बिना धोनी CSK लगातार दूसरी बार धराशाई, गेंदबाजों से डिफेंड नहीं हुए 209 रन, पंजाब ने धो डाला

बिना धोनी CSK लगातार दूसरी बार धराशाई, गेंदबाजों से डिफेंड नहीं हुए 209 रन, पंजाब ने धो डाला


Chennai Super Kings vs Punjab Kings Highlights: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है. चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच मीइन CSK की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पंजाब ने 19वें ओवर में टारगेट को हासिल करके अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रनों की मैच विजेता पारी खेली.

टॉस हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. आयुष म्हात्रे ने 73 रन बनाए, वहीं सरफराज खान ने तूफानी अंदाज में 32 रनों की कैमियो पारी खेल समा बांधा. वहीं शिवम दुबे 45 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनकी बदौलत चेन्नई की टीम 209 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई.

पंजाब की दूसरी जीत

प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब किंग्स को तेज और शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 4.2 ओवरों में ही 61 रन बना डाले थे. प्रियांश ने 11 गेंद में 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं प्रभसिमरन सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और 43 रन बना चुके थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए.

इसी बीच कूपर कॉनोली ने आकर 22 गेंद मीइन 36 रन बनाकर स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया. मगर सबसे बड़ा अंतर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पैदा किया. अंतिम 10 ओवरों में पंजाब को जीत के लिए 107 रन बनाने थे, लेकिन यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉप गीयर लगाते हुए ताबड़तोड़ अंदाज मीइन शॉट्स लगाए. उन्होंने 29 गेंद में 50 रनों की पारी खेलते हुए 4 चौके और 3 छक्के लगाए.

बिना धोनी CSK धराशाई

एमएस धोनी राजस्थान के बाद पंजाब के खिलाफ मैच में भी नहीं खेले, क्योंकि वे चोटिल हैं. बिना धोनी, यह चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी हार है. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 8 विकेट से रौंद डाला था. अब पंजाब ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया है. चेन्नई अभी पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है.



Source link

‘Even though he hasn’t played much…’: Mahela Jayawardene highlights Rohit Sharma’s focused preparation, roadmap for IPL 2026

‘Even though he hasn’t played much…’: Mahela Jayawardene highlights Rohit Sharma’s focused preparation, roadmap for IPL 2026


Mumbai Indians head coach Mahela Jayawardene lauded Rohit Sharma’s preparation ahead of their clash against Delhi Capitals in the Indian Premier League (IPL) 2026, saying the veteran right-handed opener had a clear plan and vision to get himself ready for the tournament despite limited competitive cricket in recent months. 

In MI’s first game against Kolkata Knight Riders at the Wankhede Stadium, Rohit smacked a 38-ball 78 and was at his vintage best to show the cricketing world that he still has the skill and mindset to thrive in a high-intensity tournament.

At MI’s practice session at the Arun Jaitley Stadium on Thursday, a lean-looking Rohit batted for more than an hour and was practising hard against the bowlers. “Well, I think credit to him, he had a plan and vision obviously. A few of our guys who are in our setup were involved in this training, and one of them wanted to do so. Also, to get to a fitness level that he was comfortable with, he knew what he needed to do.


Add Zee News as a Preferred Source



“Even though he hasn’t played much competitive cricket, he did quite a bit of skill work off-season whenever he had the time. Then he joined us on our first day of the camp, and we had a chat on how we wanted to start. We did a lot of simulations and had quite a few practice matches that we played. So he was part of all that,” said Jayawardene in the pre-match press conference on Friday.

He added that Rohit’s involvement in practice matches and simulations during MI’s camp helped him regain rhythm and be at his blistering best in the opening game, which the side won by six wickets.

“I mean, for someone who has played the game for such a long time, it’s in the veins, muscle memory, and how he wanted to go about. He will react much better out there in the middle in situations. Even though he didn’t have competitive cricket behind him, he knew that.

“I knew when I watched him batting in the nets that he was in pretty good nick. His hand speed was pretty good, and that was how he wanted to approach. It was a good start for him in the first game, and hopefully, he can continue that. I feel it’s a bit tough, the tournament. But he’s focused, he’s relaxed. He’s contributed in a very positive way in the camps, which was great for us,” added Jayawardene.

He further threw light on how Rohit’s preparation was slightly different compared to other Indian regulars like Jasprit Bumrah, Hardik Pandya, Suryakumar Yadav, and Tilak Yadav, who were constantly playing for the Indian team, especially in the recent T20 World Cup win.

“Well, I think Jasprit, Hardik, Sky, and all that, they are part of the Indian set-up. Regularly, they play white-ball cricket and are under the NCA (BCCI Centre of Excellence, Bengaluru). They have been monitored throughout by them, and we get a handover before the IPL. 

“Rohit probably was a bit different because he hadn’t played much cricket. So, he played in November (and then in January this year in ODIs against New Zealand). After that, he spoke to them about what he wanted to do with the fitness side of things. So, he took those two months to get his fitness right, and then he started doing skill work. 

“Because he was in Mumbai, we have a facility there. So, he used that facility on and off when he could and wherever he wanted to train. So, I think Rohit is at that level, so that he knows what he wants. So, I think as a franchise, we won’t get involved too much because throughout the year, they are with their national teams, most of the players.

“It’s just the guys who are not with their national set-ups or the players who are with their state teams and some of them are not playing cricket – then we will try in their free time, we’ll get them to a camp and do some skill work or whatever we need to do with them is how we get involved with our entire squad. So, that’s how it goes,” he concluded. 



Source link

RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का ‘महारिकॉर्ड’ CSK के नाम

RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का ‘महारिकॉर्ड’ CSK के नाम


Most Times 200 Scores in IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में वो कारनामा कर दिखाया है, जो इससे पहले कोई नहीं कर पाया. चेन्नई अब इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है. CSK ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को 209 रन बनाते हुए यह कीर्तिमान स्थापित किया है. यह कुल 36वीं बार रहा जब चेन्नई की टीम ने IPL में 200 रनों का आंकड़ा पार किया है.

CSK ने बनाया महारिकॉर्ड

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 रनों का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड अब चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है. CSK ने 36 बार ऐसा किया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 35 बार ऐसा कर चुकी है. पंजाब किंग्स की टीम भी बड़े-बड़े स्कोर बनाने में पीछे नहीं है, जिसने 32 बार 200 या उससे ज्यादा बड़ा स्कोर बनाया है. मुंबई इंडियंस ने भी 32 बार किसी मैच में 200 रनों का आंकड़ा पार किया है.

IPL में सबसे ज्यादा बार 200 रन

  • 36 बार – चेन्नई सुपर किंग्स
  • 35 बार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
  • 32 बार – पंजाब किंग्स
  • 32 बार –  मुंबई इंडियंस
  • 30 बार – कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL में 36वीं बार 200 रनों का आंकड़ा पार करने में चेन्नई सुपर किंग्स को आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे और सरफराज खान की मदद मिली. म्हात्रे ने 73 रन बनाए, वहीं सरफराज खान ने तूफानी अंदाज में 32 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में 7 बाउंड्री लगाईं. वहीं शिवम दुबे 45 रन बनाकर नाबाद लौटे.

सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले कुछ सालों में आक्रामक बैटिंग को अपना ट्रेडमार्क स्टाइल बनाया है. वह भी IPL में 28 बार ऐसा कारनामा कर चुकी है. राजस्थान रॉयल्स ने 26 मौकों पर ऐसा किया है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 19 बार 200 रनों के आंकड़े को पार कर चुकी है.

यह भी पढ़ें:

PM मोदी ने संजू सैमसन की तारीफ में जो कहा, सुनकर आप भी हो जाएंगे स्टार क्रिकेटर के दीवाने

IPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश



Source link

सैमसन फ्लॉप, म्हात्रे ने ठोंकी हाफ-सेंचुरी, दुबे भी चमके, CSK ने पंजाब को दिया 210 का लक्ष्य

सैमसन फ्लॉप, म्हात्रे ने ठोंकी हाफ-सेंचुरी, दुबे भी चमके, CSK ने पंजाब को दिया 210 का लक्ष्य


Chennai Super Kings vs Punjab Kings Scorecard: चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बना दिए हैं. चेपॉक मैदान में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था. संजू सैमसन एक बार फिर फ्लॉप रहे, लेकिन 20 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने सीजन का पहला अर्धशतक लगाया. उन्होंने 73 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. शिवम दुबे ने भी डेथ ओवरों में दर्शकों को अपने विस्फोटक अंदाज के दर्शन करवाए.

संजू सैमसन केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 28 रन बनाकर चलते बने. 20 वर्षीय आयुष म्हात्रे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खाता तक नहीं खोल पाए थे, लेकिन इस बार पंजाब के विरुद्ध उन्होंने 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली. म्हात्रे ने इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए.

दुबे-सरफराज चमके

सरफराज खान भी पिछले मुकाबले में मात्र 17 रन बनाकर आउट हो गए थे. पंजाब के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 32 रन बना डाले. इस तूफानी पारी के दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का आया. विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा कोई खास कमाल नहीं कर सके, लेकिन शिवम दुबे ने अपने अनुभव का भरपूर फायदा उठाया. दुबे 28 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद लौटे और उनकी पारी के दम पर चेन्नई 200 के पार पहुंच पाई. 20 वर्षीय युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर को इस मैच में IPL डेब्यू का मौका मिला है. उन्होंने 7 गेंद खेलीं और अपनी डेब्यू पारी में एक बाउंड्री समेत 6 रन बनाए. 

आखिरी 6 ओवर में बने 79 रन

एक समय चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 ओवरों में 130 रन बना लिए थे. यहां से सरफराज खान ने तेजी से रन बनाए और 12 गेंदों में 32 रन ठोक दिए. सरफराज के आउट होने के बाद जिम्मेदारी शिवम दुबे ने संभाली, जिन्होंने 166.67 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 45 रनों की पारी खेली. इन 2 बल्लेबाजों के दम पर चेन्नई ने अंतिम 6 ओवरों में 79 रन ठोक दिए.



Source link

PM मोदी ने संजू सैमसन की तारीफ में जो कहा, सुनकर आप भी हो जाएंगे स्टार क्रिकेटर के दीवाने

PM मोदी ने संजू सैमसन की तारीफ में जो कहा, सुनकर आप भी हो जाएंगे स्टार क्रिकेटर के दीवाने


PM Modi on Sanju Samson: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन की तारीफ की है. सैमसन, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, जहां उन्होंने तीन अर्धशतक समेत 321 रन बनाए थे. केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पीएम मोदी ने संजू सैमसन के वर्ल्ड कप प्रदर्शन की तारीफ की.

केरलम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन सभी को वैसा ही धैर्य और आत्मविश्वास दिखाना चाहिए, जैसा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मैचों में संजू सैमसन ने दिखाया था.

संजू सैमसन की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अभी क्रिकेट का सीजन चल रहा है, और केरल के सभी लोगों के लिए यह कुछ सीख लेने का समय है. हमने संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप में देखा, जैसे ही टूर्नामेंट में मुश्किल परिस्थिति आई, नॉकआउट चरण आया, सैमसन का प्रदर्शन अपने चरम पर चला गया था. शुरू से लेकर अंत तक उनका ध्यान, आत्मविश्वास और गहनता लगातार बढ़ती रही. यह एक सच्चे खिलाड़ी की निशानी है. जब टीम को उनकी जरूरत थी, तब उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ करके दिखाया.”

लगातार तीन अर्धशतक, बनाए 321 रन

संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप में लगातार प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पा रहा था. टॉप ऑर्डर की नाकामी के बाद ओपनिंग क्रम में बदलाव किया गया, जहां संजू सैमसन ने अहम मौकों पर लगातार तीन अर्धशतकीय पारी खेलीं. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे. किसी एक टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड सैमसन ने अपने नाम कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 2014 के वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

Who is Prashant Veer: रवींद्र जडेजा की जगह लेने वाले ‘धुरंधर’ खिलाड़ी को CSK ने दिया डेब्यू का मौका, कौन हैं 14.2 करोड़ लेने वाले प्रशांत वीर?



Source link

जडेजा की जगह लेने वाले ‘धुरंधर’ खिलाड़ी को CSK ने दिया डेब्यू का मौका, कौन हैं प्रशांत वीर

जडेजा की जगह लेने वाले ‘धुरंधर’ खिलाड़ी को CSK ने दिया डेब्यू का मौका, कौन हैं प्रशांत वीर


एमएस धोनी अब भी चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं. मगर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में CSK ने 20 वर्षीय क्रिकेटर प्रशांत वीर को डेब्यू करने का मौका दिया है. प्रशांत वीर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जिन्हें चेन्नई टीम में मैथ्यू शॉर्ट की जगह पर मौका मिला है. मगर प्रशांत हैं कौन, जिनपर मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये (Prashant Veer IPL Price CSK) लुटा दिए थे.

कौन हैं प्रशांत वीर?

प्रशांत वीर का जन्म 20 नवंबर, 2005 को उत्तर प्रदेश के अमेठी में हुआ था. प्रशांत बाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बढ़िया बैटिंग भी कर लेते हैं. उन्हें पहली पहचान यूपी टी20 लीग में मिली, जहां उन्होंने नोएडा सुपर किंग्स के लिए दमदार प्रदर्शन किया था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी प्रशांत ने बढ़िया ऑलराउंड प्रदर्शन करके दिखाया था.

यूपी के लिए खेलते हुए इस 20 साल के युवा क्रिकेटर ने 7 मैचों में 9 विकेट चटकाए और 170 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 112 रन भी बनाए थे. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स का नया ‘रवींद्र जडेजा’ भी कहा जा रहा है, क्योंकि वो बल्लेबाजी के साथ-साथ बढ़िया लेफ्ट-आर्म ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं.

प्रशांत वीर का करियर

20 वर्षीय प्रशांत वीर ने पिछले साल अक्टूबर में उत्तर प्रदेश के लिए अपना डोमेस्टिक डेब्यू किया था. अब तक 9 टी20 मैचों में 9 विकेट लेने के साथ-साथ 112 रन भी बना चुके हैं. उन्होंने 8 लिस्ट-A मैचों का भी अनुभव प्राप्त कर लिया है जिनमें उनके नाम 10 विकेट और 133 रन हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में बढ़िया प्रदर्शन के दम पर आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था. 

उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू भी कर लिया है, लेकिन रेड बॉल के आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं. 4 फर्स्ट-क्लास पारियों में उनके नाम 2 विकेट हैं और बल्लेबाजी में प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

PM मोदी ने संजू सैमसन की तारीफ में जो कहा, सुनकर आप भी हो जाएंगे स्टार क्रिकेटर के दीवाने



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp