MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसा

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसा


पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ पीबीकेएस वानखेड़े स्टेडियम में एमआई के खिलाफ सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है. पंजाब किंग्स ने यहां मुंबई इंडियंस के विरुद्ध छठा मुकाबला अपने नाम किया है.

इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. इन दोनों ही टीमों ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5-5 मैच जीते हैं. राजस्थान रॉयल्स (4) इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है.

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध सर्वाधिक मुकाबले जीतने के मामले में पंजाब किंग्स संयुक्त रूप से ‘नंबर-1’ बन गई है. इस टीम ने एमआई के खिलाफ अब तक 35 में से 18 मुकाबले जीते हैं. इस मामले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली है, जिसने 39 मुकाबलों में 18 जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें: MI vs PBKS: पंजाब से बुरी तरह हारी मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या समेत ये रहे हार के 5 गुनहगार!

दिल्ली कैपिटल्स इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है, जिसने 38 मुकाबलों में 17 जीत दर्ज की है. वहीं, आरसीबी (35 मुकाबलों में 16 जीत) तीसरे और राजस्थान रॉयल्स (31 मुकाबलों में 15 जीत) चौथे पायदान पर मौजूद है.

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए. इस पारी में क्विंटन डी कॉक ने 60 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 112 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि नमन धीर ने 50 रन टीम के खाते में जोड़े.

इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली. इस टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 13 बाउंड्री के साथ नाबाद 80 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर 35 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए.

यह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल टारगेट चेज का रिकॉर्ड है. इस लिस्ट में शीर्ष पर भी पंजाब किंग्स की टीम है, जिसने आईपीएल 2025 के क्वार्टर फाइनल में इस टीम के खिलाफ 204 रन के टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल किया था.

यह भी पढ़ें: Watch: ‘ कैच ऑफ द सीजन’, श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल



Source link

पंजाब से बुरी तरह हारी मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या समेत ये रहे हार के 5 गुनहगार!

पंजाब से बुरी तरह हारी मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या समेत ये रहे हार के 5 गुनहगार!


मुंबई इंडियंस IPL 2026 में लगातार चौथा मैच हार चुकी है. गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने MI को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया. क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी ने मुंबई को 195 के स्कोर तक पहुंचाया. PBKS के ओपनर प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर की ताबड़तोड़ पारी से ये लक्ष्य मामूली नजर आया, पंजाब ने 21 गेंद शेष रहते जीत हासिल की. एक बार फिर जसप्रीत बुमराह कोई विकेट नहीं ले पाए, हार्दिक पांड्या बल्ले से फ्लॉप रहे और गेंदबाजी में भी महंगे साबित हुए. सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल पाए. जानिए मुंबई की हार के 5 गुनहगार कौन रहे.

रयान रिकेल्टन

मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन और क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करने उतरे थे. वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी, उम्मीद थी कि दोनों अच्छी शुरुआत दिलाएंगे. डिकॉक ने तो पिच का फायदा उठाया, अंत तक खड़े रहे और शतक जड़ा लेकिन रिकेल्टन सस्ते में आउट हो गए. उन्होंने 8 गेंदें खेलकर सिर्फ 2 रन बनाए, उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया.

सूर्यकुमार यादव

रिकेल्टन के आउट होने के बाद आए अनुभवी सूर्यकुमार यादव से उम्मीद थी कि वो पारी को संभालेंगे. वह मुंबई की पिच को अच्छे से जानते भी हैं लेकिन उन्होंने निराश किया. सूर्यकुमार यादव तो अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए. सूर्या को भी अर्शदीप सिंह ने आउट किया.

यह भी पढ़ें- ‘कैच ऑफ द सीजन’, श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल

हार्दिक पांड्या

नमन धीर ने क्विंटन डिकॉक का अच्छा साथ निभाया और अर्धशतक जड़ा. जब वह आउट हुए तब मुंबई का स्कोर 13.4 ओवरों में 134 रन था. यहां से लग रहा था कि मुंबई 210-220 तक तो आराम से पहुंच जाएगी. नमन के आउट होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए, लेकिन वो भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. पांड्या ने 12 गेंदें खेलकर सिर्फ 14 रन बनाए. हार्दिक गेंदबाजी में भी महंगे साबित हुए, उन्होंने 3 ओवरों में 13 की इकॉनमी के साथ 39 रन खर्चे.

जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस को 195 रन डिफेंड करने थे, इसलिए गेंदबाजों को अच्छा करना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. टीम के सबसे अनुभवी और दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अपने स्पेल में कोई विकेट नहीं ले सके. बता दें कि IPL 2026 में 5 मैचों के बाद भी बुमराह के खाते में कोई विकेट नहीं है.

यह भी पढ़ें- IPL में 100 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह, 11 पारी के बाद खत्म किया विकेटों का सूखा

दीपक चाहर

दीपक चाहर 2.3 ओवरों के अपने स्पेल में कोई विकेट नहीं ले पाए और 18 की इकॉनमी से रन लुटाए. चाहर ने 45 रन खर्चे, वह किसी भी बल्लेबाज को परेशान नहीं कर पाए. मुंबई इंडियंस IPL 2026 में पहला मैच जीती थी, लेकिन उसके बाद न जाने क्या हो गया है कि टीम जीत को तरस गई है. ये मुंबई की लगातार चौथी हार है.



Source link

Blame game erupts in MI camp after embarrassing loss vs PBKS, Hardik Pandya says, ‘We need to make some difficult calls…’

Blame game erupts in MI camp after embarrassing loss vs PBKS, Hardik Pandya says, ‘We need to make some difficult calls…’


The glitz of the Wankhede Stadium couldn’t mask the growing fractures within the Mumbai Indians (MI) camp on Thursday night. Despite a sensational century from opener Quinton de Kock, MI suffered a crushing 7-wicket defeat at the hands of the Punjab Kings (PBKS), sparking an immediate and intense period of introspection. As the dust settled on a chase that PBKS finished with nearly four overs to spare, a palpable sense of frustration boiled over, leading to a blunt assessment from the MI leadership.

De Kock’s Lone Hand vs. Arshdeep’s Precision

The evening began with a glimmer of hope for the home side. Quinton de Kock played a magnificent, unbeaten innings of 112 off just 60 deliveries, laced with 8 boundaries and 7 towering sixes. However, his brilliance was largely unsupported. While Naman Dhir contributed a steady 50, the rest of the star-studded MI lineup crumbled.

Arshdeep Singh was the wrecker-in-chief for Punjab, finishing with elite figures of 3/22. He removed Ryan Rickelton and Suryakumar Yadav (0) in consecutive balls during the third over, a blow from which the MI middle order never truly recovered. Even with a late cameo from Tilak Varma, MI’s total of 195/6 felt subpar on a flat Wankhede surface; a suspicion that was confirmed within minutes of the restart.


Add Zee News as a Preferred Source



The PBKS Onslaught

Punjab Kings made a mockery of the 196-run target. Prabhsimran Singh played a blistering knock of 80 off 39 balls*, while captain Shreyas Iyer anchored the chase with a dominant 66. The MI bowling attack, usually their pride, looked toothless. Even Jasprit Bumrah proved expensive, conceding 41 runs in his four overs, while Deepak Chahar and Shardul Thakur were taken for 18 and 14 runs per over, respectively. PBKS reached 198/3 in just 16.3 overs, completing an “embarrassing” rout of the five-time champions.

Hardik Pandya’s Harsh Reality Check

Post-match, a visibly dejected Hardik Pandya did not hold back. Addressing the media, the captain suggested that the time for patience might be over, hinting at a “blame game” or at least a rigorous accountability session behind closed doors.

Pandya stated: “To be very honest, I don’t have much to say right now. I think we really need to go back on the drawing board and see where are we lacking. Is it individuals? Is it as a group? Is it as planning? We’ll just figure it out and see what we can do next. I think we need to give credit to them as well. The ball started reversing. In the second inning the dew came and it slightly got better but having said that, they just outbeat us. They bowled better, they batted better, they fielded better definitely and that talks to us again. No, I think we need to see, do we need to make some difficult calls or do we need to keep continuing and hope that we’ll turn things around. These are some harsh questions which eventually we need to answer and yeah, ownership has to be taken”.

What’s Next for Mumbai?

The phrase “difficult calls” has sent ripples through the fanbase. Whether this implies changes in the starting XI, a shift in tactical leadership, or a complete overhaul of the bowling strategy remains to be seen. With the playoffs looming, Mumbai Indians find themselves at a crossroads where hope is no longer a viable strategy. As Pandya noted, “ownership has to be taken,” and for the MI faithful, those answers need to come quickly before their season slips away entirely.



Source link

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसा

पंजाब की धमाकेदार जीत, मुंबई की चौथी हार, बेकार गया डिकॉक का शतक; प्रभसिमरन-अय्यर ने रचा इतिहास


Mumbai Indians vs Punjab Kings Highlights: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है. क्विंटन डिकॉक की 112 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी MI के काम नहीं आई. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रनों का स्कोर खड़ा किया था. प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने MI के गेंदबाजी अटैक का इतना बुरा हाल किया कि पंजाब ने 21 गेंद पहले ही टारगेट को चेज कर लिया.

प्रभसिमरन-अय्यर ने रचा इतिहास

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने 139 रनों की शानदार साझेदारी की. मगर उन्होंने किसी पार्टनरशिप का नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप से बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. प्रभसिमरन सिंह 25 साल की उम्र तक पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. यह उनकी पंजाब के लिए 10वीं ऐसी पारी रही जिसमें उन्होंने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हों. उन्होंने डेविड मिलर (9) का रिकॉर्ड तोड़ा.

दूसरी ओर श्रेयस अय्यर ने अपने लंबे और विशाल IPL करियर में पहली बार वानखेड़े मैदान पर कोई अर्धशतकीय पारी खेली है. 2015 में डेब्यू के बाद श्रेयस वानखेड़े मैदान में 9 पारियों में बैटिंग कर चुके थे, लेकिन कभी फिफ्टी नहीं लगा पाए थे. अब आखिरकार 11 साल के इंतजार के बाद उन्होंने फिफ्टी के सूखे का अंत किया. अय्यर ने इस मैच में 35 गेंद में 66 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: IPL में 100 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह, 11 पारी के बाद खत्म किया विकेटों का सूखा

MI की चौथी हार, पंजाब नई बादशाह

मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बनाए थे. क्विंटन डिकॉक ने 112 रन बनाए, वहीं नमन धीर ने 50 रनों की पारी खेली. रोहित शर्मा चोट की वजह से नहीं खेले, अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाए. MI की टीम गेंदबाजी करने आई तो केवल अल्लाह गजनफर के अलावा सारे गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई.

मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की थी. मगर उसके बाद मुंबई की टीम लगातार 4 हार झेल चुकी है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स अब तक एकमात्र टीम है, जिसने आईपीएल 2026 में हार का स्वाद नहीं चखा है. पंजाब ने 5 मैचों में 4 जीत दर्ज की हैं, जबकि उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. पंजाब अब पॉइंट्स टेबल की नई बादशाह बन गई है.

यह भी पढ़ें:

Watch: ‘ कैच ऑफ द सीजन’, श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल



Source link

‘ कैच ऑफ द सीजन’, श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल

‘ कैच ऑफ द सीजन’, श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल


श्रेयस अय्यर ना केवल एक अच्छे कप्तान, अच्छे बल्लेबाज बल्कि एक बेहतरीन फील्डर भी हैं. यह उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में एक बार फिर साबित कर दिया है. उन्होंने ऐसे जबरदस्त अंदाज में कैच लपका कि MI के डगआउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का मुंह भी खुला का खुला रह गया. श्रेयस के एक्रोबैटिक अंदाज का यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

यह मामला है मुंबई इंडियंस की पारी के 18वें ओवर का. मार्को जानसेन गेंदबाजी कर रहे थे और सामने थे हार्दिक पांड्या. ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक शॉट को मिस-टाइम कर बैठे. फिर भी गेंद बाउंड्री रेखा तक पहुंच गई थी. मगर बाउंड्री रेखा पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कैच लपका और बाउंड्री के उस पार गिरने से पहले ही हवा में रहते गेंद को मैदान के अंदर उछाल दिया. वहां खड़े जेवियर बार्टलेट ने कैच पूरा किया.

रोहित-सूर्या का रिएक्शन वायरल

एक तरफ सूर्यकुमार यादव ने चौंकने वाला रिएक्शन दिया, उनका मुंह खुला का खुला रह गया था. वहीं रोहित शर्मा भी विश्वास नहीं कर पाए कि ऐसा गजब का कैच भी लपका जा सकता है. श्रेयस का ये कैच खास इसलिए भी रहा क्योंकि उन्होंने हवा में उछल कर कैच लपका था और हवा में ही उसे बाउंड्री रेखा के भीतर फेंक दिया था. उस मिली सेकेंड्स के बहुत थोड़े समय में ऐसा कर पाना बहुत मुश्किल होता है. सोशल मीडिया पर इसे अभी से IPL 2026 का कैच ऑफ द सीजन कहा जाने लगा है.

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के क्विंटन डिकॉक ने कमाल की शतकीय पारी खेली. उन्होंने IPL 2026 टूर्नामेंट का दूसरा और अपने आईपीएल करियर का कुल तीसरा शतक लगाया. डिकॉक 60 गेंद में 112 रन बनाकर नाबाद लौटे.

यह भी पढ़ें:

IPL में 100 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह, 11 पारी के बाद खत्म किया विकेटों का सूखा





Source link

WATCH- Shreyas Iyer Pulls Off ‘Best Catch of IPL 2026’ which eyes can’t believe! Rohit & SKY left in Absolute awe; check Viral reaction

WATCH- Shreyas Iyer Pulls Off ‘Best Catch of IPL 2026’ which eyes can’t believe! Rohit & SKY left in Absolute awe; check Viral reaction


During the clash between the Mumbai Indians (MI) and the Punjab Kings (PBKS) on Thursday, April 16, 2026, Shreyas Iyer left the Mumbai crowd in a state of shock. The PBKS captain executed a “ridiculous” save at the boundary that defied gravity and ultimately led to the dismissal of Hardik Pandya.

The Moment of Brilliance

The game-changing play occurred during the 18th over. Facing Marco Jansen, Hardik Pandya attempted to power a length ball over long on with a flat-batted stroke. Because he lost control of his bottom hand, the ball soared high into the air rather than clearing the ropes.

Iyer, stationed at long on, sprinted to his left and leaped backward. While suspended in mid-air, he snatched the ball above his head. Displaying incredible spatial awareness, he tossed the ball to teammate Xavier Bartlett before landing, allowing Bartlett to complete the catch safely.


Add Zee News as a Preferred Source



 

Reactions from the Commentary Box and Dugout

The feat drew high praise from the commentary booth, where Ravi Shastri marveled at Iyer’s “core strength,” noting how the athlete seemed to hang in the air for an improbable amount of time.

The reaction from the Mumbai Indians dugout was equally telling:

Suryakumar Yadav: The MI vice-captain stared on in total disbelief.

Rohit Sharma: Sitting next to Surya, Rohit threw his hands up in the air, a viral gesture that seemed to ask, “what on earth was that surreal catch?”

Following the spectacular play, Iyer turned toward the Wankhede crowd and pointed to his ears, mocking the sudden silence that had fallen over the stadium.

Impact on the Match

Hardik Pandya’s departure for a 12-ball 14 proved costly for Mumbai. Despite a brilliant, unbeaten 112 from Quinton de Kock, the team struggled to find momentum in the final overs. Because they could not capitalize on de Kock’s century, MI was restricted to 195/6 in their 20 overs, failing to reach the 200-run milestone at their home ground.

Match Summary Details

Location: Wankhede Stadium, Mumbai

Date: April 16, 2026

Key Dismissal: Hardik Pandya (14 off 12)

Top Performer: Quinton de Kock (112*)

Final Score: Mumbai Indians 195/6 (20 overs)





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp