T20 World Cup 2026: Dasun Shanaka’s heroics eliminate Pakistan; Sri Lanka suffer last-ball heartbreak

T20 World Cup 2026: Dasun Shanaka’s heroics eliminate Pakistan; Sri Lanka suffer last-ball heartbreak


Sri Lanka captain Dasun Shanaka’s fighting knock of 76 runs was not enough as Pakistan edged past the hosts for a five-run victory in their final match of the ICC Men’s T20 World Cup 2026 at the Pallekele International Stadium in Kandy on Saturday.

Despite the narrow win, Pakistan were knocked out of the tournament. After scoring 212 while batting first, Pakistan needed to restrict Sri Lanka to 147 runs to go past New Zealand on Net Run Rate. However, Sri Lanka finished on 207, falling short of the target but still ending Pakistan’s campaign.

Chasing a big total, Sri Lanka got off to a poor start when Naseem Shah, playing his first match of the tournament, dismissed opener Pathum Nissanka in the second over. Nissanka scored just three runs from seven balls.


Add Zee News as a Preferred Source



Kamil Mishara then counterattacked by hitting Shaheen Afridi for a six and two fours. However, he was dismissed in the fourth over by Abrar Ahmed’s googly. Mishara scored 26 runs off 15 balls, hitting four fours and one six. Sri Lanka were 49 for 2 at the end of the powerplay.

Former captain Charith Asalanka added some stability with Pawan Ratnayake as the pair put on 42 runs in 28 balls. Pakistan broke the stand in the ninth over when Abrar clean bowled Asalanka, who scored 25. Abrar struck again in the 11th over by dismissing Kamindu Mendis. Sri Lanka lost another wicket in the 12th over when Mohammad Nawaz removed Janith Liyanage.

While wickets kept falling at one end, Ratnayake played an impressive innings and reached his half-century in just 32 balls with a six off Shadab Khan in the 15th over. Pakistan finally got his wicket in the 18th over when Shaheen Afridi dismissed him. Ratnayake scored 58 off 37 balls.

Shanaka, who looked in good touch throughout, completed his fifty in just 23 balls and stayed unbeaten on 76. His innings included eight sixes and two fours. Sri Lanka needed 28 runs from the final over. Shanaka hit three sixes and a four off Shaheen Afridi but could not clear the ropes on the final delivery as Sri Lanka fell short by five runs.

Earlier, Pakistan opener Sahibzada Farhan continued his fine form, scoring his second century of the tournament, while Fakhar Zaman struck 84 to help Pakistan post 212 for 8 in 20 overs.

Pakistan opened with Farhan and Fakhar, and the new pair started carefully before increasing the scoring rate from the third over. Farhan reached his half-century in 32 balls and also broke Virat Kohli’s record for the most runs in a single edition of the T20 World Cup by hitting a boundary off Dasun Shanaka in the sixth over.

Fakhar brought up his fifty in just 27 balls with a boundary off Dunith Wellalage in the 12th over. Sri Lanka finally made a breakthrough in the 16th over when Dushmantha Chameera bowled Fakhar for 84 off 42 balls, an innings that included nine fours and four sixes.

Mohammed Nafay, who replaced Babar Azam in the playing XI, was dismissed in the next over, while Shadab Khan was run out in the 18th over.

Farhan continued to score freely and reached his century in 59 balls in the 19th over, becoming the first batter to score two centuries in a single T20 World Cup edition. He was dismissed later in the same over after scoring 100 off 60 balls, hitting nine fours and five sixes.

Brief scores: Pakistan 212/8 in 20 overs (Sahibzada Farhan 100, Fakhar Zaman 84; Dilshan Madhushanka 3-33, Dasun Shanaka 2-42) beat Sri Lanka 207/6 in 20 overs (Dasun Shanaka 76*, Pavan Rathnayake 58, Abrar Ahmed 3-23, Mohammed Nawaz 1-21) by 5 runs. 



Source link

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बराबर प्वाइंट्स, फिर क्यों सेमीफाइनल में नहीं गई सलमान आगा की टीम?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बराबर प्वाइंट्स, फिर क्यों सेमीफाइनल में नहीं गई सलमान आगा की टीम?


Pakistan Out of T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक जाने में नाकामयाब रही है. पाकिस्तान ने आखिरी बार 2022 में सेमीफाइनल खेला था, उसके बाद दोनों बार उसे निराश हाथ लगी है. पाकिस्तान को श्रीलंका पर 5 रनों की जीत मिली, लेकिन वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. इस जीत से पाकिस्तान के 3 अंक हो गए हैं और न्यूजीलैंड के भी इतने ही अंक हैं. बराबर अंकों के होने पर भी जानिए पाकिस्तान को सेमीफाइनल में एंट्री क्यों नहीं मिली.

किस नियम की वजह से बाहर हुआ पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में अगर किन्हीं 2 टीमों के बराबर अंक होते हैं, तो सेमीफाइनल का फैसला नेट रन-रेट के आधार पर होता है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड, दोनों के तीन-तीन अंक हैं, लेकिन कीवी टीम का NRR +1.390 का रहा. वहीं पाकिस्तान उससे बहुत पीछे -0.123 पर सिमट कर रह गया.

अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाना था, तो उसका अपना नेट रन रेट न्यूजीलैंड से ऊपर ले जाना बहुत जरूरी था. इसलिए पाकिस्तान ने जब पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए, तब उसे श्रीलंका को 147 रन या उससे कम स्कोर पर रोकना था. अगर पाक टीम ऐसा कर पाती तो उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाता.

साहिबजादा पर भारी पड़े शनाका

पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने ऐतिहासिक और शानदार शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 176 रन जोड़े, लेकिन उनके आउट होने के बाद पूरी टीम धराशाई हो गई. फरहान ने 100 रन बनाए, वहीं फखर के बल्ले से 84 रन निकले.

213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. मगर पहले पवन रत्नायके ने 58 रनों की दमदार पारी खेल पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने से रोका. वहीं कप्तान दासुन शनाका 31 गेंद में 76 रनों की तूफानी पारी खेल नाबाद लौटे.

यह भी पढ़ें:

साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, ‘सिक्सर किंग’ बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया



Source link

जीतकर भी हार गया पाकिस्तान, श्रीलंकाई कप्तान ने छीना सेमीफाइनल का चांस, न्यूजीलैंड ने किया क्वा

जीतकर भी हार गया पाकिस्तान, श्रीलंकाई कप्तान ने छीना सेमीफाइनल का चांस, न्यूजीलैंड ने किया क्वा


Pakistan Eliminated T20 World Cup: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हरा दिया है. श्रीलंका पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका था, जो इस मैच को जीत तो नहीं पाया लेकिन पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने से जरूर रोक लिया. पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे. पाकिस्तान को सुनिश्चित करना था कि श्रीलंका को 147 रनों पर रोके, लेकिन श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने ऐसा बवाल मचाया कि सेमीफाइनल के सारे समीकरण धरे के धरे रह गए.

पाकिस्तान बाहर, न्यूजीलैंड अंदर

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण कुछ ऐसा था कि उसे कम से कम 65 रनों से जीत दर्ज करनी थी. इसलिए पाक टीम को सुनिश्चित करना था कि श्रीलंका 147 रनों से आगे ना बढ़ पाए. एक समय श्रीलंका ने पहले 2 विकेट जल्दी खो दिए थे, लेकिन पहले पवन रत्नायके का अर्धशतक आया, जिन्होंने 37 गेंद में 58 रनों की पारी खेली.

चूंकि पाकिस्तान, श्रीलंका को 147 रन के भीतर रोकने में नाकामयाब रहा, इसलिए वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. दूसरी ओर नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में जगह बना ली है.

दासुन शनाका ने छीनी जीत

पाकिस्तान के लिए एक समय उम्मीद बनी हुई थी कि वह श्रीलंका को 147 रनों के भीतर रोक सकता है, लेकिन कप्तान दासुन शनाका की 76 रनों की तूफानी पारी ने पाकिस्तान की सारी उम्मीदों को समाप्त कर दिया था. शनाका ने 31 गेंद में 76 रन बनाए और इस दौरान 2 चौके और 8 छक्के लगाए.

अंतिम ओवर में श्रीलंका को 28 रनों की जरूरत थी. सामने शाहीन अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे, जिन्होंने पहली 5 गेंदों पर 22 रन दे दिए थे. नतीजन श्रीलंका को अंतिम गेंद पर एक छक्का चाहिए था. अफरीदी ने बिल्कुल वाइड लाइन के करीब यॉर्कर गेंद फेंकी, जिसे वाइड समझकर शनाका ने खाली जाने दिया. इस तरह श्रीलंका को 5 रनों की हार मिली



Source link

साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, ‘सिक्सर किंग’ बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया

साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, ‘सिक्सर किंग’ बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया


Sahibzada Farhan Records: इस समय अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में साहिबजादा फरहान की तूती बोल रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने पारी दर पारी रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बनाए हैं. वहीं श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मैच में 100 रनों की पारी खेल कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले. उन्होंने 60 गेंद में 100 रन बनाकर छक्कों से लेकर शतकों और सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी बनाया है. यहां नजर डालिए उन 5 रिकॉर्डस पर, जो साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में बनाए.

साहिबजादा फरहान ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक- साहिबजादा फरहान दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने एक ही टी20 वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाए हों. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक (2) लगाने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी भी कर ली है.

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन- साहिबजादा फरहान ने अब तक 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 383 रन बनाए हैं, जो किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने विराट कोहली के 319 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा.

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के- 2026 टी20 वर्ल्ड कप में साहिबजादा फरहान अब तक 18 छक्के लगा चुके हैं, जो एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा हैं. शिमरोन हेटमायर और निकोलस पूरन ने 17-17 छक्के लगाए हैं.

दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर- साहिबजादा फरहान ने 100 रन बनाए, जो पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है. पाक टीम के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अहमद शहजाद के नाम है, जिन्होंने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 111 रन बनाए थे.

फखर जमान के साथ सबसे बड़ी पार्टनरशिप- साहिबजादा फरहान ने इसी मैच में फखर जमान के साथ मिलकर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप की. दोनों ने मिलकर 176 रन जोड़े. साहिबजादा और फखर ने न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट और फिन एलन की 175 रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ा.

 



Source link

‘सेमीफाइनल’ से कम नहीं भारत और वेस्टइंडीज का मैच, जो हारा वो बाहर; समीकरण उड़ा देगा आपके होश

‘सेमीफाइनल’ से कम नहीं भारत और वेस्टइंडीज का मैच, जो हारा वो बाहर; समीकरण उड़ा देगा आपके होश


India vs West Indies Semi Final Scenario: भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच, यह नॉकआउट मुकाबला होगा और इसमें बहुत कुछ दांव पर लगा होगा. यह महामुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. जब दोनों टीमें ईडन गार्डन्स में उतरेंगी तो रोमांच किसी सेमीफाइनल जैसा होगा, क्योंकि मौका ही ऐसा है. यहां जान लीजिए भारत और वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण क्या है.

भारत और वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण बिल्कुल स्पष्ट है. वेस्टइंडीज अभी नेट रन-रेट के मामले में आगे है, लेकिन मैच अगर बिना किसी बाधा के सम्पन्न हुआ, तो नेट रन-रेट का कोई महत्व नहीं रह जाएगा. सीधा समीकरण यह है कि भारत या वेस्टइंडीज में जिसे भी जीत मिली, वह सेमीफाइनल में एंट्री मार लेगा.

बदला लेगी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 मैच खेले गए हैं, जिनमें 3 बार वेस्टइंडीज ने बाजी मारी है. मगर भारत के लिए सबसे ज्यादा चुभने वाली हार 2016 में आई. 2016 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर उसका विश्व चैंपियन बनने का सपना तोड़ा था. वो अब तक वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और भारत का आखिरी मैच भी रहा. अब 10 साल बाद टीम इंडिया के पास बदला पूरा करने का मौका होगा.

सुपर-8 स्टेज के ग्रुप 1 में दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है और जिम्बाब्वे बाहर हो गया है. सबकी नजरें भारत और वेस्टइंडीज के मैच पर होंगी क्योंकि इसी के बाद दूसरा सेमीफाइनलिस्ट सामने आने वाला है.

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज कुल 30 बार आमने-सामने आई हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया का दबदबा रहा है क्योंकि भारत टी20 मैचों में वेस्टइंडीज को 19 बार रौंद चुका है.

यह भी पढ़ें:

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड; टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन



Source link

साहिबजादा फरहान का ऐतिहासिक शतक, पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर; क्या सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा?

साहिबजादा फरहान का ऐतिहासिक शतक, पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर; क्या सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा?


श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने के बाद पाकिस्तान ने 212 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर है. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 60 गेंद में 100 रनों की पारी खेली. यह 2026 टी20 वर्ल्ड कप में उनका दूसरा शतक रहा. अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में श्रीलंका को 147 रनों तक रोकना होगा. अगर श्रीलंका ने इससे ज्यादा रन बना लिए. फिर पाकिस्तान मैच जीत भी गया को वो सेमीफाइनल में नहीं जा पाएगा.  

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास 

60 गेंद में 100 रनों की पारी खेलने वाले साहिबजादा फरहान ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया है. फरहान के इस विश्व कप में 283 रन हो गए हैं. फरहान के अलावा फखर जमान ने 42 गेंद में 84 रनों की पारी खेली. दोनों ने 176 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है. फरहान ने 9 चौके और 5 छक्के जड़े. वहीं फखर जमान ने 9 चौके और 4 छक्के जडे़. 

ऐसा हुआ तो पाक बाहर और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जाएगा 

अगर पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को 147 रनों तक रोकने में सफल नहीं रही तो फिर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी. चाहे पाकिस्तान यह मैच जीत भी ले. पाकिस्तान को सिर्फ जीत नहीं चाहिए, बल्कि उसे कम से कम 65 रनों से मैच जीतना होगा. अभी न्यूजीलैंड का नेट रन रेट पाकिस्तान से काफी बेहतर है. 

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

  • साहिबजादा फरहान (PAK) – 383 रन
  • विराट कोहली (IND) – 319 रन
  • तिलकरत्ने दिलशान (SL) – 317 रन
  • बाबर आजम (PAK) – 303 रन
  • महेला जयवर्धने (SL) – 302 रन



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp