RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की शुरुआत? एक क्लिक में पूरा शेड्यूल देखें

RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की शुरुआत? एक क्लिक में पूरा शेड्यूल देखें


IPL 2026 Schedule Full Match List: बुधवार, 11 मार्च को BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है. सीजन का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच से होगा. अभी केवल पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है. बीसीसीआई आगे का शेड्यूल बाद में जारी करेगा. यहां देख लीजिए अब तक जारी हुए शेड्यूल के पूरे मैचों की लिस्ट.

IPL 2026 के पहले 20 मैच कुल 10 मैदानों में खेले जाएंगे. ये मैच बेंगलुरू, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद में खेले जाएंगे. 4 अप्रैल, 5 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल, सिर्फ इन तरीकों को दो-दो मैच खेले जाएंगे, जबकि अन्य तारीखों पर सिर्फ एक मैच खेला जाएगा. 

IPL 2026 के पहले 20 मैचों का पूरा शेड्यूल:

28 मार्च – RCB vs SRH – बेंगलुरू

29 मार्च – MI vs KKR – मुंबई

30 मार्च – RR vs CSK – गुवाहाटी

31 मार्च – PBKS vs GT – न्यू चंडीगढ़

1 अप्रैल – LSG vs DC – लखनऊ

2 अप्रैल – KKR vs SRH – कोलकाता

3 अप्रैल – CSK vs PBKS – चेन्नई

4 अप्रैल – DC vs MI – दिल्ली

4 अप्रैल – GT vs RR – अहमदाबाद

5 अप्रैल – SRH vs LSG – हैदराबाद

5 अप्रैल – RCB vs CSK – बेंगलुरू

6 अप्रैल – KKR vs PBKS – कोलकाता

7 अप्रैल – RR vs MI – गुवाहाटी

8 अप्रैल – DC vs GT – दिल्ली –

9 अप्रैल – KKR vs LSG – कोलकाता

10 अप्रैल – RR vs RCB – गुवाहाटी

11 अप्रैल – PBKS vs SRH – न्यू चंडीगढ़

11 अप्रैल – CSK vs DC – चेन्नई

12 अप्रैल – LSG vs GT – लखनऊ

12 अप्रैल – MI vs RCB – मुंबई

बाकी का शेड्यूल कब आएगा?

BCCI ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि जब तीन राज्यों (तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम) में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख सामने आ जाएगी, तब बाकी का शेड्यूल जारी किया जाएगा. फिलहाल सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल सामने आया है. दोपहर में होने वाले मैच 3:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे.

यह भी पढ़ें:

टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1, देखें ताजा रैंकिंग



Source link

BCCI ने किया IPL 2026 के शेड्यूल का एलान, पहले दिन इस टीम से होगा RCB का ब्लॉकबस्टर मैच

BCCI ने किया IPL 2026 के शेड्यूल का एलान, पहले दिन इस टीम से होगा RCB का ब्लॉकबस्टर मैच


BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. IPL 2026 का पहला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. बाकी मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा. तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों को देखते हुए बीसीसीआई आगे के शेड्यूल पर कोई फैसला लेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स समेत कई अन्य टीमों ने पहले ही IPL 2026 के लिए तैयारी शुरू कर दी है और खिलाड़ी ट्रेनिंग कैंप्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू गत चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी, जिसे 28 मार्च को सबसे पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलना है.

 

इन 10 मैदानों में खेले जाएंगे मैच

पहले चरण के इस शेड्यूल में 10 मैदानों पर कुल 20 मैच खेले जाएंगे. ये मैच बेंगलुरू, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद में खेले जाएंगे. 

इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम अपने 5 घरेलू मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेलेगी, जबकि 2 घरेलू मैच रायपुर में खेलेगी. बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों पर अभी भी संकट टला नहीं है. पिछले साल RCB की जीत के बाद इस मैदान के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी. बेंगलुरू में मैच तभी संभव होंगे, जब कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एक्सपर्ट कमिटी से मंजूरी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें:

टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1, देखें ताजा रैंकिंग





Source link

टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1

टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1


एक महीने तक चली जद्दोजहद के बाद भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता. फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को रिकॉर्ड 96 रनों के अंतर से हराया. टूर्नामेंट में चाहे अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला, लेकिन फाइनल में अर्धशतक लगाया. वहीं सूर्यकुमार यादव से लेकर ईशान किशन जैसे बल्लेबाजों ने भारत को विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. यहां जान लीजिए टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में किन 4 भारतीयों का दबदबा है.

रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा

इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट की बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और तिलक वर्मा का दबदबा है. अभिषेक शर्मा वर्ल्ड कप में सिर्फ 141 रन बना सके, फिर भी उन्होंने अपना पहला स्थान सुरक्षित रखा है. हालांकि उनके रेटिंग पॉइंट्स पहले से काफी कम हो गए हैं. वहीं वर्ल्ड कप में 317 रन बनाने वाले ईशान किशन रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए हैं.

तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को चाहे रैंकिंग में नुकसान हुआ है, लेकिन वो अब भी टॉप-10 में बने हुए हैं. तिलक वर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है, जिससे वो सातवें पायदान पर आ गए हैं. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव दो स्थान फिसल कर 9वें नंबर पर आ गए हैं.

संजू सैमसन भी चमके

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पांच पारियों में 321 रन बनाए और वो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने. वहीं लगातार तीन मैचों में प्रभावशाली अर्धशतकीय पारी खेलने से उन्हें रैंकिंग में जबरदस्त फायदा भी मिला है. सैमसन अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के 22वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं. उनके अलावा शिवम दुबे अब दुनिया के 27वें नंबर के टी20 बल्लेबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें:

‘कोच साहब आपकी स्माइल’ वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 



Source link

पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा

पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा


Pakistan vs Afghanistan ODI Highlights: बांग्लादेश ने पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है. ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और सिर्फ 114 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में बांग्लादेश टीम ने 16वें ओवर में ही टारगेट को हासिल कर लिया.

जब पाकिस्तान टीम पहले बैटिंग करने आई तो बांग्लादेश के साढ़े 6 फुट के गेंदबाज नाहिद राणा ने पाकिस्तान के बैटिंग लाइन-अप की धज्जियां उधेड़ कर रख दीं. उन्होंने कुल 5 विकेट लिए. मोहम्मद रिजवान से लेकर सलमान आगा भी फ्लॉप रहे.

बांग्लादेश ने कर दिया कमाल

बांग्लादेश ने तेजतर्रार शुरुआत की, लेकिन उसका भी पहला विकेट जल्दी गिर गया था. सैफ हसन मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए. मगर तंजीद हसन गेंदबाजों की धुनाई करने के मूड में थे, जिन्होंने 32 गेंद में पचासा पूरा कर लिया था. उन्होंने मैच में 67 रनों की पारी खेली. दूसरी ओर नजमुल हुसैन शांटो ने भी 27 रनों का योगदान दिया.

खासतौर पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी धारदार गेंदबाजी से खूब कहर बरपाया. उन्होंने पाक टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया और मैच में कुल 5 विकेट लिए. ये पहली बार है जब नाहिद राणा ने अपने वनडे करियर की किसी पारी में 5 विकेट लिए हैं.

यह दोनों टीमों की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पहली सीरीज है. ICC ने वेन्यू बदलने वाले विवाद में बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था. दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर-8 में तो पहुंचा, लेकिन सेमीफाइनल में नहीं जा पाया था. बांग्लादेश ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा वनडे मैच 13 मार्च को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

‘कोच साहब आपकी स्माइल’ वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 



Source link

IPL 2026 शेड्यूल का एलान कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें A टू Z डिटेल 

IPL 2026 शेड्यूल का एलान कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें A टू Z डिटेल 


टी20 वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद से ही आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है. अब फैंस जल्द से जल्द टूर्नामेंट के आगामी सीजन का शेड्यूल देखना चाह रहे हैं. हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया था शेड्यूल को 12 मार्च तक जारी किया जा सकता है. अब सामने आई एक रिपोर्ट में शेड्यूल को लकेर बड़ा खुलासा हुआ है. तो आइए जानते हैं कि आप आईपीएल शेड्यूल का एलान लाइव कब, कहां और कैसे देख पाएंगे. 

क्रिकबज के मुताबिक, 2026 आईपीएल का शेड्यूल आज यानी 11 मार्च, बुधवार को जारी किया जाएगा. अभी सिर्फ पहले फेज का ही शड्यूल सामने आएगा. देवजीत सैकिया ने भी इस बात का जिक्र किया था कि पहले सिर्फ टूर्नामेंट के 20 दिन के शेड्यूल का एलान होगा. 

कितने बजे और कहां देखें लाइव?

आईपीएल शेड्यूल के एलान का वक्त शाम 7 बजे बताया जा रहा है. वहीं इस शेड्यूल के अनाउसमेंट को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी. 

28 मार्च से शुरू होने की उम्मीद 

कुछ वक्त पहले सामने आई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी. पहले यह तारीख 26 मार्च रखी गई थी, लेकिन फिर इसमें दो दिन का इजाफा कर दिया गया. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाला 31 मई को खेला जा सकता है. 

पहले 8 मार्च को होना था एलान 

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के दिन यानी 08 मार्च को क्लोजिंग सेरेमनी से पहले ही आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. 

पहला मैच किन टीमों के बीच?

पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पिछले सीजन की रनरअप पंजाब किंग्स के बीच देखने को मिल सकता है. नियम के अनुसार यह पहले से तय होता है कि सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन के होमग्राउंड पर ही खेला जाता है. इस तरह पहला मैच आरसीबी के होमग्राउंड पर होने की पूरी उम्मीद हैं. 

 

यह भी पढ़ें: ‘कोच साहब आपकी स्माइल’ वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते



Source link

‘कोच साहब आपकी स्माइल’ वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 

‘कोच साहब आपकी स्माइल’ वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 


टीम इंडिया के 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के साथ एक बात तो साफ हो गई कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में गौतम गंभीर की कोचिंग मेन इन ब्लू के लिए मुफीद साबित हुई है. टीम इंडिया के टी20 विश्व कप जीतने के बाद एमएस धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट करते हुए उसमें कोच साहब यानी गंभीर की स्माइल का खास जिक्र किया था. 

अब गंभीर ने धोनी की पोस्ट को लेकर बता की. इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह मैच के दौरान हंसते क्यों नहीं हैं. धोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “कोच साहब आप पर स्माइल अच्छी लगती है. मुस्कुराहट और गंभीरता का मेल शानदार है.”

धोनी की पोस्ट पर क्या बोले गंभीर?

एएनआई के दिए इंटरव्यू में बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, “कोच होना भी मुश्किल है. देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने ट्वीट किया. मुझे लगता है कि जब आप डगआउट में होते हैं, तो बहुत कुछ दांव पर होता है. इंडियन टीम से इतनी उम्मीदें रहती हैं कि आप हंसना चाहो भी… कौन नहीं हंसना चाहेगा. आप कई बार नहीं हंस पाते हैं, खासकर जब आप वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट खेलते हैं.”

भारत में हार विकल्प नहीं

गंभीर ने आगे कहा, “भारत में दुर्भाग्य से, हारना कोई विकल्प नहीं है. लेकिन हार हो सकती है. अगर हार ऑप्शन नहीं होता, तो भारत सभी वर्ल्ड कप जीतता, लेकिन ऐसा नहीं होता है. यह खेल है. आप पूरी जिंदगी किसी चीज में लगाते हैं, लेकिन रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है. ये कोई शेयर मार्केट नहीं है कि आपने निवेश किया, तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा. यहां आप पूरे डेढ़ साल मेहनत करते हैं, निवेश करते हैं. लेकिन कोई गारंटी नहीं थी कि हम ये वर्ल्ड कप जीतें.”

गंभीर ने आगे कहा, “सोचिए, अगर हम वर्ल्ड कप नहीं जीतते या सेमीफाइनल में हार जाते, तो इतनी मेहनत और इतना निवेश करने के बाद रिटर्न तो जीरो था. इसलिए मैं कहता हूं कि स्पोर्ट बाकी प्रोफेशन से काफी अलग है.”

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में पाकिस्तान हुआ शर्मसार, वनडे में सिर्फ 114 पर ऑलआउट हुई पूरी टीम





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp