अगर PAK टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा तो ICC इस देश को देगी मौका! जानें किस टीम की होगी एंट्री

अगर PAK टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा तो ICC इस देश को देगी मौका! जानें किस टीम की होगी एंट्री


बांग्लादेश ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने का फैसला किया है. इसका सपोर्ट करते हुए पाकिस्तान भी इस वैश्विक टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकता है. PCB चीफ मोहसिन नकवी ने शनिवार को इसका संकेत दिया. यहां जानिए अगर पाकिस्तान भी विश्व कप से बाहर होता है तो फिर आईसीसी उसकी जगह किस टीम को मौका देगी. बता दें कि बांग्लादेश की जगह आईसीसी ने स्कॉटलैंड को 2026 टी20 विश्व कप में शामिल किया है.

सरकार ने मना किया तो पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा- PCB चीफ

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने शनिवार को कहा कि 2026 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम हिस्सा लेगी या नहीं, इसका फैसला हमारी सरकार करेगी. मोहसिन नकवी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हम टी20 विश्व कप खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला सरकार करेगी. हमारे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस समय देश से बाहर हैं. उनके लौटने पर हम उनसे सलाह लेंगे. सरकार का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा. अगर सरकार ने ‘मना कर दिया’ तो आईसीसी किसी अन्य टीम को आमंत्रित कर सकती है.”

अगर पाकिस्तान विश्व कप में नहीं खेला तो उसकी जगह किस देश की टीम को मिलेगा मौका?

बता दें कि अगर पाकिस्तान भी 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करता है और टूर्नामेंट खेलने से मना करता है तो फिर आईसीसी उसकी जगह युगांडा को इस टूर्नामेंट में शामिल करेगी. पाकिस्तान के हटने पर युगांडा ग्रुप-ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ रहेगा. इससे पहले युगांडा 2024 टी20 विश्व कप में भी खेला था. हालांकि, यह टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी.

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आएगी. पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित होंगे. अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जाती है तो उसका सेमीफाइनल भी श्रीलंका में होगा. वहीं अगर पाक टीम फाइनल में प्रवेश करती है तो फिर 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मैच भी श्रीलंका में खेला जाएगा. 



Source link

आज गुवाहाटी में IND vs NZ तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

आज गुवाहाटी में IND vs NZ तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज में 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया आज सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं न्यूजीलैंड की नजरें किसी तरह उलटफेर कर सीरीज हार के खतरे को टालने पर रहेंगी. तीसरे टी20 का टॉस शाम साढ़े 6 बजे होगा, वहीं मैच की शुरुआत 7 बजे से होगी.

नागपुर में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इस मैच में टीम इंडिया 48 रनों से जीती थी. इसके बाद रायपुर में दूसरा टी20 मैच खेला गया. इस मैच में कीवी टीम ने पहले खेलने के बाद 208 रन बनाए. जवाब में 6 रनों पर भारत के 2 विकेट गिर गए. संजू सैमसन एक छक्का लगाने के बाद और अभिषेक शर्मा जीरो पर पवेलियन लौट गए. फिर भी टीम इंडिया ने 15.2 ओवर में 209 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया.

गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के बरसापार स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. इस मैदान पर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद 222 रन बनाए थे. हालांकि, टीम इंडिया यह मैच हार गई थी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने यह टारगेट चेज कर दिया था.

मैच प्रिडिक्शन

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में भी टीम इंडिया की जीत के चांस ज्यादा हैं. मुकाबला 70-30 का है. कीवी टीम उलटफेर कर सकती है, लेकिन तभी जब वो चेज करो और टारगेट 180 से कम हो.

तीसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी



Source link

असिस्टेंट के लिए जब वाइफ को दिया धोखा, इस खिलाड़ी को तलाक में देने पड़े 300 करोड़ रुपये

असिस्टेंट के लिए जब वाइफ को दिया धोखा, इस खिलाड़ी को तलाक में देने पड़े 300 करोड़ रुपये


Michael Clarke Kyly Boldy Divorce: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं. साल 2012 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सुपर मॉडर काइली बोन्डी से शादी रचाई. ये शादी उस समय खूब चर्चा में रही थी. दोनों को अक्सर मॉडलिंग और क्रिकेट इवेंट में देखा जाता था. क्लार्क और काइली हंसी-खुशी अपना जीवन जी रहे थे, लेकिन क्लार्क ने जैसे ही क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया चीजें बिगड़ने लगी. बाद में क्लार्क का अपनी असिस्टेंट के साथ अफेयर का मामला जब मीडिया में आया, तब चीजें और भी खराब हो गईं. इस अफेयर के कारण उनकी 8 साल की शादी टूटी गई थी, जिसके कारण उनकी वाइफ काइली बोन्डी से तलाक हो गया था.

माइकल क्लार्क को असिस्टेंट के साथ हुआ अफेयर

माइकल क्लार्क की एक्स वाइफ काइली बोन्डी भी ऑस्ट्रेलिया की एक जानी मानी सेलिब्रेटी हैं. काइली मॉडलिंग के साथ-साथ टीवी प्रजेंटर के तौर पर वो अपने देश में पहचानी जाती हैं. साल 2019 में इन दोनों के बीच टकराव देखने को मिला, जब मीडिया में क्लार्क की उनके असिस्टेंट के साथ अफेयर की खबरें सामने आईं. हद तो तब हो गई जब काइली ने उन्हें रंगे हाथों एक होटल में पकड़ लिया. इस घटना के बाद क्लार्क की शादी टूट गई थी. 

साल 2020 में क्लार्क और काइली का तलाक हो गया, लेकिन ये तलाक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को काफी मंहगा पड़ा. साल 2020 में हुए इस तलाक के लिए क्लार्क को एलिमनी के तौर पर काइली को करीब 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर चुकाने पड़े, जो भारतीय करेंसी में करीब 300 करोड़ रुपए होते हैं. क्रिकेट जगत में किसी भी खिलाड़ी का ये सबसे महंगा तलाक माना जाता है. तलाक के बाद क्लार्क की बेटी की कस्टडी काइली को मिली, लेकिन अलग होने के बाद क्लार्क और काइली बेटी के लिए एक-दूसरे से मिलते रहते हैं और अब दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

कैसा रहा है माइकल क्लार्क का इंटरनेशनल करियर?

ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल क्लार्क ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 394 इंटरनेशनल मैचों में खेले हैं. क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 115 टेस्ट मैचों में कुल 8,643 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उन्होंने 28 शतक और 27 अर्धशतकीय पारी खेली, टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 329 रन का है. क्लार्क ने 245 वनडे मैच में 7,981 रन बनाए, जिसमें 8 शतक और 58 अर्धशतक लगाए, जबकि 34 टी20 इंटरनेशनल में एक अर्धशतक की मदद से 488 रन बनाए. बता दें कि माइकल क्लार्क की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया 2015 का वनडे वर्ल्ड कप भी जीत चुका है.



Source link

वर्ल्ड कप में 6 मौके जब टीमों ने खेलने से किया इनकार, 30 साल पहले देखने को मिली पहली घटना

वर्ल्ड कप में 6 मौके जब टीमों ने खेलने से किया इनकार, 30 साल पहले देखने को मिली पहली घटना


ICC World Cup Controversey: आईसीसी द्वारा आयोजित वर्ल्ड कप क्रिकेट के खेल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है. क्रिकेट जगत को इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है. क्रिकेट फैंस आईसीसी टूर्नामेंट को बेहद उत्साह के तौर पर देखते हैं. हालांकि, हर बार ऐसा देखने को नहीं मिलता, क्योंकि कई बार फैसले सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि बाहर भी तय हुए हैं. कई बार विवादित परिस्थितियों में, बढ़ते राजनीतिक तनाव या सुरक्षा चिंताओं के कारण टीमों ने वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने से इनकार किया है चाहे पूरा टूर्नामेंट हो या फिर कोई एक मुकाबला. ऐसे फैसले क्रिकेट के इतिहास में पहले भी हुए हैं, वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक बार फिर ऐसा ही मामला देखने को मिल रहा है.

वनडे वर्ल्ड कप 1996: ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज ने श्रीलंका में खेलने से किया इनकार

वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 1996 वनडे वर्ल्ड में ऐसी घटना सामने आई. इस टूर्नामेंट के सह-मेजबान श्रीलंका में उस समय गृहयुद्ध चल रही थी और कोलंबो में हुए एक बम धमाके के बाद हालात और बिगड़ गए. हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले भारत और पाकिस्तान ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दोस्ताना मैच खेला, लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने अपने ग्रुप मैचों के लिए कोलंबो जाने से इनकार कर दिया.

वनडे वर्ल्ड कप 2003: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड ने खेलने से किया मना 

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या की संयुक्त मेजबानी में 2003 का क्रिकेट वर्ल्ड कप हुआ था. इस टूर्नामेंट में दो मामले सामने आए. पहले मामले में इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेलने से इनकार किया, क्योंकि दोनों देशों के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण थे. दूसरे मामले में न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों से नैरोबी जाकर केन्या के खिलाफ खेलने से मना कर दिया.

टी20 वर्ल्ड कप 2009: टूर्नामेंट से जिम्बाब्वे का हटना

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2009 से जिम्बाब्वे ने अपना नाम वापस ले लिया था. यूनाइटेड किंगडम के साथ पांच साल से चले आ रहे खराब रिश्तों की वजह से जिम्बाब्वे ने ऐसा फैसला लिया था. स्कॉटलैंड को क्वालीफायर से टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे की जगह शामिल किया गया. 

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2016: ऑस्ट्रेलिया ने लिया नाम वापस

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप 2016 से अपना नाम वापस ले लिया था. इससे पहले अक्टूबर 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा कारणों के वजह से बांग्लादेश के खिलाफ प्रस्तावित द्विपक्षीय सीरीज खेलने से भी इनकार कर दिया और अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया ने यही रुख अपनाया था.

आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी 2025: भारत ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार

पाकिस्तान में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत ने जाने से इनकार कर दिया था. पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मेजबानी मिलने के बावजूद, राजनीतिक तनाव और सुरक्षा कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पाकिस्तान में खेलने से साफ मना कर दिया. नतीजतन, टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया गया, जिसमें यूएई को न्यूट्रल वेन्यू बनाया गया और भारत ने अपने सभी मैच वहीं खेले.

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया मना?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत आकर आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से इनकार कर दिया है. भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तनाव के बीच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अपने फैसले पर अड़ा हुआ है और चाहता है कि उसके सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाए. हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बीसीबी की अपील को खारिज कर दिया है. अगर बांग्लादेश का रुख नहीं बदला, तो उसे आगामी टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है. अब देखना होगा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश अपने रुख में बदलाव करता है या फिर क्रिकेट इतिहास में एक और विवादित अध्याय जुड़ता है.



Source link

Zee Sports Morning Bulletin: ICCs big decision, India U19 shines; RCBWs first loss

Zee Sports Morning Bulletin: ICCs big decision, India U19 shines; RCBWs first loss


World cricket witnessed a dramatic 24 hours with major off-field decisions, crucial tournament results and statement victories across formats. From a shock ICC call affecting the T20 World Cup to dominant performances in international and domestic cricket, here’s a complete wrap-up of the top five cricket stories from yesterday.

1. ICC Removes Bangladesh From T20 World Cup 2026

In one of the most significant developments ahead of the ICC Men’s T20 World Cup 2026, the International Cricket Council officially removed the Bangladesh national cricket team from the tournament. The decision came after prolonged uncertainty over Bangladesh’s participation, following their refusal to travel to India due to security concerns.

Add Zee News as a Preferred Source


2. India U19 Continue Strong Run With Win Over New Zealand

In the ICC Under-19 Cricket World Cup 2026, India’s U19 side produced a clinical performance to beat New Zealand national under-19 cricket team by seven wickets via the DLS method, maintaining an unbeaten streak and showcasing promising young talent.

3. Bangladesh Officially Replaced by Scotland in World Cup Groups

Reinforcing the major tournament shake-up, Scotland has officially been confirmed to take Bangladesh’s spot for the 2026 T20 World Cup, a rare last-minute switch that reshapes Group C’s dynamics with teams like England, West Indies and Nepal now in the mix.

4. WPL 2026: Delhi Capitals Hand RCB First Loss of the Season

In Women’s Premier League action, Delhi Capitals delivered a convincing seven-wicket win over Royal Challengers Bengaluru (WPL), handing RCB their first loss of the season and boosting DC’s playoff aspirations.

5. England End Winless Run With ODI Victory Over Sri Lanka

In men’s ODI cricket, the England national cricket team ended a lengthy winless streak away from home by beating Sri Lanka national cricket team by five wickets in Colombo, with Joe Root leading the chase emphatically.



Source link

पाकिस्तान की चालबाजी से स्कॉटलैंड को होना पड़ा अंडर-19 वर्ल्ड कप से बाहर, जानिए कैसे

पाकिस्तान की चालबाजी से स्कॉटलैंड को होना पड़ा अंडर-19 वर्ल्ड कप से बाहर, जानिए कैसे


ICC Men’s Under-19 World Cup Super-6: आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार यानी 25 जनवरी से सुपर-6 के मुकाबले शुरू होंगे. पाकिस्तान की चालबाजी की वजह से इस टूर्नामेंट से स्कॉटलैंड की टीम बाहर हो गई है. जिम्बाब्वे के खिलाफ शुक्रवार यानी 23 जनवरी को हरारे के ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में जो हुआ वो हैरान करने वाला था. पाकिस्तान ने इस मैच के दौरान अपने रन चेज केआर रफ्तार को जानबूझकर धीमा कर दिया, ताकि उनका नेट रन रेट (NRR) बेहतर हो सके. ये मुकाबला पाकिस्तान ने आठ विकेट से जीता और 181 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इसके साथ ही उसने अपने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल कर सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई कर लिया.

पाकिस्तान ने क्यों धीमा किया नेट रन रेट?

जिम्बाब्वे के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की रणनीति साफ तौर पर देखा जा सकता है. उन्होंने जानबूझकर रन चेज धीमा किया, ताकि उनका नेट रन रेट (NRR) बेहतर हो जाए. पाकिस्तान की वजह से जिम्बाब्वे क्वालीफाई कर गई, जबकि स्कॉटलैंड बाहर होना पड़ा. पाकिस्तानी अंडर-19 टीम ने 16वें से 25वें ओवर के बीच 50 डॉट बॉल खेलीं. 16वें ओवर के बाद फरहान यूसुफ की कप्तानी वाली टीम के खाते में 96 रन थे और अगले 10 ओवर में सिर्फ 27 रन ही बने.

रन चेज धीमा करने से पाकिस्तान को क्या हुआ फायदा?

पाकिस्तानी टीम का प्लान ये प्लान था कि स्कॉटलैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो जाए और जिम्बाब्वे क्वालीफाई कर जाए. इसके पीछे की वजह ये है कि ग्रुप स्टेज के पॉइंट्स और नेट रन रेट (NRR) सुपर-6 राउंड में भी साथ जाते हैं, लेकिन इसमें एक शर्त है कि दूसरे राउंड के लिए सिर्फ उन्हीं टीमों के खिलाफ का नेट रन रेट जोड़ा जाएगा, जो ग्रुप से क्वालीफाई करती हैं. इसलिए अब पाकिस्तान के इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ के आंकड़े ही जुड़ेंगे.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp