कोहली से लेकर गेल, इन दिग्गजों के वो 10 ऑलटाइम IPL रिकार्ड्स; जिन्हें तोड़ना नामुमकिन

कोहली से लेकर गेल, इन दिग्गजों के वो 10 ऑलटाइम IPL रिकार्ड्स; जिन्हें तोड़ना नामुमकिन


दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है. 2008 में शुरू हुई इस लीग ने हर नए सीजन नया मुकाम हासिल किया, हर सीजन नए रिकार्ड्स बने हैं. मैदान पर बने कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी है, जो कई सालों बाद भी नहीं टूटे और पूरी संभावना है कि IPL 2026 में भी वह ऐसे ही टॉप पर बने रहेंगे. इसमें विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की सबसे बड़ी साझेदारी और एक ही ओवर में 37 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है. यहां हम ऐसे ही 10 ऑलटाइम आईपीएल रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं.

क्रिस गेल ने एक पारी में लगाए 17 छक्के

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का जादू आईपीएल में भी देखने को मिला, वह टी20 फॉर्मेट के बादशाह हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज. गेल के नाम आईपीएल में सर्वाधिक रनों की पारी का रिकॉर्ड है, जिसमें उन्होंने 17 छक्के लगाए थे. पुणे वॉरियर्स के सामने खेली गई इस पारी में कई रिकॉर्ड बने. वह एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने.

IPL में सबसे तेज शतक 

ये रिकॉर्ड भी ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम है. क्रिस गेल ने 23 अप्रैल, 2013 को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाया था. ये आज भी आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है. पिछले संस्करण वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक जड़ा था, लेकिन वो भी ये रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाए. वैभव ने 35 गेंदों में शतक लगाया था, जिसके बाद वह आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने.

IPL में सबसे बड़ी साझेदारी

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया था. RCB प्लेयर्स ने 14 मई, 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रनों की पार्टनरशिप की थी. कोहली और डिलियर्स ने शतक जड़े थे. उस मैच में डिविलियर्स ने 52 गेंदों में 129 और कोहली ने 55 गेंदों में 109 रन बनाए थे.

IPL में सबसे तेज अर्धशतक

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मई, 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली के नाम ये अटूट रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ना बहुत मुश्किल है. कोहली ने 2016 सीजन में ये रिकॉर्ड बनाया था, तब उन्होंने 973 रन बनाए थे. 2016 संस्करण में कोहली ने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे. गिल इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब आए थे, जब 2023 में उन्होंने 890 रन बनाए थे.

डेब्यू मैच में 6 विकेट

आईपीएल इतिहास में सबसे अच्छा गेंदबाजी स्पेल वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के नाम है, बड़ी बात ये हैं कि उन्होंने ये अपने डेब्यू मैच में ही किया था. 6 अप्रैल, 2019 को डेब्यू मैच में जोसेफ ने 3.4 ओवरों में 6 विकेट लिए थे और सिर्फ 12 रन दिए थे. 

IPL में सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने का रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2014 से 2015 संस्करण के बीच लगातार 10 मैच जीते थे. केकेआर के आलावा कोई दूसरी टीम आज तक इतने मैच लगातार नहीं जीत पाई है. 2014 में केकेआर चैंपियन बनी थी.

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड

एबी डिविलियर्स के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने (विकेटकीपर्स को छोड़कर) का रिकॉर्ड है. आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने 2016 में कुल 19 कैच लिए थे.

IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज

अमित मिश्रा आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 3 बार हैट्रिक ली है. अमित मिश्रा ने 2008 में ही हैट्रिक ली थी, इसके बाद उन्होंने 2011 और 2013 में हैट्रिक ली. युवराज सिंह, युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में 2-2 बार हैट्रिक ली है.

एक ओवर में सबसे ज्यादा रन

IPL में एक ही ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा और क्रिस गेल के नाम है. आरसीबी के लिए खेलते हुए गेल ने 2011 में कोच्चि टस्कर्स के गेंदबाज पारसनाथ परमेश्वरन के एक ओवर में 37 रन बनाए थे. जडेजा ने 2021 में सीएसके के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ हर्षल पटेल के ओवर में 37 रन बनाए थे.



Source link

चेन्नई-मुंबई से KKR और RCB तक, जानें IPL 2026 की सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई-मुंबई से KKR और RCB तक, जानें IPL 2026 की सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन


IPL 2026 के शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं. 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का सबसे पहला मैच खेला जाएगा. एक तरफ CSK और मुंबई इंडियंस की नजरें अपने-अपने छठे खिताब पर होंगी, वहीं RCB लगातार 2 बार चैंपियन बनने वाली टीमों में शुमार होना चाहेगी. लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ऐसी टीम हैं, जो पहली बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. मगर किसी भी टीम की सफलता एक बढ़िया प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन पर निर्भर करेगी. यहां देख लीजिए सभी 10 टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती हैं.

IPL 2026 में सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स- आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, एमएस धोनी, नूर अहमद, अकील होसेन, खलील अहमद

पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, युजवेंद्र चहल

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, विग्नेश पुथुर

कोलकाता नाइट राइडर्स- फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जैकब बैथेल, टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, रसिख डार

लखनऊ सुपर जायंट्स- मिचेल मार्श, एडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, अवेश खान, मयंक यादव, एनरिक नॉर्टजे

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा

दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी, आकिब नबी डार

सनराइजर्स हैदराबाद- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी



Source link

Shock before first Ball bowled! Four Stars ruled out of RCB vs SRH IPL 2026 opener

Shock before first Ball bowled! Four Stars ruled out of RCB vs SRH IPL 2026 opener


Both Royal Challengers Bengaluru (RCB) and Sunrisers Hyderabad (SRH) are grappling with major selection headaches ahead of their IPL 2026 season opener on March 28. A total of four high profile stars have been confirmed to miss the clash at the M. Chinnaswamy Stadium, forcing both franchises to dig deep into their bench strength before the first ball has even been bowled.

RCB’s Triple Bowling Blow

The defending champions, RCB, face a daunting challenge as they will be without three of their primary fast bowlers. While Australian spearhead Josh Hazlewood has arrived in Bengaluru, the franchise has officially ruled him out of the opening game due to ongoing fitness concerns.


Add Zee News as a Preferred Source



Furthermore, left arm pacer Yash Dayal is set to miss the entire 2026 season as he manages a complex personal situation. Adding to the woes, Sri Lankan speedster Nuwan Thushara has yet to join the squad. Thushara, a key retention following his ₹1.60 crore signing in 2025, was denied a No Objection Certificate (NOC) by the Sri Lankan cricket board after failing a recent fitness test. While he has the opportunity to clear a follow up test, protocol mandates a waiting period of four to five days before he can attempt it again.

SRH Leadership Crisis and Pat Cummins’ Absence

Sunrisers Hyderabad are dealing with an equally significant setback as they take the field without their captain and premier pacer, Pat Cummins. Despite landing in India to join the SRH camp, the Australian legend is still working toward full match fitness.

The outlook for Cummins, who was retained for a staggering Rs18 crore, appears to be a long term concern. The veteran has acknowledged that he is likely to miss the entire first half of the IPL 2026 season. This leaves a massive void in both the leadership hierarchy and the bowling attack for the 2016 champions.

Ishan Kishan to Lead SRH

In the absence of Cummins, Sunrisers Hyderabad have made the bold move to appoint wicketkeeper batter Ishan Kishan as the temporary captain. While Kishan lacks prior IPL captaincy experience, he was officially named to the role two weeks ago, with world number one T20I batter Abhishek Sharma serving as his deputy.

The decision to elevate Kishan over Sharma was heavily influenced by Kishan’s recent domestic success, where he led Jharkhand to their maiden Syed Mushtaq Ali Trophy title in 2025, punctuated by a brilliant century in the final.

Training Ground Buzz and League Context

Despite the injury cloud, the atmosphere at the RCB camp remains electric. Viral footage has emerged of Virat Kohli tonking massive sixes in the nets, while new addition Jitesh Sharma reportedly blasted 81 runs in a practice game. Kohli was also seen turning “throwdown specialist” for an out of form Phil Salt in a gesture that has gone viral on social media.

RCB Squad

Rajat Patidar (C), Virat Kohli, Phil Salt, Devdutt Padikkal, Venkatesh Iyer, Jitesh Sharma, Jacob Bethell, Tim David, Romario Shepherd, Krunal Pandya, Bhuvneshwar Kumar, Josh Hazlewood, Yash Dayal, Suyash Sharma, Jacob Duffy, Jordan Cox, Nuwan Thushara, Mangesh Yadav, Rasikh Dar Swapnil Singh, Satvik Deswal, Vicky Ostwal, Vihaan Malhotra, Kanishk Chouhan, and Abhinandan Singh

SRH Squad

Pat Cummins (C), Abhishek Sharma, Travis Head, Ishan Kishan, Heinrich Klaasen, Nitish Kumar Reddy, Liam Livingstone, Harshal Patel, Jaydev Unadkat, Kamindu Mendis, Brydon Carse, Aniket Verma, Salil Arora, Smaran Ravichandran, David Payne (replacement for Jack Edwards), Eshan Malinga, Krains Fuletra, Harsh Dubey, Shivang Kumar, Zeeshan Ansari, Sakib Hussain, Onkar Tarmale, Amit Kumar, Shivam Mavi, Praful Hinge



Source link

आज से IPL 2026 का आगाज, नहीं दिखेंगे एमएस धोनी; विराट और रोहित मचाएंगे धमाल

आज से IPL 2026 का आगाज, नहीं दिखेंगे एमएस धोनी; विराट और रोहित मचाएंगे धमाल


इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. 2008 से इस लीग की शुरुआत हुई थी. तब से लेकर आज तक क्रिकेट फैंस हर साल इस लीग के लिए उत्साहित रहते हैं. इस बार दुनिया की इस सबसे बड़ी लीग का 19वां सीजन है. आज से आईपीएल के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है. पहला मैच पिछले साल की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. बुरी खबर यह है कि CSK के एमएस धोनी शुरुआती मैचों में नहीं दिखाई देंगे. 

इस कारण पहले दो हफ्ते के लिए बाहर हुए धोनी 

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते में नहीं खेल पाएंगे. फ्रेंचाइजी ने खुद यह जानकारी दी है. रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, लेकिन टीम की रणनीति धोनी के इर्द-गिर्द ही घूमती है. वह आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं. 

विराट और रोहित मचाएंगे धमाल 

टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके विराट कोहली और रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में धमाल मचाना चाहेंगे. किंग कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी का हिस्सा हैं. यह उनका 19वां सीजन है. कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. पिछले साल भी उनका बल्ला जमकर गरजा था. वहीं हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा भी इस बार तूफानी अंदाज में बैटिंग करना चाहेंगे. रोहित ने पिछले साल आईपीएल में एक शतक भी जड़ा था. 

आज के मैच की जानकारी

आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत साढ़े सात बजे से होगी, वहीं मुकाबले का टॉस सात बजे होगा. इस मैच में ईशान किशन हैदराबाद की कप्तानी करेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोटिल होने की वजह से शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

70 मैचों का शेड्यूल जारी 

बीसीसीआई ने अभी आईपीएल 2026 के 70 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. सभी 10 टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए जंग होगी. बीसीसीआई ने अभी प्लेऑफ के मैचों का शेड्यूल जारी नहीं किया है. लीग स्टेज के सभी 70 मैचों का फुल शेड्यूल जारी हो चुका है. 



Source link

आज कितने बजे से शुरू होगा IPL का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी

आज कितने बजे से शुरू होगा IPL का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी


RCB vs SRH मैच के साथ आज इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 का आगाज हो जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घर (M Chinnaswamy Stadium) पर होने वाले इस मैच को जीतकर सकारात्मक शुरुआत चाहेगी. टीम ने पिछले संस्करण अपना पहला खिताब जीता था. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना एकमात्र खिताब 2016 में जीता था, फिलहाल उनके कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण बाहर हैं और तब तक ईशान किशन के हाथों में कमान सौंपी गई है. जानिए आज होने वाले इस मैच की ए टू जेड डिटेल.

RCB vs SRH मैच कहां पर होगा?

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.

RCB vs SRH मैच कितने बजे शुरू होगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा.

टॉस कितने बजे होगा?

शाम 7 बजे.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का IPL रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के अभी तक 100 मैच हो चुके हैं. 43 बार पहले बल्लेबाजी और 53 बार वो टीम जीती है, जिसने लक्ष्य का पीछा किया. इस ग्राउंड पर हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर क्रिस गेल का है, जो आईपीएल इतिहास का भी सबसे बड़ा स्कोर है. यहां क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे. 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली पारी का एवरेज स्कोर 166 है. यहां पर IPL का सबसे बड़ा स्कोर 287 का है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने ही आरसीबी के खिलाफ बनाया था.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों के लिए मदद देखने को मिलती है, आज भी कुछ इसी तरह की पिच रहने की उम्मीद है. छोटी बॉउंड्री के कारण गेंदबाजों के लिए चुनौती और बल्लेबाजों के लिए मदद रहती है. टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे, यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम अधिक बार जीती है. पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां पर 200 रन बनाना भी सुरक्षित नहीं होगा, लेकिन ये अच्छा टोटल हो सकता है.

RCB की संभावित प्लेइंग 11 

विराट कोहली, फिल सॉल्‍ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, जैकब डफी, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार.

SRH की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स.

RCB vs SRH मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर आईपीएल मैचों का लाइव प्रसारण होगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

Who is Kartik Sharma? The 19-year-old set to fill MS Dhoni’s void at CSK in IPL 2026; Got whopping Rs 14.2 crore in Auctions

Who is Kartik Sharma? The 19-year-old set to fill MS Dhoni’s void at CSK in IPL 2026; Got whopping Rs 14.2 crore in Auctions


Chennai Super Kings fans were dealt a major blow just days before the IPL 2026 opener. The franchise confirmed that MS Dhoni is currently undergoing rehabilitation for a calf strain and is expected to miss the opening two weeks of the tournament.

This means the 44-year-old legend will be unavailable for the initial fixtures, including the clash against Rajasthan Royals in Guwahati, followed by matches against Punjab Kings, Royal Challengers Bengaluru, and Delhi Capitals.

Life After Dhoni: Who Steps Up for CSK?


Add Zee News as a Preferred Source



With Dhoni sidelined, the spotlight shifts to CSK’s wicketkeeping and middle-order combinations. Sanju Samson, who was brought in via trade from Rajasthan Royals, is likely to take up wicketkeeping duties initially, offering both experience and firepower with the bat.

However, CSK’s long-term strategy appears to revolve around a bold move made at the IPL 2026 auction—the signing of 19-year-old Kartik Sharma for ₹14.2 crore. The deal made him one of the joint-most expensive uncapped players in IPL history, underlining the franchise’s faith in emerging talent.

CSK’s Big Bet: A Strategic Masterstroke?

CSK’s aggressive pursuit of Kartik Sharma has been widely seen as a calculated masterstroke. The franchise had been monitoring his progress closely after he trained with their extended squad and featured in intra-squad matches at the CSK High-Performance Centre near Chennai last season.

Impressed by the quality of facilities and competitive environment, Kartik himself had spoken highly of the setup. By investing heavily in an uncapped player, CSK have secured a cricketer who brings a unique blend of aggressive middle-order batting and dependable wicketkeeping.

While he may not walk straight into the playing XI due to established options, Kartik offers flexibility. He can be used as a tactical option if acceleration is needed or in case of injuries. The move reflects CSK’s dual approach of staying competitive in the present while preparing for the future, especially as the Dhoni era gradually phases out.

Kartik Sharma: Rising Talent from Rajasthan

Born on April 26, 2006, in Bharatpur, Rajasthan, Kartik Sharma has quickly climbed the ranks in domestic cricket. The right-handed wicketkeeper-batter announced himself with a century on his Ranji Trophy debut against Uttarakhand and has since become a consistent performer, often batting at No. 4 for his state team.

His performances in white-ball cricket have been particularly impressive. During the 2024–25 Vijay Hazare Trophy, he finished as Rajasthan’s leading run-scorer, accumulating 445 runs in eight to nine innings at a strike rate close to 118. He also topped the six-hitting charts in the competition.

In the Syed Mushtaq Ali Trophy, Kartik showcased his T20 credentials by scoring 334 runs in 11 innings at a strike rate of 162.92. One of his standout performances included smashing 11 sixes in an 83-ball knock. His ability to attack both pace and spin makes him a versatile middle-order option.

Learning from the Best: Dhoni’s Influence

Kartik has openly expressed his eagerness to learn from Dhoni, particularly when it comes to finishing games and understanding match situations.

“I want to learn how to finish games and good game planning,” he said after training with the CSK squad.

This willingness to learn from one of cricket’s greatest finishers adds another layer of intrigue to his development within the franchise.

Why Kartik Sharma is Generating Buzz

At just 19, Kartik brings a rare combination of power-hitting and wicketkeeping ability, making him a valuable asset in the middle order. While he may start IPL 2026 on the fringes, CSK’s significant investment suggests they view him as a long-term prospect capable of stepping up when needed.

His journey from domestic cricket in Rajasthan to securing a record-breaking IPL contract highlights both his talent and work ethic.

 A New Chapter for CSK

With MS Dhoni set to miss the early part of IPL 2026, CSK enter a transitional phase. Kartik Sharma could emerge as a surprise package, bringing youthful energy and explosive batting to the side.

Whether he immediately fills Dhoni’s shoes or gradually grows into the role remains to be seen, but his presence adds depth and excitement to CSK’s campaign as they look to navigate life beyond their iconic leader.

CSK SQUAD

Ruturaj Gaikwad (captain), M.S. Dhoni, Sanju Samson, Dewald Brewis, Ayush Mhatre, Kartik Sharma, Sarfaraz Khan, Urvil Patel, Anshuil Kamboj, Jamie Overton, Ramakrishna Ghosh, Prashant Veer, Mathew William Short, Aman Khan, Zak Foulkes, Shivam Dube, Khaleel Ahmed, Noor Ahmad, Mukesh Choudhary, Nathan Ellis, Shreyas Gopal, Gurjapneet Singh, Akeal Hosein, Matt Henry, Rahul Chahar.

CSK Predicted 11

Ruturaj

Samson

Urvil

Brevis

Dube

Sarfaraz/Ayush

Kartik Sharma

Akeal

Noor

Henry

Khaleel

Kamboj



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp