कैसे टेस्ट होता है गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन, उस्मान तारिक पर मचे बवाल के बीच जानिए ICC का नियम?

कैसे टेस्ट होता है गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन, उस्मान तारिक पर मचे बवाल के बीच जानिए ICC का नियम?


टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन पर बवाल मचा हुआ है. कोई इसे अवैध बता रहा है तो कोई इसके समर्थन में है. यहां तक कि इसको लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर्स भी दो खेमे में हैं, आकाश चोपड़ा ने जहां इस पर सवाल उठाए तो अश्विन ने इसका समर्थन किया. तो इस बीच आपके लिए जानना जरुरी है कि आईसीसी का नियम क्या कहता है? और जानिए किस तरह से आईसीसी गेंदबाज के एक्शन को जांचता है.

उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन की बात करें तो वह गेंद को रिलीज करने से पहले थोड़ा रुकते हैं और फिर गेंद करते हैं. ये बल्लेबाजों को परेशान कर रहा है. इसके साथ उनके एक्शन पर भी सवाल उठ रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि तारिक चकिंग करते हैं. भारत के पूर्व खिलाड़ी अश्विन ने इसको लेकर एक पोस्ट में लिखा कि वह गेंद करने से पहले रुकते हैं जो लीगल है. हालांकि उन्होंने एक्शन को लेकर कहा कि इसकी जांच करना आईसीसी का काम है. अब सवाल है कि आईसीसी कैसे जांच करता है?

बॉलिंग एक्शन के लिए क्या है आईसीसी नियम?

आईसीसी के नियमों के अनुसार जब कोई गेंदबाज गेंद को फेंकता है या थ्रो करता है तो ये अवैध होता है. अगर कोई गेंदबाज गेंद करते समय अपनी आर्म को सीधा करने और बॉल को रिलीज करने के समय अपनी कोहनी को 15 डिग्री से ज्यादा बढ़ाता है, या कहें झटका देता है तो इसे अवैध माना जाता है.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रियल टाइम में मैच ऑफिशियल को देखकर तय करना होता है कि गेंदबाज का एक्शन वैध या अवैध है. अगर ऑफिशियल को लगता है कि खिलाड़ी अवैध एक्शन से गेंदबाजी कर रहा है तो फिर उन्हें एक रिपोर्ट दर्ज करनी होती है.

फिर गेंदबाज का एक्शन आईसीसी टेस्टिंग सेंटर में टेस्ट किया जाता है. अगर उस गेंदबाज का एक्शन वहां पर अवैध पाया जाता है तो फिर उस पर गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लग जाता है. इसके बाद तब तक वह गेंदबाजी नहीं कर सकता जब तक कि वह अपना एक्शन ठीक न कर ले.



Source link

‘बॉल नहीं दिख रही’, SA vs AFG मैच में बवाल, अंपायर से भिड़ गया दिग्गज खिलाड़ी; खूब हुई नोकझोंक

‘बॉल नहीं दिख रही’, SA vs AFG मैच में बवाल, अंपायर से भिड़ गया दिग्गज खिलाड़ी; खूब हुई नोकझोंक


Mohammad Nabi Umpire Fight: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच क्या गजब का मैच हुआ. डबल सुपर ओवर वाले इस मैच के अंत में दक्षिण अफ्रीका विजयी रहा. चौके-छक्कों की बारिश हुई, रनों का अंबार लगा लेकिन इसके अलावा भी इस मैच की एक यादगार घटना रही. यह मामला मोहम्मद नबी और अंपायरों के बीच हुई तीखी बहस से जुड़ा है. जानिए आखिर मैदान पर क्यों हुई थी नबी और अंपायरों की तीखी नोकझोंक.

रिस्टबैंड के कारण हुई बहस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान टीम 188 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. पारी का 14वां ओवर था, जिसमें लुंगी एनगिडी बॉलिंग करने ये थे. दरअसल उन्होंने कलाई पर पीले रंग का रिस्टबैंड बांधा हुआ था. मोहम्मद नबी का कहना था कि इस पीले रिस्टबैंड के कारण उन्हें गेंद को साफ तरीके से देखने में परेशानी हो रही है.

अंपायरों से भिड़ गए मोहम्मद नबी

लुंगी एनगिडी का ओवर शुरू होने से पहले ही मोहम्मद नबी को अंपायरों के साथ बहस करते देखा गया था. काफी देर तक चली इस बहस में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी कूद पड़े. मैदान का माहौल गरम होता देख अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम ने आगे आकर मामले को शांत करने का प्रयास किया.

ओवर शुरू होने से पूर्व लुंगी एनगिडी ने दोनों कलाइयों पर रिस्टबैंड बांधा हुआ था. नबी के बार-बार कहने और तीखी बहस के बाद एनगिडी ने एक रिस्टबैंड को उतार दिया था. मगर दूसरे हाथ में रिस्टबैंड बंधा रहा. नबी इस मैच में 6 गेंद खेलकर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए.

गुरबाज नहीं बदल पाए किस्मत

दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच के इस परिणाम को दुनिया आने वाले कई दशकों तक याद रखेगी. पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17 रन बनाए थे. दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन बना डाले. इसके जवाब में रहमनुल्लाह गुरबाज ने लगातार 3 छक्के लगाकर अफगान टीम की जीत की उम्मीद बढ़ा दी थी, लेकिन वो चौथा छक्का नहीं लगा पाए.

यह भी पढ़ें:

3 गेंदों में चाहिए थे 2 रन, फ्री हिट पर आउट हुआ अफगानिस्तान का आखिरी बल्लेबाज; सुपर-ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका



Source link

4 गेंद में चाहिए थे 24 रन, गुरबाज ने जड़े 3 छक्के; फिर लास्ट बॉल पर हार गया अफगानिस्तान

4 गेंद में चाहिए थे 24 रन, गुरबाज ने जड़े 3 छक्के; फिर लास्ट बॉल पर हार गया अफगानिस्तान


अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में 24 रन बनाने थे, पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया और 1 विकेट भी गिर गया. तब रहमानुल्लाह गुरबाज स्ट्राइक पर आए. 4 गेंदों पर 4 छक्के चाहिए थे, लगा कि अफगानिस्तान ये मैच हार गया क्योंकि कोई चमत्कार ही अब मैच जीता सकता था. फिर गुरबाज ने जो किया, उससे लगा कि आज ये चमत्कार होने वाला है. गुरबाज ने केशव महाराज की 3 गेंदों पर लगातार 3 छक्के मार दिए. अब एक गेंद पर 6 रन चाहिए थे और महाराज ने दबाव में वाइड गेंद फेंक दी.

अफगानिस्तान को 1 गेंद पर 5 रन जीत के लिए और 4 रन ड्रा के लिए चाहिए था, लगा कि अब इसी मैच में तीसरा सुपर ओवर देखने को भी मिल सकता है या अफगानिस्तान जीत भी सकती है. लेकिन यहां महाराज का अनुभव नजर आया, उन्होंने वाइड लाइन पर ही गेंद डाली, जिसे गुरबाज पॉइंट के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन कैच आउट हो गए. दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को जीत लिया.

अफगानिस्तान से यहां एक गलती हो गई, उन्होंने दूसरे सुपर ओवर में मोहम्मद नबी को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया. उन्होंने पहली गेंद डॉट खेली और दूसरी पर आउट हो गए. जबकि मैच में भी नबी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे और गुरबाज ने 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी.

पहला सुपर ओवर हुआ था टाई

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों में 84 रन बनाए. इससे अफगानिस्तान अंतिम गेंद तक मैच में बना रहा, उन्हें जीत के लिए 3 गेंदों में 2 रन चाहिए थे लेकिन सिर्फ 1 विकेट हाथ में था. दो रन लेने के प्रयास में फ्री हिट गेंद पर अफगानिस्तान के फजलहक फारुख रन आउट हो गए और मैच टाई हो गया.

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका ने भी सुपर ओवर में 17 ही रन बनाए, जिसके बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा था.



Source link

दूसरे सुपर ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका, AFG की हार; पढ़ें डबल सुपर ओवर की हर गेंद का रोमांच

दूसरे सुपर ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका, AFG की हार; पढ़ें डबल सुपर ओवर की हर गेंद का रोमांच


South Africa vs Afghanistan Double Super Over Winner: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी मैच का परिणाम दो सुपर ओवर के बाद निकला हो. दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर वाले मैच में अफगानिस्तान को हराया. पहले सुपर ओवर के अंत तक दोनों टीमें 17-17 रन बनाकर बराबरी पर रहीं. दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को 24 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन अफगानिस्तान टीम 18 रन ही बना सकी.

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए थे. इसके जवाब में अफगान टीम भी 187 रन ही बना पाई थी.

पहले सुपर ओवर का रोमांच

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

-पहली गेंद पर 4 रन बने

-दूसरी गेंद पर 6 रन बने

-तीसरी गेंद पर 1 रन

-चौथी गेंद पर 1 रन

-पांचवीं गेंद पर 4 रन बने

-छठी गेंद पर 1 रन

सुपर ओवर- 4, 6, 1, 1, 4, 1 – अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी

-पहली गेंद पर 1 रन

-दूसरी गेंद पर 6 रन बने

-तीसरी गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस आउट

चौथी गेंद गेंद पर 4 रन बने

-पांचवीं गेंद डॉट

-छठी गेंद पर 6 रन बने

सुपर ओवर- 1, 6, विकेट, 4, 0, 6 – आखिरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 7 रन बनाने थे. ट्रिस्टन स्टब्स ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच को दूसरे ओवर में पहुंचाया.

पहला सुपर ओवर फिर से टाई हुआ. दोनों टीमों ने 17 रन बनाए.

दूसरे सुपर ओवर का रोमांच

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी

-पहली गेंद पर 6 रन बने

-दूसरी गेंद पर 1 रन

-तीसरी गेंद पर 2 रन

-चौथी गेंद पर 6 रन बने

-पांचवीं गेंद पर 6 रन बने

-छठी गेंद पर 2 रन बने

सुपर ओवर- 6, 1, 2, 6, 6, 2 – दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए.

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

-पहली गेंद डॉट

-दूसरी गेंद पर मोहम्मद नबी आउट

-तीसरी गेंद पर 6 रन बने

-चौथी गेंद पर 6 रन बने

-पांचवीं गेंद पर 6 रन बने

-छठी गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज आउट

सुपर ओवर- 0, विकेट, 6, 6, 6, विकेट – अफगानिस्तान 18 रन बना पाया

2 गेंद में एक भी रन नहीं बना था, लेकिन रहमनुल्लाह गुरबाज ने लगातार 3 छक्के लगाकर मैच में रोमांच भर दिया. लग रहा था अफगानिस्तान जीत जाएगी, लेकिन अंतिम गेंद पर गुरबाज आउट हो गए.

यह भी पढ़ें:

3 गेंदों में चाहिए थे 2 रन, फ्री हिट पर आउट हुआ अफगानिस्तान का आखिरी बल्लेबाज; सुपर-ओवर ओवर में पहुंचा मैच



Source link

कौन हैं शुभम रंजने? जिन्होंने शाहीन अफरीदी को 257 की स्ट्राइक रेट से पीटा

कौन हैं शुभम रंजने? जिन्होंने शाहीन अफरीदी को 257 की स्ट्राइक रेट से पीटा


Shubham Ranjane Hit 18 Runs Off Shaheen Afridi: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच मुकाबला मंगलवार यानी 10 फरवरी को हुआ. ये मैच कोलंबो के के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला गया. इस मुकाबले में भले ही पाकिस्तान को जीत मिली हो, लेकिन अमेरिका के बल्लेबाज शुभम रंजने ने शाहीन अफरीदी की गेंदों को अपने बल्ले से जमकर पीटा. शुभम ने अमेरिका के लिए पाकिस्तान से अकेले लोहा लेते हुए अर्धशतक जड़ा. बता दें, इस खिलाड़ी का टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और भारत से खास कनेक्शन है.

पाकिस्तान के खिलाफ लगाया अर्धशतक

पाकिस्तान के खिलाफ 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की टीम में शुभम रंजने अर्धशतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे. उन्होंने 30 गेंदों में 170 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. 31 साल के शुभम रंजने का ये टी20 इंटरनेशनल में पहला अर्धशतक है.

शुभम रंजने ने शाहीन अफरीदी को पीटा

शुभम रंजने ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की सबसे ज्यादा पिटाई की. उन्होंने शाहीन की 7 गेंदों का सामना करते हुए 257.14 की स्ट्राइक रेट से कुल 18 रन बनाए. शुभम रंजने ने अपनी पारी में लगाए कुल 6 बाउंड्री में से 3 उन्होंने शाहीन अफरीदी के खिलाफ जड़ा.

सूर्यकुमार यादव से कैसा है कनेक्शन?

शाहीन अफरीदी की जमकर पिटाई करने वाले शुभम रंजने का सूर्यकुमार यादव से खास कनेक्शन है. दरअसल, ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं. दोनों ही साथ में मुंबई क्रिकेट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. शुभम रंजने का सूर्यकुमार यादव से बॉन्ड इतना अच्छा है कि वो उन्हें अपना बड़ा भाई कहते हैं.

कौन हैं शुभम रंजने?

अमेरिका के बल्लेबाज शुभम रंजने भारत से तालुक रखते हैं. शुभम के दादा वसंत रंजने टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेले हैं, तो उनके पिता अंडर-19 क्रिकेट में महाराष्ट्र और इंडिया ए के लिए खेल चुके हैं. शुभम भी अपने दादा और पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए क्रिकेटर बन गए और इंटरनेशनल क्रिकेट में अमेरिका को रिप्रजेन्ट कर रहे हैं.



Source link

दूल्हा बनेंगे सचिन तेंदुलकर के बेटे, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अर्जुन तेंदुलकर

दूल्हा बनेंगे सचिन तेंदुलकर के बेटे, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अर्जुन तेंदुलकर


सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की जल्द शादी होने वाली है. शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं. मंगलवार को सचिन अपने परिवार के साथ दिल्ली में थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेताओं से मिलकर उन्हें न्योता दिया. 26 वर्षीय अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं, जो आगामी संस्करण (आईपीएल 2026) में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल के आलावा उनकी कमाई घरेलू क्रिकेट से होती है. चलिए जानते हैं अर्जुन की कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं.

अर्जुन तेंदुलकर की सगाई पिछले साल अगस्त में सानिया चंडोक से हुई थी. सानिया के नाना रवि घई हैं, जो भारत के बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं. अर्जुन और सानिया काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं. अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम से पता चलता है कि सानिया, अर्जुन और सारा पहले एकसाथ कई बार घूमने जा चुके हैं.

अर्जुन तेंदुलकर को है लग्जरी कारों का शौक

अर्जुन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ 19-ए पैरी क्रॉस रोड बंगले में रहते हैं, जो मुंबई के बांद्रा वेस्ट में है. उनको लग्जरी कारों का भी शौक है. रिपोर्ट के मुताबिक सचिन और अर्जुन के पास बीएमडब्ल्यू आई8, मर्सिडीज-एएमजी सी36, किआ कैरेंस, पोर्श कायेन, फेरारी 360 मोडेना जैसी महंगी कारे हैं.

अर्जुन तेंदुलकर की आईपीएल सैलरी

अर्जुन तेंदुलकर को 2021 में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये के प्राइस पर खरीदा था. 2022 में उनका प्राइस बढ़कर 30 लाख हो गया. हालांकि अर्जुन को मुंबई के लिए 2023 में डेब्यू करने का मौका मिलाज. 2023 से 2025 तक वह इसी प्राइस पर एमआई का हिस्सा रहे. आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड के जरिए अर्जुन लखनऊ सुपर जायंट्स में आ गए हैं, यहां भी उनका प्राइस 30 लाख रुपये है. यानी आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से अभी तक वह 1 करोड़ 70 लाख रुपये कमा चुके हैं.

अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ कितनी है?

आईपीएल के आलावा अर्जुन तेंदुलकर की कमाई डोमेस्टिक क्रिकेट से होती है. वर्तमान में अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं. रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन की नेटवर्थ 21 से 22 करोड़ रुपये है.

अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट लिए हैं, 685 रन बनाए हैं. लिस्ट ए के 24 मैचों में अर्जुन ने 26 विकेट लिए हैं. टी20 में खेले 29 मैचों में उन्होंने 35 विकेट लिए हैं और 189 रन बनाए हैं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp