‘मैं IPL 2026 नहीं खेल रहा क्योंकि मुझे…’, PSL में खेल रहे एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान

‘मैं IPL 2026 नहीं खेल रहा क्योंकि मुझे…’, PSL में खेल रहे एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान


इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण जारी है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी खेल रहे हैं. एडम जाम्पा इस बार आईपीएल नहीं खेल रहे हैं, उन्होंने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने खुद ही जारी संस्करण से हटने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर को लगता है कि उन्हें सही कीमत नहीं मिलती. बता दें कि वह अभी पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं.

एडम जाम्पा ने क्या कहा

ARY पॉडकास्ट में बोलते हुए जाम्पा ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले उन्हें उनकी प्रतिभा के हिसाब से पैसे नहीं मिलते. इसके आलावा उन्होंने लीग की अवधि को भी हटने के पीछे की वजह बताया. उन्होंने कहा, “मैंने इस साल आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया, क्योंकि मुझे वह पैसा नहीं मिल रहा था जो अन्य हुनर ​​वालों को मिलता है. आईपीएल में जितना समय लगता है, उसे देखते हुए यह मुझे इसमें खेलना कोई समझदारी भरा फैसला नहीं लगा.”

34 वर्षीय एडम जाम्पा को पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा था. ये उनकी आईपीएल में सबसे अधिक सैलरी थी, इससे पहले वह 3 टीमों के लिए खेल चुके हैं लेकिन किसी भी संस्करण में सभी मैच नहीं खेल पाए. आईपीएल में वह प्रभावित नहीं कर पाए. 2016 में उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया, पहले सीजन राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने 5 मैचों में 12 विकेट लिए. 2017 में उन्होंने 6 मैचों में 7 विकेट लिए थे.

2020 में जाम्पा आरसीबी के लिए खेले, इस सीजन उन्होंने 3 मैचों में 2 विकेट लिए. 2023 में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले और 6 मैचों में 8 विकेट लिए. 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्हें सिर्फ 2 ही मैच में मौका मिला, जिसमें उनके नाम 2 विकेट रहे.

PSL 2026 में खेल रहे हैं जाम्पा

एडम जाम्पा पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की टीम के लिए खेल रहे हैं, जिसके कप्तान उनके ही हमवतन डेविड वार्नर हैं. कराची किंग्स ने उन्हें 4.5 करोड़ रुपये में खरीदा था (भारतीय मुद्रा में लगभग 1.51 करोड़ रुपये). जाम्पा ने बताया कि उन्होंने कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का मन बनाया था, लेकिन फिर पाकिस्तान सुपर लीग से ऑफर आया और उन्होंने खेलने का फैसला किया.



Source link

Not Shreyas Iyer, Cooper Connolly credits This Star after Match-Winning IPL Debut vs GT

Not Shreyas Iyer, Cooper Connolly credits This Star after Match-Winning IPL Debut vs GT


After dazzling with a match-winning 72 on his IPL debut to give Punjab Kings a three-wicket win over Gujarat Titans, batting all-rounder Cooper Connolly said head coach Ricky Ponting’s guidance helped him stay calm and collected, which in turn cooled down the nerves he had on the morning of the clash.

Connolly struck an unbeaten 72 off 44 balls and held his nerve in a chase of 163 after PBKS suffered a middle-order wobble. “I woke up in the morning with a little bit of nerves, which I was really happy about, but yeah, I was really looking forward to getting out there and playing my part the best I can. 

“Ricky Ponting just kept me calm and collected. He told me to play my game, go out there and dominate. It was a nice team performance. We were very strong with the ball and made things easier for ourselves. It was a really good day for us. 

“I was looking forward to spending time out in the middle with Shreyas Iyer and just sort of picking his brains a little bit. He’s a world-class player. I’ve played a little bit of cricket with him for Australia A and Australia. He is a great player for a reason, and hopefully, I can learn as much as I can,” said Connolly on JioHotstar. 

Connolly’s successful debut for PBKS carried similarities of how his childhood hero Shaun Marsh fared in his very first IPL game. Both began their IPL journeys with PBKS, marked their first appearance with half-centuries, and came in successful run chases. Both stayed unbeaten to see their side home, and were named Player of the Match for their efforts. 


Add Zee News as a Preferred Source



In emulating Marsh, Connolly announced himself on the IPL stage with a bang. “It was a nice moment when I got picked up. Shaun Marsh was the first person I spoke to about it and he gave me some good words. Growing up, I played at Western Australia with him for a long period of time and he has always been good to me. 

“I looked up to him as a mentor and an idol and really enjoyed spending some time with him. It’s nice to be among the runs. There are still plenty of games to go and I am really looking forward to the rest of the tournament,” he added.



Source link

अप्रैल फूल के दिन सचिन तेंदुलकर ने दोस्त के साथ किया मजेदार प्रैंक, वीडियो देख हंस पड़ेंगे आप

अप्रैल फूल के दिन सचिन तेंदुलकर ने दोस्त के साथ किया मजेदार प्रैंक, वीडियो देख हंस पड़ेंगे आप


Sachin Tendulkar His Friend: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. दिग्गज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने दोस्त के साथ प्रैंक करते नजर आए. उन्होंने यह वीडियो 1 अप्रैल (बुधवार) को जारी किया. इस दिन अक्सर लोग एक दूसरे को अप्रैल फूल बनाते हैं. 

वीडियो देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन ने दोस्त के साथ प्रैंक करने के लिए एक ऐसे शख्स का सहारा लिया, जो उनके जैसा ही दिखता है. वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, “अगर आपने उनके साथ कोई प्रैंक नहीं किया तो क्या वे सच में आपके दोस्त हैं?”

देखें प्रैंक का पूरा वीडियो

सचिन अपने जैसे दिखने वाले शख्स को कुर्सी पर बैठकर थम्प अप करते हैं. इसके बाद सचिन का दोस्त कमरे में आता है और वो कुर्सी पर बैठे शख्स को असली तेंदुलकर समझकर पीछे से हग करने की कोशिश करता हैं. 

लेकिन जैसे ही सचिन का दोस्त कुर्सी पर बैठे शख्स को हाथ लगाता है, वह शख्स गुस्सा हो जाता है. इस दौरान वीडियो बन रही होती है. फिर सचिन पीछे से हंसते हुए आते हैं. इस तरह उनके दोस्त को पता चलता है कि यह प्रैंक था. यहां देखें पूरा वीडियो…

सचिन तेंदुलकर का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें दिग्गज तेंदुलकर के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला. वह सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले बल्लेबाज हैं. टेस्ट की 329 पारियों में उन्होंने 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए, जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल रहे. टेस्ट में उनका बेस्ट 248* रन का रहा.

वनडे की 452 पारियों में सचिन ने 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए, जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल रहे. इसमें उनका बेस्ट 200* रन का है. बाकी इकलौते टी20 में उन्होंने 10 रन बनाए. 

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें वायरल दावे की सच्चाई





Source link

‘No other Indian bowler comes close to me’: Mohammad Shami responds strongly to Ajit Agarkar’s T20I criticism ahead of IPL 2026 LSG debut

‘No other Indian bowler comes close to me’: Mohammad Shami responds strongly to Ajit Agarkar’s T20I criticism ahead of IPL 2026 LSG debut


Mohammed Shami appears to have reconciled with the possibility that his tenure in the Indian national colors has reached its conclusion. A cornerstone of the Indian bowling attack for over a decade, Shami flourished as a premier strike option during the Virat Kohli and Ravi Shastri leadership era. His legacy includes participating in three ODI World Cups and finishing as the top wicket taker during the 2023 tournament held in India. His final appearance for the national side occurred during the 2025 Champions Trophy final, where India secured victory against New Zealand. Despite maintaining peak fitness since that triumph, the veteran pacer has found the doors to the national squad firmly closed.

Struggle for Recall and Domestic Dominance

The fast bowler remains perplexed by his continued exclusion across all formats. Shami was phased out of the T20I roster first, followed by the ODI and Test squads. This omission persists despite an extraordinary 2025-26 domestic season in which he claimed 67 wickets. Nevertheless, Ajit Agarkar, the BCCI chairman of selectors, continues to deem him ineligible for selection. A similar pattern emerged after the 2022 T20 World Cup; despite winning the Purple Cap in the subsequent IPL season, Shami was never reintegrated into the T20I setup.

 


Add Zee News as a Preferred Source



Regarding his T20 credentials and IPL performance, Shami stated on the Shubhankar Mishra podcast:

“As far as the IPL is concerned, look at my record. No other Indian bowler comes close to me. I am still not a T20 bowler. Look at the last 5-6 years. I have picked close to 130 wickets. What more do you want?”

Reflections on a Decorated Career

At 35 years old, Shami acknowledges that his international journey, which began in 2013 against Pakistan, may be over. However, he reflects on his achievements with a sense of fulfillment. His career highlights include a record breaking 24 wicket haul in the 2023 World Cup, an ODI hat trick, a career best 7/57 against the Black Caps, and contributing to two historic Test series wins in Australia.

Addressing his current status and the prospect of retirement from international cricket, Shami remarked:

“Honestly, it doesn’t make a difference to me. Look at my domestic record. If you give me the ball, only then will I be able to do something. Otherwise, I can only serve as a water boy. I can take wickets only when I have the ball in hand. But if not, my hands are tied. But it’s not like I am very disturbed or something. I am satisfied. Whatever cricket I have played for India, I have received a lot of name, fame and money. I have given so many years to the country and played so many World Cups.”

LSG 2026 SQUAD

Rishabh Pant(C), Aiden Markram, Himmat Singh, Matthew Breetzke, Mukul Choudhary, Akshat Raghuwanshi, Josh Inglis, Nicholas Pooran, Mitchell Marsh, Abdul Samad, Shahbaz Ahamad, Arshin Kulkarni, Wanindu Hasaranga, Ayush Badoni, Mohammad Shami, Avesh Khan, M. Siddharth, Digvesh Singh, Akash Singh, Prince Yadav, Arjun Tendulkar, Anrich Nortje, Naman Tiwari, Mayank Yadav, Mohsin Khan





Source link

Highlights: 26 पर गिर गए थे 4 विकेट, फिर रिजवी ने पलटा मैच, दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया

Highlights: 26 पर गिर गए थे 4 विकेट, फिर रिजवी ने पलटा मैच, दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया


इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया. 142 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के 4 विकेट मात्र 26 के स्कोर पर गिर गए थे, तब लगा कि लखनऊ जीत सकती है. लेकिन इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार साझेदारी की और विकेट नहीं गिरने दिया, रिजवी ने 70 और स्टब्स ने 39 रनों की नाबाद पारी खेली. रिजवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

दिल्ली की हुई थी खराब शुरुआत

142 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब हुई थी, पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को आउट कर दिया था. इसके बाद चौथे ओवर में नितीश राणा (18) मोहसिन खान का शिकार बने. 2 विकेट गिर जाने के बाद समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए, लेकिन दूसरे छोर पर लगातार 2 विकेट गिरने से दिल्ली पर दबाव बढ़ गया. पथुम निसांका (1) और अक्षर पटेल (0) को प्रिंस यादव ने एक ही ओवर (5वें) में आउट किया.

समीर रिजवी ने खेली मैच जिताऊ पारी

दिल्ली कैपिटल्स के 4 विकेट सिर्फ 26 के स्कोर पर गिर गए थे, तब लगा कि लखनऊ सुपर जायंट्स छोटे स्कोर के बावजूद मैच जीत सकती है. लेकिन इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया. रिजवी इस पिच को अच्छे से जानते हैं, उनकी बल्लेबाजी में भी ये दिखा. रिजवी ने 47 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए. स्टब्स ने 32 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए.

141 पर ढेर हो गई थी LSG

मिचेल मार्श और ऋषभ पंत ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन कप्तान पंत (7) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. वह नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे, मार्श द्वारा खेला गया एक शॉट गेंदबाज के हाथ से लगकर स्टंप पर जाकर लग गया. इसके बाद एडन मार्क्रम 11 रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड किया. आयुष बदोनी आज खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन आज सिर्फ 8 रन बना पाए, उन्हें लुंगी एनगिडी ने बोल्ड किया. 

मार्श ने 28 गेंदों में 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके लगाए. अब्दुल समद ने 1 छक्का, 3 चौकों की मदद से 25 गेंदों में 36 रन बनाए. इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए शाहबाज अहमद 16 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे. लखनऊ की पूरी टीम 18.4 ओवरों में 141 रन पर ऑलआउट हो गई.

दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी ने 3.4 ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट लिए. टी नटराजन ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए. कुलदीप यादव को 2 और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला.

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 

एडन मार्क्रम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, प्रिंस यादव.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 

केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

LSG vs DC हेड टू हेड

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स अभी तक कुल 7 बार आमने सामने हुई है. 4 बार दिल्ली और 3 बार लखनऊ जीती है. लखनऊ का दिल्ली के सामने सबसे बड़ा स्कोर 209 रनों का है. 211 रन दिल्ली का लखनऊ के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर है.

इकाना स्टेडियम पिच रिपोर्ट

इकाना स्टेडियम पर गेंदबाजों को मदद मिलती है, यहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहता. धीमी गेंदबाजी यहां असरदार रहती है, ऐसे में स्पिनर्स का रोल आज महत्वपूर्ण होगा. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल, कुलदीप यादव इसका फायदा उठाना चाहेंगे. अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 तक पहुंच जाए तो लक्ष्य को चेज करना भी यहां आसान नहीं होगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड

ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडन मार्करम, अब्दुल समद, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्जके, जोश इंग्लिस, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, एनरिक नॉर्खिया, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी, , अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी.

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड

अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, नितीश राणा, करुण नायर, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, माधव तिवारी, पथुम निसांका, साहिल पारख, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, काइल जैमीसन, आकिब नबी दार.



Source link

इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें सच्चाई

इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें सच्चाई


ऑलराउंडर सैम कर्रन और उनके बड़े भाई टॉम कर्रन इंग्लैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं. लेकिन बुधवार (01 अप्रैल) को सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा सामने आया, जिसमें कहा गया कि अब दोनों ही खिलाड़ियों ने आधिकारिक तौर पर जिम्बाब्वे के लिए खेलने की प्रतिबद्धता जताई है. 

दोनों के पिता केविन कर्रन जिम्बाब्वे के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी थे. उन्होंने 1983 से 1987 के बीच जिम्बाब्वे के लिए 11 वनडे खेले. वहीं सैम कर्रन से बड़े और टॉम कर्रन से छोटे भाई बेन कर्रन मौजूदा वक्त में जिम्बाब्वे के लिए इंटरेनशनल क्रिकेट खेल रहे हैं. लिहाजा कर्रन का परिवार जिम्बाब्वे क्रिकेट के भी काफी करीब रहा है. तो आइए जानते हैं कि सैम और टॉम कर्रन को लेकर पोस्ट में क्या कहा गया. 

वायरल पोस्ट का दावा 

सैम कर्रन और टॉम कर्रन को लकेर वायरल हो रही पोस्ट में लिखा गया, “मैं अब इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर सैम और टॉम कर्रन ने आधिकारिक तौर पर जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए खेलने की प्रतिबद्धता जताई है. टॉम कर्रन तुरंत उपलब्ध हैं जबकि सैम को इंग्लैंड से अपने स्विच की पुष्टि के लिए आईसीसी के जरिए कुछ महीनों तक इंतजार करना होगा.”

आगे लिखा गया, “भारत और श्रीलंका में जिम्बाब्वे के सफल वर्ल्ड कप प्रदर्शन के बाद पिछले एक महीने से टॉप लेवल की बातचीत चल रही है.”

दावे की असल हकीकत 

तो आपको बता दें कि फिलहाल यह दावा पूरी तरह से झूठ है, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों की तरफ से इसको लेकर कोई पोस्ट या बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं गौर करने वाली बात यह भी है कि दोनों ही खिलाड़ी जिम्बाब्वे में पैदा नहीं हुए है, जिसके चलते दोनों तुरंत जिम्बाब्वे के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के योग्य नहीं हो सकते हैं. 

अगर किसी व्यक्ति के पास जिम्बाब्वे की जन्मजात नागरिकता नहीं है, तो उसे जिम्बाब्वे क्रिकेट से कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए जिम्बाब्वे में कम से कम चार साल का सामान्य निवास पूरा करना होगा. 

 

यह भी पढ़ें: LSG vs DC: आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच, किसकी होगी जीत? जानें DC और LSG में किसका पलड़ा भारी





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp