टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना? क्या रायपुर में चेज होगा 209 रनों का लक्ष्य?

टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना? क्या रायपुर में चेज होगा 209 रनों का लक्ष्य?


न्यूजीलैंड ने रायपुर में खेले जा रहे दूसरे टी20 में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. कीवी टीम ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने सिर्फ 27 गेंद में नाबाद 47 रनों की विस्फोटक पारी खेली. हालांकि, एक समय 9वें ओवर में ही न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पास था. तब ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम आसानी से 220 के पार जाएगी, लेकिन बीच के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटके और किसी तरह कीवी टीम को 210 के अंदर रोका.

भारत के लिए अर्शदीप सिंह सबसे महंगे गेंदबाज रहे. अर्शदीप ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 53 रन दिए. कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए और 35 रन दिए. हर्षित राणा ने 3 ओवर में 35 रन खर्च किए. उन्हें एक सफलता मिली. हार्दिक पांड्या की सबसे कम पिटाई हुई. हार्दिक ने 3 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट झटका. इस बीच जानिए कि टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना है?

टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना?

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का सबसे बड़ा रन चेज 208 रनों का है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में टीम इंडिया ने आठ गेंद पहले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था. वहीं 2009 में मोहाली के मैदान पर टीम इंडिया ने 207 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था. भारतीय टीम पांच गेंद पहले ही मैच जीत गई थी. भारतीय टीम कई बार 200 से ज्यादा रनों के टारगेट को चेज कर चुकी है.

रायपुर में आसान नहीं होगा टारगेट चेज करना

रायपुर मैच की बात करें तो भारतीय टीम के लिए 209 के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि कीवी टीम के पास कई खूंखार गेंदबाज हैं. साथ ही इस पिच पर दूसरी पारी में रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. कमेंटेटर भी ऐसा कह रहे हैं. वैसे, भारतीय टीम की जीत अभिषेक शर्मा पर निर्भर है. अगर अभिषेक शर्मा का बल्ला पहले टी20 मैच की तरह चला तो फिर टीम इंडिया आसानी से यह टारगेट चेज कर देगी.



Source link

NZ ने बनाया 2026 का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, रायपुर में कप्तान मिचेल सैंटनर ने खूब धोया

NZ ने बनाया 2026 का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, रायपुर में कप्तान मिचेल सैंटनर ने खूब धोया


India vs New Zealand 2nd T20 Score: दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 208 रन बना दिए हैं. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह इस साल किसी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इस साल का सबसे बड़ा स्कोर भारत के नाम है. दूसरा टी20 मैच रायपुर में खेला जा रहा है, जिसमें कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने तूफानी अंदाज में 27 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक विकेट कुलदीप यादव ने लिए, जिन्होंने 2 बल्लेबाजों को आउट किया.

2026 का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में साल 2026 में सबसे बड़ा स्कोर भारतीय टीम के नाम है. भारत ने इसी सीरीज के पहले टी20 मैच में 238 रन बनाए थे, जो इस साल अब तक किसी टीम द्वारा टी20 में बनाया गया सबसे बड़ा टोटल है. न्यूजीलैंड अब इस साल टी20 में 200 रन बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है.

  • 238 रन – भारत
  • 208 रन – न्यूजीलैंड
  • 190 रन – न्यूजीलैंड

यह टी20 मैचों में न्यूजीलैंड का ऐसा सबसे बड़ा स्कोर भी है, जब टीम के किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक ना लगाया हो. न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 रन और रचिन रवींद्र ने 44 रनों का योगदान दिया. वहीं सलामी बल्लेबाज टिमसाइफर्ट ने 13 गेंद में 24 रन बनाए. इन तीन बल्लेबाजों के अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने भी एक-एक ओवर गेंदबाजी की. दुबे ने अपने एक ही ओवर में एक विकेट भी चटकाया. कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए. वहीं हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे, इन सभी ने एक-एक विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें:

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले जसप्रीत बुमराह हुए चोटिल? जानें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में क्यों नहीं मिला मौका

टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू चेंज मामले में DRC से बांग्लादेश को झटका, ICC जल्द कर सकता है रिप्लेसमेंट की घोषणा



Source link

डेवोन कॉन्वे के काल बने हर्षित राणा, लगातार चौथी बार किया आउट; रायपुर में किया अनोखा सेलिब्रेशन

डेवोन कॉन्वे के काल बने हर्षित राणा, लगातार चौथी बार किया आउट; रायपुर में किया अनोखा सेलिब्रेशन


डेवोन कॉन्वे ने रायपुर में तेज तर्रार शुरुआत की थी, उनको देखकर लग रहा था कि आज उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी. कॉन्वे ने अर्शदीप के ओवर में अच्छे शॉट्स लगाए, तब सूर्यकुमार यादव ने हर्षित राणा को गेंद थमा दी. हर्षित ने न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर पहले 3 बार उन्हें आउट किया है, आज भी कॉन्वे उनका ही शिकार हुए. इसके बाद हर्षित की तरफ से भी अनोखा सेलिब्रेशन देखने को मिला.

डेवोन कॉन्वे ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 56 रन बनाए थे. वडोदरा में खेले गए उस मुकाबले में हर्षित राणा ने ही उन्हें आउट किया था. राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में हर्षित ने कॉन्वे (16) को सस्ते में पवेलियन भेज दिया. इंदौर में खेले गए निर्णायक वनडे में भी हर्षित ने कॉन्वे को अपना शिकार बनाया. तीनों वनडे में हर्षित ने उन्हें आउट किया था.

हर्षित राणा नागपुर में खेले गए पहले टी20 में नहीं खेले थे, हालांकि डेवोन कॉन्वे उस मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे. नागपुर में उन्हें अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में आउट किया था. रायपुर में हर्षित को मौका मिला, क्योंकि जसप्रीत बुमराह को इसमें आराम दिया गया.

हर्षित राणा का अनोखा सेलिब्रेशन

रायपुर में डेवोन कॉन्वे और टिम सेफर्ट ने तेज तर्रार शुरुआत की थी, दोनों ने 3 ओवरों में 43 रन बना लिए थे. चौथे ओवर में हर्षित राणा ने मैच का पहला विकेट लिया, उन्होंने न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर चौथी बार कॉन्वे को आउट किया. इसके बाद हर्षित ने चार उंगली दिखाकर अनोखा सेलिब्रेशन किया, वह इशारों में बता रहे थे कि उन्होंने चौथी बार कॉन्वे को आउट किया है.

1-0 से आगे है टीम इंडिया

भारत ने नागपुर में खेले गए पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया था. भारत सीरीज में 1-0 से आगे हैं. दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए. जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा को और अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह मिली है. अक्षर को पहले टी20 में चोट लगी थी.





Source link

भारत के खिलाफ पाकिस्तानी दिग्गज का जहरीला बयान, ICC को भी सरेआम बताया झूठा

भारत के खिलाफ पाकिस्तानी दिग्गज का जहरीला बयान, ICC को भी सरेआम बताया झूठा


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग को ठुकरा दिया था. इसके बाद बांग्लादेश ने आईसीसी के फैसले का विरोध जताते हुए डिसप्यूट रेजोल्यूशन कमिटी (DRC) से इस मामले में दखल देने की मांग की थी. खबर है कि डीआरसी ने बांग्लादेश की अपील पर सुनवाई करने से मना कर दिया है. इस पूरे विवाद के बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने कह दिया है कि पाकिस्तान को भी टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकोट कर देना चाहिए.

टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करे पाकिस्तान

अपने यूट्यूब चैनल पर राशिद लतीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बांग्लादेश के समर्थन में आकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 को बॉयकॉट कर देना चाहिए. उन्होंने कहा, “अगर भारत और पाकिस्तान का मैच ना हो, तो आधा वर्ल्ड कप तो आपका पहले ही असफल हो जाएगा. यह क्रिकेट की मौजूदा अवस्था को चुनौती देने का एक बढ़िया अवसर है.”

लतीफ ने आगे कहा, “पाकिस्तान को बांग्लादेश का खुले तौर पर समर्थन करके कहना चाहिए कि वो टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा. यह बड़ा फैसला लेने का समय है, जिसके लिए दृढ़ निश्चय की जरूरत होती है.”

आपको याद दिला दें कि पिछले वर्ष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान टीम ने भारत आने से इनकार कर दिया था. कई हफ्तों की जद्दोजहद के बाद आईसीसी ने फैसला सुनाया कि भारत और पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे.

स्कॉटलैंड लेगा बांग्लादेश की जगह

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार DRC ने बांग्लादेश की अपील सुनवाई करने से मना कर दिया है. ऐसे में बांग्लादेश की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है. बताया जा रहा है कि आईसीसी कल यानी शनिवार को स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश का रिप्लेसमेंट घोषित कर सकता है.

आईसीसी का कहना था कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भारत आने पर कोई खतरा नहीं है. इस पर राशिद लतीफ ने कहा कि दुनिया में कोई भी संस्था ऐसा दावा नहीं कर सकती है, क्योंकि उनके अनुसार दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहों पर भी पूर्ण सुरक्षा की गारंटी देना असंभव है.

यह भी पढ़ें:

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले जसप्रीत बुमराह हुए चोटिल? जानें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में क्यों नहीं मिला मौका



Source link

अर्शदीप सिंह की ऐसी हुई कुटाई, पहले ओवर में 18 रन खर्च कर बना दिया ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह की ऐसी हुई कुटाई, पहले ओवर में 18 रन खर्च कर बना दिया ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड


Arshdeep Singh Unwanted Record: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया. मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पारी के पहले ओवर की जिम्मेदारी अर्शदीप को सौंपी गई, जिन्होंने पहली गेंद डॉट करवाने के बाद बाकी पांच गेंदों पर 18 रन लुटा दिए. 

न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग पर उतरे डेवोन कॉन्वे ने अर्शदीप को आड़े हाथों लिया. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि इस ओवर से पहले अर्शदीप ने कॉन्वे को अपनी गेंदबाजी से काफी परेशान किया है. लेकिन इस बार, कॉन्वे मानिए अर्शदीप पर बरस पड़े. कॉन्वे ने पहली गेंद डॉट करने के बाद अगली दो गेंदों पर 2 चौके लगाए. इसके बाद ओवर की चौथी गेंद डॉट हुई. फिर पांचवीं और छठी गेंद पर कॉन्वे ने क्रमश: छक्का और चौका लगाया. 

अर्शदीप के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

इस ओवर के साथ अर्शदीप भारत के लिए टी20 में संयुक्त रूप से सबसे महंगा पहला ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए. अर्शदीप से पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम किया था. 2022 में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने भुवी के खिलाफ टी20 के पहले ओवर में 18 रन जड़े थे. 

पहले टी20 में अर्शदीप का प्रदर्शन 

अगर सीरीज के पहले टी20 में अर्शदीप के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने 4 ओवर में 31 रन खर्च कर 1 विकेट अपने खाते में डाला था. 

टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

बता दें कि अर्शदीप भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 110 से ज्यादा विकेट अपने नाम कर लिए हैं. अर्शदीप ने ही भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे पहले 100 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. मौजूदा वक्त में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या भी 100-100 विकेट का आंकड़ा पार कर चुके हैं. 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह हुए चोटिल? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I से हुए बाहर

टी20 वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह हुए चोटिल? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I से हुए बाहर


Why Jasprit Bumrah Not Playing: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में जसप्रीत बुमराह को भारत की प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है. बुमराह की जगह हर्षित राणा को मौका दिया गया है. बुमराह के बाहर होते ही फैंस के मन में यह सवाल उठने लगा कि कहीं 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज चोटिल तो नहीं हो गए? 

बता दें कि बीते बुधवार नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले टी20 में बुमराह भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा थे. हालांकि मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका था. बुमराह ने अपने कोटे के 4 ओवर भी नहीं डाले थे. उन्होंने सिर्फ 3 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसके बाद उनकी इंजरी को लेकर सवाल और जायज होता नजर आ रहा है. तो आइए जानते हैं कि आखिर दूसरे टी20 में बुमराह को मौका क्यों नहीं मिला. 

बुमराह को लेकर कप्तान ने बताया सच 

रायपुर में टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि बुमराह को रेस्ट दिया गया है, जिसके चलते वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. बताते चलें कि सीरीज में 5 मैच खेले जाने हैं, जिसको मद्दे नजर रखते हुए बुमराह को आराम दिया गया है. वह टी20 विश्व कप में भारत के लिए काफी अहम खिलाड़ी होंगे. 

प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव की भी वापसी हुई है. कुलदीप को अक्षर पटेल की जगह शामिल किया गया. पहले टी20 में अक्षर को इंजरी हुई थी, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp