रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, खेल जगत के दिग्गज को मिला ये सम्मान

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, खेल जगत के दिग्गज को मिला ये सम्मान


भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उनके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी यह सम्मान मिला. भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों की घोषणा की गई. उनके अलावा भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण का सम्मान मिला. इस साल खेल जगत से पद्म भूषण का सम्मान मिलने वाले अमृतराज अकेले खिलाड़ी हैं.

पद्म भूषण भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जबकि पद्म श्री चौथे नंबर पर आता है. रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर के अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया, बलदेव सिंह, भगवानदास रायकवार, के पजानिवेल और पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. साल 2026 के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 131 पद्म पुरस्कारों के वितरण को मंजूरी दे दी है. 

हरमनप्रीत कौर के लिए साल 2025 बहुत यादगार रहा. उन्हीं की कप्तानी में भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन बना. फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया था. वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में मेंस क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. वहीं स्वर्गीय ग्रिगोरियन कुश्ती कोच व्लादिमीर मेस्तविरीशविली को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा.

रविवार को भारत की केंद्र सरकार ने 131 पद्म पुरस्कारों की लिस्ट जारी की, जिसमें खेल, फिल्मी, कला और साहित्य समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें:

ICC के अल्टीमेटम से पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, एक गलती और PCB हो जाता बर्बाद





Source link

ICC के अल्टीमेटम से पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, एक गलती और PCB हो जाता बर्बाद

ICC के अल्टीमेटम से पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, एक गलती और PCB हो जाता बर्बाद


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कड़ा फैसला लेकर बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर चुका है. उसके बाद पाकिस्तान ने नया ड्रामा शुरू किया और अकड़ दिखाते हुए वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की धमकी भी दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए ICC को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया था. मगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ऐसी चाबुक चलाई, जिसकी मार से पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने आ गई है.

दरअसल बांग्लादेश की वेन्यू चेंज करने की मांग पर क्रिकेट जगत में जमकर बवाल हुआ. इस विवाद को पाकिस्तान ने तूल देने का प्रयास भी किया. पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के फैसले को ‘अन्याय’ बताते हुए ICC पर तंज कसा था.

ICC ने धमकाया

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार मोहसिन नकवी के बयानों से ICC नाराज हो गया था. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साफतौर पर कहा कि अगर बांग्लादेश की तरह पाकिस्तान भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने का फैसला लेता है, तो आईसीसी उसपर बड़ी कार्यवाई करेगा.

आपको बताते चलें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समय BCCI और PCB के बीच भारत-पाकिस्तान मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने को लेकर सहमति बनी थी. उसी हाइब्रिड मॉडल के तहत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान अगर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का फैसला लेता है तो उस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की वजह से पाकिस्तान की सभी देशों के साथ द्विपक्षीय शृंखलाओं पर रोक लगना, एशिया कप से बाहर होना और PSL में खेलने के लिए विदेशी खिलाड़ियों को नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) ना जारी करने जैसी चीजें लागू की जा सकती थीं.

पाकिस्तान की हवा हो गई टाइट

आईसीसी के इस रुख से पाकिस्तान की हवा टाइट हो गई और अगले ही दिन उसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया. पाकिस्तान सलमान आगा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेगी. इस टीम में बाबर आजम की वापसी हुई है, वहीं तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को बाहर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास



Source link

20 में से 16 टीमों का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड घोषित, PAK टीम में बाबर की वापसी; अभी स्कॉटलैंड भी

20 में से 16 टीमों का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड घोषित, PAK टीम में बाबर की वापसी; अभी स्कॉटलैंड भी


टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण (T20 World Cup 2026) का आयोजन 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड काफी समय पहले अपने स्क्वॉड का एलान कर चुका है. पाकिस्तान ने रविवार (25 जनवरी) को स्क्वॉड की घोषणा की, जिसमें बाबर आजम की वापसी हुई लेकिन हारिस रउफ को जगह नहीं मिली. स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट में शामिल किया गया है. स्कॉटलैंड समेत अभी 4 टीमें हैं, जिनके स्क्वॉड का एलान होना बाकी है.

ग्रुप ए

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

यूएसए: घोषित किया जाना है.

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो। रिजर्व: अलेक्जेंडर वोल्शेंक.

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोज़, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डोड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार.

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

ग्रुप बी

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा.

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानाज, चैरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत, ट्रैवीन मैथ्यू.

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग.

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफयान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह.

ग्रुप सी

इंग्लैंड: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड.

वेस्टइंडीज: घोषित किया जाना है.

इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैम्पोपियानो, जियान पिएरो मीडे, ज़ैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जे जे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका.

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बम.

स्कॉटलैंड: घोषित किया जाना है.

ग्रुप डी

दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्क्रम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, जेसन स्मिथ और ट्रिस्टन स्टब्स.

न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी.

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान। रिजर्व: एएम ग़ज़नफ़र, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी.

कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, दिलोन हेइलिगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा, युवराज समरा.

संयुक्त अरब अमीरात: घोषित किया जाना है.



Source link

तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI म

तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI म


India vs New Zealand 3rd T20 Toss: तीसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया है. भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बहुत बड़े बदलाव कर दिए हैं. अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. दूसरा टी20 मैच मिस करने के बाद तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने तीसरे मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में वापसी की है.

भारतीय टी20 टीम के दो इन-फॉर्म गेंदबाज अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती यह मैच नहीं खेलेंगे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी जगह जसप्रीत बुमराह और लेग स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. बुमराह सीरीज का दूसरा मैच नहीं खेले थे, वहीं रवि बिश्नोई फरवरी 2025 के बाद टीम इंडिया के लिए पहली बार कोई टी20 मैच खेल रहे होंगे.

वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि जाकारी फाउल्क्स की जगह काइल जैमीसन यह मैच खेलेंगे. जैमीसन वही गेंदबाज हैं, जो वनडे सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बने रहे थे.

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

बल्लेबाज या गेंदबाज, पिच किसका साथ देगी

गुवाहाटी के बारासपारा स्टेडियम में बड़े-बड़े स्कोर बनते रहे हैं. तीसरे मैच के लिए पिच बल्लेबाजों का साथ दे सकती है और लेग और ऑफ-साइड की बाउंड्री छोटी होने के कारण खूब सारे रन बन सकते हैं. इस मैदान पर 225 रनों का विशाल दिखने वाला टारगेट भी चेज हो चुका है. वहीं ड्यू फैक्टर को देखते हुए भारतीय टीम ने चेज करने का फैसला लिया है.



Source link

महान पाकिस्तानी क्रिकेटर के बेटे पर नौकरानी से दुष्कर्म का आरोप, फार्महाउस पर की काली करतूत; FI

महान पाकिस्तानी क्रिकेटर के बेटे पर नौकरानी से दुष्कर्म का आरोप, फार्महाउस पर की काली करतूत; FI


दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल कादिर के बेटे सुलेमान कादिर पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगे हैं. ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि घर की नौकरानी ने लगाए हैं. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और पूछताछ के लिए सुलेमान कादिर को हिरासत में लिया गया.

दर्ज शिकायत के मुताबिक पाकिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे सुलेमान कादिर हाउस मेड (नौकरानी) को जबरदस्ती अपने फार्महाउस पर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. यह घटना 23 जनवरी, 2026 की है.

इस महिला ने बताया कि वह सुलेमान के घर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी. पुलिस को दिए अपने बयान में उसने बताया कि 22 जनवरी को सुलेमान ने उसे कॉल करके कहा कि अगली सुबह उसके फार्महाउस पर साफ-सफाई का काम करना है. महिला ने बताया कि फार्महाउस पर पहुंचने के बाद सुलेमान ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी और सुलेमान द्वारा जबरदस्ती करने की बात भी कही. घरेलू सहायिका ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर के बेटे ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही कथित यौन उत्पीड़न मामले के संबंध में आगे की पुष्टि की जाएगी. आपको बता दें कि 41 वर्षीय सुलेमान कादिर खुद पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं, जिन्होंने 2005-2013 के बीच 26 फर्स्ट क्लास और 40 लिस्ट A मैच खेले थे.

वहीं सुलेमान के पिता अब्दुल कादिर अपने समय के स्टार क्रिकेटर हुआ करते थे. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 67 टेस्ट मैचों में 236 विकेट लिए और 104 वनडे मैचों में उनके नाम 132 विकेट हैं. वर्ष 2019 में उनका 63 की आयु में निधन हो गया था.

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद BCB में भ्रष्टाचार का खुलासा, डायरेक्टर पर लगे आरोपों से मचा हड़कंप



Source link

हारिस रऊफ से लिविंगस्टोन और फरेरा तक, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे कई स्टार्स

हारिस रऊफ से लिविंगस्टोन और फरेरा तक, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे कई स्टार्स


2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब तक 16 देशों की टीम सामने आ चुकी हैं. पाकिस्तान ने भी अपना वर्ल्ड कप स्क्वाड (Pakistan Squad T20 World Cup) घोषित कर दिया है, जिससे हारिस रऊफ जैसा बड़ा नाम गायब है. विश्व कप के मैच भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे और यह टूर्नामेंट 7 फरवरी-8 मार्च तक चलेगा. लगभग सभी बड़ी टीमों का स्क्वाड घोषित हो चुका है, लेकिन उनमें दूर-दूर तक कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं है. ये रही उन अनुभवी और स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते नहीं दिखेंगे.

पाकिस्तान ने हारिस रऊफ को किया बाहर

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम की वापसी हुई है, लेकिन हारिस रऊफ बाहर हैं. कोच माइक हेसन ने इसका कारण बताते हुए कहा कि रऊफ को स्क्वाड में शामिल करने पर चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा और नसीम शाह, मैच के तीनों चरणों (पावरप्ले, मिडिल ओवर्स, डेथ ओवर्स) में बॉलिंग कर सकते हैं, इसलिए उन्हें अधिक महत्व दिया गया.

लिविंगस्टोन और फरेरा की भी छुट्टी

लियाम लिविंगस्टोन की बात करें तो उनकी हालिया फॉर्म बहुत खराब रही है. 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने 13 टी20 पारियों में 275 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला. साल 2025 में उन्होंने पांच टी20 मैच खेले, जिनमें वो केवल 74 रन बना सके. यही खराब फॉर्म उनके लिए मुसीबत की जड़ बनी हुई है.

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज डोनोवन फरेरा 2023 में अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू किया और केवल 2 साल के भीतर विश्व भर में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से छाप छोड़ी. फरेरा को वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के प्रोविजनल स्क्वाड में जगह दी गई थी, लेकिन चोट से ना उबर पाने के कारण उन्हें वर्ल्ड कप मिस करना पड़ेगा.

स्टीव स्मिथ

BBL 2025-26 में स्टीव स्मिथ ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाते हुए 6 पारियों में 299 रन बनाए. उनका औसत 59.80 और स्ट्राइक रेट करीब 168 का रहा. स्मिथ को उम्मीद थी कि यह दमदार प्रदर्शन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह दिलाएगा, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो पाया.

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल के टी20 करियर की आदर्श शुरुआत हुई थी. अब तक 23 मैचों में 36.15 के औसत से 723 रन बना चुके हैं. जायसवाल का स्ट्राइक रेट 164.31 का है, वहीं केवल 23 मैचों के टी20 करियर में एक शतक और पांच अर्धशतक ठोक चुके हैं. मगर मौजूदा टीम के अंदर ओपनिंग बल्लेबाजी का स्लॉट खाली नहीं है. दुर्भाग्यवश उन्हें टी20 वर्ल्ड कप को मिस करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp