क्या अब कभी नहीं होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? जानिए एबीपी से क्या बोले बासित अली

क्या अब कभी नहीं होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? जानिए एबीपी से क्या बोले बासित अली


भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है, इसका सीधा असर टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर पड़ा है. पाकिस्तान सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि उसकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारतीय टीम के साथ मैच नहीं खेलेगी. इस फैसले ने उस संभावना को भी तूल दिया है कि शायद भविष्य में कभी भारत और पाकिस्तान का मैच ना हो. इस सवाल पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने एबीपी से खास बातचीत में जानिए क्या कहा.

एबीपी को दिए इंटरव्यू में बासित अली ने भारत-पाक क्रिकेट संबंधों पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस पूरे मुद्दे से निपटने के लिए अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद नए नियम बनाएगा, क्योंकि अभी नियम ऐसा है कि अगर देश की सरकार ने मना कर दिया तो वह टीम नहीं खेलगी. उन्होंने भारत पर भी निशाना साधा कि कैसे उसने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिइ पाकिस्तान आने से इनकार कर दिया था. उनके अनुसार कुछ वैसा ही फैसला अब पाकिस्तान ने लिया है.

क्या अब नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

भविष्य में भारत-पाकिस्तान मैच हो पाएंगे या नहीं, इस पर बासित अली ने कहा, “इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत ब्रॉडकास्टर्स को आएगी क्योंकि साल 2031 तक भारत बनाम पाकिस्तान मैच के एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन हैं. महिला टीमों के मैच भी हैं. वहां भी पाकिस्तान नहीं खेलेगा.”

साल 2012 के बाद कभी भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों देशों की द्विपक्षीय श्रृंखलाएं पहले से बंद हैं और अब बहुपक्षीय इवेंट्स में भी ऐसा ही होने जा रहा है. बासित अली ने भी सांकेतिक भाषा में कहा है कि क्रिकेट फैंस को अब शायद ही कोई भारत-पाक मैच देखने को मिल पाए. केवल मेंस ही नहीं बल्कि महिला क्रिकेट में भी शायद भारत और पाकिस्तान आमने-सामने ना आएं.

यह भी पढ़ें:

बहुत खेल लिया बॉयकॉट का गेम, अब पाकिस्तान की अकड़ निकालने की तैयारी में ICC, रिपोर्ट में बहुत बड़ा खुलासा



Source link

टी20 वर्ल्ड कप से पहले तिलक वर्मा का जोरदार रिटर्न, वॉर्मअप मैच में टीम इंडिया की बंपर जीत

टी20 वर्ल्ड कप से पहले तिलक वर्मा का जोरदार रिटर्न, वॉर्मअप मैच में टीम इंडिया की बंपर जीत


India vs USA Warmup Match: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच में भारत ने यूएसए को 38 रनों से धूल चटाई है. एन जगदीशन ने इस मैच में टीम इंडिया के लिए शतकीय पारी खेली. वर्ल्ड कप से पहले तिलक वर्मा ने भी वापसी कर ली है, जिन्होंने इस मुकाबले में 38 रनों की पारी खेली. ये वॉर्मअप मैच नवी मुंबई में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 238 रनों का विशाल स्कोर लगाया था. इसके जवाब में यूएसए की टीम 200 के स्कोर पर सिमट गई.

भारतीय टीम जब बैटिंग करने आई तो प्रियांश आर्य और एन जगदीशन ने टीम को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई, लेकिन प्रियांश 28 रनों की छोटी लेकिन तेज पारी खेलकर आउट हो गए. जगदीशन पर गेंदबाजों की धुनाई करने का भूत सवार था, उन्होंने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और तूफानी बैटिंग करते हुए 49 गेंदों में शतक पूरा किया. जगदीशन ने मैच में 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. जगदीशन इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं.

तिलक वर्मा का रिटर्न, CSK का पूर्व स्टार ने मचाई तबाही

तिलक वर्मा ने यूएसए के खिलाफ वॉर्मअप मैच में 24 गेंद खेलकर 38 रन बनाए और टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी गेम फिटनेस भी साबित कर दिखाई है. उन्हें भारतीय घरेलू लिस्ट-A टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए खेलते हुए चोट आई थी. उन्होंने इस मैच में गेंदबाजी भी की. तिलक ने एक ओवर बॉलिंग की और 15 रन दिए लेकिन एक विकेट भी चटकाया.

भारतीय टीम की कप्तानी आयुष बडोनी कर रहे थे, उन्होंने भी बैटिंग में चौके-छक्कों की खूब बारिश की. बडोनी ने 26 गेंदों में 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल अमेरिकी गेंदबाजों का भूत बना दिया. इस तूफानी पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले. वहीं भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज रवि बिश्नोई रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए. 



Source link

Jos Buttler creates history, Surpasses James Anderson in elite 402nd appearance for England

Jos Buttler creates history, Surpasses James Anderson in elite 402nd appearance for England


England wicketkeeper-batter Jos Buttler etched his name deeper into the record books on Sunday, reaching a major milestone during England’s second T20I against Sri Lanka in the ongoing three-match series. The match marked Buttler’s 402nd international appearance for England, making him the most capped player in England’s cricket history. He surpassed legendary fast bowler James Anderson, who previously held the record with 401 appearances.

Climbing the T20I Run-Scorers’ List

Buttler also achieved another significant landmark, becoming the fourth-highest run-getter in T20 International history. His innings of 39 off 29 balls helped England register a six-wicket victory over Sri Lanka and seal an unassailable 2-0 lead in the series. The England star now has 3,925 runs in 146 T20Is at an impressive average of 35.36, including one century and 28 half-centuries. He currently trails only Babar Azam, Rohit Sharma, and Virat Kohli on the all-time T20I runs chart.

Add Zee News as a Preferred Source


England’s Greatest T20I Batter

Buttler is already England’s leading run-scorer in T20Is, comfortably ahead of former captain Eoin Morgan, who amassed 2,458 runs in 115 matches and sits 23rd on the overall T20I run-getters’ list. At the global level, Babar Azam tops the chart with 4,505 runs, followed by Rohit Sharma with 4,231 and Virat Kohli with 4,188. Both Rohit and Kohli have since retired from T20 Internationals and Test cricket.

Across all formats, Buttler has now scored 12,308 runs in 402 international matches for England. In Tests, he has accumulated 2,907 runs in 57 matches, including two centuries. In ODIs, the right-hander has been equally prolific, scoring 5,515 runs in 199 matches, with 11 hundreds and 29 fifties. A two-time ICC title winner, Buttler remains a key figure in England’s white-ball setup.

Focus Shifts to T20 World Cup 2026

Buttler is part of England’s squad for the ICC Men’s T20 World Cup, set to begin on February 7 in India and Sri Lanka. England, now led by Harry Brook, will open their World Cup campaign against Nepal on February 8.

With records tumbling and form intact, Buttler enters the global tournament as one of England’s most experienced and influential match-winners.



Source link

बहुत खेल लिया बॉयकॉट का गेम, अब पाकिस्तान की अकड़ निकालने की तैयारी में ICC, रिपोर्ट में बहुत बड़

बहुत खेल लिया बॉयकॉट का गेम, अब पाकिस्तान की अकड़ निकालने की तैयारी में ICC, रिपोर्ट में बहुत बड़


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है. पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के साथ मैच खेलने से मना कर चुका है. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ICC इस मामले पर आगे की कार्यवाई के लिए जल्द बैठक बुला सकता है. आईसीसी बोर्ड की बैठक मंगलवार या बुधवार को हो सकती है.

रविवार, 2 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि पाक क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. इस मामले में नया मोड़ आया है. दरसअल सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से ICC को सूचित नहीं किया है कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने वाला है.

आपको याद दिला दें कि इससे पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया था. उस विषय पर खूब बवाल मचा, अंत में ICC ने कड़ा एक्शन लेते हुए बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर करके उसकी जगह स्कॉटलैंड को दे दी है. अब पाकिस्तान ने भी कुछ वैसा ही फैसला लेकर अपने ऊपर प्रतिबंधों की संभावना को न्योता दिया है.

यह भी गौर करने योग्य बात है कि PCB चीफ और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भारत के साथ मैच ना खेलने पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है. जबकि नकवी ने पूरे टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की बात कही थी.

पाकिस्तान को क्या सजा मिल सकती है?

इसी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान अगर 15 फरवरी को टीम इंडिया के साथ मैच नहीं खेलता है तो ICC उस पर सख्त कार्यवाई करने की तयारी में है. इससे टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 2 अंकों का नुकसान होगा और नेट रन रेट के मामले में भी उसे नुकसान झेलना पड़ सकता है. इसके अलावा भी पाकिस्तान पर अन्य तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

-ICC के रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा PCB को मिलता है, जो उसकी कमाई के सबसे बड़े स्रोत में से एक है. भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है.

-दूसरा बड़ा झटका यह हो सकता है कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में विदेशी खिलाडियों के खेलने पर रोक लगाईं जा सकती है.

-भारत-पाकिस्तान मैच ना केवल दोनों क्रिकेट बोर्ड बल्कि ब्रॉडकास्टर्स के लिए मुनाफे का सौदा साबित होता आया है. ऐसे में मैच का बहिष्कार करने पर ICC, पाकिस्तान को निर्देश दे सकता है कि उसको नुकसान की भरपाई के लिए ब्रॉडकास्टर्स को मुआवजा देना होगा.

-पाकिस्तान से जुडी सभी द्विपक्षीय सीरीज पर रोक के साथ उसे एशिया कप से भी निष्कासित किया जा सकता है.



Source link

कार्लोस अल्कारेज को ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर मिली इतनी बड़ी प्राइज मनी, IPL भी छूट गया पीछे

कार्लोस अल्कारेज को ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर मिली इतनी बड़ी प्राइज मनी, IPL भी छूट गया पीछे


Carlos Alcaraz Australian Open 2026 Prize Money: कार्लोस अल्कारेज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 (Australian Open 2026) के मेंस सिंगल फाइनल में टेनिस के दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराकर इतिहास रच दिया. स्पेन के 22 वर्षीय अल्कारेज ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता. ऑस्ट्रेलियन ओपन का टाइटल जीतने पर अल्कारेज को प्राइज मनी के रूप में आईपीएल विजेता से भी ज्यादा रकम मिली. 

बता दें कि खिताबी मुकाबले में अल्कारेज ने 38 साल के नोवाक जोकोविच को चार सेटों में 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराया. दिग्गज को हराने के साथ अल्कारेज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टेनिस में राज करने के लिए आए हैं. 

कार्लोस अल्कारेज को कितनी मिली रकम?

कथित तौर पर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने पर कार्लोस अल्कारेज को 4.15 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 26 करोड़ भारतीय रुपये) प्राइज मनी के तौर पर मिले. 

आईपीएल रह गया पीछे 

अल्कारेज की प्राइज मनी को देखकर आईपीएल पीछे छूटता नजर आया. बता दें कि आईपीएल 2025 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपये की रकम दी गई थी. 

मैच का हाल 

बात करें खिताबी मुकाबले की, तो कार्लोस अल्कारेज को पहले सेट में जोकोविच के हाथों 2-6 से हार का सामना करना पड़ा. पहले सेट में हार मिलने के बाद अल्कारेज ने कमर कसी और अगले तीनों सेटों में जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. लास्ट के तीन सेट में अल्कारेज ने 6-2, 6-3, 7-5 से जीत हासिल की. हालांकि अंतिम सेट में जीत हासिल करना अल्कारेज के लिए थोड़ा मुश्किल पड़ा था. लेकिन अंतत: उन्होंने जीत हासिल कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया. 

सबसे कम उम्र में सभी ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड 

ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के साथ अल्कारेज ने सभी चारों ग्रैंड स्लैम (ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन) जीतने का रिकॉर्ड बना लिया. इसके साथ 22 वर्षीय अल्कारेज चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.



Source link

विराट कोहली के कोच ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, भारत से नहीं खेलने पर दिया बड़ा बयान

विराट कोहली के कोच ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, भारत से नहीं खेलने पर दिया बड़ा बयान


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच नहीं होगा. पकिस्तान सरकार ने साफ कर दिया है कि उसकी क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान ने ये फैसला ले तो लिया, लेकिन उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. इस पूरे विवाद पर विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने पाकिस्तान के फैसले को अजीब बताया.

विराट के बचपन के कोच ने तोड़ी चुप्पी

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में राजकुमार शर्मा ने कहा कि ये सब दुर्भाग्यपूर्ण और बहुत अजीब फैसला है. उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के भारत ना आने का समर्थन किया और अब खुद भी वही राग अलापा है. राजकुमार शर्मा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

उन्होंने कहा, “इससे पाकिस्तान, वहां के लोगों को भी नुकसान होगा,  जो अपने देश के खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ मैच में खेलते देखना चाहते हैं. उनके सभी खिलाडियों और वहां के लोगों के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान होगा. मुझे लगता है कि इस बात पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दोबारा विचार करेगा.”

भारत और पाकिस्तान का कोई मुकाबला नहीं

राजकुमार शर्मा ने आगे यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान का कोई मुकाबला नहीं रह गया है, भारत बहुत आगे है. उन्होंने कहा, “यह राजनीतिक फैसला है. उन्हें सोचना चाहिए कि इस बात पर ICC अगर कोई बड़ा एक्शन लेता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कितना बड़ा नुक्सान झेलना पड़ेगा. मुझे विश्वास है कि वो (पाकिस्तान) इस बारे में दोबारा सोचेंगे.”

पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान आगा कह चुके हैं कि ये पाकिस्तानी क्रिकेटरों का फैसला नहीं है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाडी वही करेंगे जो सरकार कहेगी.

यह भी पढ़ें:

4500 करोड़ का नुकसान… भारत-पाकिस्तान का मैच ना होने पर कैसे ग्लोबल क्रिकेट हो सकता है तबाह





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp