IPL 2026: मुंबई इंडियंस की जीत में चमके शार्दुल ठाकुर, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की जीत में चमके शार्दुल ठाकुर, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब


आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है. रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की धमाकेदार पारियों की बदौलत एमआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया. रनों की बारिश के बीच एमआई की जीत में शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता.

मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने कहा, “छठा ओवर डालना एक चुनौती थी. मुझे चुनौतियां पसंद हैं. आज का प्रदर्शन भी कुछ ऐसा ही था. इस मैदान ने मुझे कड़वी और मीठी, दोनों तरह की यादें दी हैं. मुंबई के लिए खेलना अपने आप में बहुत खास है. 2010 में मैं एक नेट बॉलर था. आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब मैं अपनी घरेलू टीम, मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा हूं. अगर मैं यहीं बना रहता हूं, तो मुझे सचमुच बहुत खुशी होगी. मैनेजमेंट से मुझे जितना समर्थन मिला है, वह वाकई कमाल का है.”

शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर फिन एलन, अजिंक्य रहाणे और कैमरुन ग्रीन के तीन अहम विकेट लिए.

मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शार्दुल 2015 से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन पहली बार उन्हें एमआई के लिए खेलने का मौका मिला और पहले ही मैच में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी. 2012 के बाद से एमआई ने पहली बार किसी सीजन का पहला मुकाबला जीता है.

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए थे. कप्तान रहाणे ने सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा, अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली. फिन एलेन ने 17 गेंदों पर 37, रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर नाबाद 33 रन की पारी खेली. कैमरुन ग्रीन ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया. एमआई के लिए रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली. इस दौरान रोहित ने 23 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. आईपीएल में उनका यह सबसे तेज अर्धशतक है. रिकल्टन ने भी 43 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की.



Source link

रोहित-रिकेल्टन की आतिशी पारी, लेकिन इस खिलाड़ी को मिला POTM अवार्ड; मिटा 13 साल का अभिशाप

रोहित-रिकेल्टन की आतिशी पारी, लेकिन इस खिलाड़ी को मिला POTM अवार्ड; मिटा 13 साल का अभिशाप


मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 की शुरुआत ऐतिहासिक जीत के साथ की. रविवार को खेले गए संस्करण के दूसरे मुकाबले में 221 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा (78) और रयान रिकेल्टन (81) ने आतिशी पारी खेली और पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की. इससे पहले शार्दुल ठाकुर ने अजिंक्य रहाणे समेत 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत के साथ MI के ऊपर से वो दाग हट गया, जो पिछले 13 सालों से लगा हुआ था.

IPL का सबसे बड़ा सफल रन चेज

मुंबई इंडियंस ने 221 रनों के लक्ष्य को 5 गेंद बाकी रहते हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की. ये मुंबई इंडियंस का आईपीएल में अभी तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. मुंबई के ओपनर्स रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने संभलकर शुरुआत की, फिर तीसरे ओवर से प्रहार शुरू कर दिया. रिकेल्टन ने 43 गेंदों में 8 छक्के और 4 चौकों की मदद से 81 रन बनाए. 

रोहित शर्मा ने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए. 38 गेंदों में खेली इस तूफानी पारी में उन्होंने 6 छक्के और इतने ही चौके जड़े. रोहित ने इस दौरान आईपीएल इतिहास की अपनी सबसे तेज फिफ्टी भी जड़ी, उन्होंने 23 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए थे.

मिटा 13 साल का अभिशाप

मुंबई इंडियंस पिछले 13 सालों से IPL का पहला मैच हारती हुई आ रही थी, टीम आखिरी बार पहला मैच 2012 में जीती थी. अब 13 सालों बाद पहली बार हुआ है जब MI ने आईपीएल संस्करण का अपना पहला मैच जीता है. मुंबई का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ दिल्ली में है.

शार्दुल ठाकुर को मिला POTM अवार्ड

शार्दुल ठाकुर ने रविवार को मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया, जो उनकी आईपीएल में 7वीं टीम थी. पहले ही मैच में उन्होंने मुंबई के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता. उन्होंने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था और जहां जसप्रीत बुमराह-ट्रेंट बोल्ट विकेट नहीं ले पाए, उन्होंने 3 विकेट चटकाए. ठाकुर ने पहले फिन एलन (37) जैसे खतरनाक बल्लेबाज को आउट किया, फिर कैमरून ग्रीन (18) को सस्ते में पवेलियन भेजा. इसके बाद उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे को चलता किया. केकेआर के लिए अजिंक्य रहाणे (67) और अंगक्रिश रघुवंशी (51) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी.



Source link

MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- ‘हम जब भी मैदान पर उ

MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- ‘हम जब भी मैदान पर उ


मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर मिली जीत के बाद कहा कि सत्र का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार (13 सत्र) करना पड़ा.

मुंबई इंडियंस हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है. टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था. टीम ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता लेकिन पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा.

रोहित शर्मा (78 रन) और रेयान रिकलटन (81 रन) के अर्धशतकों के साथ पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी से मुंबई इंडियंस ने केकेआर को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट के पहले मैच में 13 सत्र से चले आ रहे अपने हार के सिलसिले को खत्म किया.

पंड्या ने कहा, ‘‘सत्र का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. हम जब भी मैदान पर उतरे, हमने हमेशा सत्र की शुरुआत जोरदार तरीके से करने का सोचा. पूरी टीम बहुत खुश है कि हम ऐसा कर पाए. ’’

केकेआर ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों से 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया.

इस बड़े स्कोर का पीछा करने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ क्रिकेट में आजकल के मिजाज और पिच को देखते हुए हमारे गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है कि उन्होंने केकेआर को 240 या 250 रन के स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया. ये लक्ष्य मुश्किल हो जाते हैं लेकिन 220 का स्कोर हासिल किया जा सकता है. ’’

रोहित (43 गेंद, चार चौके और आठ छक्के) और रिकलटन (38 गेंद, छह चौके, छह छक्के) की मदद से मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाकर जीत हासिल की. पंड्या ने कहा, ‘‘रोहित और रिकलटन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. ’’

रिकलटन और क्विंटन डिकॉक में से किसी एक को चुनने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘रेयान ने पिछले साल हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. और क्विनी एक बेहतरीन इंसान हैं. वह समझ गए थे कि हम एक खिलाड़ी का साथ दे रहे हैं और टीम में निरंतरता बनाए रखना चाहते हैं. यह तरीका काम आया. जब भी मैं रोहित को कुछ शॉट्स खेलते देखता हूं तो हर कोई हैरान रह जाता है. उनकी बल्लेबाजी बेहतरीन नहीं बल्कि जबरदस्त है. ’’

यह भी पढ़ें

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी



Source link

रोहित-रियान की धुलाई से कोलकाता ध्वस्त, 220 रन बनाकर भी गंवाया मैच; 13 साल में MI की ‘पहली’ जीत

रोहित-रियान की धुलाई से कोलकाता ध्वस्त, 220 रन बनाकर भी गंवाया मैच; 13 साल में MI की ‘पहली’ जीत


IPL 2026 MI vs KKR Match Highlights: मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हराकर 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 220/4 रन बोर्ड पर लगाए. इसके जवाब में मुंबई ने 19.1 ओवर में 224/4 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली. यह मुंबई के लिए आईपीएल का सबसे बड़ा चेज रहा. टीम को जीत दिलाने में रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन की पारी ने अहम योगदान दिया. 

रिकल्टन ने 43 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 81 रन स्कोर किए. इसके अलावा रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए. बचा खुचा काम सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने कर दिया. इस दौरान कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट लिया. 

13 साल का सूखा खत्म 

मुंबई ने इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 13 सीजन में अपना पहला मुकाबला गंवाया था. इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए मुंबई ने जीत हासिल की. इससे पहले एमआई ने सीजन का पहला मुकाबला 2012 में जीता था.

मुंबई का पहले बॉलिंग करना हुआ सफल

मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 220 रन बोर्ड पर लगाए, जिसके बाद लगने लगा कि मुंबई के लिए जीत बिल्कुल भी आसान नहीं होगी. लेकिन रन चेज में एकतरफा कुटाई करते हुए मुंबई ने जीत अपने खाते में डाली. 

रहाणे और रघुवंशी की पारी बेकार 

केकेआर के लिए अजिंक्य रहाणे ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन स्कोर किए. इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रन स्कोर किए. लेकिन मुंबई की बैटिंग ने दोनों की पारियों पर पानी फेर दिया. 

मुंबई की धमाकेदार शुरुआत 

रन चेज के लिए उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 148 (71 गेंद) रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी ने लगभग मैच को मुंबई के खाते में डाल दिया था. टीम को पहला झटका 11.5 ओवर में 148 रन पर लगा. 

इसके बाद रियान रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव ने दूसरे विकेट के लिए 31 (15 गेंद) रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी का अंत 14.2 ओवर में 179 रन के स्कोर पर हुआ जब मुंबई को सूर्या के रूप में दूसरा झटका लगा. सूर्या ने 8 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाए. इसके बाद टीम को तीसरा झटका 15.2 ओवर में 183 रन पर रियान रिकल्टन के रूप में लगा, जो रन आउट होकर पवेलियन लौटे. 

फिर चौथा विकेट 18.4 ओवर में तिलक वर्मा के रूप में 214 रन गिरा, जिन्होंने 14 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली. अंत में हार्दिक पांड्या और नमन धीर ने पांचवें विकेट के लिए 09* रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. 



Source link

पहले अजिंक्य रहाणे, फिर अंगकृष रघुवंशी मुंबई के गेंदबाजों पर बरसे; कोलकाता ने बनाए 220 रन

पहले अजिंक्य रहाणे, फिर अंगकृष रघुवंशी मुंबई के गेंदबाजों पर बरसे; कोलकाता ने बनाए 220 रन


आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें मैदान पर हैं. मुकाबले में केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 220/4 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए अजिंक्या रहाणे ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन स्कोर किए. इसके अलावा टीम के लिए नंबर चार पर उतरे अंगकृष रघुवंशी ने कमाल करते हुए 29 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए. इस दौरान मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने खाते में डाले. 

मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी रही. टीम ने पॉवरप्ले में यानी शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट पर 78 रन बना लिए थे. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए 69 (32 गेंद) की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. 

शुरुआत के साथ-साथ कोलकाता का अंत भी ठीक-ठाक रहा. पारी के अंतिम 2 ओवर में 21 रन आए. शुरुआत में रहाणे में रहाणे ने मुंबई के गेंदबाजों की क्लास लगाई. फिर अंत में रघुवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी से टीम को 220 रन के आंकड़े तक पहुंचाया. 

केकेआर की पारी

कोलकाता के लिए पहले विकेट के लिए रहाणे और फिन एलन ने 69 रन जोड़े. इस दौरान एलन 37 रन बनाए. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे और कैमरून ग्रीन ने मिलकर 40 (21 गेंद) रन जोड़े. फिर आगे बढ़ते हुए रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर 36 (28 गेंद) रनों की साझेदारी की. 

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 60 (30 गेंद) रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाने में मदद की. उपकप्तान रिंकू ने टीम के लिए 21 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 33* रन स्कोर किए.  

 

यह भी पढ़ें: MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी



Source link

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी


मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने आज अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत की. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैदान पर उतरते ही MI टीम ने इतिहास रच दिया. मुंबई 300 मैच खेलने वाली पहली फ्रेंचाइजी बन गई है.

मुंबई इंडियंस के आलावा IPL में क्या, किसी भी लीग क्रिकेट में कोई टीम 300 मैच नहीं खेल पाई है. मुंबई ऐसा करने वाली पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी है. हालांकि इससे पहले 2 टीमें ऐसा कर चुकी हैं, उसमें से एक पाकिस्तान की नेशनल टीम है.

दुनिया की तीसरी टीम बनी MI

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हुई, पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया. आज संस्करण का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. ये मुंबई इंडियंस का 300वां मैच है. उनसे पहले सिर्फ पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम और समरसेट ही 300 मैच खेल पाई है. दोनों ही टीमों ने 303-303 मैच खेले हैं.

हालांकि MI ने अभी IPL में 300 मैच पूरे नहीं किए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ये मैच मुंबई इंडियंस का 278वां आईपीएल मैच है. इसके आलावा मुंबई ने चैंपियंस लीग के 5 संस्करणों में 22 मैच खेले हैं. बता दें कि मुंबई के बाद सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB है, जिन्होंने 287 मैच खेले हैं.

7 ट्रॉफी जीत चुकी है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस IPL के पहले संस्करण से खेल रही है. टीम ने 2013 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. इसके बाद टीम ने 2015, 2017, 2019 और 2020 संस्करण जीता. टीम सीएसके के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम है, सभी ट्रॉफी फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती हैं. इसके आलावा मुंबई इंडियंस ने 2011 और 2013 में चैंपियंस टी20 लीग का खिताब भी जीता है. मुंबई 2020 के बाद से अभी तक IPL के फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp