर को पता है कि ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर पाएगा- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिय

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया, “कैमरून ग्रीन को कमर में चोट लगी थी, जिससे वह कुछ समय तक गेंदबाजी नहीं कर सकेगा. वह 10-12 दिन के बाद गेंदबाजी कर पाएगा और केकेआर को इसकी पूरी जानकारी है.”

ग्रीन ने सितंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक गेंदबाजी नहीं की. उन्होंने 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में गेंदबाजी की थी. पूरे विश्व कप में वह 19 गेंद ही डाल सके थे. केकेआर ने 25.20 करोड़ रूपये में ग्रीन को खरीदा था जो सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे.



Source link

बिना धोनी और ब्रेविस के उतरेगी चेन्नई, 11 प्लेयर चुनने में छूट जाएंगे कप्तान के पसीने!

बिना धोनी और ब्रेविस के उतरेगी चेन्नई, 11 प्लेयर चुनने में छूट जाएंगे कप्तान के पसीने!


आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. खिलाड़ियों की इंजरी टीम को कमजोर कर रही है. फ्रेंचाइजी के लिए चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम पूर्व कप्तान एमएस धोनी का है. धोनी का मैदान पर होना ही चेन्नई के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है. इसके अलावा टीम के युवा स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी कथित तौर पर इंजरी का शिकार हैं. 

धोनी और ब्रेविस के बगैर चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के लिए राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में 11 खिलाड़ी चुनना बड़ी चुनौती होगी. धोनी का अनुभव टीम के लिए मुफीद होता है. वहीं अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर ब्रेविस के न होने से टीम का बैटिंग ऑर्डर कमजोर दिख सकता है. पिछले सीजन ब्रेविस ने टीम के लिए कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 6 पारियों में 180 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे. 

धोनी ब्रेविस के बगैर चेन्नई की प्लेइंग 11

मुकाबले में संजू सैमसन कुछ हद तक धोनी की भरपाई कर सकते हैं. माही की तरह उनके विकेट के पीछे नजर आने की भी पूरी उम्मीद है. संजू ओपनिंग पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ दिख सकते हैं. इसके बाद टॉप ऑर्डर को पूरा करते हुए आयुष म्हात्रे नंबर तीन पर दिख सकते हैं. 

फिर डेवाल्ड ब्रेविस की गैरमौजूदगी में मिडिल ऑर्डर की शुरुआत सरफराज खान या फिर उर्विल पटेल के साथ हो सकती है. इसके बाद बाएं हाथ के शिवम दुबे नंबर पांच पर दिख सकते हैं. नंबर छह पर 14.20 करोड़ रुपये वाले स्पिन ऑलराउंडर प्रशांतवीर को मौका दिया जा सकता है. 

सातवें नंबर पर कार्तिक शर्मा को फिनिशर के तौर पर भेजा सकता है. कार्तिक को भी फ्रेंचाइजी ने 14.20 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. 

ऐसा हो सकता है बॉलिंग डिपार्टमेंट 

टीम के बॉलिंग डिपार्टमेंट में जेमी ओवरटन, खलील अहमद, नूर अहमद और मैट हेनरी दिख सकते हैं. 

मुकाबले के लिए CSK की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल/सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांतवीर, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, नूर अहमद और मैट हेनरी. 

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स, आज कौन जीतेगा? जानें RR और CSK में किसका पलड़ा भारी



Source link

राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स, आज कौन जीतेगा? जानें RR और CSK में किसका पलड़ा भारी

राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स, आज कौन जीतेगा? जानें RR और CSK में किसका पलड़ा भारी


IPL 2026 RR vs CSK: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला आज यानी 30 मार्च, सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों में 200 रनों से ज्यादा का लक्ष्य बड़े ही आसानी से चेज हुआ है, जिसके बाद फैंस के अंदर इस मैच के लिए भी अलग उत्साह देखने को मिल रहा है. तो आइए जानते हैं कि मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है और आंकड़ों के लिहाज से किसका पलड़ा भारी है. 

आमने-सामने में किसका पलड़ा भारी?

चेन्नई और राजस्थान का हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए, तो अब तक दोनों के बीच 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में चेन्नई ने बढ़त हासिल करते हुए 16 में जीत दर्ज की है. बाकी के 15 मैच राजस्थान ने अपने नाम किए हैं. आंकड़ों के लिहाज से तो सीएसके आगे नजर आ रही है, लेकिन बहुत ज्यादा का फर्क नहीं है. लिहाजा आज दोनों ही टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकती हैं. 

चेन्नई के खिलाड़ी चोटिल 

टूर्नामेंट में अपने शुरुआती मैच से पहले चेन्नई के कई खिलाड़ी चोटिल नजर आ रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम एमएस धोनी का है. कथित तौर पर धोनी इंजरी के चलते शुरुआती करीब 6 मैचों से बाहर हैं. इसके अलावा टीम के युवा स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी इंजरी से जूझ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेविस शुरुआती 2-3 मैच नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में चेन्नई की प्लेइंग 11 कमजोर हो सकती है, जिसका राजस्थान को फायदा मिल सकता है. 

पिछले सीजन राजस्थान की जीत 

पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे, दोनों ही मैचों में राजस्थान ने जीत हासिल की थी. आंकड़ों को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि आज के मैच में राजस्थान का पलड़ा भारी है, जिसके चलते टीम की जीत भी हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अंतत: कौन सी टीम बाजी मारती है. 

 

यह भी पढ़ें: RR vs CSK: आज राजस्थान और चेन्नई के बीच भिड़ंत, जानें RR और CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट



Source link

शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत

शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत


पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, कि इसमें एक बड़ा विवाद हो गया है. लीग में सैंडपेपर जैसा कांड हुआ है, जिसने पाकिस्तान को शर्मशार किया है. फखर जमान ने बॉल टेमेरिंग की, जो कैमरे पर भी कैद हो गया. अंपायर ने टीम पर जुर्माना भी लगाया, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि ये विवाद यहीं नहीं रुकने वाला. टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, गेंदबाज हारिस रउफ और फखर पर आगे एक्शन लिया जा सकता है. 

PSL में बॉल टेंपरिंग लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स मैच के दौरान हुई, जारी संस्करण का छठा मुकाबला था. गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया ये मैच लो स्कोरिंग था. आखिरी ओवर में फखर जमान को बॉल के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा गया, इस दौरान शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ भी वहीं खड़े थे. पाकिस्तानी खिलाडियों की ये शर्मनाक हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अंपायर ने लगाई पेनल्टी

आखिरी ओवर में लाहौर कलंदर्स को जीतने के लिए 13 रन बचाने थे. आखिरी ओवर हारिस रउफ करने आए, उससे पहले कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और फखर जमान को उनके साथ प्लानिंग करते हुए देखा गया. हालांकि ऐसा होता ही है, ऐसा लगा कि वह रन बचाने की रणनीति पर बात कर रहे हैं. लेकिन इस दौरान फखर बॉल टेम्परिंग कर रहे थे, अंपायर ने भी इसे नोटिस किया और लाहौर टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी.

मैच के बाद रमीज राजा ने भी उनसे बॉल टेमप्रिंग को लेकर सवाल किया, जिस पर शाहीन अफरीदी ने कहा, “मुझे सच में नहीं पता, देखेंगे अगर ये कैमरे पर रिकॉर्ड हुआ है तो, इस बारे में बात करेंगे. 5 रन की पेनल्टी लगी, हम कुछ नहीं कर सकते थे.”





Source link

IPL Match Today: RR vs CSK head-to-head record hints at a thriller in Guwahati

IPL Match Today: RR vs CSK head-to-head record hints at a thriller in Guwahati


Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings is more than just Match 3 of IPL 2026. It is a rivalry shaped by fine margins, shifting dominance, and a fresh narrative heading into Guwahati. While Chennai Super Kings still hold a narrow overall edge, recent trends clearly favour Rajasthan Royals, making this clash a crucial early-season indicator.

Both teams are coming off disappointing IPL 2025 campaigns, finishing at the bottom of the table. This game is not just about two points. It is about momentum, leadership reset, and early control in IPL 2026. With key absentees for CSK and a more settled RR unit, the balance of power may be shifting.


Add Zee News as a Preferred Source



RR vs CSK Head-to-Head Record in IPL

Total matches: 31

CSK wins: 16

RR wins: 15

On paper, Chennai Super Kings still lead the rivalry. However, that stat hides a significant recent shift.

Recent Dominance: RR in Control

RR have won 8 of the last 10 matches vs CSK

CSK’s last win came in May 2024

This trend highlights how Rajasthan Royals have tactically outplayed CSK in recent seasons, especially on flatter pitches where aggressive batting has dominated.

Last 5 RR vs CSK Matches

RR beat CSK by 6 wickets – May 20, 2025

RR beat CSK by 6 runs – March 30, 2025

CSK beat RR by 5 wickets – May 12, 2024

RR beat CSK by 32 runs – April 27, 2023

RR beat CSK by 3 runs – April 12, 2023

Insight: Rajasthan Royals have won 4 of the last 5 encounters, often defending or chasing tight totals with better execution in crunch moments.

RR vs CSK in Guwahati

This will be a relatively fresh contest at the Barsapara Cricket Stadium, where conditions tend to favour batters.

Venue Trends

Average first innings score: ~180

Dew plays a major role in second innings

Pacers get early movement before the pitch flattens

Tactical takeaway: Teams winning the toss are likely to bowl first. Chasing becomes significantly easier under lights.

Key Match Context for IPL 2026

CSK’s Challenges

No MS Dhoni for the opening phase

Middle-order instability due to injuries

Over-reliance on a few key batters

The absence of leadership and finishing ability could hurt CSK in tight chases or death overs.

RR’s Advantages

Strong recent record vs CSK

Balanced squad with pace depth

Home-like conditions in Guwahati for Riyan Parag

RR appear structurally stronger, especially in conditions that reward aggressive batting and quality fast bowling.

Players Who Could Decide the Match

Riyan Parag: Leading RR at his home ground, high-impact role

Ravindra Jadeja: Facing former franchise, tactical edge

Jofra Archer: Early overs threat on pace-friendly surface

Sanju Samson: CSK’s most consistent batter heading into this game

Historical Context: A Rivalry Born in 2008

This fixture dates back to the very first IPL final in 2008, where Rajasthan Royals defeated Chennai Super Kings in a last-ball thriller. Since then, it has remained one of the most competitive matchups in the league.



Source link

RR vs CSK Live broadcast details: Where to catch the IPL 2026 clash between Rajasthan Royals and Chennai Super Kings?

RR vs CSK Live broadcast details: Where to catch the IPL 2026 clash between Rajasthan Royals and Chennai Super Kings?


The inaugural champions Rajasthan Royals take on five-time title winners Chennai Super Kings in what promises to be a high-voltage early-season encounter. Historically, Chennai have enjoyed the upper hand in this rivalry, often relying on their experienced core to deliver in crunch moments. Rajasthan, led by Riyan Parag, enter IPL 2026 with a young and dynamic squad that thrives on aggressive batting. Players like Yashasvi Jaiswal and Shimron Hetmyer will be key to setting the tone, especially on a batting-friendly surface like Guwahati.

On the other hand, Chennai Super Kings, captained by Ruturaj Gaikwad, continue to rely on their tried-and-tested formula of stability and finishing strength. The presence of MS Dhoni adds invaluable experience, particularly in pressure situations, making CSK one of the most balanced sides in the Indian Premier League.


Add Zee News as a Preferred Source



With both teams looking to build early momentum in the tournament, this clash could play a crucial role in shaping their campaign trajectory. A strong start often allows teams to settle combinations quickly, while an early loss can force immediate changes.

Essential Viewing Information

Venue: The Barsapara Cricket Stadium in Guwahati will host the IPL 2026 match between Rajasthan Royals and Chennai Super Kings.

Date: The game is scheduled for March 30, 2026.

Match Start Time: Play begins at 7:30 PM IST.

Toss Time: The toss will take place at 7:00 PM IST.

Television Broadcast: Fans in India can watch the live telecast on the Star Sports Network.

Online Streaming: The match will be available for live streaming via the JioHotstar app and official website.

Official Squad Lists

Rajasthan Royals (RR)

Yashasvi Jaiswal, Vaibhav Sooryavanshi, Riyan Parag (C), Dhruv Jurel (W), Shimron Hetmyer, Dasun Shanaka, Ravindra Jadeja, Jofra Archer, Sandeep Sharma, Ravi Bishnoi, Adam Milne, Yudhvir Singh Charak, Tushar Deshpande, Shubham Dubey, Nandre Burger, Kuldeep Sen, Sushant Mishra, Donovan Ferreira, Kwena Maphaka, Lhuan-dre Pretorius, Vignesh Puthur, Ravi Singh, Aman Rao Perala, Brijesh Sharma

Chennai Super Kings (CSK)

Sanju Samson (W), Ayush Mhatre, Ruturaj Gaikwad (C), Urvil Patel, Matthew Short, Shivam Dube, Jamie Overton, Noor Ahmad, Khaleel Ahmed, Matt Henry, Anshul Kamboj, Akeal Hosein, Sarfaraz Khan, MS Dhoni, Dewald Brevis, Shreyas Gopal, Rahul Chahar, Spencer Johnson, Mukesh Choudhary, Aman Khan, Gurjapneet Singh, Zakary Foulkes, Ramakrishna Ghosh, Kartik Sharma, Prashant Veer



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp