बांग्लादेश क्रिकेट पर फिक्सिंग का दाग, BCB चुनावों में हुई थी गड़बड़ी, जांच में बहुत बड़ा खुलासा

बांग्लादेश क्रिकेट पर फिक्सिंग का दाग, BCB चुनावों में हुई थी गड़बड़ी, जांच में बहुत बड़ा खुलासा


बांग्लादेश क्रिकेट में विवादों का दौर जारी है. पिछले वर्ष अक्टूबर में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चुनाव हुए थे, जिनमें पहले गड़बड़ी के आरोप लगे थे. इन आरोपों के बाद बांग्लादेश सरकार ने एक जांच समिति का गठन किया था. इसी समिति द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिछले वर्ष BCB चुनावों में धांधली हुई, वोटरों को डराया गया और पक्षपात भी हुआ था. पूर्व न्यायमूर्ति एकेएम असदुज्जमान के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय समिति ने रविवार को खेल मंत्रालय को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी.

जांच रिपोर्ट में हुए खुलासे अनुसार अक्टूबर में हुई ई-वोटिंग प्रक्रिया पहले से प्लान कर ली गई थी. बताया गया कि चुनाव से एक दिन पहले यानी 5 अक्टूबर 2025 के दिन वोटरों को एक जगह पर इकट्ठा किया गया था. नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल के डायरेक्टर मोहम्मद अमीनुल अहसान ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र नहीं थी. चुनाव से पहले वोटरों को धमकाया गया था.

समिति ने बताया कि BCB के कई उच्च अधिकारी जांच में सहयोग करने को राजी नहीं थे. वहीं पिछले सप्ताह बीसीबी के पूर्व अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने जांच समिति को इंटरव्यू ना देकर लिखित में अपना जवाब भेजा था.

NSC के डायरेक्टर मोहम्मद अमीनुल अहसान ने बताया कि सरकार को ऐसे पर्याप्त कारण मिले हैं जिससे अमीनुल बुलबुल की अध्यक्षता वाले बांगलादेश क्रिकेट बोर्ड को भंग किया जाए. बुलबुल को अध्यक्ष पड़ से हटाए जाने के बाद एक 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल करेंगे. अगले 3 महीनों तक BCB का कामकाज यही समिति देखेगी. इकबाल BCB के अंतरिम अध्यक्ष हैं, जिन्होंने पिछले साल चुनावों से पूर्व बुलबुल पर पावर का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे. 

यह भी पढ़ें:

जोस बटलर ने रचा इतिहास, IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड; पूरे किए 600 छक्के



Source link

गुजरात ने दिल्ली को धोया, बना डाले 210 रन; बटलर-गिल-सुंदर ने मचाया कोहराम

गुजरात ने दिल्ली को धोया, बना डाले 210 रन; बटलर-गिल-सुंदर ने मचाया कोहराम


IPL 2026 DC vs GT Match 14 1st Innings Highlights: आईपीएल 2026 के 14वें लीग मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बोर्ड पर लगाए. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात के लिए कप्तान शभमन गिल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 45 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 70 रन स्कोर किए. दिल्ली  लिए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए.

गुजरात के लिए गिल के अलावा जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं. सुंदर ने 32  गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रन स्कोर किए. बटलर ने 27 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए. इस मैच में बटलर ने टी20 करियर में 600 छक्कों का आंकड़ा भी छुआ

गुजरात की खराब शुरुआत

मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही. टीम ने पहला विकेट 2.1 ओवर में सिर्फ 19 रन के स्कोर पर गंवा दिया. पहला विकेट साई सुदर्शन का गिरा, जिन्होंने 12 रनों की पारी खेली. 

बटलर की धमाकेदार पारी ने किया कमाल 

पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद जोस बटलर ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी की. इसमें बटलर ने 57 रन बनाए, जबकि गिल के सिर्फ 07 रन शामिल रहे थे. इस पार्टनरशिप का अंत बटलर के विकेट के साथ हुआ. गुजरात को दूसरा झटका 7.3 ओवर में 79 रन पर लगा. 

फिर तीसरे विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर ने 59 गेंदों में 104 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े टोटल तक पहुंचाने में मदद की. यह साझेदारी कप्तान गिल के विकेट से हुई. गुजरात का तीसरा विकेट 17.3 ओवर में 183 रन के स्कोर पर लगा.

इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 12 गेंदों में 22 रनों की साझेदारी की, जिसका अंत सुंदर के विकेट के साथ हुआ. यह गुजरात का चौथा विकेट रहा, जो 19.3 ओवर में 205 रन पर गिरा. फिर अंत में ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया ने पांचवें विकेट के लिए 3 गेंदों में 5 रनों की नाबाद साझेदारी की. फिलिप्ल ने 14* रन और तेवतिया ने 1* रन बनाया.

 

यह भ पढ़ें: जोस बटलर ने रचा इतिहास, IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड; पूरे किए 600 छक्के



Source link

IPL 2026 में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, हारी बाजी जिताई

IPL 2026 में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, हारी बाजी जिताई


Top Impact Player Performances in IPL 2026: क्रिकेट अब केवल गेंद और बल्ले का खेल नहीं रह गया है. IPL के इम्पैक्ट प्लेयर रूल ने क्रिकेट के खेल को एक नया आयाम दिया है. शुभमन गिल और अक्षर पटेल जैसे टॉप क्रिकेटर इम्पैक्ट प्लेयर रूल का विरोध कर चुके हैं, लेकिन IPL 2026 में यही नियम गेम चेंजिंग साबित हो रहा है. समीर रिजवी समेत ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 के मैचों में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आकर मुकाबले का रुख ही मोड़ दिया.

समीर रिजवी

दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 2 मैचों में 160 रन बना चुके हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स और फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आकर पूरा गेम ही बदल दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली 142 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और उसने 26 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे, तभी समीर ने 47 गेंद में 70 रन बनाकर दिल्ली को जीत दिलाई थी. वहीं दिल्ली जब मुंबई के खिलाफ 163 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी, तब दिल्ली ने 7 के स्कोर पर दो विकेट खो दिए थे. तब भी रिजवी ने 51 गेंद में 90 रन बना डाले थे.

रवि बिश्नोई

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा था. गुजरात एक समय 11वें ओवर में केवल एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना चुकी थी. GT आसान जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन तभी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए रवि बिश्नोई ने साई सुदर्शन को 73 के स्कोर पर आउट कर दिया. अपने अगले ही ओवर में उन्होंमी ग्लेन फिलिप्स और वाशिंगटन सुंदर को भी आउट कर गुजरात की वापसी के सारे दरवाजे बंद कर दिए थे. बिश्नोई ने उस मैच में 4 विकेट चटकाए थे.

देवदत्त पडिक्कल

IPL 2026 के सबसे पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 201 रन बनाए थे. विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने आई RCB ने महज 9 के स्कोर पर फिल साल्ट का विकेट खो दिया था. देवदत्त पडिक्कल ने बहुत मुश्किल परिस्थितियों में तो नहीं लेकिन उनकी 26 गेंद में 61 रन वाली पारी इम्पैक्ट वाली जरूर रही. उन्होंने 26 गेंद में 61 रन बनाए और विराट कोहली के साथ मिलकर 101 रनों की पार्टनरशिप कर RCB को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया था.

यह भी पढ़ें:

जोस बटलर ने रचा इतिहास, IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड; पूरे किए 600 छक्के



Source link

जोस बटलर ने रचा इतिहास, IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड; पूरे किए 600 छक्के

जोस बटलर ने रचा इतिहास, IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड; पूरे किए 600 छक्के


Jos Buttler 600 T20 Sixes: जोस बटलर ने दिल्ली के अरुण जटेली स्टेडियम में छक्कों की बरसात करते हुए इतिहास रच दिया. आईपीएल 2026 का 14वां लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. मुकाबले में बटलर ने बड़ा रिकॉर्ड कायम करते हुए अपने टी20 करियर में 600 छक्कों का आंकड़ा छू लिया. इसके साथ बटलर ने खुद को कई बड़े दिग्गजों की लिस्ट में शुमार कर लिया. 

इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन बटलर से ऊपर मौजूद हैं. पूरन अब तक अपने टी20 करियर में 712 छक्के लगा चुके हैं. लिस्ट में ऊपर बढ़ते हुए आंद्रे रसेल, कीरोन पोलार्ड और क्रिस गेल का नाम दिखाई देता है. लिस्ट में गेल टॉप पर हैं, जिन्होंने अपने टी20 करियर में 1056 छक्के लगाए हैं. गेल लिस्ट में इकलौत ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 1000 छक्कों से ज्यादा का आंकड़ा पार किया है. 

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज 

  • क्रिस गेल- 1056 छक्के 
  • कीरोन पोलार्ड- 982 छक्के
  • आंद्रे रसेल- 784 छक्के 
  • निकोलस पूरन- 712 छक्के 
  • जोस बटलर- 600 छक्के 
  • एलेक्स हेल्स- 595 छक्के
  • कॉलिन मुनरो- 582 छक्के

मैच में बटलर ने खेली ताबड़तोड़ पारी

दिल्ली के खिलाफ नंबर तीन पर बैटिंग के लिए उतरे जोस बटलर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 27 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रन स्कोर किए. बटलर की इस पारी ने गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाने में मदद की. 

टूर्नामेंट के पिछले दो मैचों में बटलर फॉर्म तलाश कर रहे थे. पंजाब के खिलाफ पहले मैच में बटलर अच्छी शुरुआत करने के बाद आउट हो गए थे. उन्होंने 38 रन बनाए थे. इसके बाद राजस्थान के खिलाफ वह 26 रन ही बना सके थे. अब दिल्ली के खिलाफ मैच में बटलर को फॉर्म मिली, जो वह पिछले 2 मैचों से तलाश रहे थे. 

जोस बटलर का टी20 करियर 

बात करें बटलर के टी20 करियर की, तो अब तक फॉर्मेट में उन्होंने 495 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 466 पारियों में बैटिंग करते हुए बटलर ने 34.94 की औसत और 146.11 के स्टाइक रेट से 13909 रन बनाए, जिसमें 8 शतक और 98 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 124 रनों का रहा.

 

यह भी पढे़ं: जोस बटलर ने रचा इतिहास, IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड; पूरे किए 600 छक्के



Source link

IPL खिलाड़ियों पर सख्त हुआ BCCI, जारी कर दिया अजीबोगरीब नियम, मैदान में घुसने पर लगी रोक

IPL खिलाड़ियों पर सख्त हुआ BCCI, जारी कर दिया अजीबोगरीब नियम, मैदान में घुसने पर लगी रोक


New IPL Rule Benched Players: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग के लिए एक नया नियम जारी किया है. नए नियमानुसार किसी आईपीएल मैच के दौरान बेंच पर बैठे खिलाड़ी मैदान में नहीं घूम पाएंगे. मैदान में इधर से उधर जाने की अनुमति सिर्फ उन 16 खिलाड़ियों को होगी, जिन्हें मैच से पहले टीम शीट में शामिल किया जाता है.

क्रिकबज के अनुसार मैनेजमेंट जिन 16 खिलाड़ियों को टीम शीट में शामिल करता है, सिर्फ वे क्रिकेटर मैदान में घुस पाएंगे. बीसीसीआई और आईपीएल मैनेजमेंट ने टीम मैनेजर्स को यह जानकारी दे दी है कि जो खिलाड़ी 16 प्लेयर्स की लिस्ट में नहीं होंगे, वे ड्रिंक्स ब्रेक के समय मैदान में नहीं घुस सकते हैं. बैट देने या कोई संदेश देना हो, तो भी बेंच प्लेयर्स को मैच के दौरान मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी.

जारी किए अजीबोगरीब नियम

मैच के दौरान अक्सर डगआउट में खिलाड़ी पीली या हरी स्लीवलेस जर्सी (बिब्स) पहनी होती है. BCCI का कहना है कि बाउंड्री के नजदीक बिब्स पहने 5 से ज्यादा खिलाड़ियों को बैठने या खड़े रहने की अनुमति नहीं होगी. ये 5 खिलाड़ी नामांकित 16 या फिर पूरे स्क्वाड में से भी चुने जा सकते हैं.

प्लेइंग कंडीशंस के क्लॉज 11.5.2 के मुताबिक मैच में खेल रहे किसी खिलाड़ी को तभी ड्रिंक दी जा सकती है, जब वह बाउंड्री के नजदीक खड़ा हो या फिर कोई विकेट गिरा हो. टीम मैनेजमेंट को ध्यान रहे कि ड्रिंक्स देते समय खिलाड़ी या टीम का समय बर्बाद ना हो.

चाहिए होगी अंपायरों की अनुमति

मैदान में अंपायरों की अनुमति के बिना ड्रिंक्स नहीं आ सकेंगे. जो भी खिलाड़ी मैदान में ड्रिंक्स लेकर आएगा, उसे टीम की पोशाक में आना होगा. वहीं जो खिलाड़ी 16 सदस्यीय टीम शीट में शामिल नहीं हैं, वे बाउंड्री रेखा और LED बोर्ड के पास नहीं घूम पाएंगे.

यह भी पढ़ें:

IPL में जसप्रीत बुमराह पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल



Source link

IPL में बुमराह पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज, सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल

IPL में बुमराह पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज, सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल


Most IPL sixes Against Jasprit Bumrah: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के साथ उस लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं, जिसमें एबी डिविलियर्स, विराट कोहली, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गज बल्लेबाज मौजूद है. यहां बात हो रही है- आईपीएल में जसप्रीत बुमराह पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के लिस्ट की, जिसमें वैभव का नाम भी शामिल हो चुका है. 

आईपीएल के 19वें सीजन का 13वां लीग मैच बीते मंगलवार (07 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. मुकाबले के जरिए वैभव ने आईपीएल में पहली बार जसप्रीत बुमराह का सामना किया था. उन्होंने बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का लगाते हुए महफिल लूट ली. वैभव ने आईपीएल करियर की शुरुआत करते हुए भी पहली गेंद पर छक्का लगाया था. 

बुमराह के ओवर में 2 छक्के जड़े

वैभव सिर्फ बुमराह की पहली गेंद पर छक्का लगाकर शांत नहीं बैठे, बल्कि उन्होंने बुमराह के ओवर में दूसरा छक्का भी लगाया. वैभव ने बुमराह की सिर्फ 5 गेंदों का सामना किया था, जिसमें उन्होंने 2 छक्के लगाकर खुद को बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल कर लिया. 

डिविलियर्स ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल में बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की फेहरिस्त में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स पहले पायदान पर हैं. डिविलियर्स ने कुल 8 छक्के लगाए हैं. लिस्ट में दूसरा नाम विराट कोहली का है, जिन्होंने बुमराह के खिलाफ 6 छक्के लगाए हैं. इसके बाद जेपी डुमनी भी 6 छक्कों के साथ लिस्ट में हैं. 

आगे बढ़ते हुए लिस्ट में कीरोन पोलार्ड 5 छक्कों के साथ, पैट कमिंस 4 छक्कों के साथ, आद्रे रसेल 4 छक्कों के साथ, दिनेश कार्तिक 3 छक्कों के साथ, मार्कस स्टोइनिस 3 छक्कों के साथ, ग्लेन मैक्सवेल 3 छक्कों के साथ और वैभव सूर्यवंशी 2 छक्कों के साथ नजर आते हैं. 

IPL में बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के 

  • एबी डिविलियर्स – 8 छक्के
  • विराट कोहली – 6 छक्के
  • जेपी डुमिनी – 6 छक्के
  • कीरोन पोलार्ड – 5 छक्के
  • पैट कमिंस – 4 छक्के
  • आंद्रे रसेल – 4 छक्के
  • दिनेश कार्तिक- 3 छक्के
  • मार्कस स्टोइनिस – 3 छक्के
  • ग्लेन मैक्सवेल – 3 छक्के
  • वैभव सूर्यवंशी- 2 छक्के

यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की होगी शादी? दोनों के बीच सबकुछ ठीक? ताजा वीडियो ने किया हैरान



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp