विराट कोहली या रोहित शर्मा, IPL में कौन बेहतर? MI और RCB के मैच से पहले आंकड़ों में देखिए जवाब

विराट कोहली या रोहित शर्मा, IPL में कौन बेहतर? MI और RCB के मैच से पहले आंकड़ों में देखिए जवाब


इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है. एक साथ खेलकर भारत को कई ट्रॉफी और मैच जितवा चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली आज एक दूसरे के सामने होंगे. ये लड़ाई भी रोमांचक होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लड़ाई में बेहतर कौन रहा है. तो चलिए आज जानते हैं MI vs RCB मैच में रोहित और कोहली के आंकड़े कैसे हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच आज हम को 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में MI 5 बार चैंपियन बन चुकी है, जबकि कोहली की कप्तानी में RCB ने कोई ट्रॉफी नहीं जीती. बेंगलुरु पिछले साल रजत पाटीदार की कप्तानी में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी.

मुंबई बनाम बेंगलुरु हेड टू हेड की बात करें तो MI का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों के बीच अभी तक 34 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 19 मुंबई और 15 मैच बेंगलुरु ने जीते हैं. हालांकि इस सीजन बेंगलुरु बेहतर नजर आ रही है.

रोहित या कोहली, MI vs RCB मैच में किसके ज्यादा रन?

मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात करें तो विराट कोहली आगे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 33 पारियों में 922 रन बनाए हैं. जबकि रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 33 पारियों में 848 रन बनाए हैं. 

हाईएस्ट स्कोर किसका?

MI vs RCB मैच में विराट कोहली या रोहित शर्मा ने कभी शतक नहीं लगाया है, लेकिन दोनों इसके करीब जरूर पहुंचे हैं. बेंगलुरु के खिलाफ रोहित का सर्वोच्च स्कोर 94 है. मुंबई के खिलाफ कोहली की सर्वोच्च रनों की पारी 92 रन की है.

सबसे ज्यादा फिफ्टी किसके नाम

बेशक रनों के मामले में विराट कोहली आगे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा अर्धशतक के मामले में रोहित शर्मा आगे हैं. रोहित ने बेंगलुरु के खिलाफ 7 फिफ्टी और कोहली ने मुंबई के खिलाफ 6 फिफ्टी हैं.

रोहित या कोहली, सबसे ज्यादा चौके-छक्के में कौन आगे?

चौके के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा बराबर है. मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में रोहित और कोहली ने 78-78 चौके लगाए हैं. छक्के के मामले में रोहित आगे हैं, लेकिन कोहली ज्यादा पीछे नहीं है. रोहित ने RCB के खिलाफ 38 और विराट ने MI के खिलाफ 34 छक्के जड़े हैं.



Source link

‘हारते-हारते थक गए थे…’, चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद बोले कोच, जो कहा वो कर देगा हैरान

‘हारते-हारते थक गए थे…’, चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद बोले कोच, जो कहा वो कर देगा हैरान


चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं गुजर रहा था. टीम लगातार तीन मैच हार चुकी थी. हालांकि, शनिवार को चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2026 की पहली जीत दर्ज की. अगर पिछले सीजन को भी मिल लिया जाए तो चेन्नई को लगातार सात हार के बाद जीत नसीब हुई. दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद चेन्नई के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने कहा कि लगातार तीन हार से टीम का मनोबल नहीं गिरा था, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि खिलाड़ी हारते-हारते थक चुके थे.

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत के बाद सिमंस ने पत्रकारों से कहा, “हमारे खिलाड़ी इस मैच को जीतने के लिए बेताब थे. मुझे लगता है कि लगातार तीन मैच हारने के बाद हम हारते-हारते थक गए थे. आज ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा है, लेकिन यह कभी खराब भी नहीं था. मुझे लगता है कि लोगों ने आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के खिलाफ मैच देखा और सोचा कि ओह, हम बहुत पीछे हैं लेकिन हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि हम बहुत पीछे हैं.”

सिमंस ने आगे कहा, “इस टूर्नामेंट में लय हासिल करना और सकारात्मक बने रहना बेहद महत्वपूर्ण है. इस जीत के बाद टीम का माहौल सकारात्मक है, लेकिन इससे पहले अभ्यास सत्र के दौरान भी खिलाड़ियों का रवैया अच्छा रहा.”

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन. सैमसन ने इस सीजन का पहला शतक जड़ा. उन्होंने 56 गेंद में 115 रन बनाए जबकि आयुष म्हात्रे ने भी 59 रन की पारी खेली. इन दोनों की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 212 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने 18 रन देकर चार विकेट झटके. 

सैमसन की तारीफ करते हुए सिमंस ने कहा, “मुझे एमएस धोनी के साथ कई साल काम करने का सौभाग्य मिला है. वह उन सबसे शांत क्रिकेटरों में से एक हैं जिनसे मैं मिला हूं. संजू सैमसन भी उन्हीं की तरह हैं. वह खेल को उसी नजरिए से देखते हैं. मैंने उन्हें कभी बेचैन नहीं देखा.”



Source link

IPL 2026: Sanju Samson, Jamie Overton star as CSK beat Delhi Capitals by 23 runs for first win of season

IPL 2026: Sanju Samson, Jamie Overton star as CSK beat Delhi Capitals by 23 runs for first win of season


Seam-bowling all-rounder Jamie Overton headlined a dominant bowling performance by picking 4-18 as Chennai Super Kings secured a 23-run victory over Delhi Capitals to get their first win of IPL 2026 at the MA Chidambaram Stadium in Chennai on Saturday. 

Overton’s clinical spell – the best figures of the ongoing season so far – stifled DC’s chase after their openers, Pathum Nissanka and KL Rahul, had blazed past the 50-run mark in just the fourth over. The momentum shifted decisively when CSK struck thrice in three overs, leaving the visitors’ middle order in disarray. 

Despite a fighting 60 off 38 balls from Tristan Stubbs, DC fell well short of the target and were bowled out for 189 in 20 overs, with CSK’s fielding also backing up the bowlers well. Apart from Overton’s hard lengths, debutant Gurjapneet Singh’s disciplined lines caused constant trouble, while Anshul Kamboj was at his accurate best to pick 3-35. 


Add Zee News as a Preferred Source



The lack of sustained partnerships also proved to be DC’s undoing as CSK got their first win in Chepauk after losing six successive games. Chasing 213, Delhi began brightly as Nissanka and Rahul took 16 runs off Khaleel Ahmed in the second over and raced past fifty in the fourth over. Nissanka struck five fours and two sixes in his 41, while Rahul looked fluent with two boundaries and a six before mistiming a pull to Khaleel. 

At 61/1 after five overs, DC appeared well placed, but CSK had other ideas – Kamboj accounted for Nissanka in the next over, with Dewald Brevis holding on to the chance at mid on. Gurjapneet then marked his debut with a wicket on the first ball, as Axar Patel cut straight to Sarfaraz Khan at backward point. 

Sameer Rizvi briefly resisted but fell to Overton, after pulling straight to Brevis at deep square leg. David Miller and Tristan Stubbs attempted to rebuild DC’s chase by taking runs off Noor Ahmad and Khaleel. The duo had a 45-run stand before Overton returned to castle Miller with a pacy delivery. 

Ashutosh Sharma’s cameo of 19 off 10, including two sixes, briefly gave CSK a scare, but Noor lured him into a lofted drive that was well taken by Kamboj at sweeper cover. Auqib Nabi followed soon after, caught by Akeal Hosein at extra cover off Overton. 

Stubbs, meanwhile, battled on with some quality shots on both sides of the wickets and reached his fifty in 30 balls with a brace off Gurjapneet. The asking rate, however, kept climbing. Stubbs’ knock, laced with four fours and three sixes, ended when he miscued Overton to Noor at mid off. His dismissal in the 19th over effectively sealed the contest, as Kamboj took out Kuldeep Yadav and Lungi Ngidi to close the game in CSK’s favour. 

Brief scores: Chennai Super Kings 212/2 in 20 overs (Sanju Samson 115 not out, Ayush Mhatre 59; Axar Patel 1-39) beat Delhi Capitals 189 all out in 20 overs (Tristan Stubbs 60, Pathum Nissanka 41; Jamie Overton 4-18, Anshul Kamboj 3-35) by 23 runs



Source link

Sanju Samson slams 1st century as CSK player, becomes 2nd batter in world to score 100 for 3 IPL teams

Sanju Samson slams 1st century as CSK player, becomes 2nd batter in world to score 100 for 3 IPL teams


Sanju Samson roared back to form with a blistering unbeaten 115 off just 56 balls for Chennai Super Kings (CSK) in their IPL 2026 match against Delhi Capitals (DC) at the MA Chidambaram Stadium in Chennai on Saturday.

This was not just Sanju’s maiden century in CSK colours; it marked him as the first centurion of the 2026 edition. It was also Samson’s 4th century in IPL history.

ALSO READ: 7 Indian batters with fastest fifty in IPL history: Yashasvi Jaiswal on top, KL Rahul at 2nd, Vaibhav Sooryavanshi at…; check full list

 


Add Zee News as a Preferred Source



A Long-Awaited Yellow Jersey Knock

Samson, who joined CSK ahead of the 2026 season via a trade from Rajasthan Royals, had endured a quiet start to his new chapter. His first three knocks for the franchise were modest, but he announced his arrival in thunderous fashion on Saturday.

After CSK was put in to bat, Samson anchored the innings from the start. He found an able partner in the young Ayush Mhatre, who hammered a fluent half-century. Together, the duo dismantled the Delhi bowling attack, stitching together a 113-run partnership for the second wicket and an unbroken 37-run finish with Shivam Dube as CSK posted 212/2 in 20 overs.

Samson remained not out, anchoring the innings with class and power, often finding the boundaries with effortless timing that has long made him a fan favourite.

Historic Milestone: Centuries For Three IPL Teams

With this century, Sanju Samson etched his name deeper into IPL folklore. He now becomes only the second batter in the world to score an IPL century for three different franchises, joining KL Rahul in this elite club.

Delhi Daredevils (now Capitals): His maiden IPL ton – 102 off 63 balls in 2017.

Rajasthan Royals: Unbeaten 102* vs SRH (2019) and

                                119 vs PBKS (2021, on captaincy debut)

Chennai Super Kings: 115* vs DC (2026).

During this innings, Sanju also crossed the milestone of 400 T20 sixes, joining an elite Indian club that includes only Rohit Sharma, Virat Kohli, and Suryakumar Yadav.

What’s Next?

This was a much-needed statement from Sanju Samson and CSK, who have been finding their rhythm after an inconsistent start to the season.

As the IPL 2026 season heats up, all eyes will be on whether Sanju can carry this momentum forward and help CSK mount a serious title challenge.



Source link

लगातार 7 हार के बाद, आखिरकार बदली कप्तान गायकवाड़ की किस्मत, CSK ने दिल्ली को 23 रनों से हराया

लगातार 7 हार के बाद, आखिरकार बदली कप्तान गायकवाड़ की किस्मत, CSK ने दिल्ली को 23 रनों से हराया


CSK vs DC Full Match Highlights: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत का खाता खोल लिया है. चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया है. यह कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए भी बेहद खास जीत है, क्योंकि बतौर कप्तान लगातार 7 हार झेलने के बाद उन्हें पहली जीत नसीब हुई है. चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में CSK की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली की टीम 189 रन ही बना सकी. चेन्नई की जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहें, जिन्होंने 115 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली.

इंडियन प्रीमियर लीग में ऋतुराज गायकवाड़ बतौर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान पिछले लगातार 7 मैच हार चुके थे. दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 में लगातार तीन मुकाबले हार चुकी थी, जिनमें उसे राजस्थान, पंजाब और बेंगलुरू ने मात दी थी. आखिरकार आईपीएल 2026 के शुरू होने के दो सप्ताह बाद CSK ने पॉइंट्स टेबल में 2 बहुमूल्य अंक प्राप्त कर लिए हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन ने 115 रनों की शतकीय पारी खेली, यह IPL में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे पहला शतक रहा. वहीं युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 59 रन बनाए, लेकिन टीम ने उन्हें रिटायर्ड आउट करके वापस बुलाया लिया था. शिवम दुबे ने 10 गेंद में 20 रन बनाए. इस तरह चेन्नई 212 रनों तक पहुंची.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तो पथुम निसांका ने कोहराम मचाते हुए 24 गेंद में 41 रन बनाए. उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर 61 रनों की साझेदारी की. दिल्ली ने 5 ओवर में ही 61 रन बना डाले थे. उसके बाद चेन्नई के तेज गेंदबाजों ने अगले 15 रन के भीतर दिल्ली के 4 बल्लेबाजों को आउट करके उसे बैकफुट पर भेज दिया. डेविड मिलर ने 17 रन और आशुतोष शर्मा ने 19 रन बनाए.

ट्रिस्टन स्टब्स की अर्धशतकीय पारी दिल्ली के काम नहीं आई. उन्होंने 38 गेंद में 60 रन बनाए. एक समय स्टब्स ने दिल्ली की जीत की उम्मीद बांधी हुई थी, लेकिन जेमी ओवरटन ने उनका विकेट लेकर चेन्नई की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी. CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट जेमी ओवरटन ने लिए, जिन्होंने 4 बल्लेबाजों को आउट किया, वहीं अंशुल कंबोज ने 3 विकेट चटकाए.



Source link

बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल

बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल


चेन्नई सुपर किंग्स आलोचनाओं में घिर गई है और इसका कारण हैं 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे. दरअसल म्हात्रे बहुत बढ़िया बैटिंग कर रहे थे, इसके बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट ने उन्हें रिटायर्ड आउट करने का निर्णय लिया. उनकी जगह शिवम दुबे बैटिंग करने आए, जिन्होंने अंतिम ओवरों में 10 गेंद खेलकर 20 रन बनाए. म्हात्रे दमदार अर्धशतक लगा चुके थे, इसके बावजूद उन्हें रिटायर्ड आउट करने के फैसले पर फैंस भड़क उठे हैं.

आमतौर पर किसी खिलाड़ी को तब रिटायर्ड आउट किया जाता है, जब उससे रन ना बन रहे हों. मगर म्हात्रे 36 गेंद में 59 रन बना चुके थे. हालांकि रिटायर्ड आउट होने से पहले आखिरी 3-4 गेंदों पर म्हात्रे ने सिंगल रन ही भागे थे. मगर क्रीज पर सेट हो चुके आयुष म्हात्रे अंतिम 2 ओवरों में गीयर बदल सकते थे, लेकिन 18वें ओवर में ही उन्हें मजबूरन बिना विकेट गिरे वापस लौटना पड़ा.

आयुष म्हात्रे की यह सीजन की दूसरी फिफ्टी रही और वो इस बार ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदारों में गिने जा रहे हैं. इतनी शानदार फॉर्म होते हुए भी रिटायर्ड आउट का फैसला बहुत चौंकाने वाला था, इसी वजह से फैंस भी भड़के हुए हैं. बता दें कि रिटायर्ड आउट को विकेट ही गिना जाता है. 

क्या संजू सैमसन को करना चाहिए था रिटायर्ड आउट?

जिस समय आयुष म्हात्रे को रिटायरर्ड आउट किया गया, उससे पहले संजू सैमसन ने भी ज्यादा खास शॉट नहीं लगाए थे. एक समय 42 गेंदों में 89 रन बना लिए थे, लेकिन यहां से शतक पूरा करने में उन्होंने 10 गेंद खराब कीं. वहीं आयुष म्हात्रे की जगह बैटिंग करने आए शिवम दुबे ने 10 गेंद खेलकर 20 रन बनाए थे.

क्या म्हात्रे की जगह संजू सैमसन को रिटायर्ड आउट करना सही फैसला होता क्योंकि वो बहुत थके हुए नजर आ रहे थे, लेकिन शतक के करीब होना ही वह कारण रहा होगा जिससे सैमसन को आउट नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें:

Sanju Samson Fastest Century: संजू सैमसन ने लगाया IPL 2026 का सबसे पहला शतक, बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp