IPL 2026 में किस टीम से खेलेंगे टिम सीफर्ट? बुमराह को भी आसानी से लगा रहे छक्के

IPL 2026 में किस टीम से खेलेंगे टिम सीफर्ट? बुमराह को भी आसानी से लगा रहे छक्के


भारत के पास अभिषेक शर्मा हैं, तो न्यूजीलैंड के पास टिम सीफर्ट हैं. दोनों में फर्क सिर्फ इतना है कि अभिषेक की फॉर्म बहुत जबरदस्त है, लेकिन सीफर्ट बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे, लेकिन भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में उन्होंने मात्र 25 गेंदों में अर्धशतक लगाया. उनका और अभिषेक का खेलने और गेंदबाजों की धुनाई करने का अंदाज एक जैसा प्रतीत होता है.

टिम सीफर्ट, जसप्रीत बुमराह को भी आसानी से छक्के लगा पा रहे हैं. आखिर कौन हैं टिम सीफर्ट, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बाकी टीमों में खौफ पैदा कर दिया है. क्या न्यूजीलैंड का यह खूंखार बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुका है. यदि हां, तो IPL 2026 में उनकी टीम कौन सी होगी और नीलामी में उनपर कितने करोड़ की बोली लगी थी.

IPL 2026 में टिम सीफर्ट की टीम

टिम सीफर्ट ने अपना IPL डेब्यू 2021 में किया था. वो अभी तक अपने आईपीएल करियर में केवल 3 मैच खेल पाए हैं. सीफर्ट इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन मौकों के अभाव में भारतीय फैंस के दिलों पर छाप नहीं छोड़ सके हैं. IPL 2026 में वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2026 की नीलामी में KKR ने उनपर 1.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी.

हर्षित को पड़ा 89 मीटर का छक्का

चौथे टी20 मैच में टिम सीफर्ट ने पहले हर्षित राणा को 89 मीटर लंबा छक्का लगाया. वहीं पारी का पांचवां ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया, जिसकी तीसरी गेंद पर सीफर्ट ने एकदम सामने की तरफ छक्का लगाया. उन्होंने बेहद आसानी से बल्ला घुमाते हुए गेंद को बाउंड्री देखा के पार पहुंचाया. टिम सीफर्ट अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 142 से ज्यादा के तूफानी स्ट्राइक से रन बनाते आए हैं.

यह भी पढ़ें:

ड्रामेबाज पाकिस्तान चल रहा नई चाल, अगर ऐसा हुआ तो नहीं होगा भारत-पाक मैच; जानें टी20 वर्ल्ड कप पर ताजा अपडेट



Source link

भारतीय ऑलराउंडर पर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा? BCCI ने रिप्लेसमेंट भी कर रखा है तैयार

भारतीय ऑलराउंडर पर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा? BCCI ने रिप्लेसमेंट भी कर रखा है तैयार


2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की वापसी पर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट आई थी. इसी चोट के कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज मिस करनी पड़ी. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वाशिंगटन सुंदर का टी20 वर्ल्ड कप में खेलना लगभग तय है, लेकिन उन्हें पहले कुछ मुकाबले मिस करने पड़ सकते हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से एक सूत्र ने बताया भारत और पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच में अभी 2 सप्ताह से भी ज्यादा समय बाकी है और सुंदर वह मुकाबला खेलने की दौड़ में शामिल हैं. अच्छी खबर ये है कि सुंदर के वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना बढ़ी है, लेकिन बुरी खबर है कि वो पहले 2 मैच मिस कर सकते हैं. उनपर अंतिम फैसला तभी लिया जा सकेगा जब वापसी की कोई संभावना नहीं बचेगी.

सूत्र ने बताया कि वाशिंगटन सुंदर का वर्ल्ड कप की टीम में चयन इसलिए हुआ जिससे वो विपक्षी टीमों में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने मुश्किल खड़ी कर सकें. बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रवि बिश्नोई को मौका मिलने की भी यही वजह है. टीम इंडिया में अभी ऑफ-स्पिन गेंदबाज और गेंदबाजी ऑलराउंडर खिलाड़ियों के बहुत ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं हैं.

क्या रवि बिश्नोई खा जाएंगे सुंदर की जगह?

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने रवि बिश्नोई को वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया में शामिल किया था. सुंदर के पहले 2 मैच मिस करने की खबर है, लेकिन किसी स्थिति में सुंदर फिट होने में ज्यादा समय लेते हैं, तो रवि बिश्नोई को वर्ल्ड कप स्क्वाड में लाने का दरवाजा खुला रहेगा.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

यह भी पढ़ें:

ICC Rankings: टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग, टॉप पर होकर भी अभिषेक शर्मा को हुआ नुकसान



Source link

पाकिस्तान चल रहा नई चाल, अगर ऐसा हुआ तो नहीं होगा भारत-पाक मैच; टी20 वर्ल्ड कप पर ताजा अपडेट

पाकिस्तान चल रहा नई चाल, अगर ऐसा हुआ तो नहीं होगा भारत-पाक मैच; टी20 वर्ल्ड कप पर ताजा अपडेट


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम हिस्सा लेगी या नहीं, यह अभी तय नहीं है. एक तरफ खबर है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर सकता है, लेकिन दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि पाक टीम यदि वर्ल्ड कप में खेलती है, तो वह भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट कर सकती है. अब एक ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) विचार कर रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप या भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के राजनीतिक, कानूनी और वित्तीय परिणाम क्या हो सकते हैं.

सोमवार को PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के अनुसार इस बैठक में सभी उपलब्ध विकल्पों पर चर्चा की गई. ऐसा माना जा रहा है कि इससे पहले पाकिस्तान सरकार इस विषय पर कोई अंतिम फैसला ले, उससे पहले मोहसीन नकवी उच्च राजनीतिक स्तर पर मार्गदर्शन लेने का प्रयास कर रहे हैं. पाकिस्तान वर्ल्ड कप पर अंतिम फैसला इस शुक्रवार या अगले सप्ताह सोमवार को ले सकता है.

इसी रिपोर्ट के अनुसार मोहसिन नकवी फिलहाल पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ यूएई के दौरे पर हैं. नकवी ने वर्ल्ड कप के विषय पर प्रेसिडेंट जरदारी से बात भी की है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में मोहसिन नकवी PCB के एक पूर्व चेयरमैन से भी सलाह ले सकते हैं. PCB कोई भी अंतिम निर्णय लेने से पहले सभी परिदृश्यों का आकलन कर लेना चाहती है. 

भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करेगा पाकिस्तान?

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट अनुसार पाकिस्तान में भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने पर काफी चर्चा हुई है. सूत्र अनुसार पाकिस्तान टीम अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेती है और अपने पहले दोनों मैच जीत जाती है, तो पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की उम्मीद बहुत अधिक होगी. भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब भी बदल सकती है टीम इंडिया, ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर; जानें अंतिम तारीख



Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब भी बदल सकती है टीम इंडिया, ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब भी बदल सकती है टीम इंडिया, ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है. पहला मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा और टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को होगा. भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका समेत अधिकांश टीम अपना-अपना स्क्वाड घोषित कर चुकी हैं. दरअसल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की गाइडलाइंस अनुसार सभी टीमें 31 जनवरी तक अपने-अपने स्क्वाड में जरूरी बदलाव कर सकती हैं.

उदाहरण के तौर पर दक्षिण अफ्रीका ने चोटिल टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा की जगह ट्रिस्टन स्टब्स और रायन रिकल्टन को मौका दिया था. इस समय टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और एक बेहतर प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन तैयार करने के लिए संभव है कि चयन समिति 31 जनवरी से पहले भारतीय टीम में बदलाव कर दे. यहां जानिए कि डेडलाइन की तारीख से पहले भारतीय टीम में कौन से 3 बड़े बदलाव हो सकते हैं.

ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

इनमें सबसे पहला नाम वाशिंगटन सुंदर का हो सकता है, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा ODI मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय चोट आई थी. उसके बाद उन्हें टी20 सीरीज मिस करनी पड़ी है. सुंदर टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा तो हैं, लेकिन अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. रिपोर्ट्स अनुसार उन्हें अभी पूरी तरह फिट होने में कम से कम 2 सप्ताह का समय लग सकता है. वो अगर शारीरिक रूप से फिट हो भी जाते हैं, तो उनकी गेम फिटनेस पर सवाल बना रहेगा. ऐसे में संभावना बनी हुई है कि सुंदर वर्ल्ड कप स्क्वाड से बाहर किए जा सकते हैं.

तिलक वर्मा भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए खेलते हुए चोट आई थी. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो 3 फरवरी को मुंबई में टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं. बीसीसीआई ने स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि तिलक पहले से बेहतर हैं और जल्दी रिकवर कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह फिट होने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है. ऐसे में उनका भी वर्ल्ड कप स्क्वाड से बाहर होना पूरी तरह टला नहीं है.

संजू सैमसन भी सवालों के घेरे में हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बतौर ओपनर तीन पारियों में केवल 16 रन बना पाए हैं. सैमसन की खराब फॉर्म का असर अभिषेक शर्मा पर भी पड़ सकता है, जो लगातार टीम इंडिया को तेजतर्रार शुरुआत दिलाते आए हैं. वहीं अगर तिलक वर्मा फिट हो पाए, तो इन-फॉर्म बल्लेबाज ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ेगा. अगर सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी 2 मैचों में भी अच्छा नहीं कर पाए, तो ईशान किशन को ओपनर बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर देखना कोई गलत बात नहीं होगी. वहीं टीम इंडिया उनकी अच्छी लय का फायदा जरूर उठाना चाहेगी.

यह भी पढ़ें:

Ajit Pawar Death: अजित पवार के निधन पर सचिन तेंदुलकर ने जताया दुख, जानिए क्या कहा



Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने लिया संन्यास? नए अवतार में आए नजर

2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने लिया संन्यास? नए अवतार में आए नजर


टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) का एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया. इस वीडियो को देखते ही फैंस के मन में सवाल खड़े होने लगे कि क्या कमिंस ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है? वीडियो में कमिंस क्रिकेट को छोड़कर कुछ और करते हुए दिख रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी के नए अवतार को देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान नजर आए. 

दरअसल वायरल वीडियो में कमिंस क्रिकेट खेलने की जगह स्टैंडअप कॉमेडी करते हुए दिखाई दिए. उनका यह रूप देखकर फैंस एक पल के लिए सोच में पड़ गए. तो आइए जानते हैं कि कमिंस के स्टैंडअप कॉमेडियन बनने के पीछे की कहानी क्या है. इसके अलावा हम आपको कमिंस से रिटायरमेंट से जुड़े सवाल का जवाब भी देंगे. 

स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में क्यों नजर आए पैट कमिंस?

तो आपको बता दें कि कमिंस का वीडियो ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के अमेजन प्राइम स्पोर्ट्स ने शेयर किया. यह वीडियो आगामी टी20 विश्व कप का प्रोमो था. ऑस्ट्रेलिया में अमेजन प्राइम के जरिए टी20 वर्ल्ड कप का लाइव प्रसारण होगा. 

अब आते हैं पैट कमिंस के संन्यास वाले सवाल पर, तो कमिंस ने क्रिकेट से कोई संन्यास नहीं लिया है. वह सिर्फ प्रोमो के लिए कॉमेडियन के किरदार में नजर आए. वह विश्व कप के लिए कंगारू टीम का हिस्सा हैं. गौर करने वाली बात यह है कि कमिंस टीम में बतौर तेज गेंदबाज खेलते हुए दिखाई देंगे, जबकि टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथ में होगी. 

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल (लीग स्टेज)

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 07 फरवरी से 08 मार्च के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया टीम अपने अभियान की शुरुआत 11 फरवरी से कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ खेलकर करेगी. इसके बाद कंगारू टीम की भिड़ंत जिम्बाब्वे, श्रीलंका और ओमान से होगी. 

11 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम आरलैंड, कोलंबो 

13 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे, कोलंबो

16 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले 

20 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान, पल्लेकेले 





Source link

ICC Rankings में भारत का जलवा, अभिषेक शर्मा टॉप पर बरकरार, SKY की भी टॉप-10 में एंट्री

ICC Rankings में भारत का जलवा, अभिषेक शर्मा टॉप पर बरकरार, SKY की भी टॉप-10 में एंट्री


टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है और इसकी झलक आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में साफ दिख रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को उनके शानदार खेल का सीधा फायदा मिला है. खास तौर पर अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर रैंकिंग में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है.

अभिषेक शर्मा की नंबर-1 कुर्सी और मजबूत

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा इस वक्त टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 बने हुए हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके प्रदर्शन ने इस पोजिशन को और पुख्ता कर दिया है. सीरीज के शुरुआती दो मैचों में लगातार अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक की रेटिंग 929 पॉइंट्स तक पहुंच गई है. यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग (931) के बेहद करीब है. मौजूदा समय में इंग्लैंड के फिल सॉल्ट उनके बाद नंबर 2 पर बने हुए हैं, जबकि तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर हैं.

सूर्यकुमार यादव की शानदार वापसी

पूर्व नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है. उन्होंने पांच स्थान ऊपर चढ़ते हुए सातवां स्थान हासिल किया है. गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 57 रनों की नाबाद पारी ने उनकी वापसी को मजबूती दी है. वर्ल्ड कप से ठीक पहले सूर्या की फॉर्म भारत के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.

गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स को भी फायदा

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीसरे टी20 में तीन विकेट लेकर गेंदबाजों की रैंकिंग में चार स्थान की छलांग लगाई है. अब वह 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती अब भी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर हैं.

ऑलराउंडर्स की बात करें तो हार्दिक पंड्या एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि शिवम दुबे ने छह स्थान की छलांग लगाकर 11वां स्थान हासिल किया है. इस कैटेगरी में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा शीर्ष पर हैं.

अन्य खिलाड़ियों में भी बदलाव

दुनिया की दूसरी टीमों के खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है.

एडन मार्करम (साउथ अफ्रीका) – 20वां स्थान (9 स्थान ऊपर)

ब्रैंडन किंग (वेस्टइंडीज) – संयुक्त 35वां स्थान (15 स्थान ऊपर)

ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड) – 44वां स्थान (18 स्थान ऊपर) 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp