आज पंजाब के खिलाफ CSK की हार तय! IPL के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए

आज पंजाब के खिलाफ CSK की हार तय! IPL के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए


Chennai Super Kings vs Punjab Kings: आज IPL 2026 के सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टक्कर होगी. एक तरफ पंजाब है, जो अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर आ रही है. दूसरी ओर CSK अपनी पहली जीत की तलाश में है. चेन्नई को पहले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ 8 विकेट की हार झेलनी पड़ी थी.

यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई और पंजाब की 33वीं भिड़ंत होगी. इस मुकाबले से पहले कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जो कहीं ना कहीं संकेत दे रहे हैं कि आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की हार तय है.

आज CSK की हार तय

दरअसल पिछले 8 IPL मैचों में पंजाब किंग्स के खिलाफ CSK का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है. पिछले 8 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को केवल एक बार पंजाब पर जीत नसीब हुई है. पंजाब किंग्स के खिलाफ CSK की आखिरी जीत मई 2024 में आई थी. पिछले सीजन दोनों बार पंजाब ने चेन्नई को हराने में सफलता पाई थी.

किंग्स इलेवन पंजाब का नाम साल 2021 में बदल कर पंजाब किंग्स कर दिया गया था. जबसे इस टीम का नाम बदला है, वह चेन्नई सुपर किंग्स पर हावी रही है. 2021 से लेकर अब तक चेन्नई और पंजाब की 9 बार टक्कर हुई है, जिनमें 7 बार पंजाब विजयी रहा है. ये आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि आज के मैच में CSK पर पंजाब का पलड़ा भारी रहने वाला है.

कुल हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स 32 बार आमने-सामने आए हैं. दोनों टीमों ने 16-16 बार जीत दर्ज की है, लेकिन हालिया आंकड़े पंजाब के पक्ष में जाते दिख रहे हैं.

आज का मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पिछली तीनों भिड़ंत पंजाब किंग्स ने अपने नाम की हैं. इस मैदान पर CSK और पंजाब किंग्स 9 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें 5 बार पंजाब और चार बार चेन्नई जीती है.

यह भी पढ़ें:

CSK vs PBKS: आज चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा मौसम



Source link

आज चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा मौसम

आज चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा मौसम


IPL 2026 CSK vs PBKS Match-7: आज 03 अप्रैल शुक्रवार को आईपीएल 2026 के सातवें लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच भिड़ंत होगी. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके जरिए सीएसके सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. संभवत: इंजरी रिहैब के चलते इस मैच में भी चेन्नई के एमएस धोनी (MS Dhoni) की सेवांए नहीं मिलेंगी. 

पंजाब अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज कर चुकी है. तो आइए जानते हैं कि चेन्नई और पंजाब के मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग 11, चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मुकाबला कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं. 

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

चेन्नई की पिच स्पिनरों के लिए काफी मददगार होती है. लेकिन बीते कुछ वक्त में पिच के व्यवहार में बदलाव देखने को मिला है. पिच पर बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिल रही है, जिसके चलते आज हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने जिम्बाव्बे के खिलाफ इस मैदान पर मुकाबला खेलते हुए 254 रन बनाए थे. यहां टॉस जीतकर टीमें पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद करती हैं. 

कैसा रहेगा  मौसम?

एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दिन यानी 03 अप्रैल को चेन्नई में तापमान 33 डिग्री से 29 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं बारिश के कोई आसार नहीं है. लिहाजा, फैंस पूरे मुकाबला का मजा बगैर किसी रुकावट के ले सकेंगे. 

चेन्नई-पंजाब का मैच कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत 7:30 बजे से होगी. टॉस आधा घंटा पहले 7 बजे होगा. मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी, जिसके जरिए आप मैच को मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं. 

मैच के लिए चेन्नई की संभावित प्लेइंग 11

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी. 

मुकाबले के लिए पंजाब की संभावित प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक/हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल.

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद अंक तालिका में कहां पहुंची SRH? नीचे लुढ़की KKR



Source link

एक IPL मैच के आयोजन में कितना खर्च आता है? जानकर होश उड़ जाएंगे

एक IPL मैच के आयोजन में कितना खर्च आता है? जानकर होश उड़ जाएंगे


इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का आयोजन जारी है. इस सीजन अभी तक 5 मैच खेले जा चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह हराकर राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में पहले स्थान पर है. CSK का आज दूसरा मैच पंजाब किंग्स के साथ है. पंजाब ने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को हराया था. यहां हम IPL में एक मैच में होने वाले खर्चे की बात कर रहे हैं, जानिए कहां-कहां पैसा लगता है और कुल खर्चा कितना आता है.

इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन 2008 से हो रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हर साल इस लीग का आयोजन करता है, जो अब दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है. बोर्ड भी इस लीग से तगड़ी कमाई करता है. कमाई का मुख्य सोर्स स्पॉन्सरशिप, मीडिया राइट्स, टिकट सेल्स है. कमाई तो करोड़ों में होती है, लेकिन एक आईपीएल मैच में कितना खर्चा होता है? चलिए जानते हैं.

एक IPL मैच में कितना खर्चा होता है?

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 10 टीमें खेल रही हैं, जिनके बीच लीग स्टेज के मैच 13 वेन्यू पर खेले जाएंगे. अभी प्लेऑफ का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है. बोर्ड सबसे पहले स्टेडियम को चुनता है और उन्हें बुक करता है, इसकी कीमत 50 लाख से 1 करोड़ रूपये के बीच हो सकती है. BCCI ये रकम स्टेडियम मैनेजमेंट को देता है. हालांकि इसकी कीमत वेन्यू के हिसाब से अलग-अलग होती है.

फिर आता है प्लेयर्स की सैलरी. इम्पैक्ट प्लेयर समेत सभी 12 खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये प्रति मैच मिलते हैं. एक टीम खिलाड़ियों की सैलरी पर प्रति मैच 90 लाख खर्च करती है. इसके आलावा मैच रेफरी, अंपायर, सपोर्ट स्टाफ की सैलरी अलग से होती है.

ट्रेवल में करीब 7 लाख रुपये का खर्चा हो जाता है. टोटल खर्चे की बात की जाए तो ब्राडकास्टिंग राइट्स को छोड़कर एक मैच में करीब 15 करोड़ रुपये का खर्चा आता है.



Source link

‘Less interest in bilateral games…’: IPL set for expansion after 2027? Arun Dhumal hints at 94-match season

‘Less interest in bilateral games…’: IPL set for expansion after 2027? Arun Dhumal hints at 94-match season


The Indian Premier League has established itself as one of the premier sports leagues globally. Arun Dhumal has stated that once the current Future Tours Programme cycle concludes in 2027, talks will commence regarding the expansion of the IPL schedule. This could potentially involve increasing the total number of matches from 74 to 94. Following the introduction of two additional franchises in 2022 and a congested international calendar, the current format does not allow every team to play each other twice during the league phase. This structure is expected to undergo changes following 2027.

Dhumal observed that the audience interest in various bilateral series is on the wane, which has led many cricketing nations to establish their own domestic T20 competitions.

“If you look at the transition over the last few years, there is definitely less interest in some bilateral games,” Dhumal told The Financial Times. “That is why countries are coming up with their own leagues: the England and Wales Cricket Board’s The Hundred, Australia’s Big Bash League, the UAE’s International League T20, South Africa’s SA20 and the Caribbean Premier League.”


Add Zee News as a Preferred Source



Potential Shift

He further explained the potential shift in the global cricket schedule.

“If this is the trend, then every country will want fewer bilaterals, or bilaterals that make more financial sense for them, and then there is scope to enlarge the IPL window. We are hoping for more discussions with all the countries and colleagues. If that works out, it should work out for everyone,” he added.

Dhumal emphasized that the influence of the IPL reaches far beyond India and expressed his belief that the tournament will successfully claim a larger portion of the calendar in the upcoming cycle.

“It [the bilateral calendar] makes sense, and it is already locked until 2027. But when they plan post-2027, we will have discussions. The IPL is not only adding value to India and Indian players; it is adding value to world cricket at large. So all these players would want more. Hopefully, when we decide on the next cycle, we will be able to carve out a bigger window so we can extend it beyond 74,” he said.



Source link

कोलकाता नाइट राइडर्स की हार में भी रिंकू सिंह ने किया ये कारनामा, तोड़ा आंद्रे रसेल का एक बड़ा

कोलकाता नाइट राइडर्स की हार में भी रिंकू सिंह ने किया ये कारनामा, तोड़ा आंद्रे रसेल का एक बड़ा


Rinku Singh Breaks Major Record Held By Andre Russell: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बेहद निराशाजनक हुआ है. इस सीजन केकेआर को बैक टू बैक दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे मैच में हार मिली थी. हालांकि, इस मुकाबले में मिली हार के बावजूद केकेआर के उप कप्तान रिंकू सिंह ने कारनामा किया. उन्होंने आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

रिंकू सिंह ने तोड़ा आंद्रे रसेल का एक बड़ा रिकॉर्ड

रिंकू सिंह ने अपने नाम ये रिकॉर्ड फील्डिंग में दर्ज किया. दरअसल, रिंकू सिंह ने आईपीएल में केकेआर के लिए आंद्रे रसेल से ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया है. रिंकू ने ये कारनामा केकेआर के लिए खेलते हुए अपने 61वें मैच में किया. केकेआर के लिए रिंकू के नाम अब कुल 42 कैच हो गए हैं, जबकि आंद्रे रसेल ने केकेआर के लिए खेलते हुए 40 कैच पकड़ने का कारनामा किया था.

सनराइजर्स हैदराबाद से 65 रनों से हारी केकेआर

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर की टीम को सनराइजर्स के खिलाफ 65 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. सनराइजर्स के लिए बल्लेबाजी में हेनरिक क्लासेन ने 52 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 48 और ट्रेविस हेड ने 46 रनों का अहम योगदान दिया था.

कोलकाता नाइट सिर्फ 161 रन हुई ऑलआउट

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दिए गए 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. केकेआर ने अपना पहला विकेट फिन एलन के रूप में गंवाया, फिर कप्तान अजिंक्य रहाणे भी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने जरूर कुछ समय के लिए उम्मीदों को बरकरार रखा, लेकिन रिंकू सिंह के साथ तालमेल में कमी के कारण वे 52 रन बनाकर रनआउट हो गए. उससे पहले उन्होंने कैमरून ग्रीन को भी रनआउट कराया था. रघुवंशी के बाद रिंकू सिंह ने केकेआर की पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वो भी 25 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह केकेआर की पूरी टीम 16 ओवर में सिर्फ 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. 



Source link

IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई

IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई


ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की IPL 2026 में शुरुआत अच्छी नहीं रही. LSG अपने घर पर हुए पहले मैच में हार गई, जिसके बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान पंत के बीच हुई बातचीत का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. ये बातचीत ग्राउंड पर हो रही थी, टीम के कोच भी वहीं थे. फैंस कयास लगाने लगे कि एक बार फिर टीम के मालिका गुस्सा कप्तान पर निकला. अब फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया पेज से इस बातचीत का एक वीडियो शेयर किया गया, जो दूसरे एंगल को दर्शाता है.

ऋषभ पंत और संजीव गोयनका और लखनऊ के कोच के बीच बातचीत का जो क्लिप पहले वायरल हुआ था उसे देखने से लग रहा था कि फ्रेंचाइजी के मालिक इस हार के बाद गुस्से में हैं. पंत कुछ सीरियस होकर समझा रहे थे. लेकिन अब LSG ने जो वीडियो शेयर किया, उससे साफ है कि बातचीत जरूर सीरियस हो रही हो लेकिन टीम के मालिक संजीव गोयनका गुस्से में नहीं थे, बल्कि उन्होंने सबसे पहले पंत को गले लगाया था.

2024 में संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच तीखी बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक की काफी आलोचना हुई थी. पिछले साल ऋषभ पंत के साथ भी ऐसी ही बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था.

रविवार को है LSG का दूसरा मैच

ऋषभ पंत पहले मैच बुरी किस्मत के चलते रन आउट हो गए थे, वह सिर्फ 7 रन बना पाए थे. पहले मैच में लखनऊ के बल्लेबाजों ने निराश किया था. अब टीम का दूसरा मैच रविवार, 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है. वो मैच भी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp