अभिषेक-सूर्यकुमार की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन; टीम इंडिया की बंप

अभिषेक-सूर्यकुमार की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन; टीम इंडिया की बंप


India vs New Zealand 3rd ODI Highlights: भारत ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंद डाला है. अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव, दोनों ने टीम इंडिया के लिए तेजतर्रार अंदाज में अर्धशतक लगाया. गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम 153 रन बना पाई थी. जवाब में भारतीय टीम ने मात्र 60 गेंदों में लक्ष्य चेज करके इतिहास रच दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पारी की पहली गेंद पर संजू सैमसन का विकेट खो दिया था. ईशान किशन ने भी तूफानी अंदाज में खेलते हुए 13 गेंद में 28 रन बनाए. मगर अभिषेक शरमा और सूर्यकुमार यादव रुकने का नाम नहीं ले रहे थे.

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में 14 गेंद में पचासा पूरा किया, जो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है. अभिषेक इस मैच में 20 गेंद में 68 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तूफानी पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए. दूसरी ओर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया है. उन्होंने 26 गेंद में नाबाद 57 रनों की पारी खेली.

सिर्फ 60 गेंद में लक्ष्य हुआ चेज

भारतीय टीम किसी टी20 मैच के पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम भी बन गई है. भारतीय बल्लेबाजों ने पहले 6 ओवरों में ही 94 रन बना दिए थे. पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने पहले 6 ओवरों में 95 रन बनाए हैं. पावरप्ले समाप्त होने के बाद भारतीय टीम को 84 गेंदों में 60 रन और बनाने थे. टीम इंडिया ने बाकी के 60 रन केवल 24 गेंद में ही बना डाले थे.

यह भी पढ़ें:

Fastest T20I Fifty: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बनाई टी20 में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी, बड़े-बड़े दिग्गज रह गए पीछे



Source link

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बनाई टी20 में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी, बड़े-बड़े दिग्गज रह गए पीछे

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बनाई टी20 में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी, बड़े-बड़े दिग्गज रह गए पीछे


अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में इतिहास रच दिया है. वो भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मुकाबले में केवल 14 गेंदों में पचासा पूरा किया. फिफ्टी लगाने तक उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए. अभिषेक भारत के लिए दूसरा सबसे तेज और दुनिया में तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है. उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी. ICC के फुल मेंबर देशों में यह आज भी सबसे तेज फिफ्टी लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

  • 12 गेंद – युवराज सिंह
  • 14 गेंद – अभिषेक शर्मा
  • 16 गेंद – हार्दिक पांड्या

दुनिया में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने 14 गेंद में फिफ्टी पूरी की. यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आईसीसी के फुल मेंबर देशों में दुनिया की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है. नामीबिया के जेन फाइलिंक ने 13 गेंद में टी20 फिफ्टी लगाई हुई है. अभिषेक शर्मा अब इस सूची में न्यूजीलैंड के कॉलिन मनरो के बराबर आ गए हैं, जिन्होंने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 14 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था.

  • 12 गेंद – युवराज सिंह
  • 13 गेंद – जैन फ्राइलिंक
  • 14 गेंद – कॉलिन मनरो
  • 14 गेंद – अभिषेक शर्मा

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: 357 दिन बाद लिया कोई विकेट, इस भारतीय गेंदबाज को आखिरकार मिली सफलता



Source link

357 दिन बाद लिया कोई विकेट, इस भारतीय गेंदबाज को आखिरकार मिली सफलता

357 दिन बाद लिया कोई विकेट, इस भारतीय गेंदबाज को आखिरकार मिली सफलता


भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच गुवाहाटी के बारासपारा स्टेडियम में खेला गया, जिसके दौरान एक भारतीय गेंदबाज चर्चा में आ गया है. इस गेंदबाज ने करीब एक साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कोई विकेट लिया है. दरअसल तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया था. ऐसे में चक्रवर्ती की जगह बतौर स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका मिला, जिन्होंने 357 दिनों के बाद कोई अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिया है.

357 दिनों बाद आया विकेट

रवि बिश्नोई पिछले करीब एक साल से टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेले थे. उनका आखिरी मैच फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ आया था, उस मुकाबले में उन्होंने एक विकेट लिया था. उसके 357 दिनों के बाद रवि बिश्नोई को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में खेलने का अवसर मिला.

रवि बिश्नोई ने इस मैच में अपना पहला विकेट मार्क चैपमैन का लिया. उन्होंने चैपमैन को 12 के स्कोर पर आउट कर दिया. उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को 48 के स्कोर पर आउट करके मैच का अपना दूसरा विकेट झटका. बिश्नोई ने अपने वापसी मैच में 4 ओवरों में केवल 18 रन देकर दो विकेट चटकाए. बिश्नोई की दमदार गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को 153 रनों पर रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने सालभर बाद मिले मौके को अच्छे से भुना लिया है.

रवि बिश्नोई का करियर

रवि बिश्नोई ने साल 2022 में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए केवल एक वनडे मैच खेला है. मगर टी20 में उनके आंकड़े बढ़िया रहे हैं. बिश्नोई ने अपने 43 मैचों के टी20 करियर में 63 विकेट लिए हैं. उन्होंने साल 2024 में टीम इंडिया के लिए कुल 22 विकेट चटकाए थे, लेकिन उसके बाद 2025 की शुरुआत में वो टीम इंडिया से ड्रॉप हो गए.

यह भी पढ़ें:

ICC के अल्टीमेटम से पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, एक गलती और PCB हो जाता बर्बाद

IND vs PAK: 15 फरवरी से पहले भी होगी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए कब-कहां खेला जाएगा मैच



Source link

बुमराह-बिश्नोई का कहर, पांड्या ने भी कीवी बल्लेबाजों का निकाला दम; भारत को 154 का लक्ष्य

बुमराह-बिश्नोई का कहर, पांड्या ने भी कीवी बल्लेबाजों का निकाला दम; भारत को 154 का लक्ष्य


India vs New Zealand 3rd T20 Score: गुवाहाटी में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए हैं. बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन माने जाने वाले इस मैदान पर कीवी बैटिंग पूरी तरह फ्लॉप हो गई. टीम इंडिया के लिए इस मैच में लेग-स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने वापसी की है, जिन्होंने ना केवल न्यूजीलैंड के रन रेट पर लगाम कसी, साथ ही 2 विकेट भी लिए.

इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था. टीम इंडिया ने बॉलिंग में शानदार शुरुआत की, क्योंकि पावरप्ले के भीतर ही कीवी टीम के तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाज आउट हो चुके थे. डेवोन कॉनवे ने एक रन, रचिन रवींद्र ने 4 रन और टिम साइफर्ट केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए. नई गेंद से हर्षित राणा लगातार प्रभावी साबित हो रहे हैं, जिन्होंने पारी के पहले ही ओवर में कॉनवे का विकेट लिया था.

बिश्नोई और बुमराह चमके

रवि बिश्नोई करीब एक साल बाद टीम इंडिया के लिए कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं. उन्होंने 4 ओवरों में केवल 18 रन देकर 2 विकेट लिए. उन्होंने ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन का विकेट लिया. दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह ने खूब कहर बरपाया और 4 ओवरों में केवल 17 रन देकर 3 विकेट झटके. हार्दिक पांड्या भी टीम इंडिया के लिए लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करते आ रहे हैं. गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट लेने में सफलता पाई.

न्यूजीलैंड की बैटिंग की बात करें तो सबसे ज्यादा रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए, जिनके बल्ले से 48 रनों की पारी निकली. चैपमैन 32 रन बनाकर आउट हुए, वहीं कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी 27 रनों का योगदान दिया. 

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, खेल जगत के दिग्गज को मिला ये सम्मान

शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर लगी मिर्ची



Source link

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, खेल जगत के दिग्गज को मिला ये सम्मान

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, खेल जगत के दिग्गज को मिला ये सम्मान


भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उनके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी यह सम्मान मिला. भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों की घोषणा की गई. उनके अलावा भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण का सम्मान मिला. इस साल खेल जगत से पद्म भूषण का सम्मान मिलने वाले अमृतराज अकेले खिलाड़ी हैं.

पद्म भूषण भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जबकि पद्म श्री चौथे नंबर पर आता है. रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर के अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया, बलदेव सिंह, भगवानदास रायकवार, के पजानिवेल और पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. साल 2026 के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 131 पद्म पुरस्कारों के वितरण को मंजूरी दे दी है. 

हरमनप्रीत कौर के लिए साल 2025 बहुत यादगार रहा. उन्हीं की कप्तानी में भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन बना. फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया था. वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में मेंस क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. वहीं स्वर्गीय ग्रिगोरियन कुश्ती कोच व्लादिमीर मेस्तविरीशविली को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा.

रविवार को भारत की केंद्र सरकार ने 131 पद्म पुरस्कारों की लिस्ट जारी की, जिसमें खेल, फिल्मी, कला और साहित्य समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें:

ICC के अल्टीमेटम से पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, एक गलती और PCB हो जाता बर्बाद





Source link

ICC के अल्टीमेटम से पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, एक गलती और PCB हो जाता बर्बाद

ICC के अल्टीमेटम से पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, एक गलती और PCB हो जाता बर्बाद


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कड़ा फैसला लेकर बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर चुका है. उसके बाद पाकिस्तान ने नया ड्रामा शुरू किया और अकड़ दिखाते हुए वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की धमकी भी दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए ICC को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया था. मगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ऐसी चाबुक चलाई, जिसकी मार से पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने आ गई है.

दरअसल बांग्लादेश की वेन्यू चेंज करने की मांग पर क्रिकेट जगत में जमकर बवाल हुआ. इस विवाद को पाकिस्तान ने तूल देने का प्रयास भी किया. पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के फैसले को ‘अन्याय’ बताते हुए ICC पर तंज कसा था.

ICC ने धमकाया

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार मोहसिन नकवी के बयानों से ICC नाराज हो गया था. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साफतौर पर कहा कि अगर बांग्लादेश की तरह पाकिस्तान भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने का फैसला लेता है, तो आईसीसी उसपर बड़ी कार्यवाई करेगा.

आपको बताते चलें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समय BCCI और PCB के बीच भारत-पाकिस्तान मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने को लेकर सहमति बनी थी. उसी हाइब्रिड मॉडल के तहत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान अगर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का फैसला लेता है तो उस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की वजह से पाकिस्तान की सभी देशों के साथ द्विपक्षीय शृंखलाओं पर रोक लगना, एशिया कप से बाहर होना और PSL में खेलने के लिए विदेशी खिलाड़ियों को नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) ना जारी करने जैसी चीजें लागू की जा सकती थीं.

पाकिस्तान की हवा हो गई टाइट

आईसीसी के इस रुख से पाकिस्तान की हवा टाइट हो गई और अगले ही दिन उसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया. पाकिस्तान सलमान आगा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेगी. इस टीम में बाबर आजम की वापसी हुई है, वहीं तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को बाहर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp