बल्लेबाज या गेंदबाज, वाइजैग में किसकी होगी मौज? चौथे टी20 में किसका साथ देगी पिच; यहां जानें

बल्लेबाज या गेंदबाज, वाइजैग में किसकी होगी मौज? चौथे टी20 में किसका साथ देगी पिच; यहां जानें


भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चौथे टी20 के लिए वाइजैग यानी विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में उतरेंगी. यह मुकाबला बुधवार (28 जनवरी) को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. वहीं मैच से पहले फैंस स्टेडियम की पिच के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. 

सीरीज के शुरुआती 2 टी20 में 200 रनों का आंकड़ा पार हुआ. फिर तीसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 10 ओवर में जीत अपने नाम कर ली थी. लिहाजा तीनों ही मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. अब सवाल यह उठ रहा है कि चौथे टी20 में पिच का बर्ताव कैसा होगा? क्या वाइजैग में भी बल्लेबाजों की मौज होगी या फिर गेंदबाज कहर बरपाएंगे? आइए जानते हैं कि पिच का मिजाज कैसा रह सकता है. 

चौथे टी20 के लिए वाइजैग की पिच रिपोर्ट

तो आपको बता दें कि वाइजैग का एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मुफीद माना जाता है. स्टेडियम में फॉर्मेट के हिसाब से पिच तैयार की जाती है. अगर टी20 मुकाबला है, तो बल्लेबाजों को ज्यादा सपोर्ट देखने को मिलता है. शुरुआती तीन मैचों की तरह इस मैदान पर भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है. 

हालांकि तेज गेंदबाजों को बाउंस के साथ मदद मिल सकती है. वहीं मैदान की बाउंड्री भी लंबी है, जिससे बल्लेबाजों के लिए लगातार रन बनाना कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है. बात करें स्टेडियम के हाई स्कोर की, तो टी20 इंटरनेशनल में इस मैदान पर हाई स्कोर 209/8  रनों का दर्ज है, जो टीम इंडिया ने नवंबर, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था.

सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया 

गौरतलब है कि भारतीय टीम शुरुआती 3 मैचों में जीत हासिल करने के साथ-साथ सीरीज पर अपना नाम लिखवा चुकी है. लिहाजा चौथे टी20 में टीम इंडिया की तरफ से और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है. 



Source link

विराट-रोहित के साथ इस खास क्लब में शामिल होंगे सूर्यकुमार, चौथे टी20 में रच सकते हैं इतिहास

विराट-रोहित के साथ इस खास क्लब में शामिल होंगे सूर्यकुमार, चौथे टी20 में रच सकते हैं इतिहास


भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. इस शृंखला में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी चर्चा का केंद्र बने रहे हैं, जो लगातार 2 पारियों में अर्धशतक लगा चुके हैं. सूर्यकुमार इस सीरीज की 3 पारियों में अब तक 171 रन बना चुके हैं और अब वो इतिहास रचनी की दहलीज पर खड़े हैं.

सूर्यकुमार यादव रचेंगे इतिहास

सूर्यकुमार यादव अब तक अपने 102 मैचों के टी20 करियर में 2,959 रन बना चुके हैं. वो चौथे टी20 मैच में 41 रन और बना लेते हैं, तो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में 3 हजार रन पूरे करने वाले केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले भारतीयों में केवल विराट कोहली और रोहित शर्मा ही ऐसा कर पाए हैं. वहीं दुनिया के सभी क्रिकेटरों की बात करें, अभी तक केवल 11 खिलाड़ी ही 3,000 टी20 रनों का आंकड़ा पार कर पाए हैं.

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास लेने से पूर्व 4,231 रन बनाए थे. विराट कोहली भी टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, जिन्होंने अपने करियर में 4,188 रन बनाए.

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन

  • 4,231 रन – रोहित शर्मा
  • 4,188 रन – विराट कोहली
  • 2,959 रन – सूर्यकुमार यादव
  • 2,265 रन – केएल राहुल

सूर्यकुमार की फॉर्म में वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पूर्व सूर्यकुमार यादव की जमकर आलोचना हो रही थी. उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे, लेकिन मौजूदा सीरीज में वो 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में उन्होंने 32 रन बनाए थे, उसके बाद रायपुर में नाबाद 82 रनों की पारी खेली. तीसरे टी20 मैच में वो 57 रन बानाकर नाबाद लौटे थे.

यह भी पढ़ें:

संजू OUT, श्रेयस अय्यर को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में 2 बड़े बदलावों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया; जानें कैसी होगी प्लेइंग XI



Source link

संजू OUT, श्रेयस अय्यर IN? चौथे टी20 में भारत की प्लेइंग XI में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव

संजू OUT, श्रेयस अय्यर IN? चौथे टी20 में भारत की प्लेइंग XI में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव


भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 28 जनवरी (बुधवार) को खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया शुरुआती 3 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में मेन इन ब्लू चौथे टी20 के लिए संजू सैमसन सहित 2 बड़े बदलाव कर सकती है. तो आइए जानते हैं कि सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है. 

संजू सैमसन होंगे बाहर?

बता दें कि संजू सीरीज के शुरुआती तीनों मैचों में फ्लॉप नजर आए. तीन में से दो मैचों में तो संजू दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. नागपुर में खेले गए पहले टी20 में संजू 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. फिर दूसरे मुकाबले में संजू सिर्फ 06 रन बना सके. हद तो तब हो गई जब संजू तीसरे मैच में गोल्डन डक पर आउट हो गए. 

लगातार तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद प्लेइंग 11 में संजू की जगह को लेकर सवाल खड़े होने लगे. जहां एक तरफ संजू तीनों मैचों में फ्लॉप हुए, वहीं स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर तीनों ही मुकाबलों में बेंच गर्म करते नजर आए. ऐसे में यह लगभग साफ नजर आने लगा कि चौथे टी20 में संजू की जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है. 

अक्षर पटेल की भी हो सकती है वापसी

नागपुर में खेले गए पहले टी20 में अक्षर प्लेइंग भारत की 11 का हिस्सा थे. इसी मैच में अक्षर को उंगली पर इंजरी हुई थी. इसके बाद उन्होंने बाकी दोनों मैच मिस किए. अब तीसरे टी20 में उनकी वापसी हो सकती है. अक्षर को शिवम दुबे की जगह मौका दिया जा सकता है. 

चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.



Source link

पाकिस्तान में चल रहा आंतरिक कलेश, PCB पर भड़के पूर्व पाक क्रिकेटर; बोले – बांग्लादेश को छोड़ो…

पाकिस्तान में चल रहा आंतरिक कलेश, PCB पर भड़के पूर्व पाक क्रिकेटर; बोले – बांग्लादेश को छोड़ो…


पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से आग्रह किया है कि टी20 वर्ल्ड कप में पाक टीम जरूर खेले. उनका साफ कहना है कि बांग्लादेश का समर्थन करने के चक्कर में पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बादी की ओर नहीं ले जाया जा सकता. पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मुलाकात के बाद भी पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में खेलने पर फैसला नहीं लिया जा सका. नकवी ने बताया कि शुक्रवार या अगले सप्ताह सोमवार को अंतिम फैसला लिया जा सकता है.

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद हफीज ने PCB से आग्रह किया है कि वो पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड कप खेलने जरूर भेजे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन खालिद महमूद और बोर्ड के पूर्व सचिव आरिफ अली अब्बासी ने भी इसी बात को दोहराया. अब्बासी ने कहा कि बांग्लादेश को समर्थन देने का फैसला समझ में आया, लेकिन इससे वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने का क्या लेना-देना.

अब्बासी ने कहा, “श्रीलंका के साथ रिलेशन का क्या. जाहिर है पाकिस्तान के ना खेलने पर श्रीलंका को नुकसान उठाना पड़ेगा, क्योंकि पाक टीम के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित होने हैं.” दूसरी ओर खालिद महमूद ने भी कहा कि पीसीबी को पाकिस्तान क्रिकेट पर अधिक ध्यान लगाना चाहिए.

पाकिस्तान के पास क्या आधार है?

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज और चीफ सेलेक्टर रह चुके मोहसिन खान ने कहा कि चाहे भारत और पाकिस्तान के संबंध अच्छे ना हों, लेकिन पाक टीम पहले ही अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने वाली है. मोहसिन खान ने कहा कि ऐसे में आखिर किस आधार पर PCB टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने के बारे में सोच रही है. ऐसा करना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं होगा.

उनके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ भी कह चुके हैं कि PCB बहुत सोच-समझ कर ही कोई बड़ा फैसला ले. इन सभी लोगों का कहना है कि पाकिस्तान को बांग्लादेश से पहले अपने क्रिकेटरों के हित के बारे में सोचना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश के सामने नई मुसीबत, ICC ने लिया एक्शन, चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा BCB



Source link

‘गंभीर को निकाल देना चाहिए अगर…’,  पूर्व दिग्गज के बयान से मचा हड़कंप

‘गंभीर को निकाल देना चाहिए अगर…’,  पूर्व दिग्गज के बयान से मचा हड़कंप


भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया. उनका मानना है कि अगर गंभीर की कोचिंग वाली टीम आगामी 2026 वर्ल्ड कप में कमाल नहीं कर पाती है, तो उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए. बता दें कि अब तक हेड कोच का प्रदर्शन काफी मिला-जुला देखने को मिला है. 

जहां एक तरफ गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ मेन इन ब्लू ने उनकी कोचिंग में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी जीता था. हालांकि अब सभी की नजरें फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप पर हैं, जिसको मद्दे नजर रखते हुए मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया. 

टी20 का प्रदर्शन टॉप क्लास

मनोज तिवारी के बयान पर आने से पहले आपको बताते चलें कि गंभीर की कोचिंग के अंडर भारत की टी20 टीम लगातार शानदार प्रदर्शन करती हुई दिख रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और गंभीर की कोचिंग वाली जोड़ी ने टी20 फॉर्मेट में खेले गए 2025 एशिया कप का खिताब जीता था. अब आइए जानते हैं कि मनोज तिवारी ने क्या कुछ कहा. 

मनोज तिवारी के बयान से मचा हड़कंप

इंसाइडस्पोर्ट्स से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “अगर गौतम गंभीर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने में असफल होते हैं, तो बीसीसीआई को बड़ा और मुश्किल फैसला लेना चाहिए. बीसीसीआई सचिव ने कहा है कि हम गौतम गंभीर को उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने तक रखेंगे. लेकिन अगर टी20 विश्व कप गंभीर को नतीजा नहीं देता है, तो मुझे लगता है कि बीसीसीआई एक बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें रिलीज कर देगी.”

गंभीर का रिप्लेसमेंट कौन?

अगर किसी कारणवश गौतम गंभीर को हेड कोच से पद से हटा दिया जाता है, तो उनको कौन रिप्लेस करेगा? यह भी एक सवाल खड़ा होता है. रिप्लेसमेंट पर मनोज तिवारी ने वीवीएस लक्ष्मण का नाम लिया. 

उन्होंने कहा, “यह प्रोसेस के जरिए होने वाली चीज होनी चाहिए. जब राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच थे और अगर वह कोई सीरीज मिस करते थे, तो वीवीएस लक्ष्मण प्रकृति पंसद होते थे. लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत अच्छा था. मुझे लगता है कि बीसीसीआई को उन्हें मनाना चाहिए क्योंकि वह एक समझदार व्यक्ति और एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं. उनके पास कोचिंग का अनुभव भी है.”



Source link

वनडे में भी जो रूट का कहर, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर विराट के रिकॉर्ड पर गड़ाई नजर

वनडे में भी जो रूट का कहर, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर विराट के रिकॉर्ड पर गड़ाई नजर


इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है. नंबर तीन पर उतरे रूट ने 100 गेंदें में सेंचुरी पूरी की, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इससे पहले एशेज के दौरान टेस्ट में रूट का बल्ला गरजा था. अब उन्होंने वनडे में कमाल करते हुए एक बार फिर अपनी काबीलियत दुनिया के सामने पेश की. 

टेस्ट में तो इंग्लिश बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के पीछे पड़े थे. तो क्या अब वनडे में शतक लगाकर रूट ने कोहली के रिकॉर्ड पर नजर गड़ा ली है? दरअसल टेस्ट क्रिकेट में जो रूट काफी करीब पहुंच चुके हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के. टेस्ट में रूट के 41 शतक पूरे हो चुके हैं. वहीं दिग्गज तेंदुलकर के टेस्ट में 51 शतक हैं. अब सिर्फ 10 शतक का फासला बाकी रह गया है. इसी तरह रनों में भी रूट काफी करीब हैं. रूट ने टेस्ट में 13943 रन बना लिए हैं. वहीं तेंदुलकर ने टेस्ट में 15921 रन बनाए हैं. दोनों में सिर्फ 1978 रन का फासला बाकी है.

अब वनडे में कोहली के रिकॉर्ड के पीछे पड़े जो रूट?

वनडे में शतक के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या अब जो रूट ने कोहली के रिकॉर्ड पर नजरें गड़ा ली हैं. तो आइए जानते हैं कि वनडे में कोहली और रूट के रिकॉर्ड में कितना फर्क है. सबसे पहले फॉर्मेट में दोनों के शतक देखें, तो कोहली ने 54 शतक लगा लिए हैं, जबकि रूट ने वनडे में सिर्फ 20वां शतक लगाया है. यहां पर दोनों में बड़ा फर्क नजर आता है. 

इसके अलावा अगर दोनों के वनडे रन पर नजर डालें, तो कोहली ने अब तक 14797 रन बना लिए हैं, जबकि रूट ने 7576 रन पूरे कर लिए हैं. यहां पर करीब आधे का फर्क नजर आता है. लिहाजा वनडे में रूट बहुत पीछे हैं कोहली के रिकॉर्ड से. 35 साल के रूट के लिए वनडे में कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी करना लगभग असंभव नजर आता है.

 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp