निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन किए जाएंगे रिलीज? इस कारण लखनऊ और हैदराबाद को लगा करोड़ों का चूना

निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन किए जाएंगे रिलीज? इस कारण लखनऊ और हैदराबाद को लगा करोड़ों का चूना


IPL के आंकड़े गवाही देते हैं कि बहुत ज्यादा सैलरी लेने वाले खिलाड़ी आमतौर पर फ्लॉप ही रहते हैं. 2024 सीजन याद हो तो दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. स्टार्क ने सीजन में 17 विकेट तो लिए, लेकिन उनकी गजब कुटाई भी हुई थी. 27 करोड़ी ऋषभ पंत और 25 करोड़ लेने वाले कैमरून ग्रीन भी उन्हीं फ्लॉप खिलाड़ियों की सूची में आते हैं. मगर फिलहाल सबसे बड़ा चूना हेनरिक क्लासेन और निकोलस पूरन अपनी-अपनी आईपीएल टीम को लगा रहे हैं.

निकोलस पूरन लगा रहे लखनऊ को चूना

सबसे पहले निकोलस पूरन की बात करें तो 2025 मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 21 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम देकर रिटेन किया था. पिछले सीजन पूरन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 524 रन बनाए थे. आईपीएल 2025 समाप्त होने के कुछ समय बाद ही उन्होंने जून महीने में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

अब पूरन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलते हैं, इसलिए उनके लिए गेम फिटनेस बरकरार रख पाना बहुत मुश्किल साबित हुआ है. इंटरनेशनल रिटायरमेंट के बाद उन्होंने MLC और CPL में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन SA20 में वो 16.88 के बेकार औसत से 152 रन बना सके थे. वहीं IPL 2026 की 4 पारियों में वो केवल 41 रन बना सके हैं. यह 21 करोड़ वाला प्रदर्शन तो कतई नहीं है. उनका पूरा सीजन ऐसा ही चला, तो वो समय दूर नहीं जब LSG पूरन को रिलीज करने पर विचार करने लगेगी.

हेनरिक क्लासेन का भी वही हाल

मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. उन्होंने भी रिटेन होने के बाद 2025 सीजन में 44.27 के बढ़िया औसत से 487 रन बनाए थे. IPL 2026 में क्लासेन का प्रदर्शन भी बहुत धमाकेदार नहीं रहा है. उन्होंने 181 रन जरूर बनाए हैं, लेकिन उनकी पारियों में पहले वाला इम्पैक्ट दिखाई नहीं दिया है.

कुछ समय पूर्व समाप्त हुई SA20 2026 लीग में क्लासेन पूरे सीजन में मात्र 138 रन बना सके थे. वहीं मेजर लीग क्रिकेट में तो उनका हाल उससे भी बुरा रहा, जहां 6 मैचों में उनके बल्ले से केवल 81 रन निकले. क्लासेन ने भी जून 2025 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन रिटायरमेंट के बाद उनके प्रदर्शन में जाहिर तौर पर गिरावट देखी गई है.

यह भी पढ़ें:

कौन सी कंपनी के बैट से खेलते हैं वैभव सूर्यवंशी, दुकान पर कितने का मिलता है? जिससे लगाते हैं लंबे-लंबे छक्के



Source link

14 हजारी जोस बटलर ने लखनऊ को धोया, शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा भी चमके, फिर घर पर हारी LSG

14 हजारी जोस बटलर ने लखनऊ को धोया, शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा भी चमके, फिर घर पर हारी LSG


GT vs LSG Full Match Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया है. शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों ने गुजरात को IPL 2026 सीजन में लगातार दूसरी जीत दिलाई. इसी बीच बटलर ने अपने टी20 करियर में 14 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. बटलर ने 60 रन बनाकर इतिहास रचा, वहीं गिल ने 56 रन बनाए. इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट लेकर LSG की बैटिंग को तहस-नहस कर दिया था.

14 हजारी बने जोस बटलर

जोस बटलर दुनिया के ऐसे पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 करियर में 14,000 रनों का आंकड़ा पार किया हो. उनसे पहले क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेलस और डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं. लखनऊ के खिलाफ 37 गेंद में 60 रनों की पारी के दौरान उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया. बटलर आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के दावेदारों में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अब तक 176 रन बना लिए हैं.

शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा भी चमके

गुजरात टाइटंस की जीत की नींव प्रसिद्ध कृष्णा ने रखी. उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर बॉलिंग की और केवल 28 रन देकर 4 विकेट झटके. पर्पल कैप अब कृष्णा के पास आ गई है, जो अब तक सीजन में 10 विकेट ले चुके हैं. उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत गुजरात ने LSG को 164 रनों पर रोक लिया था.

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 45 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. पिछले सीजन के ऑरेंज कैप विजेता सुदर्शन 15 रन बनाकर आउट हो गए. मगर गिल और जोस बटलर ने सधे हुए अंदाज में 84 रनों की पार्टनरशिप कार गुजरात को जीत के करीब पहुंचाया. गिल ने 40 गेंद में 56 रन बनाए, दूसरी ओर बटलर के बल्ले से 60 रन निकले. बाकी काम वाशिंगटन सुंदर ने कर दिया, जिन्होंने 13 गेंद में 21 रन बनाए, दूसरी ओर राहुल तेवतिया 10 रन बनाकर नाबाद लौटे. गुजरात ने 8 गेंद शेष रहते यह मैच जीता. इस बड़ी जीत से उसका नेट रन रेट भी बेहतर हुआ है.

यह भी पढ़ें:

कौन सी कंपनी के बैट से खेलते हैं वैभव सूर्यवंशी, दुकान पर कितने का मिलता है? जिससे लगाते हैं लंबे-लंबे छक्के



Source link

कौन सी कंपनी के बैट से खेलते हैं वैभव सूर्यवंशी, दुकान पर कितने का मिलता है?

कौन सी कंपनी के बैट से खेलते हैं वैभव सूर्यवंशी, दुकान पर कितने का मिलता है?


वैभव सूर्यवंशी, दिखने में 15 साल का नादान सा लड़का, लेकिन मैदान पर बड़े-बड़े दिग्गज गेंदबाजों को चौके-छक्के लगाने में माहिर. 2025 में इंडियन प्रीमियर लीग में कदम रखा और 200+ के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाई. IPL 2026 में उनका बल्ला पहले से भी ज्यादा तगड़े अंदाज में घूम रहा है. मौजूदा सीजन में अब तक केवल 4 मैचों में 18 छक्के लगा चुके हैं.

क्या आपने कभी सोचा है कि वैभव किस कंपनी के बल्ले से खेलते हैं कि वो बहुत लंबे-लंबे छक्के लगा पाते हैं. साथ ही जान लीजिए कि वैभव जिस कंपनी के बैट से खेलते हैं, वह आपके शहर में दुकान पर कितने का मिलता है?

किस कंपनी का बैट इस्तेमाल करते हैं वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी ‘SS’ कंपनी का बैट इस्तेमाल करते हैं, जिसका पूरा नाम सरीन स्पोर्ट्स है. वैभव के बैट पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘SS’ लिखा होता है, यह भारतीय स्पोर्ट्स उपकरण निर्माता कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 1969 में हुई थी. वे कश्मीर विलो बैट से खेलते हैं और कभी-कभी इंग्लिश विलो बैट का भी इस्तेमाल करते हैं. रिपोर्ट्स अनुसार वैभव भारी किनारे वाले बैट से खेलते हैं, जो उन्हें बड़े-बड़े शॉट खेलने में मदद करता है.

उनके बैट का वजन 1134 ग्राम से 1170 ग्राम के बीच होता है. हाल ही में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांडया भी वैभव का बैट चेक करते दिखे थे. इससे लोगों की उत्सुकता भी बढ़ी है कि आखिर इस 15 वर्षीय क्रिकेटर के बैट में क्या खास है.

कितना का आता है वैभव सूर्यवंशी का बैट?

वैभव सूर्यवंशी SS कंपनी का बैट इस्तेमाल करते हैं. एसएस कंपनी की वेबसाइट पर बैट का प्राइस 200 रुपये से शुरू होकर 2 लाख रुपये तक जाता है. मगर रिपोर्ट्स अनुसार वैभव अपनी जरूरतों के अनुसार बैट बनवाते हैं और इसकी कीमत 50 हजार से एक लाख रुपये के बीच बताई जाती है.

यह भी पढ़ें:

डग आउट में मोबाइल फोन यूज कर फंसे राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर, तोड़ा BCCI का नियम; जानें अब क्या होगा



Source link

लगातार 3 हार के बाद मजबूत होगी KKR, अगला मैच में खेलेगा 18 करोड़ वाला गेंदबाज!

लगातार 3 हार के बाद मजबूत होगी KKR, अगला मैच में खेलेगा 18 करोड़ वाला गेंदबाज!


कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के IPL 2026 में चार लीग मैच हो चुके हैं. टीम को तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. अब लगातार तीन हार झेलने के बाद केकेआर को बड़ी मजबूती मिलने वाली है, जो मथिशा पथिराना (Matheesha Pathirana) के रूप में होगा. पथिराना कोलकाता के लिए खेलने के लिए तैयार है. 

क्रिकबज के मुताबिक, इंजरी से जूझ रहे पथिरान को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी NOC मिल गई है. बता दें कि फ्रेंचाइजी ने पथिराना को 2026 सीजन के लिए 18 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. 

अगले मैच से होगे उपलब्ध 

रिपोर्ट में बताया गया कि पथिराना कोलकाता के लिए अगले मैच से ही उपलब्ध हो जाएंगे. कोलकाता का अगला यानी पांचवां लीग मैच 14 अप्रैल, मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. देखना दिलचस्प होगा कि शुरुआती चार मैचों तक बाहर रहने वाले पथिराना टीम को कितना फायदा पहुंचाते हैं. 

गेंदबाजों की कमी से जूझ रही केकेआर 

पथिराना के अलावा फ्रेंचाइजी और भी तेज गेंदबाजों की कमी से जूझ रही है. टीम के मुख्य तेज गेंदबाजों में शामिल हर्षित राणा पहले से ही बाहर हैं. इसके अलावा आकाश दीप भी नहीं खेल रहे हैं. गौर करने वाली बात यह है कि कोलकाता ने पथिराना का कोई रिप्लेसमेंट नहीं ढूंढा, बल्कि फ्रेंचाइजी गेंदबाज की प्रतगि के लिए लगातार श्रीलंका बोर्ड के साथ संपर्क में रही. 

वर्ल्ड कप में चोटिल हुए थे पथिराना 

पथिराना को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते वह क्रिकेट से दूर थे. अब वह वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं. आईपीएल के मौजूद सीजन में उनकी वापसी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हो सकती है, जिसका पहले पथिराना हिस्सा थे. 

मथिशा पथिराना का आईपीएल करियर 

पथिराना ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 32 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 32 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 21.61 की औसत से 47 विकेट चटकाए, जिसमें बेस्ट फिगर 4/28 का रहा.

 

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल खिलाड़ी जो IPL 2026 में बीच सीजन में आकर मचाएंगे तबाही, अब तक नहीं दिए हैं दर्शन



Source link

Sanju Samson creates history; becomes 4th Indian after Rohit Sharma, Virat Kohli, Suryakumar Yadav to…

Sanju Samson creates history; becomes 4th Indian after Rohit Sharma, Virat Kohli, Suryakumar Yadav to…


In a blistering display of power and precision, Sanju Samson officially etched his name into the record books after his historic century for Chennai Super Kings (CSK) against Delhi Capitals in their IPL 2026 match in Chennai.  

Samson, the CSK opener, has become only the fourth Indian batter to reach the milestone of hitting 400 or more sixes in T20 cricket, joining an illustrious club headlined by Rohit Sharma, Virat Kohli, and Suryakumar Yadav.

ALSO READ: 7 Indian batters with fastest fifty in IPL history: Yashasvi Jaiswal on top, KL Rahul at 2nd, Vaibhav Sooryavanshi at…; check full list

 


Add Zee News as a Preferred Source



The Milestone Moment 

Sanju Samson achieved the feat on Saturday against Delhi Capitals, hammering four sixes in a blistering unbeaten 115 off just 56 balls (15 fours and four sixes, strike rate 205.36).

This took his overall T20 sixes tally to 401 in 334 matches. The innings not only powered CSK to 212/2 but also marked his first century for the Chennai Super Kings (CSK) after joining them via a trade from Rajasthan Royals.

Elite Indian 400+ Sixes Club

Here’s how the top Indian batter stack up in T20 cricket (across all formats – IPL, internationals, and others):

Rohit Sharma: 554 sixes (in 466 matches)

Virat Kohli: 441 sixes (in 417 matches)

Suryakumar Yadav: 422 sixes (in 362 matches)

Sanju Samson: 401 sixes (in 334 matches)

The Fastest Pace In Quartet

While Samson is the fourth to reach the landmark, he boasts a remarkable statistical edge. Among the four Indians in the 400-club, Samson currently has the highest six-hitting frequency, averaging approximately 1.26 sixes per innings.

This puts him slightly ahead of Suryakumar Yadav (1.25) and significantly ahead of Rohit Sharma (1.22) and Virat Kohli (1.10) in terms of “sixes per game” efficiency.

Match Heroics: Samson Lights Up Chepauk 

Coming into the game after three underwhelming outings, Sanju Samson roared back with vengeance. He shared a solid 62-run opening stand with skipper Ruturaj Gaikwad and then forged a match-defining 113-run partnership with young Ayush Mhatre (59 off 36). A late cameo from Shivam Dube helped CSK post a commanding total of 212/2 in 20 overs.

CSK went on to win by 23 runs, registering their first victory of IPL 2026, with Jamie Overton’s bowling also playing a key role. Samson’s swashbuckling ton – his fourth in the IPL – made him the first player to score hundreds for three different IPL franchises (DC, RR, and now CSK).

Samson’s Growing Legacy 

At 31, Sanju Samson continues to blend flair with consistency. His exploits in the recent 2026 T20 World Cup, where he earned Player of the Tournament honors, combined with this IPL resurgence, position him as a vital cog in India’s white-ball setup.

Whether opening the batting or anchoring middle overs, his ability to clear boundaries with effortless power makes him a nightmare for bowlers. This milestone is more than just a number –  it cements Samson’s place among India’s modern greats in the shortest format.



Source link

‘उनका संगीत हमेशा…’, RCB ने आशा भोसले को दी खास श्रद्धांजलि; सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट

‘उनका संगीत हमेशा…’, RCB ने आशा भोसले को दी खास श्रद्धांजलि; सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट


RCB Tribute To Asha Bhosle: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का रविवार (12 अप्रैल) को निधन हुआ. उनके निधन से पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई. खेल जगत में भी उनके निधन का शोक देखने को मिला. आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आशा भोसले को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी. 

आरसीबी का पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया. तो आइए जानते हैं कि फ्रेंचाइजी ने दिग्गज सिंगर के निधन पर क्या लिखा. सबसे पहले तो फ्रेंचाइजी ने आशा भोसले की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की. कैप्शन में लिखा गया, “एक अमर आवाज. एक अमूल्य विरासत. उनका संगीत हमेशा जिंदा रहेगा. आशा भोसले जी, आपकी आत्मा को शांति मिले.”

शनिवार को ले जाया गया था हॉस्पिटल 

बता दें कि आशा भोसले को शनिवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ले जाया गया था. उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी थी. आशा भोसले को सीने में इंफेक्शन और थकान के चलते हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. लेकिन अगले दिन मल्टी मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया. 

कब होगा अंतिम संस्कार?

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि आशा भोसले का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा. इसके अलावा उन्होंने बताया कि फैंस उनका अंतिम दर्शन कब कर पाएंगे. कल यानी सोमवार 13 अप्रैल को 11 बजे लोग लोअर परेल स्थित उनके निवास स्थान ‘कासा ग्रांडे’ में उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे. इसके बाद शाम 4 बजे दादर में स्थित शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा. 

आशा भोसले के अवॉर्ड्स 

आशा भोसले को उनके काम के लिए तमाम अवॉर्ड्स मिले. इन अवॉर्ड्स में- पद्म विभूषण (2008), दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (2000), राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (1981 और 1986), फिल्मफेयर पुरस्कार (1968, 1969, 1972, 1973, 1974, 1975 और 1979), फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड (1996), फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (2001), IIFA Awards (2002),  नाइटिंगेल ऑफ एशिया अवॉर्ड (1987),  सिंगर ऑफ द मिलेनियम (2000) और  BBC लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (2002) शामिल है.

 

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle: जब आशा भोसले ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ गाया था गाना, जानें क्या है पूरी कहानी





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp