IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने

IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने


भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बीच मैदान पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. आईपीएल में एक ही टीम से खेलने वाले दोनों खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे हैं. वैभव ने लगातार दूसरे मैच में आर्चर की गेंद पर छक्का लगाया. लेकिन इंग्लिश गेंदबाज ने 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली शॉर्ट गेंद पर उन्हें आउट कर हिसाब बराबर कर दिया. इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के बाद से ही वैभव सूर्यवंशी ने निडर बल्लेबाजी का परिचय दिया है. मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में उन्होंने अपने डेब्यू मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर की गेंद पर इंटरनेशनल करियर का पहला छक्का लगाया था. हालांकि वह 10 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. तीसरे टी20 में भी ट्रेंट ब्रिज पर वैभव ने वही आक्रामक तेवर दिखाए. 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने आर्चर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया. इसके बाद जोश टंग की गेंद पर भी बड़ा छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए.

आर्चर ने 145 kmph की बाउंसर से लिया बदला

वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी. जोफ्रा आर्चर ने 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट पिच गेंद फेंकी. जिस पर हुक शॉट खेलने की कोशिश में गेंद उनके ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों में चली गई. इस तरह आर्चर ने लगातार दूसरे मैच में छक्का खाने का जवाब विकेट लेकर दिया.

मैच के बाद आर्चर का वैभव के लिए संदेश

इस मुकाबले में आर्चर ने वैभव सूर्यवंशी के अलावा श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के विकेट भी लिए. 29 रन देकर तीन विकेट लेने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. प्रेजेंटेशन के दौरान जब वैभव के साथ उनकी टक्कर पर सवाल पूछा गया. तो आर्चर ने मुस्कुराते हुए कहा कि अब मुकाबला बराबरी पर है. उन्होंने कहा कि सीरीज में अभी दो मैच बाकी हैं और आखिर में वही जीतेगा जो बेहतर प्रदर्शन करेगा.

यह भी पढ़ें- 2032 ओलंपिक के लिए इजराइल का बड़ा प्लान, क्रिकेट में बीसीसीआई से मांगा सहयोग

इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से हराया

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने फिल साल्ट के 70 और सैम करन की नाबाद 41 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने तीन और जोश टंग ने चार विकेट झटके. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली.

यह भी पढ़ें- 5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन



Source link

टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग

टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग


श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है. आयरलैंड से 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका चौथा मैच आज खेला जाएगा. अब भारत इस सीरीज को जीत नहीं सकता, बस दोनों मैच जीतकर सीरीज बराबर पर खत्म कर सकता है. टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर अय्यर को ICC रैंकिंग में फायदा हुआ है. उन्होंने 425 पायदान की बंपर छलांग लगाई है.

आयरलैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर दोनों मैचों में फ्लॉप रहे थे. पहले मैच में उन्होंने 3 और दूसरे में 10 ही रन बनाए. इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज के पहले मैच में श्रेयस ने 68 रनों की शानदार पारी खेली थी, हालांकि बारिश के कारण ये मैच रद्द हो गया था. दूसरे मुकाबले में कप्तान ने 37 रनों की अहम पारी खेली, हालांकि ये मैच भारत हार गई थी. तीसरे मैच में वह 5 ही रन बना पाए, इस मैच में टीम इंडिया 76 रनों पर ऑल-आउट हो गई थी.

श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग

कप्तान बनने से पहले श्रेयस अय्यर 3 साल से टी20 नहीं खेल रहे थे, जिस कारण वह रैंकिंग में बहुत नीचे चले गए थे. अब जब लौटे हैं तो उन्होंने अपनी मौजूदगी टॉप-100 में दर्ज कर ली है. वह 425 पायदान ऊपर आकर 93वें स्थान पर आ गए हैं, उनकी रेटिंग भी 425 है.

यह भी पढ़ें- कब, कहां और कैसे ‘फ्री’ में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

जैकब बेथेल टॉप-10 में शामिल, सूर्यकुमार यादव बाहर

सूर्यकुमार यादव फिलहाल टी20 टीम का हिस्सा नहीं है, जिस वजह से वह लगातार नीचे जा रहे हैं. अब वह टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. ICC द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में सूर्या टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 8वें से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के जैकब बेथेल टॉप-10 में शामिल हो गए हैं, उन्होंने 7 पायदान ऊपर छलांग लगाई है और अब 8वें स्थान पर आ गए. 

टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में ईशान किशन टॉप पर बरकरार है, दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं. टॉप-5 बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें- 5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन

वरुण चक्रवर्ती को नुकसान

स्पिनर गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दोनों मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं, पिछले मैच में उन्होंने 35 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया. दूसरे टी20 में उन्होंने 1 विकेट लिया था, लेकिन 37 रन भी खर्चे. वरुण ICC टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे से पांचवें नंबर पर आ गए हैं, जसप्रीत बुमराह को भी 2 पायदान का नुकसान हुआ है. वह आठवें नंबर पर आ गए, जो अभी टी20 नहीं खेल रहे हैं. अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर बने हुए हैं.



Source link

5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन

5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन


विश्वकप 2023 के बाद पाकिस्तान की टीम लगातार अपने कप्तान बदलती आ रही है. अब तक शान मसूद टेस्ट मैच की कप्तानी संभाले हुए थे, लेकिन अब उन्हें भी कप्तानी से हटा दिया गया और अब उनकी जगह बाबर आजम एक बार फिर से टीम की  कप्तानी करते नज़र आएंगे.

 पाकिस्तान टीम एक भी आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले नहीं खेली

विश्वकप 2023 से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद बाबर आजम ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. बाबर उस समय तीनों फॉर्मेट की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन हार के बाद उन्होंने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया था.

यह भी पढ़ें- IShowSpeed Viral News: ‘जाकर चिड़ियाघर में रोओ’, अर्जेंटीना के फैन ने IShowSpeed को ये क्या कह दिया?

इसके बाद पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. टीम किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले में नहीं खेल पाई. बाबर आजम के संन्यास के बाद, टी20 की कमान शाहीन अफरीदी को और टेस्ट की कप्तानी शान मसूद को सौंप दी गई.

खराब कप्तानी के चलते शाहीन को चार महिने बाद ही कप्तानी से हटा दिया गया. उसके बाद एक बार फिर बाबर आजम टी20 में कप्तानी करते नज़र आए. 2024 में बाबर ने एक बार फिर टी20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया.

रिजवान को ड्रॉप कर दिया गया

उनके इस्तीफा देने के बाद मोहम्मद रिजवान को वनडे और टी20 में पाकिस्तान टीम की कप्तानी सौंपी गई, लेकिन मार्च 2025 में सलमान अली आगा को टी20 की कप्तानी सौंपी दी गई और रिजवान को ड्रॉप कर दिया गया.

साल 2025 में ही मोहम्मद रिजवान को वनडे कप्तानी से भी हटा दिया गया. उनकी जगह वनडे में पाकिस्तान टीम की कमान शाहीन अफरीदी को थमा दी गई. अब साल 2026 में शान मसूद से टेस्ट मैच की कप्तानी छीन ली गई और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को थमा दी गई. वर्तमान समय में बाबर आजम टेस्ट मैच,सलमान अली आगा टी20 और शाहीन अफरीदी वनडे की कमान संभाले हुए हैं.

किसको कितनी बार मिली थी कप्तानी?

-बाबर आजम को 3 बार कप्तानी सौंपी गई. 2023 तक बाबर तीनों फॉर्मेट में कप्तान रहे थे, लेकिन साल 2024 में उन्हें टी20 का और वर्तमान समय 2026 में टेस्ट का कप्तान नियुक्त किया गया.

-शाहीन अफरीदी को 2 बार कप्तानी सौंपी गई. शाहीन साल 2023 में टी20 कप्तान और साल 2025 में वनडे कप्तान रहे.

-शान मसूद को 1 बार कप्तान बनाया गया.साल 2023 मे शान टेस्ट टीम के कप्तान थे और साल 2026 में उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया. उनकी जगह अब टेस्ट टीम की कप्तानी बाबर को सौंप दी गई है.

-मोहम्मद रिजवान को 1 बार कप्तान बनाया गया. अक्टूबर 2024 में उन्हें वनडे और टी20 का कप्तान बनाया गया था.

-सलमान अली आगा भी सिर्फ 1 बार कप्तान रहे. साल 2025 में सलमान को सिर्फ टी20 में पाकिस्तान टीम की तरफ से कप्तानी सौंपी गई थी.

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Quarter Finals: क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं ये 8 टीमें, पूरा शेड्यूल और टाइमिंग एक क्लिक में



Source link

2032 ओलंपिक के लिए इजराइल का बड़ा प्लान, क्रिकेट में बीसीसीआई से मांगा सहयोग

2032 ओलंपिक के लिए इजराइल का बड़ा प्लान, क्रिकेट में बीसीसीआई से मांगा सहयोग


इजराइल में क्रिकेट कभी मुख्यधारा का खेल नहीं रहा. यहां न बड़े स्टेडियम हैं. न स्टार खिलाड़ी और न ही क्रिकेट को वैसी लोकप्रियता मिली है जैसी पारंपरिक क्रिकेट देशों में देखने को मिलती है. इसके बावजूद भारत, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से आए प्रवासियों ने इस खेल को यहां जीवित रखा है. खासकर भारतीय समुदाय ने क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है. इजराइल क्रिकेट एसोसिएशन के बिजनेस और स्ट्रैटेजिक मैनेजर युवाल विनर ने कहा कि ज्यादातर खिलाड़ी दिन में नौकरी करते हैं और खाली समय में क्रिकेट खेलते हैं. इसी वजह से यह खेल लंबे समय तक पेशेवर स्तर तक नहीं पहुंच सका.

संसाधनों की कमी सबसे बड़ी चुनौती

इजराइल के सामने सबसे बड़ी परेशानी क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर की है. देश में अच्छी पिच और बड़े मैदानों की कमी है. सीमित संसाधनों के बीच खिलाड़ी लंबी दूरी तय कर मैच खेलते हैं. जबकि कई कोच, ग्राउंड्समैन की जिम्मेदारी भी निभाते हैं. युवाल के अनुसार देश में फिलहाल करीब 12 क्रिकेट क्लब हैं. महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके अलावा निर्माण कंपनियों के सहयोग से 18 टीमों की लीग भी तैयार की गई है. अब एसोसिएशन प्रायोजकों और निवेशकों की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें- ‘रीसेट’ की कीमत चुका रही टीम इंडिया? टीम इंडिया की लगातार हार पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताई सबसे बड़ी कमजोरी

बीसीसीआई से सहयोग की उम्मीद

इजराइल क्रिकेट एसोसिएशन को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भविष्य में उसके क्रिकेट विकास में सहयोग करेगा. युवाल विनर का कहना है कि भारत विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा केंद्र है और बीसीसीआई पहले नेपाल और अफगानिस्तान जैसे देशों की मदद कर चुका है. उनका मानना है कि भारत-इजरायल के अच्छे संबंधों के बीच अगर बीसीसीआई का साथ मिलता है तो इजराइल भी उभरते क्रिकेट देशों की कतार में तेजी से आगे बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?



Source link

कब, कहां और कैसे ‘फ्री’ में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग

कब, कहां और कैसे ‘फ्री’ में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग


भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच 09 जुलाई (गुरुवार) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. सीरीज बचाने के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला काफी अहम होगा. इंग्लैंड दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है. 

अब मेजबान इंग्लैंड का अगला लक्ष्य चौथा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने का होगा. वहीं टीम इंडिया सीरीज को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी. तो आइए जानते हैं कि आप इस रोमांचक मुकाबले को ‘फ्री’ में कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे. 

भारत और इंग्लैंड का चौथा टी20 कब होगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 गुरुवार (09 जुलाई) को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत रात में 10 बजे से होगी. वहीं टॉस आधा घंटा पहले 9:30 बजे होगा. 

कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. 

भारत में टीवी पर कैसे देखें फ्री?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टी20 को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. यहां मैच देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे. वहीं मैच को भारत में डीडी की फ्री डिश के जरिए प्रसारित किया जाएगा, जहां आप मुकाबले को फ्री में देख पाएंगे. 

मोबाइल पर कहां देखें लाइव?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी, जिससे आप मुकाबले को मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर देख पाएंगे. सवाल यह है कि यहां आप मैच फ्री में कैसे लाइव देखे सकेंगे? तो अगर आप आपके पास जियो की सिम है और उसमें 399 या उससे ज्यादा का रिचार्ज करवाते हैं, तो हॉटस्टार फ्री में मिलता हैं. इस तरह आप मोबाइल पर भी मुकाबला फ्री में देख सकते हैं. 

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड 

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड 

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे. 

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!



Source link

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म ‘दादा द सौरव गांगुली स्टोरी’ की रिलीज डेट आ चुकी है. गांगुली के बर्थडे के दिन यानी 08 जुलाई को राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया. फिल्म सिनेमाघरों में 14 मई 2026 को रिलीज होगी. उससे पहले आइए एक नजर डालते हैं कि गांगुली कितनी दौलत के मालिक हैं और बायोपिक फिल्म से उन्हें कितनी रकम मिलेगी. 

बता दें कि गांगुली ने 2008 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद उन्होंने 2012 में उन्होंने आईपीएल को भी अलविदा कह दिया. अब गांगुली को क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लिए हुए 14 साल गुजर चुके हैं. संन्यास के बाद उनकी कमाई के तरीके भी बदले है. जैसे वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रहे. मौजूदा वक्त में वह बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. तो आइए जानते हैं कि गांगुली की मौजूदा नेटवर्थ कितनी है. 

सौरव गांगुॉली की नेटवर्थ 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में गांगुली की नेटवर्थ करीब 700 करोड़ रुपये आंकी गई है. रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि कोलकाता के अलावा लंदन और भारत के बाकी शहरों में भी उनकी संपत्तियां हैं. 

कोलकाता में उनका लग्जरी घर है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनके लंदन वाले 2BHK फ्लैट की कीमत का आंकड़ा नहीं लगाया जा सका है. कथित तौर पर उन्होंने कई बिजनेस में निवेश किया हुआ है. रिपोर्ट्स की माने तो उनके पास कई लग्जरी कारें भी मौजूद हैं, जिसमें- BMW और मर्सिडीज जैसे ब्रांड शामिल हैं. 

सौरव गांगुली को बायोपिक के लिए मिली कितनी रकम?

किसी खिलाड़ी, एक्टर या फिर मशहूर बिजनेसमैन पर जब भी बायोपिक बनती है, तो अक्सर उसे अपनी कहानी साझा करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट के तहत पैसे दिए जाते हैं. लेकिन गांगुली ने पैसा लिया या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

सौरव गांगुली का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गांगुली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में टीम इंडिया के लिए 113 मैच और 311 वनडे खेले. टेस्ट की 188 पारियों में उन्होंने 7212 रन बनाए और 99 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 32 विकेट लिए. बाकी वनडे की 300 पारियों में 11363 रन स्कोर किए और 171 पारियों में 100 विकेट अपने खाते में डाले. 

 

यह भी पढे़ं: ‘विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है’, श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp