ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा

ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा


गुरुवार को खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखा गया है. 21 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे आगे निकल गए हैं. SRH के खिलाफ मैच में उन्होंने 52 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली.

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में SRH ने पहले बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड पर 226 रन लगा दिए थे. जवाब में KKR के दोनों सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और फिन एलन जल्दी आउट हो गए. मगर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अंगकृष रघुवंशी ने 52 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल कर ली है.

21 साल के लड़के के पास ऑरेंज कैप

21 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी अब तक 2 मैचों में 103 रन बना चुके हैं. अब तक खेले दोनों मैचों में उन्होंने अर्धशतक जड़ा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 51 रन बनाए थे और अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उनके बल्ले से 52 रनों की अर्धशतकीय पारी निकली है. उन्होंने ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और रोहित शर्मा जैसे बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है.

सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने पहले मैच में RCB के खिलाफ 80 रन ठोक दिए थे, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वो केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित शर्मा 78 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं.

  • 103 रन – अंगकृष रघुवंशी – KKR
  • 94 रन – ईशान किशन – SRH
  • 83 रन – हेनरिक क्लासेन – SRH
  • 81 रन – रायन रिकल्टन – MI
  • 78 रन – रोहित शर्मा – MI

अंगकृष रघुवंशी ने अब तक अपने IPL करियर में 24 मैच खेलकर 566 रन बना लिए हैं. पिछले सीजन उन्होंने KKR के लिए खेलते हुए कुल 300 रन बनाए थे. इस बार वो पहले से भी बेहतर फॉर्म में दिख रहे हैं, क्योंकि मात्र 2 मैचों में उन्होंने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है.

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो…



Source link

रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास

रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास


Most Catches For KKR in IPL: रिंकू सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो अब IPL के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अनिकेत वर्मा का कैच पकड़ने के बाद यह कीर्तिमान स्थापित किया, जो उनका KKR के लिए 41वां कैच रहा.

रिंकू सिंह ने बनाया रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में KKR के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अब रिंकू सिंह के नाम है. गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने पहले ईशान किशन का कैच लपका और उसके बाद अनिकेत वर्मा को भी आउट करने में योगदान दिया. वो कोलकाता के लिए अब तक 41 कैच ले चुके हैं. उन्होंने इस मामले में आंद्रे रसेल के 40 कैच का रिकॉर्ड तोड़ा.

IPL में KKR के लिए सबसे ज्यादा कैच

आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड अब रिंकू सिंह के नाम है, जो 41 कैच ले चुके हैं. 40 कैच के साथ आंद्रे रसेल दूसरे स्थान पर हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन भी 36 कैच ले चुके हैं और मनोज तिवारी ने 3 बार की IPL चैंपियन टीम के लिए 30 कैच लपके थे.

  • 41 कैच – रिंकू सिंह
  • 40 कैच – आंद्रे रसेल
  • 36 कैच – सुनील नरेन
  • 30 कैच – मनोज तिवारी

रिंकू सिंह अब तक सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही खेले हैं. कोलकाता टीम के लिए उन्होंने 60 मैचों में 1,132 रन बनाए हैं और उनका कुल स्ट्राइक रेट 145.50 का रहा है. 

किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा कैच

IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 103 कैच लपके थे. उन्होंने 2010-2022 के बीच मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए इतने कैच लेने का कारनामा किया था.

यह भी पढ़ें:

भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच



Source link

अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य

अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य


KKR vs SRH Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बना लिए हैं. ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में KKR की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने SRH को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए 82 रनों की सलामी साझेदारी कर दी थी. हेनरिक क्लासेन हैदराबाद टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे जिन्होंने 52 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली.

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने 5.4 ओवर में ही 82 रन जोड़ दिए थे. एक तरफ अभिषेक ने 21 गेंद में 48 रन बनाए, दूसरी ओर ट्रेविस हेड ने 21 गेंद में 46 रन बनाए. दोनों ने मिलकर 7 छक्के और 11 चौके ठोके. मगर उन दोनों के आउट होने के बाद हैदराबाद का रन रेट धड़ाम से नीचे आ गिरा.

8 ओवर में थे 110, फिर KKR की वापसी

8 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 110 रन बना दिए थे. उसके अगले 2 ओवरों में कोलकाता की टीम ने जबरदस्त वापसी की. 8 ओवर में स्कोर 110 रन था, लेकिन 10वां ओवर खत्म होते-होते SRH की टीम 3 और विकेट खो चुकी थी. हैदराबाद टीम का रन रेट धड़ाम से नीचे आ गिरा था.

क्लासेन ने करवाई वापसी

KKR ने कुछ समय के लिए वापसी जरूर की, लेकिन हेनरिक क्लासेन ने सधी हुई पारी खेलनी शुरू की. हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 52 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी कर SRH को बड़े स्कोर की ओर ले जाने का काम किया. नीतीश ने 24 गेंद में 39 रन बनाए, वहीं क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए. वो SRH के लिए अर्धशतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे.

आखिरी 2 ओवर में बिखरी SRH

अभिषेक और हेड ने जिस तरह की शुरुआत दिलाई थी, उसे देख हैदराबाद को 250-260 के स्कोर की उम्मीद होगी. मिडिल ओवरों में गिरे विकेट और अंतिम 2 ओवरों में खराब खेल के कारण SRH की टीम 226 रन बना पाई. आखिरी 2 ओवरों में हैदराबाद ने 26 रन बनाए और 4 विकेट भी खोए.



Source link

ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो…

ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो…


इंडियन प्रीमियर लीग के फाउंडर ललित मोदी का एक सोशल मीडिया पोस्ट बहस का मुद्दा बन गया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका और टीम के कप्तान ऋषभ पंत के बीच मैदान पर बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद ललित मोदी ने IPL टीमों के मालिकों पर निशाना साधा है.

आपको याद दिला दें कि बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने ही घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. उस हार के बाद संजीव गोयनका को LSG के कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर से बात करते देखा गया था. बातचीत की कोई आवाज सामने नहीं आई है, लेकिन बातचीत के दौरान माहौल खुशनुमा तो कतई नहीं लग रहा था. इसी बीच वह वीडियो भी वायरल हो चला, जब 2024 सीजन के दौरान संजीव गोयनका और केएल राहुल की तस्वीरें सामने आई थीं.

IPL टीम के मालिक सिर्फ हेडलाइन

ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके लिखा कि फुटबॉल लीग में टीमों के मालिक अपने खिलाड़ियों को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं और उनमें भरोसा दिखाते हैं, लेकिन आईपीएल टीम के मालिक सिर्फ चर्चा और हेडलाइन में बने रहने की कोशिश करते हैं. ललित मोदी के अनुसार वे ठीक बाउंड्री पर खड़े होकर अपने कप्तानों की निंदा करते हैं.

ललित मोदी ने कहा कि टीम मालिक अगर धैर्यपूर्ण व्यवहार अपनाने के साथ-साथ ज्यादा पेशेवर तरीके से बात करें तो फुटबॉल लीगों की तरह आईपीएल की वैल्यू ज्यादा बढ़ सकती है. साथ ही ललित ने यह भी कहा कि ड्रामा कम करके ब्रांड बनाने की कोशिश करें तो अच्छा होगा. उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग पहले ही चर्चा का केंद्र बनी हुई है, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स 1.53 बिलियन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर में बिकी है. ललित मोदी के अनुसार आईपीएल में भी प्रोफेशनलिजम दिखने लगे तो इसकी भी एक अलग क्लास होगी.

यह भी पढ़ें:

भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच





Source link

CSK के खिलाफ मैच से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर? पंजाब किंग्स के कोच ने दिया ताजा अपडेट

CSK के खिलाफ मैच से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर? पंजाब किंग्स के कोच ने दिया ताजा अपडेट


पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है. उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चोट आई थी. हालांकि हाथ में गेंद लगने के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी करना जारी रखा था. वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में खेल पाएंगे या नहीं, इसपर पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने अपडेट दिया है.

क्या बाहर होंगे श्रेयस अय्यर?

पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने ताजा अपडेट देकर कहा कि श्रेयस अय्यर को फ्रैक्चर नहीं हुआ है, लेकिन उनके हाथ में सूजन है. हैडिन ने बताया कि टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि अय्यर शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेलेंगे.

अगर श्रेयस अय्यर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाते हैं, तो यह भी बड़ा सवाल होगा कि टीम की कप्तानी कौन करेगा. बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी करने वाले मार्कस स्टोइनिस कप्तानी का एक विकल्प हो सकते हैं या फिर अर्शदीप सिंह को भी कप्तानी मिल सकती है.

श्रेयस का CSK के खिलाफ रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ श्रेयस अय्यर के कुल आंकड़े बहुत ज्यादा अच्छे नहीं हैं. उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 15 IPL पारियों में 28.5 के औसत से 371 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 115.94 का है. पूरे आईपीएल करियर की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने अब तक 134 मैचों में 34.08 के बढ़िया औसत से 3,749 रन बनाए हैं.

दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों की 32 बार टक्कर हुई है, जिनमें से 16 बार पंजाब जीत दर्ज करने में कामयाब रही है. यह भी एक चौंकाने वाला आंकड़ा है कि पिछले 8 मैचों में CSK की टीम केवल एक बार पंजाब को हरा पाई है.

यह भी पढ़ें:

भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच



Source link

कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका

कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका


Shivang Kumar Profile: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में SRH ने ऑलराउंडर शिवांग कुमार को IPL डेब्यू करने का मौका दिया है. KKR के खिलाफ मैच में हैदराबाद टीम की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने बताया कि 23 वर्षीय शिवांग ने नेट्स में बहुत अच्छा करके दिखाया है, इसलिए उन्हें डेब्यू का अवसर प्रदान किया जा रहा है.

कौन हैं शिवांग कुमार?

शिवांग कुमार का जन्म 26 मई, 2002 को हुआ था. वे मध्य प्रदेश से आते हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में MP के लिए खेलते हैं. चाइनामैन गेंदबाज हैं, यानी बाएं हाथ से रिस्ट स्पिन गेंदबाजी करते हैं. शिवांग के आने से सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी में भी एक विकल्प मिल जाता है क्योंकि वो ठीकठाक बैटिंग भी कर सकते हैं. शिवांग कुमार विजय हजारे ट्रॉफी में गजब का प्रदर्शन करके आ रहे हैं. मध्य प्रदेश के लिए 3 मैचों में उन्होंने 10 विकेट चटकाए थे और बल्लेबाजी में एक अर्धशतक भी लगाया था.

शिवांग कुमार, मध्य प्रदेश लीग 2025 में उभर कर सामने आए थे. बुन्देलखंड बुल्स के खिलाफ मैच में ओपनिंग करते हुए उन्होंने 42 गेंद में 91 रनों की तूफानी पारी खेल टी20 क्रिकेट में पहचान बनाई थी. इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाए थे. उस लीग में उन्होंने फिरकी का जाल बुनते हुए 5 विकेट भी चटकाए थे.

शिवांग कुमार का करियर

स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवांग कुमार ने दिसंबर 2025 में ही मध्य प्रदेश के लिए डोमेस्टिक डेब्यू किया है. अभी तक उन्होंने सिर्फ 4 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 4 विकेट लेने के साथ-साथ 59 रन भी बनाए हैं, जिनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 45 रन है. विजय हजारे ट्रॉफी में 3 मैच खेलकर उन्होंने अपना लिस्ट-A क्रिकेट डेब्यू भी किया. तीन लिस्ट-A मैचों में उनके नाम 67 रन और 10 विकेट हैं. मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.

यह भी पढ़ें:

भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp