कौन हैं प्रिंस यादव, कैसे IPL में हुई एंट्री? लखनऊ सुपर जायंट्स में आने की दिलचस्प है कहानी

कौन हैं प्रिंस यादव, कैसे IPL में हुई एंट्री? लखनऊ सुपर जायंट्स में आने की दिलचस्प है कहानी


Prince Yadav Profile: प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं. हैदराबाद के खिलाफ सीजन के 10वें लीग मैच में तेज गेंदबाज प्रिंस ने कमाल करते हुए 4 ओवर में 34 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए. इससे पहले दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में प्रिंस ने 3 ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए थे. अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर प्रिंस यादव कौन हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी एंट्री कैसे हुई? यहां आप प्रिंस की पूरी कहानी डिटेल में जान सकेंगे. 

कौन हैं प्रिंस यादव?

24 साल के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उनका जन्म 12 दिसंबर, 2001 में हुआ था. प्रिंस ने 2025 यानी पिछले सीजन ही आईपीएल डेब्यू किया था. गौर करने वाली बात यह है कि इससे सिर्फ एक साल पहले उन्होंने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था. 

IPL में कैसे हुई एंट्री?

घरेलू क्रिकेट खेलने वाला हर खिलाड़ी आईपीएल में खेलकर नाम कमाना चाहता है. लेकिन इसके लिए खिलाड़ियों को बहुत मेहनत करनी होती है और सही स्टेज पर अपना टैलेंट दिखाना होता है. प्रिंस के लिए दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करना आईपीएल का दरवाजा तोड़ने के लिए सबसे अहम पहलू रहा. तेज गेंदबाज ने 2024 सीजन की दिल्ली लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मैचों में 13 विकेट चटकाए. 

इसके बाद उन्हें दिल्ली के घरेलू क्रिकेट में व्हाइट बॉल डेब्यू करने का मौका मिला. इससे पहले उन्होंने दिल्ली के लिए रेड बॉल यानी रणजी ट्रॉफी के 2 मैच खेले थे. व्हाइट बॉल में डेब्यू करने के बाद प्रिंस ने अपना कमाल जारी रखा. उन्होंने आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से एक दिन पहले अपना पहला टी20 मुकाबला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला, जिसमें 2 विकेट चटकाए और दिल्ली को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की. 

इसके अगले ही दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्रिंस को 30 लाख रुपये में खरीद लिया. पहले सीजन में प्रिंस को 6 मैच खेलने का मौके मिला, जिसमें उन्होंने 4 विकेट चटकाए. इस तरह दिल्ली प्रीमियर लीग के शानदार प्रदर्शन ने प्रिंस के लिए आईपीएल का दरवाजा खोला. आईपीएल में भी उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ गेंदबाजी से लोहा मनवाया और कई बड़े बल्लेबाजों को आउट कर शोहरत हासिल की. 

प्रिंस यादव का आईपीएल करियर 

प्रिंस ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 8 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 8 पारियों में गेंदाबाजी करते हुए उन्होंने 7 विकेट चटका लिए हैं. इसमें मैच बेस्ट 2/20 का रहा. इकॉनमी 9.35 की है. 

 

यह भी पढ़ें: BCCI का स्पेशल प्लान, अब वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में होगी एंट्री; उम्र का नियम नहीं बनेगा बाधा



Source link

औंधे मुंह गिरी ऑरेंज आर्मी, लखनऊ ने हैदराबाद को रौंदा; ऋषभ पंत ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत

औंधे मुंह गिरी ऑरेंज आर्मी, लखनऊ ने हैदराबाद को रौंदा; ऋषभ पंत ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत


मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी और ऋषभ पंत व एडेन मार्करम की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही लखनऊ ने अपनी जीत का खाता खोला. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 156 रन बनाए थे. जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अंतिम ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा किया. 

लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 68 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. ओपनर एडेन मार्करम ने 27 गेंद में 45 रन बनाए. उनके बल्ले से 6 चौके और दो छक्के निकले. इससे पहले गेंदबाजी में शमी ने कहर बरपाया था. शमी ने 18 डॉट गेंद फेंकी. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए. 

लास्ट ओवर में लखनऊ को बनाने थे 9 रन 

लखनऊ ने गेंदबाजी काफी टाइट की थी, और हैदराबाद जैसी मजबूत टीम को 156 रनों पर रोक लिया था. इसके बाद एडेन मार्करम ने तूफानी शुरुआत दिलाई. लास्ट 12 गेंद में लखनऊ को जीत के लिए सिर्फ 13 रन बनाने थे, लेकिन 19वें ओवर में हर्ष दुबे ने सिर्फ 4 रन दिए. अब लखनऊ को लास्ट ओवर में 9 रन बनाने थे. ऋषभ पंत ने पहली गेंद पर चौका लगाया. अब पांच गेंद में पांच रन बचे. फिर पंत ने चौका लगाया. इसके बाद दो गेंद डॉट हुईं और फिर पंत ने चौका लगाकर जीत दिलाई.

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मिचेल मार्श 12 गेंद में दो चौके लगाकर 14 रन पर आउट हो गए. 37 रनों पर लखनऊ का पहला विकेट गिरा. इसके बाद मार्करम और पंत ने 40 रनों की साझेदारी की. मार्करम अर्धशतक से चूक गए. वह 27 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन ऋषभ पंत एक छोर पर डटे रहे. 

आयुष बदोनी 9 गेंद में 12, निकोलस पूरन चार गेंद में 01 और अब्दुल समद 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए. ऋषभ पंत 50 गेंद में 68 रनों पर नाबाद रहे. उनके बल्ले से 8 चौके निकले. 



Source link

BCCI का स्पेशल प्लान, अब वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में होगी एंट्री; उम्र का नियम नहीं बनेगा

BCCI का स्पेशल प्लान, अब वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में होगी एंट्री; उम्र का नियम नहीं बनेगा


भारतीय टेस्ट क्रिकेट अभी ट्रांजिशन दौर में है, क्योंकि रोहित, कोहली, आश्विन आदि सीनियर्स प्लेयर्स इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं. बीसीसीआई भी टेस्ट के लिए एक व्यवस्थित सिस्टम बनाने की तैयारी कर रहा है. बोर्ड बुनियादी चीजों को ठीक करना चाहता है, ताकि अच्छे नतीजे आएं. इस प्लान में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं, जो हाल ही में 15 साल के हुए हैं. 

आईपीएल में तूफानी पारी से चर्चा में आए वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 और डोमेस्टिक में भी प्रभावित किया है. उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठ रही है. वैभव के आलावा आयुष म्हात्रे, समीर रिजवी आदि प्लेयर्स भी हैं, जिनको तैयार करने के लिए बीसीसीआई ने खास प्लान बनाया है. इसका नेतृत्व बीसीसीआई का सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस कर रहा है.

युवा खिलाड़ियों के लिए खास टूर्नामेंट

पीटीआई की खबर के अनुसार, बीसीसीआई जून-जुलाई में 4 दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें 64 प्लेयर्स खेलेंगे. 25 साल से कम के प्लेयर्स इसमें खेलेंगे और टूर्नामेंट के मैच अलग-अलग पिचों पर होंगे. इसका मकसद खिलाड़ियों की तकनीक, क्षमता और धैर्य को परखना है.

बीसीसीआई इस टूर्नामेंट के जरिए अगले 10 साल के लिए टेस्ट टीम का मजबूत पूल तैयार करना चाहता है. इसमें 25 प्लेयर्स रणजी और घरेलू सर्किट से चुने जाएंगे, 25 जूनियर क्रिकेट (सीके नायडू ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी) से चुने जाएंगे. बाकी प्लेयर्स आईपीएल से चुने जाएंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और चीफ सेलेक्टर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो बताता है कि ये टीम इंडिया के भविष्य के लिए खास प्लान है. खबर के मुताबिक टीमों का चयन भी इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर होगा. आईपीएल का 19वां संस्करण जारी है, जिसके समापन के बाद भारतीय अंडर-19 और इमर्जिंग टीम चार दिवसीय मैच खेलने के लिए श्रीलंका जाएगी.

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने वनडे और टी20 में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में टीम उतना अच्छा नहीं कर पाई. 12 साल से घर पर नहीं हारने वाली टीम इंडिया न्यूजीलैंड और फिर दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारी.



Source link

बेंगलुरु की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 43 रन से चटाई धूल; बैटिंग के बाद बॉलिंग से बरपाया कहर

बेंगलुरु की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 43 रन से चटाई धूल; बैटिंग के बाद बॉलिंग से बरपाया कहर


आज रविवार (05 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के 11वें लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें मैदान पर होंगी. मुकाबला शाम को साढ़े सात बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस आधा घंटा पहले सात बजे होगा. इस मैच को लेकर फैंस के अंदर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि मैच में बारिश आने की संभावना भी है, जिससे फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है. 

इस मैच के जरिए रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम सीजन की पहली जीत हासिल करना चाहेगी. शुरुआती दो मैचों में चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ क्रमश: 8 और 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. 

दूसरी तरफ, आरसीबी ने पहले मैच में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया था. बेंगलुरु ने पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था, जिसमें 6 विकेट से जीत हासिल की थी. यह सीजन का भी पहला मैच था. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. 

बात करें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की, तो अब तक चेन्नई और बेंगलुरु के बीच 35 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में चेन्नई ने 21 में जीत दर्ज की है. बेंगलुरु ने 13 मैच अपने नाम किए हैं. बाकी एक मैच बेनतीजा रहा. 

मुकाबले के लिए चेन्नई का स्क्वॉड 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जैकरी फाउलकेस. 

मुकाबले के लिए बेंगलुरु का स्क्वॉड 

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल.



Source link

SRH ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे बड़ा स्कोर; IPL में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

SRH ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे बड़ा स्कोर; IPL में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा


लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज भले ही कमाल नहीं कर सके, लेकिन फिर भी टीम ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 रनों के अंदर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 156 रन बना दिए. इसके साथ ही हैदराबाद के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया है. आईपीएल के इतिहास में 30 रनों के अंदर 4 विकेट गिरने के बाद इतना बड़ा स्कोर बनाने वाली हैदराबाद पहली टीम बन गई है. 

इससे पहले आईपीएल में 30 रनों के अंदर 4 विकेट गंवाने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम था. गुजरात ने आईपीएल 2023 में 29 रनों पर 4 विकेट गंवाने के बाद 154 रन बना दिए थे. आज यानी रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 26 रनों पर चार विकेट गंवाने के बाद 156 रन बना दिए, जो आईपीएल में 30 रनों के अंदर चार विकेट गंवाने के बाद किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. 

10 ओवर में थे सिर्फ 35 रन, पावरप्ले में बनाए थे 22 

सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में सिर्फ 22 रन बनाए थे. 10 ओवर में टीम का स्कोर 35 रन था. ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद की टीम 100 तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की और इतिहास रच दिया. क्लासेन ने 41 गेंद में 62 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले. वहीं रेड्डी ने 33 गेंद में 56 रन बनाए. रेड्डी ने 3 चौके और 5 छक्के लगा दिए.   

लखनऊ के मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास 

शमी ने 4 ओवर में 2.20 की इकॉनमी से सिर्फ 09 रन खर्चे. इसके साथ उन्होंने 2 विकेट भी अपनी झोली में डाले. इस आंकड़े के साथ शमी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 4 ओवर के स्पेल में सबसे कम रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रुणाल पांड्या के नाम पर दर्ज था. 2022 के सीजन में क्रुणाल ने 4 ओवर के स्पेल में 2.75 की इकॉनमी से 11 रन खर्च किए थे. 



Source link

IPL 2026: RCB vs CSK Preview, Playing XI, Pitch Report & Prediction; Know how to watch

IPL 2026: RCB vs CSK Preview, Playing XI, Pitch Report & Prediction; Know how to watch


The 11th fixture of the 2026 Indian Premier League features a high-profile encounter between the defending champions, Royal Challengers Bengaluru (RCB), and Chennai Super Kings (CSK). The match is set to take place at the M. Chinnaswamy Stadium in Bengaluru this Sunday.

IPL 2026 RCB vs CSK Live Cricket Score 

Team Perspectives and Recent Performance

Royal Challengers Bengaluru launched their title defense with a commanding performance against Sunrisers Hyderabad at home. Under the leadership of Rajat Patidar, the team successfully pursued a target of 202 in a mere 15.4 overs, securing a dominant six-wicket victory.

In contrast, Chennai Super Kings are struggling to find momentum this season. Following an eight-wicket loss to Rajasthan Royals in Guwahati, they were unable to secure a win in their home opener at Chepauk, falling to Punjab Kings by five wickets.


Add Zee News as a Preferred Source



Head-to-Head Statistics

Total Matches Played: 35

Royal Challengers Bengaluru Victories: 13

Chennai Super Kings Victories: 21

Tied Matches: 1

No Result: 0

Predicted Playing XIs

Royal Challengers Bengaluru:

Phil Salt, Virat Kohli, Devdutt Padikkal, Rajat Patidar (C), Jitesh Sharma (wk), Tim David, Krunal Pandya, Romario Shepherd, Bhuvneshwar Kumar, Suyash Sharma, Jacob Duffy.

Impact Player: Devdutt Padikkal

Chennai Super Kings:

Sanju Samson (wk), Ruturaj Gaikwad (c), Ayush Mhatre, Matthew Short, Shivam Dube, Kartik Sharma, Jamie Overton, Noor Ahmad, Matt Henry, Anshul Kamboj, Khaleel Ahmed.

Impact Player: Sarfaraz Khan or Rahul Chahar

Full Squad Details for IPL 2026

Royal Challengers Bengaluru Squad:

Rajat Patidar (Captain), Virat Kohli, Phil Salt, Jitesh Sharma, Tim David, Krunal Pandya, Bhuvneshwar Kumar, Josh Hazlewood, Devdutt Padikkal, Jacob Bethell, Nuwan Thushara, Rasikh Dar, Romario Shepherd, Suyash Sharma, Swapnil Singh, Yash Dayal, Venkatesh Iyer, Jacob Duffy, Mangesh Yadav, Satwik Deswal, Jordan Cox, Vihaan Malhotra, Kanishk Chouhan, Abhinandan Singh.

Chennai Super Kings Squad:

Ruturaj Gaikwad (Captain), MS Dhoni, Sanju Samson, Ayush Mhatre, Dewald Brewis, Shivam Dube, Urvil Patel, Noor Ahmad, Spencer Johnson, Shreyas Gopal, Khaleel Ahmed, Ramakrishna Ghosh, Mukesh Choudhary, Jamie Overton, Gurjapneet Singh, Anshul Kamboj, Akeal Hosein, Prashant Veer, Kartik Sharma, Matthew Short, Aman Khan, Sarfaraz Khan, Matt Henry, Rahul Chahar, Zak Foulkes.

Venue and Pitch Analysis: M. Chinnaswamy Stadium

Renowned as a premier high-scoring ground, the Chinnaswamy Stadium has historically favored aggressive batting. The surface remains conducive to big hitting, as evidenced by RCB’s recent chase of 202 in under 16 overs.

Broadcast and Live Streaming

In India, fans can access the live stream of the RCB vs CSK clash via JioHotstar, while the live television broadcast will be hosted on the Star Sports Network.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp