कुलदीप ने अपनी होने वाली दुल्हनिया संग लगाए ठुमके, शादी का जश्न शुरू, रिंकू और चहल भी पहुंचे

कुलदीप ने अपनी होने वाली दुल्हनिया संग लगाए ठुमके, शादी का जश्न शुरू, रिंकू और चहल भी पहुंचे


भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव बहुत जल्द शादी रचाने वाले हैं. कुलदीप, उनकी होने वाली पत्नी और करीबी रिश्तेदार इस समय उत्तराखंड के मसूरी में हैं और उनकी शादी का जश्न शुरू हो गया है. बता दें कुलदीप 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी करने वाले हैं.

14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में उनका शादी समारोह होना है. शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. कुलदीप और वंशिका इन तस्वीरों में बहुत प्यारे लग रहे हैं. दोनों ने डांस किया, ठुमके लगाए और इस दौरान उनके अच्छे दोस्त युजवेंद्र चहल भी एक अलग ही रंग में नजर आए, जिन्होंने खूब ठुमके लगाए. इस समारोह में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह भी शामिल हुए.

कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 के दिन सगाई की थी. उनका सगाई समारोह लखनऊ में हुआ था और शादी भी उसी साल होने वाली थी. मगर कुलदीप के क्रिकेट शेड्यूल की व्यस्तता के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी थी.

बताया दें कि होटल सवोय में गेस्ट्स के लिए 80 कमरे बुक किए गए हैं, होटल के अंदर ही संगीत कार्यक्रम के लिए अलग से व्यवस्था की गई है और वहीं पर मंडप तैयार किया गया है, जहां कुलदीप, वंशिका के साथ सात फेरे लेकर उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकारेंगे.

कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह मसूरी पहुंच चुके हैं. एमएस धोनी समेत कई हाई-प्रोफाइल मेहमान इस समारोह में शिरकत कर सकते हैं. बता दें कि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी शादी समारोह में शामिल होंगे. 13 मार्च को हल्दी की रस्म शुरू हुई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं. शादी से जुड़ी रस्में 12 मार्च को ही शुरू हो गई थीं.

 





Source link

सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल

सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल


Salman Agha Run Out Controversy: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पाक टीम के बल्लेबाज सलमान आगा रन आउट हो गए, जिसके बाद क्रिकेट में खेल भावना पर भी सवाल उठने लगे हैं. रन आउट होने के बाद सलमान आगा ने पहले दस्ताने उतार कर फेंक दी और फिर हेलमेट को भी जमीन पर दे मारा. वहीं सलमान के ड्रेसिंग रूम मैनव आपस लौटने के बाद मोहम्मद रिजवान को बांग्लादेशी खिलाड़ियों से बहस करते देखा गया.

दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी की टीम पहले बैटिंग करने आई. यह घटना पाकिस्तानी पारी के 39वें ओवर की चौथी गेंद पर घटित हुई. मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे और सामने रिजवान बैटिंग कर रहे थे. रिजवान ने गेंद को हल्का सा पुश किया, जिसकी वजह से गेंद वापस गेंदबाज की दिशा में आ रही थी.

असल में हुआ ये कि नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर सलमान आगा अपनी क्रीज से बाहर थे. गेंद सलमान के बल्ले से लगी और फिर मेहदी हसन के हाथों में गई. इसी बीच दोनों की टक्कर भी हुई, वहीं सलमान को लगा कि अब गेंद प्ले में नहीं है, इसलिए वो बॉल उठाने के लिए नीचे झुके. उससे पहले ही मेहदी हसन ने बॉल उठाकर स्टंप्स पर मार दी और रन आउट की अपील कर दी. नियमानुसार थर्ड अंपायर ने सलमान को आउट करार दिया.

सलमान आगा सब खड़े-खड़े देखते रहे. उनके चेहरे के हाव-भाव बयां कर रहे थे कि वो बांग्लादेशी खिलाड़ियों द्वारा दिखाई गई खेल भावना से जरा भी खुश नहीं हैं. वहीं आउट करार दिए जाने के बाद उन्होंने पहले दस्ताने उतार कर फेंक दिए और फिर हेलमेट भी उतार कर फेंक दिया. दूसरी ओर जब सलमान आगा वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट रहे थे, तब भी उन्होंने बैट और हेलमेट को पटक दिया और बहुत जोर से गुस्से में चिल्लाते हुए नजर आए.

यह भी पढ़ें:

काव्या मारन की टीम ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी? SRH के कोच ने खुद बताया पूरा सच





Source link

बांग्लादेश के आगे फिर धराशाई हुआ PAK, सलमान आगा ने लगाया दमदार अर्धशतक

बांग्लादेश के आगे फिर धराशाई हुआ PAK, सलमान आगा ने लगाया दमदार अर्धशतक


Bangladesh vs Pakistan Score: दूसरे वनडे मैच में भी पाकिस्तान टीम का बुरा हाल हो गया है. पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की पूरी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 274 रनों पर ऑलआउट हो गई. सलमान आगा और माज सदाकत ने अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं मोहम्मद रिजवान ने भी 44 रनों का योगदान दिया.

ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने पाकिस्तान को बहुत शानदार शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 103 रनों की पार्टनरशिप की. फरहान ने 31 रन बनाए. शामिल हुसैन लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे. माज सदाकत ने तूफानी अंदाज में 46 गेंद खेलकर 75 रनों की पारी खेली.

इसी बीच मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा के अनुभव ने पाक टीम को संकट से उबारा और चौथे विकेट के लिए 109 रनों की पार्टनरशिप कर दी. इस मैच में सलमान आगा का रन आउट विवाद का कारन बना. वो 64 के स्कोर पर रन आउट हो गए थे, जिसके बाद मोहम्मद रिजवान को भी बांग्लादेशी खिलाड़ियों से बहस करते देखा गया.

एक समय पाक टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए थे और वो आसानी से आखिरी के 12 ओवरों में 90-100 रन बना सकती थी. कहां एक समय 340 भी मुमकिन लग रहे थे, लेकिन यहां से बांग्लादेशी गेंदबाजों ने कहर बरपान शुरू किया और अगले 43 रनों के भीतर पाकिस्तान टीम के बाकी 7 विकेट भी गिर गए. रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, वहीं पिछले मैच में पंजा मारने वाले साढ़े 6 फुट के गेंदबाज नाहिद राणा को इस बार केवल एक विकेट से संतोष करना पड़ा. कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 2, वहीं तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान ने भी एक-एक विकेट लेने में सफलता पाई.

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज



Source link

‘IPL खेलना छोड़ देंगे…’, एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान

‘IPL खेलना छोड़ देंगे…’, एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान


28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत हो रही है, जहां सबसे पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. मगर हर बार की तरह सीजन शुरू होने से पहले एमएस धोनी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. धोनी CSK के ट्रेनिंग कैम्प को जॉइन कर चुके हैं और इंडियन प्रीमियर लीग का लगातार 19वां सीजन खेलने के लिए कमर कस चुके हैं.

IPL 2026 शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने एमएस धोनी के करियर पर बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. पठान का कहना है कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कल्पना करना मुश्किल है, लेकिन उनके अनुसार 2026 ‘थाला’ का आखिरी सीजन होगा.

धोनी हो जाएंगे रिटायर

जियोहॉटस्टार के एक शो पर चर्चा करते हुए इरफान पठान ने कहा कि एमएस धोनी के बिना CSK अधूरी है और ये शायद आखिरी सीजन हो जब हम धोनी को पीली जर्सी में खेलते हुए देखेंगे. इसका मतलब धोनी इस सीजन के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं. पठान ने कहा कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स और आईपीएल की कल्पना कर पाना मुश्किल है.

पठान ने कहा कि इस सीजन चेन्नई की टीम को एकसाथ जोड़ने का प्रयास करेंगे. भारत के पूर्व ऑलराउंडर के मुताबिक धोनी की ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी भविष्य की एक टीम बनाने में मददगार होगी और इस बार संजू सैमसन भी स्क्वाड का हिस्सा हैं और उन्हें भी धोनी से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. पठान ने यह भी कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान हैं और फिलहाल 2-3 खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार किया जाना प्राथमिकता है.

क्या पूरा सीजन नहीं खेलेंगे एमएस धोनी?

एमएस धोनी IPL 2026 का पूरा सीजन खेलेंगे या नहीं, इस पर सवालिया चिन्ह लगे थे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन साफ कर चुके हैं कि धोनी सीजन के सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे.

यह भी पढ़ें:

काव्या मारन की टीम ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी? SRH के कोच ने खुद बताया पूरा सच



Source link

IPL 2026 predicted as MS Dhoni’s last season; CSK legend set for Iconic goodbye

IPL 2026 predicted as MS Dhoni’s last season; CSK legend set for Iconic goodbye


Chennai Super Kings (CSK) will enter the Indian Premier League (IPL) 2026 chasing a record sixth title and the former Indian cricketer Irfan Pathan believes it can be the last IPL season for the former CSK skipper Mahendra Singh Dhoni.

 Speaking on JioHotstar, Pathan said, “CSK is incomplete without MS Dhoni. This season might be the last time we see him in the yellow jersey, and it’s tough to imagine CSK and the IPL without him. This season, Dhoni will play an important role in bringing everyone together. I’m not sure how many games he will play. But his presence in the dressing room will help a lot.”

 Speaking on the newly traded player in the CSK side, Sanju Samson, he said, “Sanju will benefit because he will be part of the leadership group as well. Ruturaj Gaikwad is the leader. But as a group, two or three guys are being groomed for the future. That is where MS Dhoni comes in. I hope he makes a difference. Questions about his fitness, batting position, and whether he will play all games will still come up. The CSK team management will take it step by step. They will definitely look to give him a perfect farewell by lifting their sixth IPL trophy.”


Add Zee News as a Preferred Source



 Dhoni has led CSK to five IPL titles, and at the age of 44, he is ready to represent CSK again in the upcoming IPL edition. He has been part of all 19 editions of the IPL so far.

 Veteran Indian all-rounder Ravindra Jadeja has been traded to Rajasthan Royals from Chennai Super Kings, and Pathan believes that the uncapped all-rounder from Uttar Pradesh, Prashant Veer, can fill up his shoes in the CSK.

 On how CSK can fill the void left by Ravindra Jadeja, Pathan said, “Jadeja became the player he is with time. When he played for Rajasthan Royals in the first two IPL seasons, Shane Warne gave him confidence and told him he was a future superstar. That gave him a lot of belief. With time, he reached the level he is at today. Then he joined CSK in 2012. The same can happen with Prashant Veer. Playing for CSK at a young age gives you a lot of cushion. If you are in the starting XI from the beginning of the season, you will play most games. That is a big plus.”

 “CSK keeps it simple for young players. With MS Dhoni and the experienced guys around, and Stephen Fleming as Coach, they make things easy on and off the field. When you have that kind of simplicity in a high-pressure environment like the IPL, it helps a lot. So, for Kartik Sharma and Prashant Veer, it is an exciting and learning time at CSK,” Pathan concluded. 



Source link

काव्या मारन की टीम ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी? SRH के कोच ने खुद बताया पूरा सच

काव्या मारन की टीम ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी? SRH के कोच ने खुद बताया पूरा सच


Abrar Ahmed News: सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी सवालों के घेरे में है, जिसने द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा है. सनराइजर्स लीड्स की टीम ने अबरार अहमद पर 2.34 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आया हुआ है और सनराइजर्स हैदराबाद और खासतौर पर काव्या मारन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अब सनराइजर्स लीड्स टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने खुद खुलासा किया है कि आखिर उनकी टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा.

सनराइजर्स लीड्स का मालिक सन टीवी नेटवर्क है, जो IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद टीम का भी मालिक है. अबरार अहमद ऐसे पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्हें द हंड्रेड लीग में किसी भारतीय फ्रेंचाइजी ने खरीदा है.

पाकिस्तानी प्लेयर को क्यों खरीदा?

ऑक्शन के बाद कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि जब वो आदिल रशीद को नहीं खरीद पाए थे, तो उन्हें किसी अन्य लेग-स्पिनर को टारगेट करना था.

उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता आदिल रशीद को खरीदने की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इस वजह से हमने विदेशी स्पिनर खिलाड़ियों के विकल्प तलाशे. हमारी नजर 4-5 खिलाड़ियों पर थी और अबरार उन्हीं में से एक थे. उनके स्क्वाड में आने पर बहुत खुशी हुई.”

पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने चर्चा नहीं

डेनियल विटोरी ने यह भी खुलासा किया कि मैनेजमेंट के बीच ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई थी कि टीम किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को नहीं खरीद सकती है. जबकि पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि आईपीएल टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नीलामी में नजरअंदाज करेंगी. SRH लीड्स ने अबरार अहमद पर अंतिम बोली लगाने से पहले एक अन्य पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक और बांग्लादेशी स्पिनर रिशाद हुसैन को खरीदने का भी विचार किया था. अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में उन्होंने अब तक 38 मैचों में 52 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp