टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!

टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!


भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज में टीम इंडिया में एक-दो नहीं, बल्कि सात बदलाव देखने को मिलेंगे. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ-साथ घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी एक्शन में दिखेंगे. टीम इंडिया का मकसद टी20 सीरीज में मिली हार का बदला लेना होगा. भारत हर हाल में वनडे सीरीज में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप देने की कोशिश करेगा. 

भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज में कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल के रूप में सात नए खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे सीरीज में इंग्लैंड से हिसाब बराबर करना चाहेगी. 

इंग्लैंड की कंडीशंस में काम आएगा विराट-रोहित-राहुल का अनुभव

टी20 सीरीज में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज इंग्लैंड की कंडीशंस से तालमेल नहीं बैठा सके. खासकर बाउंस और स्पीड ने भारतीय बल्लेबाजों को काफी तंग किया, लेकिन वनडे सीरीज में टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज होंगे, जो ऐसी परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं. वहीं बुमराह और कुलदीप के रहने से टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक भी काफी खतरनाक हो जाएगा. 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को एजबास्टेन, बर्मिंघम में खेसा जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे कार्डिफ में 16 जुलाई को और तीसरा व अंतिम वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार. 

यह भी पढ़ें- 

1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज



Source link

सूर्यकुमार यादव की ‘कप्तान’ वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और

सूर्यकुमार यादव की ‘कप्तान’ वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और


सूर्यकुमार यादव की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है. दरअसल सूर्यकुमार यादव की पत्नी, देविशा शेट्टी ने बेहद प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें सूर्या बेटी को अपनी गोद में लेकर उससे प्यार जता रहे हैं. मगर चर्चा का विषय उनकी टी-शर्ट पर लिखा कैप्शन है.

दरअसल सूर्यकुमार यादव की टी-शर्ट पर ‘Captain’ और ‘Leader’ लिखा हुआ है. कैप्टन को एक रेखा से काट दिया गया है, जबकि बड़े-बड़े अक्षरों में ‘लीडर’ साफ दिख रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह के दावे करने शुरू कर दिए. कुछ ने कहा कि सूर्या ने टी20 स्क्वाड से ड्रॉप होने के बाद चयनकर्ताओं पर तंज कसा है.

आपको याद दिला दें कि इसी साल मार्च में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. मगर जैसे ही IPL 2026 के बाद पहली सीरीज आई, सूर्यकुमार से ना केवल कप्तानी छिन गई, साथ-साथ उन्हें टीम से भी ड्रॉप होना पड़ा.

सूर्यकुमार की यह तस्वीर बड़ा मुद्दा इसलिए भी बन गई है, क्योंकि उनके कप्तानी से हटने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत बुरा रहा है. श्रेयस अय्यर नए कप्तान बने हैं और उनके अंडर यूके टूर पर भारत पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड से सीरीज भी हार चुका है. टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बीच सूर्यकुमार का ऐसी टी-शर्ट पहनना सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस को तूल देने का काम कर रहा है.

सूर्या के टीम से ड्रॉप होने का मुख्य कारण उनकी व्यक्तिगत फॉर्म रही. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को छोड़ दिया जाए, तो सूर्या उससे पिछली पांच टी20 सीरीज में कुल 100 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे. बतौर कप्तान सूर्यकुमार का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा, क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 16 सीरीज जीती थीं.

यह भी पढ़ें:

क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब





Source link

The most alarming aspect: Parthiv Patels blunt verdict on Indias biggest problem after T20I defeats

The most alarming aspect: Parthiv Patels blunt verdict on Indias biggest problem after T20I defeats


Former India wicketkeeper Parthiv Patel termed fielding the “most alarming aspect” of Indian cricket after the team’s recent T20I defeats, urging immediate improvement in catching standards. He also called for specialist T20 bowlers and backed Tilak Varma to regain form and bring better balance to India’s batting line-up.



Source link

1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज

1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज


इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया लगातार तीन टी20 मैच हार चुकी है. पांच मैचों की सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 3-0 से आगे हैं. अब सीरीज का पांचवां व अंतिम टी20 मैच भारत के लिए काफी अहम है. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच आज यानी 11 जुलाई, शनिवार को साउथेम्प्टन में खेला जाएगा. अगर टीम इंडिया आज का मैच हार जाती है तो उससे नंबर-1 का ताज छिन जाएगा. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 1605 दिनों से भारत टी20 इंटरनेशनल में नंबर-1 पर है. हालांकि, भारत का नंबर-1 का स्थान अब खतरे में है. यह बादशाहत आज खत्म हो सकती है. आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में भारत से नंबर-1 का ताज आज छिन सकता है. अगर टीम इंडिया आज इंग्लैंड से पांचवां टी20 मैच हार जाती है तो वो नंबर-1 का स्थान गंवा देगी. वहीं भारत की जगह इंग्लैंड नंबर-1 बन जाएगा. 

अगर आज भी इंग्लैंड की टीम भारत को हराने में कामयाब हो जाती है तो फिर वो टीम इंडिया की जगह टी20 इंटरनेशनल में दुनिया की नंबर-1 टीम बन जाएगी. इस मैच से पहले तक टीम इंडिया नंबर-1 और इंग्लैंड नंबर-2 है. ऐसे में भारत के लिए पांचवां टी20 काफी अहम बन जाता है. 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच साउथेम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार, यह मैच शाम सात बजे से शुरू होगा. वहीं मैच का टॉस साढ़े 6 बजे होगा. टीवी पर यह मैच आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर सोनी लिव एप्प और जियोस्टार पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक भारत की जीत का खाता नहीं खुला है. ऐसे में टीम इंडिया आज हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. इंग्लैंड से पहले आयरलैंड ने भारत को दो मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर भी पहली जीत का इंतजार खत्म करना चाहेंगे. 

यह भी पढ़ें- 

आज देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच



Source link

Argentina vs Switzerland Live Streaming: When and where to watch Lionel Messis FIFA World Cup 2026 quarterfinal in India

Argentina vs Switzerland Live Streaming: When and where to watch Lionel Messis FIFA World Cup 2026 quarterfinal in India


Lionel Messi’s Argentina will face Switzerland in the FIFA World Cup 2026 quarterfinal as the defending champions aim to book a place in the last four. Here’s all you need to know about the live streaming, telecast, kick-off time, venue and squads for the blockbuster clash in India.



Source link

क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं कोहली? खुद दिया इसका जवाब

क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं कोहली? खुद दिया इसका जवाब


भारतीय टीम अच्छी यादों के साथ यूके टूर को अलविदा कहना चाहती है, तो अब वनडे सीरीज से आखिरी उम्मीद बची है. भारत और इंग्लैंड की 3 मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई-19 जुलाई तक खेली जाएगी. इस वनडे सीरीज में विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ ने विराट कोहली के कड़े अभ्यास का सीक्रेट बताया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके संजय बांगर ने बताया कि इंग्लैंड सीरीज की तैयारी के लिए विराट कोहली ने कितने असाधारण प्रयास किए हैं. बताते चलें कि विराट इस साल जनवरी के बाद टीम इंडिया की जर्सी में नहीं दिखे हैं. चोट के चलते वो अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे.

क्यों संजय बांगड़ के साथ करते हैं अभ्यास?

संजय बांगड़ कहते हैं कि लगभग हर बड़ी सीरीज से पहले विराट कोहली उनसे संपर्क करते हैं और बल्लेबाजी सेशन शेड्यूल करते हैं. पूर्व क्रिकेटर बांगड़ का कहना है कि विराट लगातार 2-3 घंटे तक अभ्यास करते हुए अपनी बल्लेबाजी में छोटी से छोटी कमी को दूर करने का प्रयास करते हैं. वो तक तक अभ्यास करते हैं, जब तक उन्हें संतुष्टि नहीं मिल जाती.

विराट कोहली बहुत असाधारण…

द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो पर बातचीत के दौरान संजय बांगड़ ने कहा, “जब आप इंग्लैंड जाते हैं, तो 2 चीज सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. पहला यह कि आप स्विंग को कैसे खेलते हैं और दूसरा यह कि आप कितनी लेट बॉल को खेल सकते हैं. चूंकि विराट के लिए 2014 का टूर अच्छा नहीं रहा था, इसलिए उन्होंने 2017-18 टूर से पहले बहुत असाधारण अभ्यास किया था.”

सुबह 6 बजे…

बांगड़ ने बताया कि वो और विराट कोहली सुबह 6 या 6:30 तक मुंबई के ग्राउंड पर पहुंच जाते थे, जिससे ड्यू के सहारे इंग्लैंड जैसी कंडीशन में अभ्यास कर सकें. उन्होंने कहा कि समय ज्यादा बीत जाता तो वे पिच पर ज्यादा पानी डालते, जिससे गेंद हरकत करने लगती थी.

पूर्व बल्लेबाजी कोच के अनुसार विराट कोहली खूब सारा अभ्यास किया करते थे और उनकी यह मेहनत रंग लाई. 2017-18 के इंग्लैंड टूर पर विराट ने 5 टेस्ट मैचों में 59.30 के शानदार औसत से 593 रन बनाए और 2 शतक भी लगाए थे. वो टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. वनडे सीरीज में भी विराट ने 63.67 के औसत से रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

सचिन तेंदुलकर और विराट-रोहित, सबको पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp