वनडे में भी जो रूट का कहर, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर विराट के रिकॉर्ड पर गड़ाई नजर

वनडे में भी जो रूट का कहर, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर विराट के रिकॉर्ड पर गड़ाई नजर


इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है. नंबर तीन पर उतरे रूट ने 100 गेंदें में सेंचुरी पूरी की, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इससे पहले एशेज के दौरान टेस्ट में रूट का बल्ला गरजा था. अब उन्होंने वनडे में कमाल करते हुए एक बार फिर अपनी काबीलियत दुनिया के सामने पेश की. 

टेस्ट में तो इंग्लिश बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के पीछे पड़े थे. तो क्या अब वनडे में शतक लगाकर रूट ने कोहली के रिकॉर्ड पर नजर गड़ा ली है? दरअसल टेस्ट क्रिकेट में जो रूट काफी करीब पहुंच चुके हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के. टेस्ट में रूट के 41 शतक पूरे हो चुके हैं. वहीं दिग्गज तेंदुलकर के टेस्ट में 51 शतक हैं. अब सिर्फ 10 शतक का फासला बाकी रह गया है. इसी तरह रनों में भी रूट काफी करीब हैं. रूट ने टेस्ट में 13943 रन बना लिए हैं. वहीं तेंदुलकर ने टेस्ट में 15921 रन बनाए हैं. दोनों में सिर्फ 1978 रन का फासला बाकी है.

अब वनडे में कोहली के रिकॉर्ड के पीछे पड़े जो रूट?

वनडे में शतक के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या अब जो रूट ने कोहली के रिकॉर्ड पर नजरें गड़ा ली हैं. तो आइए जानते हैं कि वनडे में कोहली और रूट के रिकॉर्ड में कितना फर्क है. सबसे पहले फॉर्मेट में दोनों के शतक देखें, तो कोहली ने 54 शतक लगा लिए हैं, जबकि रूट ने वनडे में सिर्फ 20वां शतक लगाया है. यहां पर दोनों में बड़ा फर्क नजर आता है. 

इसके अलावा अगर दोनों के वनडे रन पर नजर डालें, तो कोहली ने अब तक 14797 रन बना लिए हैं, जबकि रूट ने 7576 रन पूरे कर लिए हैं. यहां पर करीब आधे का फर्क नजर आता है. लिहाजा वनडे में रूट बहुत पीछे हैं कोहली के रिकॉर्ड से. 35 साल के रूट के लिए वनडे में कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी करना लगभग असंभव नजर आता है.

 



Source link

अगर ऐसा हुआ, तो बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप में वापस बुलाएगा ICC? लेकिन पाकिस्तान बन रहा अड़चन

अगर ऐसा हुआ, तो बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप में वापस बुलाएगा ICC? लेकिन पाकिस्तान बन रहा अड़चन


टी20 वर्ल्ड कप 2026 कई हफ्तों से विवादों में घिरा रहा है. बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका है, जिसको स्कॉटलैंड से रिप्लेस किया जा चुका है. पिछले दिनों पाकिस्तान ने भी अकड़ दिखाई है और पाक टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी या नहीं, यह अभी तक तय नहीं है. दरअसल सोमवार को PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. मीटिंग के बाद तय किया गया कि वर्ल्ड कप पर फैसला इस शुक्रवार या अगले सप्ताह सोमवार को लिया जाएगा.

बांग्लादेश की हो जाएगी वापसी, आखिर कैसे?

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करेगा, इस बात की संभावनाएं बहुत कम हैं. फिर भी अगर किसी कारणवश पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो बांग्लादेश वापस आ सकता है. दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया है कि पाकिस्तान यदि वर्ल्ड कप का बहिष्कार करता है, तो आईसीसी बांग्लादेश की वापसी पर विचार कर सकता है.

असल में इससे बांग्लादेश की भारत में ना खेलने की समस्या का भी हल हो जाएगा और उसकी टीम वर्ल्ड कप भी खेल पाएगी. पाकिस्तान ग्रुप A में है और पुराने समझौते अनुसार उसके मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका में खेले जाएंगे. इसलिए पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप से हट जाती है, तो बिना किसी दिक्कत बांग्लादेश विश्व कप के मैच खेल पाएगा.

बांग्लादेश के आगे नहीं झुका ICC!

सूत्र अनुसार अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप से हट जाता है और उसकी जगह बांग्लादेश ले लेता है, तो ICC पर ऐसा कोई आरोप नहीं लगेगा कि उसने बांग्लादेश की सुरक्षा संबंधी मांगों के सामने झुकने के बाद यह फैसला लिया. बांग्लादेश की वापस एंट्री को पाकिस्तान के हटने का परिणाम माना जाएगा. बता दें कि वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है, लेकिन पाकिस्तान के खेलने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.

यह भी पढ़ें:

WPL 2026 Playoff Race: प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, DC सबसे मजबूत दावेदार, तीन टीमों के बीच कड़ा मुकाबला



Source link

टी20 या टेस्ट… धोनी की प्रैक्टिस देख उड़ जाएंगे होश; वीडियो देख फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

टी20 या टेस्ट… धोनी की प्रैक्टिस देख उड़ जाएंगे होश; वीडियो देख फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन


चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2026 से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है. सीएसके के सोशल मीडिया के जरिए लगातार माही के अभ्यास की वीडियो शेयर की जा रही हैं. धोनी साल में एक बार सिर्फ आईपीएल के लिए ही मैदान पर उतरते हैं, ऐसे में फैंस के अंदर उन्हें देखने की उत्सुकता और बढ़ जाती है. वहीं टूर्नामेंट के आगामी सीजन से पहले सामने आई धोनी एक वीडियो ने फैंस के मन में सवाल खड़े कर दिए. 

दरअसल वीडियो में धोनी कुछ अलग ही ढंग से अभ्यास कर रहे हैं. अक्सर बल्लेबाज टी20 या आईपीएल के लिए नेट्स में चौके और छक्के लगाने का अभ्यास करते हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान डिफेंसिव अंदाज में अभ्यास करते दिखाई दिए. बात सिर्फ डिफेंसिव अंदाज तक सीमित नहीं रही बल्कि एक यूजर ने नोटिस किया कि माही रेड बॉल से अभ्यास कर रहे हैं. 

वीडियो देख हैरान हुए फैंस 

वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी पैड्स पहनकर और बगैर हेलमेट लगाए हुए नेट्स के अंदर बड़े ही डिफेंसिव अंदाज में अभ्यास करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखकर यूजर ने कमेंट में लिखा कि धोनी को पता है कि वह टी20 में टेस्ट मैच खेलने वाले हैं, इसलिए अभी से लाल गेंद के साथ अभ्यास कर रहे हैं. हालांकि इस बात की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो सकी है कि धोनी लाल गेंद से ही अभ्यास कर रहे हैं. इसके अलावा भी लोगों ने माही के अभ्यास पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. 

पिछले सीजन एमएस धोनी का प्रदर्शन

पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में धोनी ने 14 मैच खेले, जिनकी 13 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 24.50 की औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन स्कोर किए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 12 छक्के निकले थे. वहीं माही का हाई स्कोर 30* रनों का रहा था.





Source link

T20 विस्वकप से ठीक पहले इस बड़े खिलाड़ी ने लिया संन्यास, नाम जानकर चौंक जाएंगे

T20 विस्वकप से ठीक पहले इस बड़े खिलाड़ी ने लिया संन्यास, नाम जानकर चौंक जाएंगे


Kane Richardson Retired From International Cricket: ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने संन्यास ले लिया है. रिचर्ड्सन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. उनका 17 साल का लंबा इंटरनेशनल करियर रहा, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई दमदार प्रदर्शन किए. रिचर्ड्सन ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2013 में श्रीलंका के खिलाफ की थी, जबकि उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच भारत में खेला. 34 साल के केन रिचर्डसन ने इंजरी की वजह से इतनी जल्दी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. 

रिचर्डसन ने भारत में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

केन रिचर्डसन ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2009 में किया था. इस दौरान रिचर्डसन 10 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय रहे. साल 2013 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले रिचर्डसन ने आखिरी मैच साल 2023 में भारत के खिलाफ गुवाहाटी में टी20 इंटरनेशनल के तौर पर खेला. उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ साल 2014 में हुई थी.

कैसा रहा केन रिचर्डसन का इंटरनेशनल करियर

इंटरनेशनल क्रिकेट में केन रिचर्डसन ने कुल 61 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 84 विकेट अपने नाम किए. इसमें 25 मैच उन्होंने वनडे में खेले हैं, जिसमें वे 39 विकेट चटकाने में सफल रहे. वनडे में उनका बेस्ट प्रदर्शन 68 रन देकर 5 विकेट लेने का है. टी20 इंटरनेशनल में खेले 36 मैचों में केन रिचर्डसन ने 45 विकेट झटके हैं. इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट प्रदर्शन 30 रन देकर 4 विकेट लेने का रहा है.

टी20 फॉर्मेट में केन रिचर्डसन ने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच

केन रिचर्डसन ने अपने 17 साल के प्रोफेशनल करियर में उन्होंने सबसे ज्यादा 201 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 241 विकेट अपने नाम किए. वो दुनिया भर की लगभग हर टी20 लीग का हिस्सा रह चुके हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी वो 3 टीमों के साथ खेल चुके हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पुणे वॉरियर्स के नाम शामिल हैं.



Source link

हार्दिक पांड्या ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 10 साल, कहा – ‘ये तो बस शुरुआत है’

हार्दिक पांड्या ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 10 साल, कहा – ‘ये तो बस शुरुआत है’


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10 साल पूरे होने पर भावुक प्रतिक्रिया दी है. हार्दिक ने इसे अपने करियर की मंजिल नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत बताया है. उन्होंने कहा कि वह अब भी उस रास्ते पर चलना शुरू ही कर रहे हैं, जिसका सपना उन्होंने बचपन में देखा था.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

हार्दिक ने 26 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में वनडे डेब्यू किया था. गणतंत्र दिवस पर डेब्यू करना उनके लिए बेहद खास पल था. इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए हार्दिक ने कहा, “10 साल का सफर, और मैं 33 का हो चुका हूं. खेलना और देश की सेवा करना, दोनों ही मेरे लिए गर्व की बात हैं. आप सभी से मुझे जो प्यार मिला है, उसके लिए दिल से धन्यवाद. हर उस चीज के लिए शुक्रिया. भगवान का भी आभार, उन सभी मुश्किलों के लिए, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया. उन मौकों के लिए जो इतने लोगों ने मुझ पर भरोसा करके दिए और उस जिंदगी को जीने के अवसर के लिए, जो मुझे मिली. इस साल ने मुझे सिखाया है कि यह तो बस शुरुआत है. मैं उस रास्ते पर अभी-अभी चलना शुरू कर रहा हूं, जिस पर मैं सच में चलना चाहता हूं.”

याद किया बचपन से लेकर आज तक का सफर

हार्दिक ने अपने बचपन की मेहनत को याद किया. उन्होंने बताया, “अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो बड़ौदा का वही युवा हार्दिक याद आता है, जो खेलने के लिए कुछ मील ज्यादा दौड़ जाता था. एक बल्लेबाज, जो गेंदबाजों को नेट्स में ज्यादा गेंदें फेंकता था क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी की प्रैक्टिस का मौका नहीं मिलता था. 19 साल की उम्र में ऑल-राउंडर बना, कभी पहचाना गया, कभी ठुकराया गया और फिर अपने देश के लिए खेलने का मौका मिला. यह मेरे जीवन की सबसे मूल्यवान जर्नी रही है.” 

उन्होंने आगे लिखा, “भगवान ने मेरे लिए बड़े प्लान बनाए थे, जब उन्होंने मुझे 26 जनवरी के दिन डेब्यू करने का मौका दिया. इस खेल को खेलते-खेलते मैं एक इंसान से आदमी बना हूं, और इसी खेल के साथ बूढ़ा भी होऊंगा.”

भारत की बड़ी जीतों में अहम भूमिका

हार्दिक पांड्या ने भारत की व्हाइट-बॉल क्रिकेट में कई बड़ी जीतों में योगदान दिया. उन्होंने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में निर्णायक भूमिका निभाई. 2024 टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक ने छह पारियों में 144 रन बनाए और 11 विकेट लिए. फाइनल में उन्होंने आखिरी ओवर में डेविड मिलर का विकेट लेकर भारत की जीत पक्की की थी. 

करियर के आंकड़े

वनडे: 94 मैच, 1,904 रन (68 इनिंग्स), औसत 32.82, स्ट्राइक रेट 110.89, 11 फिफ्टी, बेस्ट स्कोर नाबाद 92, 91 विकेट (औसत 35.50)

टी20I: 127 मैच, 2,027 रन, औसत 28.54, स्ट्राइक रेट 143 प्लस, 7 फिफ्टी, बेस्ट स्कोर नाबाद 71

टेस्ट: 18 इनिंग्स, 532 रन, औसत 31.29, 1 शतक और 4 फिफ्टी, बेस्ट स्कोर 101, 17 विकेट (औसत 31.05), बेस्ट गेंदबाजी 5/28 



Source link

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान पर लगाया गंभीर आरोप

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान पर लगाया गंभीर आरोप


ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर होने के बाद विवाद और गहराता जा रहा है. अब इस पूरे मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा है कि भारत ने बांग्लादेश टीम को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया था, लेकिन आखिरी समय में पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल बदलना संभव नहीं था. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

राजीव शुक्ला का पाकिस्तान पर गंभीर आरोप

राजीव शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान इस मामले में बेवजह कूद रहा है और खुद को बांग्लादेश का “हमदर्द” बताकर उसे गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने ANI से बातचीत में कहा, “पाकिस्तान इस पूरे मुद्दे में अनावश्यक रूप से घुसा हुआ है. वह बांग्लादेश को उकसा रहा है. पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान का बांग्लादेश के साथ इतिहास कैसा रहा है. अब वही पाकिस्तान सहानुभूति दिखाने का नाटक कर रहा है.”

भारत ने दिया था सुरक्षा का पूरा भरोसा

BCCI उपाध्यक्ष ने साफ किया कि भारत चाहता था कि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप खेले. उन्होंने कहा, “हमने बांग्लादेश को पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिया था, लेकिन जब उन्होंने खुद ही खेलने से इनकार कर दिया, तो आखिरी समय में पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल बदलना बहुत मुश्किल हो गया. इसी वजह से स्कॉटलैंड को शामिल करना पड़ा.”

आईसीसी ने 24 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर ऐलान किया था कि बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेगा. यह फैसला बांग्लादेश सरकार द्वारा टीम को भारत भेजने की अनुमति न देने के बाद लिया गया.

ICC की लंबी प्रक्रिया के बाद फैसला

आईसीसी ने इस मुद्दे पर तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से बातचीत की थी. वीडियो कॉन्फ्रेंस और आमने-सामने बैठकों के जरिए सुरक्षा को लेकर उठाई गई चिंताओं पर चर्चा भी हुई. आईसीसी ने स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसियों से भी रिपोर्ट मंगवाई और केंद्र व राज्य स्तर पर सुरक्षा इंतजामों की पूरी जानकारी साझा की.

इन सभी आकलनों में यह निष्कर्ष निकला कि भारत में बांग्लादेश टीम, उसके अधिकारियों और समर्थकों के लिए कोई ठोस या विश्वसनीय सुरक्षा खतरा नहीं है. इसके बावजूद आईसीसी ने टूर्नामेंट की निष्पक्षता और तय शेड्यूल को बनाए रखने को प्राथमिकता दी.

24 घंटे का अल्टीमेटम और फिर स्कॉटलैंड की एंट्री

आईसीसी ने बीसीबी को 24 घंटे का समय दिया था कि वह साफ बताए कि टीम टूर्नामेंट खेलेगी या नहीं. तय समय सीमा में कोई जवाब न मिलने के बाद आईसीसी ने नियमों के तहत स्कॉटलैंड को रिप्लेसमेंट टीम के रूप में शामिल कर लिया. स्कॉटलैंड इस समय टी20आई रैंकिंग में 14वें नंबर पर है और कई क्वालीफाइड टीमों से ऊपर है. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp