When will Josh Hazlewood join RCB for IPL 2026? Latest report sparks concern for Virat Kohli’s team; check inside details

When will Josh Hazlewood join RCB for IPL 2026? Latest report sparks concern for Virat Kohli’s team; check inside details


In a major blow for defending champions Royal Challengers Bengaluru (RCB) ahead of their IPL 2026 season opener, premier Australian pacer Josh Hazlewood is set to miss the initial phase of the tournament as he continues his recovery from persistent injuries.

The 35-year-old Hazlewood has been sidelined from competitive cricket since November 2025 due to a combination of hamstring and Achilles tendon issues. While there were initial hopes that he would be fit in time for the IPL 2026 season opener on March 28, recent reports indicate a delay in his return.

He is still recovering from his injuries, leaving RCB fans and the team management anxiously waiting for updates on when – or if – he will join the squad in India.

ALSO READ: 10 overseas players who will make IPL debut in 2026 for KKR, DC, RCB, MI, PBKS, CSK; Finn Allen, Jacob Duffy, Ben Duckett &… check full list


Add Zee News as a Preferred Source



 

Josh Hazlewood Recovery Timeline And Details

Josh Hazlewood missed the entire Ashes 2025-26 and the 2026 T20 World Cup due to these recurring fitness concerns. Cricket Australia is taking a cautious approach to ensure Hazlewood is fully fit for Australia’s upcoming international commitments later in the year.

According to a Cricbuzz report, Hazlewood will miss the opening two games of IPL 2026 his franchise for RCB (against Sunrisers Hyderabad and Chennai Super Kings).

Why Hazlewood’s Injury Raises Tension For Virat Kohli’s RCB?

Josh Hazlewood was a cornerstone of RCB’s maiden IPL triumph in 2025. The veteran speedster picked up 22 wickets in just 12 matches and was retained by the franchise for a whopping Rs 12.5 crore ahead of the new cycle.

His control in the powerplay, variations in the middle overs, and death-over accuracy complemented Virat Kohli’s explosive batting and gave RCB the edge in crunch moments.

Without Hazlewood, the pace attack of RCB suddenly looks thinner. RCB will lean heavily on the likes of Bhuvneshwar Kumar, Yash Dayal, Nuwan Thushara, and the newly-signed Jacob Duffy for the early games. While the squad depth offers some cover, the absence of a proven match-winner like Hazlewood in the high-scoring Chinnaswamy conditions has created palpable tension in the RCB camp.

When Exactly Will Hazlewood Join Squad?

According to reports, Josh Hazlewood is expected to link up with the RCB squad only after April 11 at the earliest – depending on how his rehabilitation progresses in Sydney.

 

The RCB team management will likely monitor Hazlewood’s progress week-by-week. If the recovery extends beyond mid-April, RCB might look at potential injury replacements, though for now, they are in a “wait-and-watch” mode. 



Source link

27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन

27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन


28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के साथ IPL 2026 की शुरुआत होने वाली है. भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सहित कई देशों के बड़े-बड़े धुरंधर खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे प्लेयर कैमरून ग्रीन बिके थे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीद था, लेकिन वो IPL 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी नहीं होंगे.

सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान ऋषभ पंत

ऋषभ पंत अभी तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर हैं. 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. वो ना केवल आईपीएल 2026 के सबसे महंगे बल्लेबाज हैं बल्कि सबसे महंगे कप्तान भी हैं. पिछले सीजन लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही थी. इस बार पंत की कप्तानी में LSG को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

सबसे महंगा गेंदबाज कौन?

किसी ऐसे खिलाड़ी को देखें जो गेंदबाजी कर सकता हो, तो IPL 2026 के ऐसे सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन हैं, जिन्हें KKR से 25.20 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी. मगर ग्रीन एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं.

एक रेगुलर गेंदबाज की बात करें तो आईपीएल 2026 में अर्शदीप सबसे महंगे गेंदबाज होंगे, जिन्हें पंजाब किंग्स से 18 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को भी आईपीएल 2026 में खेलने के लिए इतना ही पैसा मिलेगा.

विराट और रोहित को कितना पैसा मिलेगा?

भारत के 2 दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी सीजन में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कप्तान विराट कोहली को 2026 सीजन में 21 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी. वहीं मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

यह भी पढ़ें:

राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया



Source link

कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज

कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज


कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद 14 मार्च, शनिवार को मसूरी में शादी की. कुलदीप की दुल्हन का नाम वंशिका सिंह है. लेकिन अगर आप भी नहीं जानते हैं कि आखिरी भारतीय स्पिनर कुलदीप की दुल्हन कौन हैं? दोनों की पहली मुलाकात कहां हुई? कुलदीप ने लव मैरिज की है या अरेंज मैरिज? यहां आपको सभी डिटेल मिलेगी.

कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन?

बता दें कि कुलदीप की दुल्हन का नाम वंशिका सिंह है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंशिका बचपन से ही पढ़ने में तेज रहीं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से मास्टर्स किया और भारत में LIC में एडमिनिस्ट्रेटिव बनीं. दोनों ने 04 जून, 2025 को लखनऊ में एक पारंपरिक समारोह के दौरान सगाई की थी. पहले दोनों नवंबर 2025 में ही शादी करने वाले थे, लेकिन कुलदीप के बिजी शेड्यूल के कारण शादी को आगे बढ़ाया गया. 

कुलदीप और वंशिका की पहली मुलाकात कहां हुई?

कानपुर के रहने वाले कुलदीप यादव की पत्नी वंशिका भी कानपुर की ही रहने वाली हैं. कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं. दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि सिर्फ कुलदीप और वंशिका के दोस्त होने के साथ-साथ दोनों का परिवार भी एक दूसरे के काफी करीबी है. कुलदीप का घर कानपुर के लाल बंगले इलाके में है, जबकि वंशिका श्याम नगर से हैं. 

लव मैरिज या अरेंज मैरिज?

कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है. उनकी तरफ से अपनी शादी को लव या अरेंज मैरिज तो नहीं बताया गया है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि दोनों की शादी अरेंज मैरिज तो नहीं है, क्योंकि दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे.  

लंबे वक्त से कुलदीप यादव के साथ जुड़े रहने के बाद भी वंशिका लाइमलाइट से दूर रहीं. इंटरनेट पर उनके बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है. संभवत: वंशिका सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं, क्योंकि कुलदीप ने शादी की तस्वीरें शेयर करते वक्त वंशिका को टैग नहीं किया था. 

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया



Source link

कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी, रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना

कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी, रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना


भारत के स्टार ‘चाइनामैन’ गेंदबाज कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी रचाई थी. मोहम्मद कैफ से लेकर तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल और सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटर मसूरी पहुंचे थे, जहां कुलदीप-वंशिका का शादी समारोह हुआ था. अब 17 मार्च को उन्होंने लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन दिया है, जिसमें कई वीवीआईपी गेस्ट भी आए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छुए पैर

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा इस ग्रैंड रिसेप्शन का मुख्य केंद्र बने. बता दें कि यह रिसेप्शन सेरेमनी लखनऊ के सेन्ट्रम होटल में हुआ है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नए कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे. कुलदीप ने योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. 

विंटेज रॉल्स रॉयस में हुई थी एंट्री

कुलदीप यादव अपनी दुल्हनिया वंशिका के साथ रॉल्स रॉयस विंटेज कार में सवार होकर शाही अंदाज में सेन्ट्रम होटल पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि यह विंटेज कार 1960 मॉडल है और इसे खास दिल्ली से मंगवाया गया था.

कुलदीप-वंशिका ने लूटी महफिल

कुलदीप यादव ने ऑल-ब्लैक बंद गले का सूट पहना और वंशिका ने क्रीम रंग की स्टोन्स से जड़ी चमकीली साड़ी पहनी. दोनों का लुक बेहद निराला और मेहमानों की भीड़ में दोनों अलग ही नजर आ रहे थे. बता दें कि इस रिसेप्शन कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. वहीं यशस्वी जायसवाल और शिखर धवन ने अपनी वाइफ सोफी शाइन के साथ हाजिरी लगाई.

खाने में क्या-क्या सर्व हुआ

सेन्ट्रम होटल में आयोजित इस कार्यक्रम की मेन्यू लिस्ट में एक से एक बढ़िया पकवान मौजूद रहे. पनीर टिक्का से लेकर दाल बाटी चूरमा और कई तरह के चावल और रोटी परोसी गईं. खाना शुद्ध शाकाहारी रहा और मेन्यू लिस्ट में कहीं भी नॉन-वेज का जिक्र तक नहीं था.

यह भी पढ़ें:

राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया





Source link

राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा CSK का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया

राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा CSK का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया


संजू सैमसन (Sanju Samson) 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने. अब इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन IPL 2026 में संजू को लेकर चर्चा तेज हो गई. इस सीजन वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए 11 सीजन खेलने वाले संजू ने बताया कि आखिरी उन्होंने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़कर एमएस धोनी वाली सीएसके का हाथ क्यों थामा. 

बता दें कि संजू ट्रेड के जरिए राजस्थान से चेन्नई सुपर किंग्स में आए. संजू का राजस्थान का साथ छोड़ना फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था. लेकिन अब संजू ने खुद बताया कि उन्होंने क्यों राजस्थान का साथ छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ थामा.

क्या बोल संजू सैमसन?

संजू ने कहा कि उन्हें लगा कि राजस्थान रॉयल्स में उनका वक्त पूरा हो गया, जिसके चलते उन्होंने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया और नई शुरुआत करने का फैसला किया. बताते चलें कि संजू राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 

राजस्थान के साथ की आईपीएल की शुरुआत

संजू ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ही 2013 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की. पहले संजू ने 2013 से 2015 तक चार सीजन राजस्थान के लिए खेला. इसके बाद 2016 और 2017 में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले. फिर 2018 से 2025 एक बार फिर संजू राजस्थान के लिए खेलते हुए नजर आए. अब यह पहला मौका होगा कि जब संजू चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. देखना दिलचस्प होगा कि वह फ्रेंचाइजी के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

संजू सैमसन का आईपीएल करियर 

गौरतलब है कि संजू सैमसन ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 172 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 172 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 30.94 की औसत और 139.04 के स्ट्राइक रेट से 4704 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 26 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 119 रनों का रहा. संजू 379 चौके और 219 छक्के लगा लिए हैं. 

 

यह भी पढ़ें: IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल



Source link

बांग्लादेश क्रिकेट में शुरू हुआ नया क्लेश, ICC के डर से BCB ने सरकार को दे डाली चेतावनी

बांग्लादेश क्रिकेट में शुरू हुआ नया क्लेश, ICC के डर से BCB ने सरकार को दे डाली चेतावनी


Bangladesh Cricket Board Controversy: बांग्लादेश क्रिकेट एक अजीब दौर से गुजर रहा है, जहां बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और देश की सरकार आमने-सामने हैं. बोर्ड ने सरकार को चेताया है कि क्रिकेट मामलों में उसके हस्तक्षेप के गंभीर परिणाम हो सकते हैं. दर्सल बीसीबी चुनावों में गड़बड़ी का मामला सामने आया था, जिसकी जांच के लिए खेल मंत्रालय ने 5 सदस्यीय समिति का गठन किया था. इस समिति को 11 मार्च को निर्देश दिया गया कि उसे अगले 15 वर्किंग डेज/कार्यदिवस के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी.

ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए क्रिकेट बोर्ड में सरकार का दखल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमों के खिलाफ माना जाता है. बोर्ड ने यह भी साफ किया कि इस पूरे मामले के संदर्भ में आईसीसी के अधिकारियों से बात हो चुकी है. अगर सरकारी दखल जारी रहा तो बांग्लादेश क्रिकेट को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं और उसपर बैन भी लग सकता है.

क्या है पूरा विवाद?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चुनावों में गड़बड़ी के आरोपों पर चिंगारी तब भड़की जब पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम पर चुनाव प्रक्रिया में दखल देने का आरोप लगाया था. तमीम ने आरोप लगाए थे कि नामांकन की तारीख को 2 बार आगे बढ़ाने का प्रयास हुआ, वहीं अमीनुल ने खेल मंत्रालय से कुछ जिलों के काउंसिलर बदलने के लिए कहा था. बीसीबी के मौजूद अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने इन सभी आरोपों को नकार दिया था.

पिछले वर्ष 6 अक्टूबर को चुनाव हुए थे, लेकिन उससे कुछ दिन पहले ही तमीम इकबाल ने अध्यक्ष पड़ के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस लेकर चौंका दिया था. चुनावों में गड़बड़ी मामले में नया एंगल तब आया जब ढाका क्लब अधिकारियों के अलावा अन्य समूहों ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगा दिए थे.

यह भी पढ़ें:

लड़का से लड़की बनी Anaya Bangar को अचानक क्या हुआ? चलना-फिरना हुआ मुश्किल, हेल्थ पर दिया अपडेट



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp