यह पाकिस्तानी क्रिकेटर हुआ गंभीर रूप से चोटिल, स्ट्रेचर पर गया मैदान से बाहर, अब अस्पताल में कै

यह पाकिस्तानी क्रिकेटर हुआ गंभीर रूप से चोटिल, स्ट्रेचर पर गया मैदान से बाहर, अब अस्पताल में कै


Hussain Talat Seriously Injured In The Pakistan Vs Bangladesh Second ODI Match: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बीती रात यानी 13 मार्च को खेला गया. ढाका के शेर-ए-बंगला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रन सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से माज सदाकत और सलमान अली आगा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. माज ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए. हालांकि, इस मुकाबले में पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया.

हुसैन तलत कैसे हुए चोटिल?

पाकिस्तानी ऑलराउंडर हुसैन तलत को मैच में बांग्लादेशी पारी के दौरान फील्डिंग करते हुए बाएं कंधे में चोट लगी है. इस दौरान मुहम्मद वसीम बांग्लादेश की पारी का छठा ओवर डाल रहे थे. बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने कवर्स की क्षेत्र में शॉट खेला और गेंद बाउंड्री की तरफ जा रही थी, तब हुसैन तेजी से गेंद के पीछे भागे और उन्होंने गेंद को रोकने की कोशिश की. हालांकि, जैसे ही उन्होंने गेंद को पकड़ा, उनका पैर बाउंड्री फोर्म पर पड़ा. इसके कारण हुसैन तलत का बैलेंस बिगड़ गया और वो एडवर्टाइजिंग बोर्ड से जाकर टकरा गए. तलत अजीबोगरीब तरीके से अपने बाएं कंधे पर गिरे, जिस वजह से वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए.

स्ट्रेचर से बाहर गए, फिर अस्पताल में हुए भर्ती

हुसैन तलत के चोट लगने के तुरंत बाद मेडिकल टीम मैदान पर आई और उनका ट्रीटमेंट किया. इसके बाद उनको स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर एम्बुलेंस से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसकी पुष्टि खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने की है.

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हैरिस रऊफ.

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहंदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, नाहिद राणा.



Source link

सनराइजर्स लीड्स नेखरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी तो BCCI ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

सनराइजर्स लीड्स नेखरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी तो BCCI ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा


इंग्लैंड की टी20 लीग द हंड्रेड की नीलामी में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदे जाने के बाद भारत में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस मामले में अब BCCI ने अपनी स्थिति साफ कर दी है. बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि विदेशी लीग के फैसलों में बीसीसीआई का कोई अधिकार नहीं है, इसलिए वह इस मामले में दखल नहीं दे सकता.

दरअसल, द हंड्रेड के पुरुष खिलाड़ियों की नीलामी में सन ग्रुप के स्वामित्व वाली टीम सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को 1,90,000 पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा था. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस शुरू हो गई, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी ने किसी सक्रिय पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है.

क्या बोले राजीव शुक्ला?

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव शुक्ला ने साफ कहा कि बीसीसीआई का अधिकार केवल भारत के घरेलू क्रिकेट और IPL तक सीमित है. उन्होंने कहा कि विदेशी लीग में खिलाड़ी किसे खरीदना है या किसे नहीं, इसका फैसला संबंधित फ्रेंचाइजी और लीग प्रबंधन का होता है.

शुक्ला ने कहा, “हम इस मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं. यह पूरी तरह विदेशी लीग का विषय है. सनराइजर्स लीड्स की मैनेजमेंट ही इस बारे में फैसला ले सकता है.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीसीसीआई को विदेशी लीग में खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त से कोई लेना-देना नहीं है.

सोशल मीडिया पर उठा विवाद

अबरार अहमद को खरीदने के बाद कई भारतीय क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर टीम और उसकी मालिक काव्या मारन की आलोचना शुरु कर दी है. कुछ लोगों ने पुराने बयानों का हवाला देते हुए इस फैसले पर सवाल भी उठाए. इसी विवाद के बीच सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट कुछ समय के लिए सस्पेंड भी हो गया, जिससे मामला और चर्चा में आ गया.

नीलामी में बिकने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी

द हंड्रेड की नीलामी में अबरार अहमद के अलावा स्पिनर उस्मान तारिक को भी बर्मिंघम फीनिक्स ने 1,40,000 पाउंड (करीब 1.72 करोड़ रुपये) में अपने टीम में शामिल किया है. हालांकि इस टीम का आईपीएल से कोई संबंध नहीं है.

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को 2008 के बाद से जगह नहीं मिली है. ऐसे में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदना चर्चा का विषय बन गया है. अब देखना होगा कि यह विवाद आने वाले दिनों में किस दिशा में जाता है. 



Source link

पाकिस्तान के आगे बौना साबित हुआ बांग्लादेश, PAK ने दूसरे वनडे में बुरी तरह रौंद डाला

पाकिस्तान के आगे बौना साबित हुआ बांग्लादेश, PAK ने दूसरे वनडे में बुरी तरह रौंद डाला


Pakistan vs Bangladesh 2nd ODI Highlights: पाकिस्तान ने दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को 128 रनों से हरा दिया है. ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 114 रनों पर ऑलआउट हो गई.

पाकिस्तान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. माज सदाकत ने मात्र 46 गेंदों में 75 रनों की पारी खेल बांग्लादेशी गेंदबाजों को जमकर धोया. उनके अलावा सलमान आगा ने भी 64 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वो विवादित तरीके से रन आउट हो गए. मोहम्मद रिजवान ने भी 44 रनों का योगदान दिया, लेकिन पाक टीम 274 रन बनाकर 48वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई थी.

बांग्लादेश को रौंद डाला

बांग्लादेश की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तो 15 के स्कोर तक उसके तीनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे. इसी बीच लिटन दास और तौहीद हृदोय ने चौथे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी कर जैसे-तैसे बांग्लादेश की मैच में वापसी करवाई. दास 41 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हृदोय ने 28 रन बनाए.

एक समय बांग्लादेश टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए थे, लेकिन कौन जानता था कि पाकिस्तानी गेंदबाज बांग्लादेश के बैटिंग लाइन-अप की धज्जियां उधेड़ कर रख देंगे. बांग्लादेश टीम ने अपने आखिरी 7 विकेट मात्र 41 रनों के भीतर गंवा दिए.

DLS पद्धति से आई जीत

पाकिस्तान की पारी का अंत 274 रनों पर हुआ. जवाब में बांग्लादेश की टीम 6.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना चुकी थी. तभी बारिश या गई और काफी देर मैच रुका रहा. ऐसे में बांग्लादेश को 32 ओवरों में 243 रनों का टारगेट मिला. मैच दोबारा शुरू हुआ तो लिटन दास और तौहीद हृदोय के अलावा कोई तीसरा बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया. अब 2 मैचों के बाद सीरीज एक-एक से बराबरी पर आ गई है.  



Source link

IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज

IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज


Blessing Muzarbani IPL 2026: शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है. जिम्बाब्वे का यह खूंखार गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गजब का प्रदर्शन करके आ रहा है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की डील को ठोकर मार दी है. मुजरबानी PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे.

कुछ सप्ताह पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर KKR ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. अब विदेशी गेंदबाज के रूप में मुजरबानी ने कोलकाता टीम को जॉइन किया है. 6 फुट 8 इंच लंबे ब्लेसिंग मुजरबानी के पास स्पीड के साथ-साथ अच्छा बाउंस भी है, जिसकी बदौलत उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 13 विकेट चटकाए थे.

ब्लेसिंग मुजरबानी ऐसे दूसरे गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान सुपर लीग को ठोकर मारी है. पिछले सीजन दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर कॉर्बिन बॉश ने आईपीएल की डील मिलने के बाद पेशावर जाल्मी का साथ छोड़ा था. इसके परिणाम स्वरूप बॉश को PSL से एक सीजन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. ब्लेसिंग मुजरबानी को भी कुछ ऐसी ही सजा मिल सकती है. दूसरी ओर KKR से रिलीज होने के बाद बांग्लादेशी गेंदबाज रहमान ने PSL टीम लाहौर कलंदर्स को जॉइन कर लिया था.

इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बड़ा झटका भी लगा है क्योंकि चोट के कारण तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नहीं खेल पाए थे.

ब्लेसिंग मुजरबानी के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर जिम्बाब्वे के लिए 89 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 106 विकेट हैं. वो टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

यह भी पढ़ें:

कुलदीप ने अपनी होने वाली दुल्हनिया संग लगाए ठुमके, शादी का जश्न शुरू, रिंकू और चहल भी मसूरी पहुंचे



Source link

KKR को 440 वोल्ट का झटका, हर्षित राणा IPL 2026 से हुए बाहर, वजह चौंकाने वाली

KKR को 440 वोल्ट का झटका, हर्षित राणा IPL 2026 से हुए बाहर, वजह चौंकाने वाली


Harshit Rana Ruled Out IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 2026 सीजन शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को बहुत बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हर्षित चोट के कारण IPL 2026 में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 करोड़ रुपये की रकम में रिटेन किया था.

हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा था. अभी तक KKR ने उनका कोई रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है. शुक्रवार को कोलकाता टीम ने जिम्बाब्वे के घातक गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है. संभव है कि कोलकाता के स्क्वाड में मुजरबानी ही हर्षित की जगह लेते दिखेंगे.

आंद्रे रसेल की रिटायरमेंट के बाद हर्षित राणा का आईपीएल 2026 से बाहर होना केकेआर के लिए बहुत बड़ा झटका है. खासतौर पर डेथ ओवरों में गेंदबाजी के दृष्टिकोण से टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. टीम में मथीशा पाथिराना हैं, जिन्हें KKR ने नीलामी में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था. 

ब्लेसिंग मुजरबानी की बात करें तो वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक रहे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 13 विकेट लिए थे. कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को उम्मीद होगी कि मुजरबानी, हर्षित राणा की भरपाई कर पाएंगे.

बताते चलें कि कोलकाता नाइट राइडर्स 14 मार्च को अपनी नई जर्सी लॉन्च कर सकती है. वहीं BCCI द्वारा जारी हुए 20 मैचों के शेड्यूल अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स का IPL 2026 में पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ होगा. हर्षित ने पिछले सीजन यानी IPL 2025 में 13 मैच खेलकर कुल 15 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें:

कुलदीप ने अपनी होने वाली दुल्हनिया संग लगाए ठुमके, शादी का जश्न शुरू, रिंकू और चहल भी मसूरी पहुंचे



Source link

पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी

पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी


सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी आलोचकों के निशाने पर है. द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में SRH फ्रेंचाइजी की टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा था. भारतीय फैंस ने सनराइजर्स लीड्स को बुरी तरह ट्रोल किया, इसका नतीजा यह निकला कि इस टीम का X अकाउंट ही सस्पेंड हो गया.

सोशल मीडिया पर SRH टीम को पाकिस्तान का हितैषी तक बोला गया है. इसी बीच अभिषेक शर्मा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहनी है, लेकिन जर्सी का रंग ऑरेंज नहीं बल्कि हरा है. चौंकाने वाली बात तो यह रही कि कुछ लोगों ने कहा कि सनराइजर्स टीम को हरे रंग की जर्सी ही पहननी चाहिए. एबीपी लाइव इस तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है क्योंकि इसे AI से बनाया गया है. 

SRH पर भड़के भारतीय फैंस

भारतीय फैंस सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह ट्रोल करने में लगे हैं, कुछ ने कहा कि इस टीम का नाम बदल कर ‘सनराइजर्स पाकिस्तान’ कर देना चाहिए. वहीं किसी ने कहा कि इसमें अभिषेक शर्मा का नाम नहीं घसीटा जाना चाहिए. अगर ट्रोल करना है तो टीम मालिकों को करना चाहिए. वहीं एक व्यक्ति ने लिखा कि इस हरी जर्सी को काव्या मारन को पहनाना चाहिए.

आपको बताया दें कि द हंड्रेड 2026 ऑक्शन में कुल 14 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था. उन 14 खिलाड़ियों में से केवल दो पर ही बोली लगी. अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने खरीदा, जबकि उस्मान तारिक पर बर्मिंघम फीनिक्स ने बोली लगाई थी. हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर और शादाब खान जैसे नामी खिलाड़ी अनसोल्ड रहे.

यह भी पढ़ें:

कुलदीप ने अपनी होने वाली दुल्हनिया संग लगाए ठुमके, शादी का जश्न शुरू, रिंकू और चहल भी मसूरी पहुंचे





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp