पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने से किया इनकार तो बुरी तरह भड़के गावस्कर

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने से किया इनकार तो बुरी तरह भड़के गावस्कर


टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से करीब 6 दिन पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से एलान किया जाता है कि उनकी टीम आगामी विश्व में तो हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला लीग मैच नहीं खेलेगी. बीते रविवार (01 फरवरी) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान सरकार की तरफ से इस अजीब फैसले को जारी किया गया, जिस पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर बुरी तरह भड़कते हुए नजर आए. 

गावस्कर ने कहा कि अगर आप बिल्कुल अंत में नाम वापस लेते हैं, तो यह दिक्कत है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि आईसीसी को इस मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ कर्रावाई करनी चाहिए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो. 

बिल्कुल अंत में नाम वापस लेना दिक्कत 

इंडिया टुडे से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, “अगर आप अंतिम वक्त पर नाम वापस लेते हैं, तो यह दिक्कत है. हां अगर आप पहले ही नाम वापस ले लेते, तो वह एक अलग बात होती. लेकिन यदि आप टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर, आखिरी क्षण में नाम वापस लेते हैं, तो मुझे लगता है कि निश्चित रूप से आईसीसी को दखल देना चाहिए और कुछ कार्रवाई करनी चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि वह क्या फैसला लेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें बहुत सारे बोर्ड शामिल हैं, इसलिए यह किसी एक व्यक्ति का फैसला नहीं होगा. हालांकि यह कुछ ऐसा होना चाहिए जिससे यह सुनिश्चित हो कि भविष्य में कोई ऐसा करने के बारे में ना सोचे.”

आईसीसी शायद लेगा लीगल एक्शन

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गावस्कर ने कहा, “आईसीसी शायद भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करने पर पाकिस्तान के खिलाफ लीगल एक्शन लेगा, लेकिन इस एक्शन का नतीजा क्या होगा, यह मैं नहीं कह सकता. यह तो निश्चित है कि आईसीसी पाकिस्तान सरकार के फैसले से बहुत निराश होगा.”



Source link

पाकिस्तान ने किया भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने का फैसला, क्या अब भी तय तारीख पर श्रीलंका जाएगी

पाकिस्तान ने किया भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने का फैसला, क्या अब भी तय तारीख पर श्रीलंका जाएगी


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को मंजूरी दे दी है. हालांकि वहां की सरकार ने एक और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार करने की बात कही है. इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि क्या भारतीय टीम तय कार्यक्रम के मुताबिक श्रीलंका जाएगी या नहीं. अब इस पर तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है.

आईसीसी प्रोटोकॉल पर चलेगा भारत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम इस पूरे मामले में आईसीसी के नियमों और प्रोटोकॉल का पालन करेगी. चाहे पाकिस्तान खेले या न खेले, टीम इंडिया अपने तय शेड्यूल के अनुसार श्रीलंका का दौरा करेगी. भारतीय टीम को कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मैच खेलना है, जो आर. प्रेमदासा स्टेडियम में निर्धारित है.

कोलंबो में प्रैक्टिस और प्रेस कॉन्फ्रेंस

सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम श्रीलंका पहुंचकर वहां अभ्यास सत्र भी करेगी. इसके अलावा मैच से पहले होने वाली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी टीम हिस्सा लेगी. टीम समय पर स्टेडियम पहुंचेगी और मैच से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करेगी. इसके बाद अंतिम फैसला मैच रेफरी द्वारा लिया जाएगा.

पाकिस्तान नहीं आया तो भारत को फायदा

अगर तय दिन पर पाकिस्तान की टीम कोलंबो नहीं पहुंचती है और मैच नहीं खेलती है, तो आईसीसी के नियमों के अनुसार भारत को वॉकओवर मिल सकता है. ऐसे में टीम इंडिया को बिना खेले दो अंक मिल जाएंगे, जो ग्रुप स्टेज में काफी अहम साबित हो सकते हैं.

अब इस पूरे मामले में सबकी निगाहें आईसीसी पर टिकी हैं. वर्ल्डकप टूर्नामेंट जैसे बड़े इवेंट में किसी एक मैच का बहिष्कार कई सवाल खड़े करता है. आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि आईसीसी पाकिस्तान के फैसले पर क्या रुख अपनाता है. 

T20 वर्ल्डकप के लिए दोनों टीमें

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट पड़ेगा महंगा, आईसीसी लेगा ये 5 बड़े एक्शन

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट पड़ेगा महंगा, आईसीसी लेगा ये 5 बड़े एक्शन


ICC To Decide Pakistan Fate: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार यानी 1 फरवरी  को टूर्नामेंट में भारत के साथ खेलने से मना कर दिया और ये फैसला पाकिस्तान सरकार के द्वारा लिया गया है. इसको लेकर आईसीसी ने अपना कड़ा रुख अपनाया है. साफ तौर से पाकिस्तान क्रिकेट को चेतावनी दी गई है कि अगर वो टी20 वर्ल्ड कप में तय कार्यक्रम के मुताबिक नहीं खेला तो उसके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे. यहां हम आपको बताते हैं कि आईसीसी के वो 5 कड़े फैसले क्या हो सकते हैं जिससे पीसीबी बर्बाद हो सकता है.

पाकिस्तान पर आईसीसी ले सकता है ये 5 कड़े फैसले

1. टूर्नामेंट से पूरी तरह बैन.

2. आईसीसी से मिलने वाला सालाना राजस्व को रोका जा सकता है.

3. पीसीबी से जियो-स्टार को राजस्व नुकसान की भरपाई करने को कहा जा सकता है.

4. द्विपक्षीय श्रृंखला पर रोक, डब्ल्यूटीसी अंक और आइसीसी रैंकिंग पर असर पड़ सकता है.

5. सभी विदेशी खिलाड़ियों (फ्री एजेंट्स को छोड़कर) को पीएसएल में खेलने से बैन किया जा सकता है.

पीसीबी को करना पड़ेगा जियो स्टार की नुकसान की भरपाई

आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खेलने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. इसके अलावा जो भी पैसा उसकी सहायता के लिए आईसीसी देती थी, उसपर भी रोक लगना संभव है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के ना होने पर जो नुकसान होगा, इसकी भरपाई भी पीसीबी को जियो स्टार को करने के लिए कहा जाएगा. आम तौर पर भारत-पाकिस्तान मैच के लिए विज्ञापन की दर 25 लाख से 40 लाख रुपये प्रति 10 सेकेंड के बीच होती है. इस वजह से विज्ञापन राजस्व नुकसान 200 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है.

पीएसएल में इंटरनेशनल खिलाड़ियों के खेलने पर लगेगा रोक

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सबसे अधिक नुकसान उसके लिए राजस्व पैदा करने वाली पाकिस्तान सुपर लीग पर रोक से हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, ‘संन्यास ले चुके खिलाड़ियों या फ्री एजेंट्स को छोड़कर मौजूदा विदेशी इंटरनेशनल खिलाड़ियों को पीएसएल में हिस्सा लेने से रोका जा सकता है. इसके अलावा, आईसीसी के मेजबान प्रसारणकर्ता जियो-स्टार को होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई भी पीसीबी को करनी होगी जो लाखों डॉलर तक हो सकती है.’

अगर आईसीसी पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बैन करता है, तो युगांडा उनकी जगह लेगी, लेकिन ये बोर्ड बैठक के बाद ही तय होगा.



Source link

पाकिस्तान नहीं खेलता टीम इंडिया के खिलाफ नॉकआउट मैच तो किसे होगा फायदा, वॉकओवर मिलेगा या नहीं

पाकिस्तान नहीं खेलता टीम इंडिया के खिलाफ नॉकआउट मैच तो किसे होगा फायदा, वॉकओवर मिलेगा या नहीं


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर एक बार फिर बड़ा सस्पेंस खड़ा हो गया है. टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है और पाकिस्तान को इसमें हिस्सा लेने की आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है. हालांकि इस मंजूरी के साथ एक ऐसा फैसला जुड़ा है, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मैच से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है.

बिना खेले भारत को मिलेंगे दो अंक

पाकिस्तान सरकार के फैसले के मुताबिक, 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला भारत-पाकिस्तान ग्रुप मैच नहीं खेला जाएगा. इसका सीधा मतलब है कि भारत को वॉकओवर के जरिए दो अंक मिल जाएंगे. टी20 जैसे छोटे टूर्नामेंट में ये दो अंक बेहद अहम माने जाते हैं. वहीं पाकिस्तान के लिए यह फैसला आगे की राह को और मुश्किल बना सकता है.

क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला?

इस पूरे विवाद की जड़ सुरक्षा और राजनीतिक सहमति से जुड़ी है. इससे पहले बांग्लादेश को लेकर हुए विवाद और आईसीसी पर लगाए गए दोहरे मापदंड के आरोपों के बाद पाकिस्तान ने ये फैसला लिया. बीते साल हुए समझौते में भारत और पाकिस्तान के बीच यह सहमति बनी थी कि आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान दोनों टीमें सुरक्षा और राजनीतिक संवेदनशीलता को देखते हुए एक-दूसरे के देश का दौरा नहीं करेंगी और मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे. इसी संदर्भ में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया.

पाकिस्तान के लिए आगे का रास्ता बेहद कठिन

ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ मैच न खेलने का असर पाकिस्तान की क्वालिफिकेशन की उम्मीदों पर भी पड़ेगा. ग्रुप से सिर्फ टॉप तीन टीमें आगे जाएंगी. ऐसे में पाकिस्तान को अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया के खिलाफ अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे. सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि नेट रन रेट भी उनके लिए बड़ी चुनौती बनेगा. बारिश या किसी भी एक खराब प्रदर्शन से उनका खेल बिगड़ सकता है.

नॉकआउट में टकराव हुआ तो क्या होगा?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर भारत और पाकिस्तान नॉकआउट मुकाबलों में आमने-सामने आ गए तो क्या होगा? इस पर अभी तक पीसीबी या आईसीसी की तरफ से कोई साफ जवाब नहीं आया है. सेमीफाइनल या फाइनल में भारत-पाकिस्तान मुकाबला आईसीसी के लिए सबसे बड़ा आकर्षण होता है. ऐसे मैच से करोड़ों की ब्रॉडकास्टिंग कमाई जुड़ी होती है.

अगर पाकिस्तान नॉकआउट में भी मैच खेलने से इनकार करता है, तो यह सिर्फ एक टीम का फैसला नहीं रहेगा, बल्कि टूर्नामेंट की साख और आईसीसी की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो जाएंगे. साफ है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले की असली तस्वीर अभी सामने आना बाकी है, और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और बड़ा रूप ले सकता है.



Source link

टी20 विश्व कप को लेकर श्रीलंका में तैयारी जोड़ो पर, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में लगाई गईं फ्लडलाइट

टी20 विश्व कप को लेकर श्रीलंका में तैयारी जोड़ो पर, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में लगाई गईं फ्लडलाइट


ICC Men’sT20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में अगले महीने शुरू होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) का बड़े पैमाने पर नवीनीकरण किया गया है. इस प्रतिष्ठित स्टेडियम में नई फ्लडलाइट्स लगाई गई हैं. ये स्टेडियम श्रीलंका का पांचवा ऐसा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बन गया है जिसमें अब दिन रात्रि के मैच आयोजित किए जा सकते हैं. इस मैदान पर सात फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का पहला मैच खेला जाएगा.

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में लगें नए फ्लडलाइट्स

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब इस तरह से कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम, कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम, दांबुला के रंगिरि दांबुला स्टेडियम और हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे स्टेडियम की सूची में शामिल हो गया है. जहां अब अंतरराष्ट्रीय दिन रात्रि मैचों का आयोजन किया जा सकता है. एसएससी ने साल 1982 में श्रीलंका में खेले गए पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी की थी. यहां श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का मुख्यालय भी है. श्रीलंका क्रिकेट के कोषाध्यक्ष सुजीवा गोदालियाड्डा ने पत्रकारों से कहा, ‘नई प्रकाश व्यवस्था अत्याधुनिक एलईडी तकनीक पर आधारित है और इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और प्रसारण की जरूरत के अनुरूप तैयार किया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू

भारत और श्रीलंका दोनों संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप 2026 के मेजबान देश हैं. क्रिकेट के इस महाकुंभ के सभी मैच 8 स्टेडियम पर खेले जाएंगे. उन स्टेडियमों के नाम इस प्रकार हैं- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, कोलकाता के ईडन गार्डन्स, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, कोलंबो के दो वेन्यू प्रेमदासा स्टेडियम और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब और कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया

ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान

ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली 

ग्रुप डी- न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई



Source link

Selective participation not possible…: ICC reacts to Pakistans decision of boycotting T20 WC 2026 game vs India

Selective participation not possible…: ICC reacts to Pakistans decision of boycotting T20 WC 2026 game vs India


The International Cricket Council (ICC) has issued a strongly worded response to Pakistan’s decision to selectively participate in the 2026 ICC Men’s T20 World Cup, warning that such a stance runs counter to the very foundations of global cricket tournaments.

In an official media release, the ICC confirmed that it has taken note of the statement issued by the Government of Pakistan, which instructed the national team to participate in the tournament but refrain from playing a specific fixture; the high-profile match against India. While the ICC said it is still awaiting formal communication from the Pakistan Cricket Board (PCB), it made clear that “selective participation” is difficult to reconcile with the principles on which ICC events are built.

According to the governing body, ICC tournaments operate on the premise that all qualified teams compete on equal terms and adhere strictly to the event schedule. Any deviation from this framework, the ICC stressed, undermines sporting integrity, competitiveness, consistency, and fairness pillars that form the backbone of international cricket competitions.

Add Zee News as a Preferred Source


“Selective participation undermines the spirit and sanctity of the competitions,” the ICC said, highlighting concerns that extend beyond a single match. The statement emphasized that allowing teams to pick and choose fixtures could set a precedent with serious implications for future tournaments, scheduling integrity, and competitive balance.

While acknowledging that governments play a role in matters of national policy, the ICC underlined that the decision was “not in the interest of the global game or the welfare of fans worldwide, including millions in Pakistan.” The governing body noted that ICC events are global spectacles followed by audiences across continents, and disruptions to marquee fixtures affect fans, broadcasters, sponsors, and other stakeholders alike.

The ICC also urged the PCB to reflect on the long-term consequences of the decision for cricket within Pakistan. As a full ICC member and beneficiary of the global cricket ecosystem, Pakistan stands to be impacted by any actions that destabilize collective agreements, revenue-sharing models, or tournament credibility.

“The ICC hopes that the PCB will consider the significant and long-term implications for cricket in its own country,” the statement read, pointing to potential ripple effects across the sport’s administrative, commercial, and developmental structures.

Reaffirming its commitment to the successful delivery of the Men’s T20 World Cup 2026, the ICC stressed that responsibility for the tournament rests with all member boards, including the PCB. It called on Pakistan’s cricket authorities to engage constructively and explore a “mutually acceptable resolution” that safeguards the interests of all stakeholders.

With the tournament approaching and the India Pakistan fixture regarded as the most commercially valuable match in world cricket, the ICC’s intervention signals growing concern over the broader impact of the standoff. While diplomatic discussions are expected to continue behind the scenes, the governing body’s message is unambiguous: global events require collective commitment, and selective participation threatens the integrity of the game itself.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp