क्रिकेटर की शिकायत पर पुलिस ने किया इस एक्ट्रेस को गिरफ्तार, ‘गोल्ड चेन’ से जुड़ा है मामला

क्रिकेटर की शिकायत पर पुलिस ने किया इस एक्ट्रेस को गिरफ्तार, ‘गोल्ड चेन’ से जुड़ा है मामला


श्रीलंका के क्रिकेटर भानुका राजपक्षे ने एक्ट्रेस हर्षी रसंगा को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसके बाद एक्ट्रेस को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया. ये मामला गोल्ड चेन से जुड़ा हुआ है. नोटिस में कहा गया है कि राजपक्षे ने उन्हें अस्थाई तौर पर एक गोल्ड चेन दी थी. 9 लाख रुपये की कीमत वाली इस चेन को एक्ट्रेस ने बिना बताए गिरवी रख दी. हालांकि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ और ही बताया.

श्रीलंका की थलंगगामा पुलिस ने एक्ट्रेस हर्षी को गिरफ्तार भी कर लिया. कडुवेला मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई के दौरान हर्षी रसंगा ने माना कि उन्होंने चेन क्रिकेटर भानुका राजपक्षे को बिना बताए गिरवी रख दी. वकीलों के माध्यम से हर्षी ने वादा किया कि वह चेन लौटा देंगी. हालांकि बेल मिलने के बाद एक्ट्रेस ने यू-टर्न ले लिया, उन्होंने कुछ और ही बताया.

कोर्ट ने 5-5 लाख के दो मुचलके पर एक्ट्रेस हर्षी रसंगा को बेल दे दी. हालांकि बेन मिलने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कहा कि जब वह भानुका राजपक्षे के साथ रिलेशनशिप में थी, उन्होंने वो चेन उन्हें गिफ्ट दी थी. खबर लिखे जाने तक इस दावे पर क्रिकेटर की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है. कुडुवेला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने थलंगगामा पुलिस को आदेश दिया है कि मामले में अगली सुनवाई के दौरान सोने की चेन को पेश किया जाए. रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई होनी है.

PBKS के लिए खेल चुके हैं राजपक्षे

भानुका राजपक्षे ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए 5 वनडे, 45 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम क्रमश 89 और 744 रन हैं. उन्होंने 2021 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. पिछले साल नवंबर में उन्होंने आखिरी टी20 मैच खेला था. वह इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए 2 सीजन खेले थे. 2022 संस्करण में उन्होंने 9 मैच खेले थे, जिसमें 206 रन बनाए. 2023 में उन्होंने सिर्फ 4 मैच खेले, जिसमें कुल 71 ही रन बनाए.



Source link

मोहम्मद शमी ने पारी की पहली गेंद पर लिया विकेट, केएल राहुल को किया आउट फिर गुस्से में कर दिया य

मोहम्मद शमी ने पारी की पहली गेंद पर लिया विकेट, केएल राहुल को किया आउट फिर गुस्से में कर दिया य


Mohammed Shami Dismissing KL Rahul On The Very First Ball: आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कर रही है. टॉस हारकर इस मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की पूरी टीम स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 141 रन लगा पाई. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली के तगड़े बल्लेबाजी लाइन अप के सामने ये स्कोर काफी छोटा लग रहा था. हालांकि, मोहम्मद शमी ने दिल्ली की पारी की पहली ही गेंद पर कुछ ऐसा किया, जिसका किसी को अंदाजा नहीं था.

केएल राहुल को पहली गेंद पर किया आउट

लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा दिए गए 142 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को पहली ही गेंद पर केएल राहुल के रूप में बड़ा झटका लगा, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. लखनऊ के लिए अपना पहला मैच खेल रहे दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी पहली ही गेंद पर दिल्ली के स्टार ओपनर राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. राहुल जैसे दिग्गज बल्लेबाज का बिना खाता खोले आउट होना दिल्ली के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था.

राहुल ने फेंका बल्ला

मोहम्मद शमी ने जब एक बेहतरीन आउटस्विंगर फेंकी, तब केएल राहुल अपने बल्ले को नियंत्रण में नहीं रख पाए. गेंद को हवा में थोड़ा धीमा और बाहर की तरफ निकलता देख राहुल के मन में लालच आया और उन्होंने जोर से शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने उनके बल्ले का मोटा बाहरी किनारा लिया और सीधे थर्ड मैन पर खड़े मोहसिन खान के हाथों में चली गई. शमी ने अपनी पहली ही गेंद पर वो करिश्मा कर दिखाया, जिसकी जरूरत लखनऊ की टीम को इस छोटे स्कोर को बचाने के लिए थी.





Source link

MS Dhoni injury update: CSK’s Thala set to make IPL 2026 comeback in THIS Chennai Supers Kings game

MS Dhoni injury update: CSK’s Thala set to make IPL 2026 comeback in THIS Chennai Supers Kings game


MS Dhoni has reignited hopes of an early comeback in IPL 2026 after being spotted in the nets, just days after Chennai Super Kings confirmed he would miss two weeks with a calf strain. While the franchise has not officially revised its medical timeline, visuals of Dhoni batting in Chennai have triggered speculation over whether the veteran could return sooner than expected, possibly as early as CSK’s next fixture. The development comes at a critical juncture for CSK, who are looking to recover from an underwhelming start to their campaign. Dhoni’s presence in training, even in a controlled environment, is being viewed as a positive sign of recovery, though questions remain around his match fitness.

– Thala has started his practice for his return to IPL 2026. pic.twitter.com/YKxhH7sdNM


Add Zee News as a Preferred Source



Dhoni resumes batting in controlled net session

Videos circulating on social media show Dhoni walking out with his kit bag and facing deliveries during a net session. The 44-year-old appeared to be batting with ease, playing a mix of defensive strokes and lofted shots, including a few trademark sixes.

However, the session did not reflect full-intensity match simulation. Observers noted that Dhoni was easing into his shots, focusing on timing rather than power, which typically indicates a phased return following injury rehabilitation.

The timing of the videos, which surfaced on April 1, has also led to mixed reactions among fans, with some questioning their recency. Despite the buzz, CSK have maintained silence on any change in the original recovery timeline.

CSK feel the void in season opener

CSK’s dependence on Dhoni was evident in their opening defeat to Rajasthan Royals. Batting first on a challenging surface, CSK were restricted to 127, failing to build partnerships or accelerate in the death overs.

The absence of an experienced finisher stood out, with the middle order struggling to manage pressure situations. While Jamie Overton’s 43 provided some resistance, the innings lacked the composure typically associated with Dhoni’s presence.

Beyond his batting, Dhoni’s influence in reading match situations and guiding younger players remains a key component of CSK’s setup. His absence not only weakens the lower order but also impacts on-field decision-making in crunch moments.

PBKS clash in focus as comeback speculation intensifies

Attention has now shifted to CSK’s upcoming match against Punjab Kings on April 3. The possibility of Dhoni featuring in that game has become a major talking point, especially after his return to training.

An early comeback would provide immediate balance to CSK’s lineup, particularly in the finishing role. However, team management is expected to remain cautious, given the nature of calf injuries and the risk of aggravation.

From a strategic standpoint, rushing Dhoni back could offer short-term gains but may compromise his availability later in the tournament. CSK have historically managed senior players conservatively, prioritising long-term impact over immediate returns.

Experience vs fitness: A delicate balance

Dhoni’s IPL record underlines why his return is so significant. With over 5400 runs in the league at an average above 38 and a strike rate exceeding 137, he remains one of the most reliable finishers in T20 cricket.

Yet, at this stage of his career, workload management is equally crucial. Even if declared fit, CSK could consider using him in a limited role initially, potentially as a specialist batter.

The current situation reflects a familiar CSK approach, where experience is leveraged carefully to maximise impact across the tournament rather than in isolated games.

No official confirmation yet

Despite the growing speculation, there has been no official word from CSK regarding Dhoni’s availability for the next match. The franchise’s earlier statement clearly indicated a two-week recovery period, and any deviation from that would require medical clearance.

For now, Dhoni’s return to the nets serves as an encouraging update rather than a confirmed comeback.





Source link

सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 ‘फिसड्डी’ टीम को भी जानिए

सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 ‘फिसड्डी’ टीम को भी जानिए


इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (आईपीएल 2026) में सभी 10 टीमों ने अपने पहले मुकाबले खेल लिए हैं. कुछ टीमें अपने प्रदर्शन की बदौलत मजबूत नजर आ रही हैं, तो कई टीमों को अपने प्रदर्शन बहुत सुधार करना है. आइए देखते हैं कि बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच हुए मैच के बाद अंक तालिका में किन टीमों ने शीर्ष 4 में अपनी जगह बनाई है?

1-राजस्थान रॉयल्स (आरआर) अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूद है. आरआर ने अपने पहले मैच में सीएसके को 8 विकेट से हराया था.

2-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दूसरे स्थान पर काबिज है। आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया था.

3-बुधवार को एलएसजी को हराने वाली डीसी तीसरे स्थान पर काबिज है. डीसी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.

4-मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है। मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था.

5-पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर है. पंजाब ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था.

अब तक हुए 5 मैचों में इन्हीं टीमों ने जीत दर्ज की है और सभी के 2-2 अंक हैं. अंक तालिका में स्थान रन रेट के आधार पर तय किया गया है. गुजरात टाइटंस (जीटी) छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) सातवें, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) आठवें, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) नौवें, और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) दसवें स्थान पर हैं.  ये सभी पांच टीमें अपना पहला मैच हारी हैं. अंकतालिका में इनका स्थान भी रन रेट के आधार पर तय किया गया है.

टूर्नामेंट बहुत लंबा है. अभी पहला चरण भी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए सभी टीमों के पास अपनी कमजोरियों में सुधार करते हुए शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मौका है. देखना होगा कि शीर्ष-4 में मौजूद टीमें आगे भी अपना स्थान बरकरार रखती हैं, या फिर अन्य टीमें जगह बनाती हैं.

 



Source link

दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद क्या संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लगाई फटकार! सोशल मीडिया पर ह

दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद क्या संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लगाई फटकार! सोशल मीडिया पर ह


Sanjiv Goenka Reprimands Rishabh Pant! इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का आगाज हार के साथ हुआ है. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराया. आईपीएल 2026 में मिली पहली हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और मालिक संजीव काफी निराश दिखे. मैच खत्म होने के बाद संजीव गोयनका कोच जस्टिन लैंगर और ऋषभ पंत के साथ गंभीर चर्चा करते हुए नजर आएं. इस दौरान ऋषभ के चेहरे पर जो भाव दिखें उससे ऐसा लगा कि संजीव गोयनका टीम के प्रदर्शन से बेहद नाखुश हैं.

संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लगाई फटकार!

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ये चर्चा होने लगी है कि संजीव गोयनका ने साल 2024 में जो केएल राहुल के साथ जो किया था क्या वैसा ही ऋषभ पंत के साथ भी किया है? हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों से ये दावा नहीं किया जा सकता है कि संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को फटकार लगा रहे हैं, लेकिन इतना जरूर है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक टीम की पहले मैच की प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं.

सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका ने दी प्रतिक्रिया

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 की मिली पहली हार के बाद संजीव गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘अभी लंबा सीजन बचा है और ऐसे पल कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा हैं. मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे. हमारे फैंस को आज एकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, हम और भी मजबूत होकर लौटेंगे.’ 





Source link

IPL 2026 की अंक तालिका में MI और PBKS से आगे निकली दिल्ली कैपिटल्स, एक क्लिक में जानिए कौन कहां

IPL 2026 की अंक तालिका में MI और PBKS से आगे निकली दिल्ली कैपिटल्स, एक क्लिक में जानिए कौन कहां


इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में अब सभी 10 टीमों ने अपना पहला मैच खेल लिया है. 5 टीमों की शुरुआत जीत और 5 की हार के साथ हुई है. बेशक अभी शुरूआती दौर है, लेकिन इसी समय हार और जीत आगे चलकर प्लेऑफ टीमों का फैसला करती है. बुधवार को हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया, इस जीत के साथ DC अंक तालिका में MI और PBKS से आगे आ गई. सभी जीतने वाली टीमों के 2-2 अंक हैं, ऐसी स्थिति में क्रम का फैसला नेट रन रेट से तय होता है.

MI और PBKS से आगे दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को 141 रनों पर ढेर कर दिया था, हालांकि 26 पर 4 विकेट गिरने से अक्षर पटेल एंड टीम पर भी दबाव बढ़ गया था. लेकिन तब समीर रिजवी (70*) और ट्रिस्टन स्टब्स (39*) ने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया. DC ने 17 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की. 2 अंकों के साथ टीम का नेट रन रेट +1.397 है, जो मुंबई इंडियंस (+0.687) और पंजाब किंग्स (+0.509) से बेहतर है. दिल्ली अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है.

पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की है, टीम ने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह हराया. 2 अंकों के साथ RR का नेट रन रेट +4.171 है. दूसरे स्थान पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेट रन रेट +2.907 है. हालांकि अभी ये शुरूआती दौर है, लेकिन हर मैच अंक तालिका और प्लेऑफ की जंग में अहम रोल निभाएगा.

गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच हार चुकि हैं. GT -0.509 अंक के साथ छठे, KKR (-0.687) सातवें, LSG (-1.397) आठवें, SRH (-2.907) नौवें और CSK (-4.171) दसवें स्थान पर है.

समीर रिजवी को मिला POTM अवार्ड

बुधवार को हुए मैच में समीर रिजवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जो इम्पैक्ट प्लेयर बनकर बल्लेबाजी करने आए थे. 142 के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स का टॉप आर्डर धराशाई हो गया था, टीम के 4 विकेट मात्र 26 रन के स्कोर पर गिर गए थे. ऐसा लग रहा था कि कहीं DC हार न जाए, तब समीर और स्टब्स ने पारी को संभाला. शुरुआत में दोनों ने संभलकर खेला, हालांकि खराब गेंदों पर प्रहार भी किया. रिजवी ने 47 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए. स्टब्स ने 32 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp