सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए PAK को कितने रनों से जीतना होगा? जानें श्रीलंका के खिलाफ समीकरण

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए PAK को कितने रनों से जीतना होगा? जानें श्रीलंका के खिलाफ समीकरण


Pakistan Win Margin to Qualify: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में अब तक किस्मत पाकिस्तान के साथ रही है. पाक टीम 2 मैच खेल चुकी है और बिना जीते सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है. पाकिस्तान का अभी एक अंक है और आज पल्लेकेले में उसका श्रीलंका के साथ मैच होना है. सेमीफाइनल में जगह चाहिए तो पाकिस्तान को आज का मैच हर हाल में जीतना है, लेकिन सिर्फ जीतना ही पाक टीम के लिए काफी नहीं है. यहां जान लीजिए आज कितने रनों से जीतने पर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा.

अब पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने के 2 ही समीकरण बचे हैं. पहला तो ये कि पाकिस्तान का श्रीलंका पर जीत दर्ज करना अतिआवश्यक है. आज पाक टीम को जीत नहीं मिली तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में चला जाएगा.

कितने रनों से चाहिए जीत?

अब आ जाता है दूसरा समीकरण क्योंकि आज श्रीलंका के खिलाफ जीतना ही पाकिस्तान के लिए काफी नहीं है. अगर पाकिस्तान पहले बैटिंग करता है, तो उसे कम से कम 65 रनों की जीत चाहिए होगी. इससे फायदा यह होगा कि उसका नेट रन-रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाएगा. मान लीजिए पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बना देता है, तो उसे श्रीलंका को 135 रन या उससे कम स्कोर पर रोकना होगा.

दूसरी ओर पाकिस्तान टीम यदि चेज करने आती है, तो उसे 13.1 ओवर या उससे पहले मैच अपनी झोली में डालना होगा. यदि पाकिस्तान ऐसा नहीं कर पाता है तो इसका फायदा न्यूजीलैंड को मिलेगा.

  • पहले बैटिंग- पाकिस्तान को कम से कम 65 रनों से मैच जीतना होगा
  • चेज – टारगेट का पीछा करने की स्थिति में पाकिस्तान को 13.1 ओवर के भीतर मैच जीतना होगा

सुपर-8 के दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जा चुका है और श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. इसलिए श्रीलंका के पास इस मैच में खोने को कुछ नहीं है.

यह भी पढ़ें:

IND vs WI T20 World Cup Live Streaming: सेमीफाइनल की टिकट के लिए भारत-वेस्टइंडीज के बीच होगा ‘करो या मरो’ मुकाबला, जानिए कब- कहां देखें लाइव



Source link

बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?


Pakistan vs Sri Lanka Rain Chances: पाकिस्तान सेमीफाइनल में जाएगा या नहीं, इसका फैसला आज ही होना है. पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच पल्लेकेले में खेला जाना है, जो भारतीय समयानुसार 7 बजे से शुरू होगा. बीते शुक्रवार न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की 4 विकेट की जीत के बाद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण बदल गया था. अब सेमीफाइनल में जाना या ना जाना, सिर्फ पाक टीम के खुद के प्रदर्शन पर निर्भर करता है. मगर इस मैच में बारिश हो गई तो जानिए किसको अधिक फायदा मिलेगा.

इस ग्रुप की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इंग्लैंड टॉप पर है, जो पहले ही सेमीफाइनल में जा चुका है. वहीं श्रीलंका बाहर हो चुका है, लेकिन आज पाकिस्तान का काम बिगाड़ सकता है. न्यूजीलैंड के अभी 3 अंक हैं और उसका नेट रन-रेट +1.390 का है. वहीं पाकिस्तान का सिर्फ एक अंक है और उसका नेट रन-रेट -0.461 है.

बारिश आने पर किसे फायदा?

आज पल्लेकेले स्टेडियम में बारिश आई, तो पाकिस्तान और श्रीलंका, दोनों को एक-एक अंक मिलेगा. ऐसे में पाक टीम के 2 अंक हो जाएंगे, जबकि श्रीलंका एक पॉइंट के साथ टूर्नामेंट को अलविदा कहेगा. इस तरह की स्थिति में पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में चला जाएगा. इसलिए पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाना है तो उसे हर हाल में श्रीलंका को हराना होगा.

पाकिस्तान का सेमीफाइनल का समीकरण

पाकिस्तान को आज सेमीफाइनल में जगह पक्की करनी है तो उसे या तो 65 रनों से मैच जीतना होगा या फिर 13.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल करना होगा. अगर पाकिस्तान ऐसा नहीं कर पाया तो न्यूजीलैंड बेहतर नेट रन-रेट की वजह से सेमीफाइनल में चला जाएगा.

मौसम की बात करें तो आज पल्लेकेले में आसमान साफ रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है. इसलिए बारिश की कोई संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2026: ग्रुप स्टेज में टूटा अफगानिस्तान का सपना, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की जंग जारी



Source link

ग्रुप-2 का सस्पेंस खत्म करेगा SL vs PAK मुकाबला, जानें कब, कहां देखें लाइव

ग्रुप-2 का सस्पेंस खत्म करेगा SL vs PAK मुकाबला, जानें कब, कहां देखें लाइव


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों में आज का मैच बेहद अहम होने वाला है, जहां श्रीलंका और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि इस मैच का नतीजा सीधे तौर पर सेमीफाइनल की तस्वीर साफ कर सकता है.

ग्रुप-2 से दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला इसी मैच से तय होना है. यह मुकाबला श्रीलंका के पल्‍लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर मेजबान श्रीलंका इस मैच में जीत हासिल कर लेती है, तो न्यूजीलैंड की टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं पाकिस्तान के लिए जीत के साथ-साथ बेहतर नेट रन रेट भी जरूरी होगा, तभी वह अंतिम चार में अपनी जगह बना पाएगा.

दोनों टीमों की स्थिति

पाकिस्तान टीम का सुपर-8 में अब तक का सफर ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसे करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम के पास सिर्फ एक अंक है और सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम भी इस टूर्नामेंट में संघर्ष करती नजर आई है. सुपर-8 चरण में उसे अब तक एक भी जीत नहीं मिली है, जिससे उसकी स्थिति और ज्यादा मुश्किल हो गई है. हालांकि घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर टीम पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है.

कब और कहां देखें लाइव मैच?

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच यह अहम मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

दोनों टीमों की स्क्वॉड

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफाय, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक, सलमान मिर्जा.

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, दुनिथ वेलालगे, महेश थीक्षाना, दुश्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन, दुशन हेमंथा. 



Source link

ग्रुप स्टेज में टूटा अफगानिस्तान का सपना, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की जंग जारी

ग्रुप स्टेज में टूटा अफगानिस्तान का सपना, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की जंग जारी


T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक तरफ जहां अफगानिस्तान का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया, वहीं पाकिस्तान की टीम अब भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है. हालांकि उनकी उम्मीदें अब काफी हद तक आज के मैच के नतीजे पर निर्भर करती हैं.

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली अफगानिस्तान इस बार अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाई है. टीम ग्रुप डी में तीसरे स्थान पर रही और सिर्फ 4 अंक हासिल कर सकी. शुरुआती मुकाबलों में मिली हार अफगानिस्तान के लिए भारी साबित हुई है. ग्रुप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है. वहीं अफगानिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. हालांकि आखिरी मैचों में टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन शुरुआत में मिली हार की भरपाई नहीं हो सकी.

पाकिस्तान की उम्मीदें अब भी जिंदा

दूसरी ओर, पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं, लेकिन रास्ता बेहद मुश्किल है. 27 फरवरी को इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद पाकिस्तान की स्थिति और भी नाजुक हो गई है. अब पाकिस्तान को सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में सह-मेजबान श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. फिलहाल पाकिस्तान सुपर-8 ग्रुप 2 में तीसरे स्थान पर है और उसे न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ने के लिए अपने नेट रन रेट में बड़ा सुधार करना जरूरी है.

क्या है पाकिस्तान का क्वालिफिकेशन समीकरण?

अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे कम से कम 65 रन से जीत दर्ज करनी होगी.  वहीं अगर पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करता है, तो उसे लगभग 13 ओवर के अंदर मैच खत्म करना होगा ताकि नेट रन रेट में जरूरी बढ़त मिल सके. 

हालांकि पाकिस्तान के लिए खतरा अभी भी बना हुआ है. अगर श्रीलंका के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है या पाकिस्तान हार जाता है, तो न्यूजीलैंड सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. ऐसे में आज का मुकाबला पाकिस्तान के लिए किसी फाइनल से कम नहीं है, जहां सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत ही उन्हें अगले दौर में पहुंचा सकती है. 



Source link

Jammu & Kashmir on brink of historic first Ranji Trophy title after dominant final show

Jammu & Kashmir on brink of historic first Ranji Trophy title after dominant final show


Jammu & Kashmir cricket stands on the brink of history as the team moves closer to winning its first-ever Ranji Trophy title after a dominant performance against Karnataka in the 2025-26 final. After a wait of more than six decades, the side now needs only to avoid defeat on the final day to script one of the greatest achievements in the state’s sporting history.

Commanding Position After Massive First-Innings Lead

Batting first in the final at the KSCA Ground in Hubballi, Jammu & Kashmir piled up a mammoth total of 584 runs, putting immediate pressure on a strong Karnataka side. The bowlers then delivered a remarkable performance, dismissing Karnataka for just 291 and securing a crucial first-innings lead of 291 runs.


Add Zee News as a Preferred Source



Carrying that momentum into the second innings, Jammu & Kashmir reached 186/4 by the end of Day 4, extending their overall advantage to 477 runs and placing themselves firmly in control of the contest.

Title Within Reach Even if Match Ends in Draw

With the match entering the fifth and final day, Jammu & Kashmir hold a decisive edge. Under Ranji Trophy final rules, the team securing a first-innings lead is declared the winner if the match ends in a draw. This means the side already has one hand on the trophy unless Karnataka produces an extraordinary turnaround.

Cricket experts believe the final day could turn into a formality, with Jammu & Kashmir widely expected to lift the title and complete a fairytale campaign.

A Journey 66 Years in the Making

The occasion carries immense emotional value for the region. Jammu & Kashmir reached the Ranji Trophy final for the first time in over 66 years, marking a historic rise for a team once considered underdogs in Indian domestic cricket. Strong batting performances, disciplined bowling, and standout contributions from emerging players have defined their remarkable journey to the summit clash.

Chief Minister Omar Abdullah Arrives to Witness Historic Moment

Adding to the significance of the occasion, Jammu & Kashmir Chief Minister Omar Abdullah has travelled to Karnataka to watch the final day’s play, reflecting the massive excitement and pride surrounding the team’s achievement. Fans across the region are eagerly awaiting what could be a landmark moment, the lifting of Jammu & Kashmir’s maiden Ranji Trophy, a triumph that would redefine the state’s cricketing legacy.



Source link

सेमीफाइनल की टिकट के लिए भारत-वेस्टइंडीज के बीच ‘करो या मरो’ मुकाबला, जानिए कहां देखें लाइव

सेमीफाइनल की टिकट के लिए भारत-वेस्टइंडीज के बीच ‘करो या मरो’ मुकाबला, जानिए कहां देखें लाइव


IND vs WI T20 World Cup Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में टीम इंडिया अब अपने सबसे अहम मुकाबले के लिए तैयार है. भारत का सामना 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा और इस मैच को वर्चुअल क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है. यानी जो टीम जीतेगी, वही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो सकता है.

यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है और मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव के मूड में नजर नहीं आ रहा है. ऐसे में संजू सैमसन और अक्षर पटेल को एक बार फिर मौका मिल सकता है.

गेंदबाजी दोनों टीमों की चिंता

हालांकि जीत के बावजूद भारत की गेंदबाजी अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने 184 रन खर्च किए थे, जिससे साफ है कि डेथ ओवरों में सुधार की जरूरत है. वहीं वेस्टइंडीज को अपने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में कैरेबियाई टीम भी वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता इसी मैच से होकर गुजरता है. बल्लेबाजी में भारत की फॉर्म अच्छी रही है, लेकिन गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा ताकि टीम दबाव में न आए.

कब और कहां देखें लाइव मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह सुपर-8 मुकाबला रविवार, 1 मार्च 2026 को खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

टीवी पर इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन दर्शक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
 
दोनो टीमों के स्क्वॉड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेस, जॉनसन चार्ल्स. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp