T20 वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान हुआ शर्मशार, उस्मान तारिक पर लगा चकिंग का आरोप, जानिए पूरा मामला

T20 वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान हुआ शर्मशार, उस्मान तारिक पर लगा चकिंग का आरोप, जानिए पूरा मामला


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन लगातार संदेह के घेरे में हैं. मैच के दौरान विरोधी टीम के खिलाड़ियों और कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने उनके एक्शन को गलत बताया है. हालांकि अभी तक आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है, लेकिन यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार नहीं है जब किसी गेंदबाज पर ‘चकिंग’ यानी तय सीमा से ज्यादा कोहनी मोड़कर गेंद फेंकने का आरोप लगा हो. इससे पहले भी कई बड़े नाम इस विवाद में फंस चुके हैं.

शोएब अख्तर भी रहे विवादों में

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले शोएब अख्तर का करियर भी सवालों से अछूता नहीं रहा है. शुरुआती दौर में उनके एक्शन पर आपत्ति जताई गई थी. मेडिकल जांच में बाद में साफ हुआ कि उनकी कोहनी की बनावट सामान्य खिलाड़ियों से अलग है, जिससे वह ज्यादा मुड़ती दिखाई देती है. जांच के बाद उन्हें दोबारा गेंदबाजी की अनुमति मिल गई थी. शोएब अपने आक्रामक अंदाज के लिए भी चर्चा में रहते थे और एक समय उन्होंने कहा था कि बड़े बल्लेबाज भी उनकी रफ्तार से असहज हो जाते हैं.

सईद अजमल का करियर पड़ा प्रभावित

ऑफ स्पिनर सईद अजमल पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाजों में रहे, लेकिन 2014 में आईसीसी टेस्ट में उनका एक्शन तय 15 डिग्री सीमा से ज्यादा पाया गया. इसके बाद उन पर रोक लग गई. अजमल ने एक्शन बदलकर वापसी की, लेकिन उनकी गेंदबाजी पहले जैसी प्रभावी नहीं रही. यह विवाद उनके करियर के लिए बड़ा झटका साबित हुआ.

मोहम्मद हफीज का नाम भी शामिल

मोहम्मद हफीज को भी कई बार संदिग्ध एक्शन के कारण रिपोर्ट किया गया था. उन्हें प्रतिबंध का सामना करना पड़ा और बार-बार अपने एक्शन में बदलाव करना पड़े.

शाहिद अफरीदी और अन्य मामले

शाहिद अफरीदी के करियर के शुरुआती दौर में भी उनके तेज गेंदबाजी एक्शन पर संदेह जताया गया था, हालांकि उन पर आधिकारिक बैन नहीं लगाया गया. 2005 में शब्बीर अहमद पर भी एक साल के लिए रोक लगा दी गई थी. वहीं 2022 में मोहम्मद हसनेन को बिग बैश लीग के दौरान अपने एक्शन में सुधार के लिए क्रिकेट से कुछ समय दूर रहना पड़ा.

नियम क्या कहते हैं?

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, गेंदबाज की कोहनी गेंद फेंकते समय 15 डिग्री से ज्यादा नहीं मुड़नी चाहिए. बायोमैकेनिकल टेस्ट के जरिए इसकी जांच की जाती है.  बार-बार ऐसे मामलों का सामने आना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए चिंता की बात है. अब देखना होगा कि उस्मान तारिक के मामले में आगे क्या फैसला आता है और टीम इस विवाद से कैसे उबरती है. 



Source link

इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल

इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल


इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को हाल ही में एक दर्दनाक हादसे का सामना करना पड़ा था. अभ्यास के दौरान गेंद सीधे उनके चेहरे पर जा लगी. 34 वर्षीय ऑलराउंडर ने पिछले हफ्ते खुद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर फैंस को अपनी हालत के बारे में जानकारी दी है. तस्वीर में उनकी आंख के आसपास सूजन, गाल पर खरोंच और नाक पर पट्टी साफ नजर आ रही थी. हालांकि चोट गंभीर दिख रही थी, लेकिन स्टोक्स ने अपने अंदाज में हल्का मजाक करते हुए बताया कि आपको गेंद की भी हालत देखनी चाहिए.

हांलाकि उन्होंने अब सर्जरी करा ली है. इसकी अपडेट भी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी. इस पोस्ट में हालांकि उनके मुंह पर अभी भी सूजन देखी जा सकती है. स्टोक्स ने फोटो के नीचे लिखा की शायद फोटो देख कर ऐसा न लगे, लेकिन उनकी सर्जरी सफल रही है.

एशेज हार के बाद बढ़ा दबाव

स्टोक्स की यह चोट ऐसे समय आई है जब इंग्लैंड टीम हाल ही में एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 4-1 से हारकर लौटी है. इस हार के बाद टीम की रणनीति और कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) टीम के प्रदर्शन की समीक्षा कर रहा है.

हालांकि स्टोक्स पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह टेस्ट टीम की कमान संभालते रहना चाहते हैं. उनके नेतृत्व में टीम ने पहले आक्रामक क्रिकेट खेला है, लेकिन हालिया नतीजों ने दबाव जरूर बढ़ाया है.

सफेद गेंद क्रिकेट से दूरी

इस समय स्टोक्स इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल रहे हैं. उनका पूरा ध्यान फिलहाल फिटनेस और टेस्ट क्रिकेट पर है. डॉक्टरों की सलाह के अनुसार वह धीरे-धीरे रिकवरी की प्रक्रिया से गुजरेंगे.

कब हो सकती है वापसी?

अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो स्टोक्स काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए वापसी कर सकते हैं. इंग्लैंड की अगली घरेलू टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होगी. दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन स्टोक्स का 35वां जन्मदिन भी है.



Source link

Virat Kohli’s RCB & Rohit Sharma’s MI clash before IPL 2026 as MI block DY Patil proposal, RCB faces venue uncertainty – Know details

Virat Kohli’s RCB & Rohit Sharma’s MI clash before IPL 2026 as MI block DY Patil proposal, RCB faces venue uncertainty – Know details


The defending champions, Royal Challengers Bengaluru (RCB), have hit a significant roadblock in their preparations for the IPL 2026 season. The franchise’s proposal to adopt the DY Patil Stadium in Navi Mumbai as a temporary home base has been officially vetoed by the Mumbai Indians (MI). This development forces Virat Kohli’s side to look elsewhere as the M. Chinnaswamy Stadium remains under heavy renovation following a tragic incident last year.

The Territorial Dispute: Why MI Holds the Key

Under the governing rules of the Indian Premier League, any franchise wishing to host “home” matches in a region already served by another team must obtain a formal No Objection Certificate (NOC). Because the Wankhede Stadium (MI’s base) and DY Patil Stadium both fall within the Mumbai metropolitan region, MI holds exclusive territorial rights.

Add Zee News as a Preferred Source


As per TOI, The Mumbai Indians’ management declined the NOC, arguing that allowing a rival team to establish a base so close to their territory would set a “wrong precedent.” Sources also indicate that MI believes RCB has not done enough to consider other venues.

“If a franchise wants to set up a base at DY Patil, it cannot happen without approval from the one operating out of Wankhede,” a source explained. “There are established centres like Rajkot, Pune, Raipur, Vizag and Indore. The current situation is simple: if MI says yes to DY Patil then tomorrow some other team can come and express desire to host their matches at Brabourne. It kills the sanctity of home territories.”

The Tragedy Behind the Relocation

The search for a new venue is not merely tactical but stems from a catastrophic event in June 2025. During celebrations for RCB’s maiden IPL title, a stampede occurred outside the M. Chinnaswamy Stadium, claiming 11 lives.

Following a government inquiry led by the Justice D’Cunha committee, massive safety upgrades were recommended. While the Karnataka government has granted conditional clearance, RCB officials remain hesitant to return. The franchise is reportedly concerned about being held “liable” for administrative duties and crowd management outside the stadium gates, leading to a standoff with the Karnataka State Cricket Association (KSCA).

Potential Alternatives for the Defending Champions

With the Mumbai move blocked, RCB is reportedly evaluating a “split home season” strategy to satisfy their fixture requirements:

Raipur: Reports suggest the franchise has finalized negotiations to host two matches at the Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium.

Indore: Following the MI veto, Indore has emerged as a primary candidate to host the remaining five home fixtures.

Bengaluru: Despite the friction, the KSCA is making a final push for a return to Chinnaswamy, with a high-level inspection scheduled for later this week involving COO Rajesh Menon and Home Minister G Parameshwara.

Conclusion of the Standoff

A final decision is required imminently, as the IPL Governing Council and BCCI need to finalize the 2026 schedule. For now, the “venue drama” adds another layer of intensity to the rivalry between MI and RCB before a single ball has been bowled in the 2026 season.



Source link

BCB President seeks to mend ties with BCCI During India-Pakistan Clash, ICC plans ‘Asian-Five’ meet at Colombo: Report

BCB President seeks to mend ties with BCCI During India-Pakistan Clash, ICC plans ‘Asian-Five’ meet at Colombo: Report


Bangladesh Cricket Board (BCB) President Aminul Islam has signaled a desire to “break the ice” with the Board of Control for Cricket in India (BCCI) during the upcoming T20 World Cup encounter between India and Pakistan. The highly anticipated match, scheduled for Sunday, February 15, in Colombo, is being viewed as a vital platform for regional reconciliation following Bangladesh’s withdrawal from the tournament. The development was confirmed by a report by Cricbuzz. 

The Context of the Standoff

The tension stems from Bangladesh’s decision to skip the T20 World Cup 2026 due to security concerns after the ICC rejected their plea to move their scheduled matches out of India. Following an ICC vote that upheld the original schedule, Scotland was brought in as a replacement. However, after a recent tripartite meeting in Lahore, the ICC confirmed that Bangladesh would face no sanctions and was guaranteed hosting rights for an ICC event between 2028 and 2031.

Add Zee News as a Preferred Source


Colombo: A Meeting of the Asian Five

Aminul Islam, who played a pivotal role in persuading Pakistan to withdraw their own boycott threat, believes the Colombo fixture provides a unique diplomatic window. The ICC reportedly intends to use the match to bring the “Asian Five” – India, Pakistan, Sri Lanka, Bangladesh, and Afghanistan together to foster unity.

“The ICC has taken a decision. The major stakeholders of the ICC are these five Asian countries and for the India-Pakistan match on the 15th in the World Cup, they want representatives of all five Asian countries to be present at the ground together, watch the match together and talk to one another,” Islam told the Bangladeshi newspaper Prothom Alo. When asked if this served as a diplomatic reset with the BCCI, he noted, “You can consider it as something like that.”

Securing Future Commitments via MoU

To ensure the verbal agreements reached in Lahore are honored, the BCB is moving toward a formal Memorandum of Understanding (MoU). This document aims to solidify the promises made by the ICC and other boards regarding future tournaments and hosting rights.

“We will also enter into an agreement. The agreement will be line by line, an MoU-type document, so that there is no uncertainty,” Islam explained. He referenced a similar tactic used during the Asian Cricket Council meeting in Dhaka to prevent deviations from agreed contracts. “Similar discussions with the ICC are more or less finalised,” he added.

Current Regional Standing

While Bangladesh remains absent from the field in this World Cup, the board’s focus has shifted toward long-term security and stability. By appearing alongside BCCI officials in Colombo, the BCB hopes to move past the recent friction and ensure that the “Asian block” remains a cohesive force within the ICC’s governance structure.



Source link

वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद किया ये कारनामा, टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 30 रनों से हराकर रचा इ

वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद किया ये कारनामा, टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 30 रनों से हराकर रचा इ


West Indies vs England Highlights: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हरा दिया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में यह वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत है. टी20 वर्ल्ड कप में 10 साल के बाद वेस्टइंडीज को इंग्लैंड पर जीत मिली है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन ही बना सकी. शरफेन रदरफोर्ड ने मुकाबले में 76 रनों की पारी खेली.

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. वेस्टइंडीज टीम जब पहले बैटिंग करने आई तो उसने पारी की पहली 7 गेंदों के भीतर 2 विकेट खो दिए थे. मगर रदरफोर्ड की नाबाद 76 रनों की पारी, जेसन होल्डर के 33 और रॉस्टन चेज के 34 रनों की बदौलत वेस्टइंडीज टीम 196 रनों तक पहुंच पाई. अंतिम 5 ओवरों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने कुल 66 रन जोड़े थे. 

10 साल बाद जीता वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज को टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार 2016 में जीत नसीब हुई थी. 2016 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को इंग्लैंड पर 4 विकेट से जीत मिली थी. उसके बाद 10 साल बीत चुके थे, लेकिन कैरेबियाई टीम को अंग्रेजों पर जीत नहीं मिल पा रही थी. आखिरकार वेस्टइंडीज ने वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को 30 रनों से हराकर अपने हार के सिलसिले को खत्म किया.

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड के लिए कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. जैकब बैथेल ने 33 रन बनाए, वहीं सैम कर्रन 43 रन बनाकर नाबाद लौटे. जोस बटलर ने भी 21 रनों का योगदान दिया, लेकिन इंग्लैंड की टीम को जीत तक नहीं ले जा सके.

इंग्लैंड का हाल इस वर्ल्ड कप में बहुत बुरा लग रहा है, क्योंकि पिछले मैच में नेपाल ने उसे लगभग हरा दिया था. इंग्लैंड उस मैच को मात्र 4 रनों से जीत पाया था.

यह भी पढ़ें:

मुंबई में शरफेन रदरफोर्ड ने अंग्रेजों को धोया, होल्डर भी चमके; 7 गेंद में 2 विकेट गिरने के बाद भी वेस्टइंडीज ने बना डाले 196 रन



Source link

‘… तो रिटायरमेंट वापस ले लूंगा’, पाकिस्तान में लाइव टीवी पर बाबर आजम कि घनघोर बेइज्जती

‘… तो रिटायरमेंट वापस ले लूंगा’, पाकिस्तान में लाइव टीवी पर बाबर आजम कि घनघोर बेइज्जती


अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में बाबर आजम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. मगर जब स्ट्राइक रेट की बात आती है तो बाबर सबसे फिसड्डी टी20 बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. टी20 वर्ल्ड कप के पूरे इतिहास पर नजर डालें तो बाबर सबसे खराब स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले खिलाड़ी हैं. वर्ल्ड कप में उनका स्ट्राइक रेट केवल 112.33 का है. अब हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर लाइव टीवी पर बाबर आजम की बेइज्जती करते नजर आए हैं.

बता दें कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की महाभिड़ंत होने वाली है. इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद, मोहम्मद आमिर और राशिद लतीफ ने अलग और अनोखे दावे करते हुए बातों-बातों में बाबर आजम की बेइज्जती कर डाली.

बाबर आजम की घनघोर बेइज्जती

एक पाकिस्तानी शो पर चर्चा करते हुए पहले अहमद शहजाद ने कहा कि अगर बाबर आजम भारत के खिलाफ मैच विजेता पारी खेल देते हैं तो शो में मौजूद सारे क्राउड को उनकी तरफ से फ्री खाना मिलेगा. वहीं राशिद लतीफ ने साफ शब्दों में कह दिया कि बाबर वैसे भी इतनी लंबी बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं.

तो मैं रिटायरमेंट वापस ले लूंगा

शो के होस्ट ने शर्त रखते हुए कहा कि अगर भारत के खिलाफ बाबर आजम ने 160 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से मैच विजेता पारी खेली, तो आमिर रिटायरमेंट वापस ले लेंगे. हालांकि आमिर ने इस शर्त में बदलाव करते हुए कहा कि 2 गेंद में 8 रन बनाना, ऐसे 400 के स्ट्राइक रेट वाली पारी को नहीं माना जाएगा.

अंत में मोहम्मद आमिर भी मान गए कि अगर बाबर आजम 15 फरवरी को 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से फिफ्टी प्लस रन बनाकर मैच विजेता पारी खेलते हैं तो वो रिटायरमेंट वापस लेने पर विचार करेंगे. आपको बता दें कि आमिर ने दिसंबर 2024 में दोबारा संन्यास लिया था, इससे पहले उन्होंने 2020 में रिटायरमेंट का एलान किया था, लेकिन 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए वापस आए थे.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया के सामने डबल टेंशन, ईशान किशन चोटिल! अभिषेक शर्मा हैं बीमार; आया हैरान करने वाला अपडेट





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp