बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान भी होगा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर? PCB चीफ मोहसिन नकवी ने कहा- ICC…

बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान भी होगा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर? PCB चीफ मोहसिन नकवी ने कहा- ICC…


शनिवार, 24 दिसंबर को ICC ने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने की पुष्टि की. बांग्लादेश की जगह वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड खेलेगा. अभी क्रिकेट जगत इस बहुत बड़े फैसले से उबर भी नहीं पाया होगा, तभी खबर आई है कि पाकिस्तान भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी (PCB Chairman Mohsin Naqvi) बस पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा हरी झंडी मिलने के इंतजार में हैं.

एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार मोहसिन नकवी ने कहा है कि वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलना है या नहीं. उन्होंने यह तक कह दिया है कि ICC को एक और रिप्लेसमेंट के लिए तैयार रहना चाहिए.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मोहसिन नकवी कहते दिख रहे हैं कि ICC ने बांग्लादेश के साथ गलत किया है और वो पूरी तरह बांग्लादेश के साथ खड़े हैं. वायरल हो रहे वीडियो  में कही गई बातों की एबीपी लाइव पुष्टि नहीं करता है.

बता दें कि ICC चेयरमैन जय शाह दुबई स्थित आईसीसी के हेडक्वार्टर्स में मौजूद थे, जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली टीमों पर फैसला लिया गया. बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा हुआ था कि वो सुरक्षा कारणों से भारत में अपने वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगा. 

ICC की हालिया बोर्ड मीटिंग में वोटिंग की गई थी, जहां 16 में से 14 बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भारत की मेजबानी के पक्ष में फैसला सुनाया था. वहीं केवल पाकिस्तान ही अकेला था, जिसने वेन्यू चेंज मामले में बांग्लादेश को अपना वोट दिया था. यह विवाद अब सुलझ चुका है, जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश की जगह ले ली है.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान का दौरा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऐसा जवाब दिया; हर भारतीय का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा



Source link

कल बिग बैश लीग का फाइनल, भारत में कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव? जानें खिताबी मैच की फुल डिटेल

कल बिग बैश लीग का फाइनल, भारत में कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव? जानें खिताबी मैच की फुल डिटेल


बिग बैश लीग 2025-26 के खिताबी मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स आमने-सामने होंगी. ग्रुप स्टेज में स्कॉर्चर्स अंक तालिका में टॉप पर रही थी, एश्टन टर्नर की कप्तानी वाली इस टीम ने 10 में से 7 मुकाबले जीते थे. 10 में से 6 जीत के साथ सिक्सर्स तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी. अब दोनों फाइनल में भिड़ेंगी. जानिए मैच का लाइव प्रसारण भारत में कब-कहां होगा?

प्लेऑफ में पर्थ स्कॉर्चर्स सिडनी सिक्सर्स को हराकर सीधे फाइनल में पहुंची थी, उस मुकाबले में फिन एलन प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. एलन ने 30 गेंदों में 49 रन बनाए थे. ग्रुप स्टेज में टॉप-2 में रहने के कारण सिक्सर्स को एक और मौका मिला, जिसमें होबार्ट हेरिकेन्स को हराकर टीम फाइनल में पहुंची. स्टीव स्मिथ ने इस मैच में 65 रन बनाए थे.

स्कॉर्चर्स के लिए खेल रहे फिन एलन इस संस्करण सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जो फाइनल में टॉप पर आ सकते हैं. अभी पहले नंबर पर 433 रनों के साथ डेविड वार्नर हैं. फिन एलन 10 पारियों में 430 रन बना चुके हैं.

पर्थ स्कॉर्चर्स की संभावित प्लेइंग 11

मिशेल मार्श, फिन एलन, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, झए रिचर्डसन, ब्रूडी काउच, डेविड पायने, माहली बीअर्डमैन.

सिडनी सिक्सर्स की संभावित प्लेइंग 11 

डेनियल ह्यूज, स्टीव स्मिथ, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मोइसेस हेंरीक्वेस (कप्तान), जोएल डेविस, लाचलान शॉ, जैक एडवर्ड्स, बेन द्वाराहुसि, बेंजामिन मनेंटी, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क.

बिग बैश लीग 2026 का फाइनल कब-कहां होगा?

बीबीएल 2025-26 का फाइनल मैच रविवार, 25 जनवरी को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होगा.

बिग बैश लीग 2026 फाइनल कितने बजे शुरू होगा

भारतीय समयनुसार बीबीएल का फाइनल मैच दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा, आधे घंटे पहले टॉस होगा.

बिग बैश लीग 2026 फाइनल का लाइव प्रसारण कहां होगा?

बीबीएल 2025-26 के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा.

किस ऐप पर देखें बिग बैश लीग 2026 का फाइनल?

पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम सिडनी सिक्सर्स, बिग बैश लीग फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

कैपिटल्स और सनराइजर्स के बीच SA20 का फाइनल मुकाबला, जानिए कब-कहां देखें लाइव

कैपिटल्स और सनराइजर्स के बीच SA20 का फाइनल मुकाबला, जानिए कब-कहां देखें लाइव


साउथ अफ्रीका की क्रिकेट लीग एसए20 के चौथे संस्करण (SA20 2026) का फाइनल मुकाबला प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच होगा. बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स हर बार लीग के फाइनल में पहुंची है, टीम लगातार 2 बार चैंपियन बनी है. प्रिटोरिया कैपिटल्स लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, जो अपने पहले खिताब के लिए रविवार को खेलने उतरेगी. जानिए मैच कितने बजे शुरू होगा, इसका लाइव प्रसारण भारत में कहां पर होगा.

सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेल रहे विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. डिकॉक ने 10 पारियों में 372 रन बनाए हैं. प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड हैं, जिन्होंने 9 पारियों में 317 रन बनाए हैं.

प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज अपनी टीम के लिए इस संस्करण (SA20 2026) में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 11 विकेट चटकाए. एनरिक नॉर्खिया सनराइजर्स ईस्टर्न केप के टॉप विकेट टेकर हैं, जो 17 विकेट ले चुके हैं.

प्रिटोरिया कैपिटल्स स्क्वॉड

आंद्रे रसेल, केशव महाराज (कप्तान), लिजाद विलियम्स, रॉस्टन चेस, तयमल मिल्स, विहान लुब्बे, शाई होप (विकेटकीपर), लुंगी एनगिडी, सिबनेलो मखान्या, कीथ डडगिन, जुनैद दाऊद, शेरफेन रदरफोर्ड, गिडियन पीटर्स, कोडी युसूफ, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), विल स्मीड, ब्राइस पार्सन्स, डेवाल्ड ब्रेविस, कोनोर एस्टरहुइज़ेन, मीका-ईल प्रिंस.

सनराइजर्स ईस्टर्न केप स्क्वॉड

एडम मिल्ने, लुईस ग्रेगरी, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वुड, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), पैट्रिक क्रुगर, एनरिक नॉर्खिया, सेनुरन मुथुसामी, क्रिस ग्रीन, लुथो सिपामाला, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, थरिंदु रतनायके, मिशेल वान बुरेन, बेयर्स स्वानपोएल, मार्को जानसेन, ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान, विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, जेम्स कोल्स, अल्लाह ग़ज़नफ़र, जे पी किंग, क्रिस्टोफ़र किंग.

SA20 फाइनल कब-कहां खेला जाएगा?

एसए20 का खिताबी मुकाबला रविवार, 25 जनवरी को भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

कहां देखें SA20 के फाइनल का लाइव प्रसारण?

प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच एसए20 के फाइनल का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

SA20 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां?

जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर एसए20 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.



Source link

बांग्लादेश के कप्तान ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड को दी नसीहत, जानें BCB के बारे में क्या कहा

बांग्लादेश के कप्तान ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड को दी नसीहत, जानें BCB के बारे में क्या कहा


बांग्लादेश की टेस्ट टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ी नसीहत दी है. शांतो का यह बयान बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड में हिस्सा ना लेने के एलान के बाद आया है. शांतो ने कहा कि पिछले एक-दो साल में मैदान के बाहर के माहौल ने क्रिकेट को बहुत नुकसान पहुंचाया है.

बांग्लादेश प्रीमियर लीग यानी बीपीएल के एक मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शांतो ने कहा, “एक खिलाड़ी के तौर पर पिछले एक-दो साल में मैदान के बाहर के माहौल ने क्रिकेट को बहुत नुकसान पहुंचाया है. जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों से मेरी अपील है कि वे एक साथ आएं, समाधान निकालें, और यह सुनिश्चित करें कि क्रिकेट चलता रहे. बेहतर प्रशासन और स्पष्ट योजना के बिना अनिश्चितता बढ़ती रहेगी, जिसका असर खिलाड़ियों और खेल दोनों पर पड़ेगा.”

शांतो ने यह भी कहा कि अगर बांग्लादेश विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाता है, तो बीसीबी को खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए एक मजबूत, सुव्यवस्थित घरेलू प्रतियोगिता का आयोजन करना चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को निरंतर प्रतिस्पर्धा मिलती रहे. उन्होंने ढाका सहित घरेलू क्रिकेट के आयोजन में सुधार की मांग करते हुए कहा कि पिछले संस्करणों की तुलना में टूर्नामेंट को बेहतर और अधिक सुचारु ढंग से आयोजित किया जाना चाहिए.

ऑन-फील्ड और ऑफ-फील्ड मुद्दों को अलग रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए शांतो ने चेतावनी दी कि प्रशासनिक टकराव बांग्लादेश क्रिकेट की प्रगति, प्रतिस्पर्धात्मकता और भविष्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं. मौजूदा स्थिति में उनकी अपील क्रिकेट समुदाय की उस साझा चिंता को दर्शाती है जो खेल की रफ्तार बनाए रखने के लिए जिम्मेदार नेतृत्व की मांग कर रही है.

बता दें कि बांग्लादेश ने आईसीसी से अनुरोध किया था कि 2026 टी20 वर्ल्ड के उनके मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट कर दिए जाएं. हालांकि, आईसीसी ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और फिर बांग्लादेश सरकार ने अपनी टीम को इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से मना कर दिया. अब आईसीसी ने बांग्लादेश के रिप्लेसमेंट का एलान भी कर दिया है. बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में शामिल किया है.



Source link

मिचेल सैंटनर की इस गलती से रायपुर में जीता भारत, 6 रन पर गिरे 2 विकेट; फिर ऐसे पलटी बाजी

मिचेल सैंटनर की इस गलती से रायपुर में जीता भारत, 6 रन पर गिरे 2 विकेट; फिर ऐसे पलटी बाजी


रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन का विशाल स्कोर बनाया था. गेंदबाजी में भी कीवी टीम की शुरुआत शानदार हुई थी. पहले ही ओवर में मैट हेनरी ने संजू सैमसन को आउट कर दिया था. दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा ‘गोल्डन डक’ हुए. 6 के स्कोर पर 2 विकेट गिरने से भारत दबाव में था, लेकिन तब मिचेल सैंटनर ने एक बड़ी गलती कर दी. इसे नासमझी भी कहा जा सकता है, जिसने न्यूजीलैंड को मैच हरवा दिया.

शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा था. कप्तान मिचेल सैंटनर ने अंत में 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. 27 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 6 चौके लगाए.

मिचेल सैंटनर से कौन सी गलती हुई?

लक्ष्य छोटा नहीं था, उसपर भारत की खराब शुरुआत ने न्यूजीलैंड के लिए मैच बना दिया. पहले ओवर में एक छक्का लगाकर संजू सैमसन आउट हो गए. दूसरा ओवर जैकब डफी ने डाला, जिसकी पहली ही गेंद पर उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को ‘गोल्डन डक’ आउट किया. लगा था कि न्यूजीलैंड यहां से हावी होता चला जाएगा, लेकिन मिचेल सैंटनर की एक गलती पूरा गेम ही पलट दिया.

सब हैरान थे जब तीसरा ओवर जैक फाउल्क्स डालने आए, क्योंकि पहले ओवर में मैट हेनरी ने सिर्फ 6 रन देकर 1 विकेट लिया था. सैंटनर से यहां गलती कहें या बेवकूफी, क्योंकि अच्छे ओवर के बाद उन्होंने हेनरी को गेंदबाजी से हटा लिया. इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा. फाउल्क्स द्वारा डाले गए तीसरे ओवर में 3 चौके और 1 छक्का मारा. गेंदबाज ने इस ओवर में 1 नो बॉल और 3 वाइड गेंद डाली थी. इस ओवर में कुल 24 रन बने, जिसने पूरा गेम ही पलट दिया.

मिचेल सैंटनर ने चौथा ओवर जैकब डफी को तो दिया लेकिन मैट हेनरी को पांचवें ओवर में भी नहीं लाए. ये ओवर कप्तान ने खुद डाला, जिसकी आखिरी 3 गेंदों पर ईशान किशन ने लगातार 3 चौके मारे. पॉवरप्ले का आखिरी ओवर सैटनेर ने मैट हेनरी को थमाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. ईशान को गेंद फुटबॉल की तरह नजर आने लगी थी. मैच के बाद ईशान ने कहा भी कि उन्हें गेंद बहुत अच्छी दिख रही थी, इसलिए ये बड़ी पारी खेल पाए.

जैक फाउल्क्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

मिचेल सैंटनर ने मैट हेनरी को हटाकर जैक फाउल्क्स को गेंदबाजी दी, उनकी गेंदों पर तो भारतीय बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए. अपने पहले ओवर में 24 रन देने वाले फाउल्क्स ने 3 ओवरों में 22.33 की इकॉनमी से 67 रन लुटाए. वह एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं.

दूसरे टी20 में ईशान किशन ने 32 गेंदों में 4 छक्के और 11 चौकों की मदद से 76 रन बनाए. 237.50 की स्ट्राइक रेट से खेले ईशान ने 68 रन तो सिर्फ बॉउंड्री से बनाए थे. सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में 84 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 9 चौके लगाए. 209 के लक्ष्य को भारत ने 15.2 ओवरों में हासिल कर इतिहास रचा. ये टी20 इंटरनेशनल में 200 से अधिक का सबसे तेज सफल रन चेज है.



Source link

हार्दिक पंड्या और मुरली कार्तिक के बीच क्यों हुई बहस? दोनों की बातचीत का वीडियो वायरल

हार्दिक पंड्या और मुरली कार्तिक के बीच क्यों हुई बहस? दोनों की बातचीत का वीडियो वायरल


Hardik Pandya & Murali Karthik Viral Video: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी शिकस्त दी है. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. रायपुर में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के शुरू होने से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक का है. उस वीडियो में हार्दिक और मुरली कार्तिक के बीच किसी मुद्दे पर गहन बातचीत होती दिख रही है. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच ‘बहस’ हो रही है. ये वीडियो दर्शकों द्वारा स्टैंड से रिकॉर्ड किया गया. हालांकि, इसमें कोई आवाज नहीं है और वीडियो में सिर्फ मैदान का शोर सुनाई दे रहा है.

हार्दिक पंड्या और मुरली कार्तिक के बीच क्यों हुई बहस?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पंड्या प्रैक्टिस किट पहने, हाथ में बल्ला और ग्लव्स लिए मैदान पर आ रहे हैं. उसी दौरान उनकी मुलाकात कमेंट्री ड्यूटी पर मौजूद मुरली कार्तिक से होती है. दोनों ने पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाया, जिसके बाद वे कुछ देर तक बातचीत करते नजर आए. वीडियो में ऐसा लग रहा था कि मुरली कार्तिक हार्दिक को कुछ समझा रहे हैं और उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, बातचीत में क्या कहा गया, ये साफ नहीं है. हार्दिक पंड्या की बॉडी लैंग्वेज को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे बहस बता रहे हैं.

कैसा रहा हार्दिक पंड्या का मैच में प्रदर्शन?

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल हार्दिक पंड्या ने तीन ओवर में किफायती गेंदबाजी की. हार्दिक ने सिर्फ 25 रन देकर 1 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे. उन्होंने मार्क चैपमैन को आउट किया, जो 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हालांकि, हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, क्योंकि उनकी जरूरत ही नहीं पड़ी. सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp