स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर की अर्धशतक हुई बेकार, टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे

स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर की अर्धशतक हुई बेकार, टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे


Smriti Mandhana & Harmanpreet Kaur Hits Half-Centuries: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को पहले मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है. ब्रिसबेन में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 215 रन का लक्ष्य रखा था. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय महिला टीम के द्वारा दिए इस लक्ष्य को 4 विकेट के नुकसान पर 70 गेंद बाकी रहते ही अपने नाम कर लिया.

वनडे सीरीज में भारत की शुरुआत रही खराब

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम इंडिया के ओपनर प्रतिका रावल को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा था. उसके बाद 25 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम ने शेफाली वर्मा के रूप में दूसरा विकेट भी गंवा दिया था. टीम इंडिया का स्कोर अभी 50 की दहलीज पार ही किया था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जेमिमा रोड्रिग्ज को भी आउट कर दिया. भारतीय टीम को ये तीनों बड़े झटके 11.2 ओवर में 52 रन के स्कोर पर लगे थे.

स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर की अर्धशतक हुई बेकार

टीम इंडिया के एक छोर गिरते विकेटों के बीच उपकप्तान स्मृति मंधाना दूसरे छोर को संभाले खड़ी थीं. वो इस दौरान कुछ शानदार शॉट लगाए. स्मृति को मिडिल ऑर्डर में उतरीं कप्तान हरमनप्रीत कौर का बढ़िया साथ मिला. दोनों ने मिलकर एक पार्टनरशिप निभाई. इस बीच स्मृति ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वो अपने फिफ्टी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सकीं थीं. हालांकि, भारतीय महिला टीम को 100 रन के स्कोर पर स्म़ृति मंधाना के रूप में चौथा झटका लगा, जिन्होंने 7 चौके की मदद से 68 गेंदों पर 58 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद हरमनप्रीत ने भारतीय टीम के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने की अच्छी कोशिश की, लेकिन उसमें उन्हें दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष का ज्यादा सहयोग नहीं मिला. इसी का नतीजा रहा कि भारतीय टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी. भारत की पूरी टीम 48.3 ओवर में 214 रन पर सिमट गई. इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर का 84 गेंदों पर 53 रन का योगदान रहा.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई वनडे सीरीज में बढ़त

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 38.2 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 215 रन का लक्ष्य को चेज कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए उसकी कप्तान एलिसा हीली ने ओपनिंग करते हुए कमाल की अर्धशतक जड़ी. उनके अलावा बेथ मूनी ने 76 रन की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. पहला वनडे जीतते ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.



Source link

हार के बाद बेकाबू हुए फैंस, कप्तान सलमान अली आगा के परिवार को बनाया निशाना,पत्नी का फूटा गुस्सा

हार के बाद बेकाबू हुए फैंस, कप्तान सलमान अली आगा के परिवार को बनाया निशाना,पत्नी का फूटा गुस्सा


T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम मुश्किल दौर से गुजर रही है. मैदान पर हार का असर अब मैदान के बाहर भी देखने को मिल रहा है. टीम के कप्तान सलमान अली आगा को लेकर नाराजगी इस कदर बढ़ गई है कि कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके परिवार को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है.

पत्नी सब्बा मंजर ने जताई नाराजगी

हार के बाद आमतौर पर खिलाड़ियों को आलोचना का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार मामला उससे कहीं आगे बढ़ गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान की पत्नी सब्बा मंजर और उनके छोटे बेटे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज और गालियां भेजी गईं.

लगातार मिल रहे इन निजी हमलों के बाद सब्बा मंजर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ऐसे लोगों को जवाब देते हुए लिखा कि उन्हें या उनके मासूम बेटे को गालियां देने से पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप नहीं जीत सकती है. उनका यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है.

खिलाड़ियों के परिवार तक पहुंच रहा गुस्सा

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद उनका सेमीफाइनल का सपना टूटता नजर आ रहा है. टीम के प्रदर्शन को लेकर फैंस में निराशा है. जिसके चलते सोशल मीडिया पर गुमनाम अकाउंट्स के जरिए खिलाड़ियों के परिवार को ट्रोल किया जा रहा है. आज के समय में यह एक चिंताजनक ट्रेंड बन गया है.

क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि मैदान पर प्रदर्शन को लेकर आलोचना होना खेल का हिस्सा है, लेकिन खिलाड़ियों के परिवार और बच्चों को निशाना बनाना खेल भावना के खिलाफ है. इससे खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव भी बढ़ता है, जो आगे के मुकाबलों में टीम के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है.

कप्तान का प्रदर्शन भी रहा कमजोर

अगर टूर्नामेंट में सलमान अली आगा के प्रदर्शन की बात करें तो उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है. पांच पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 12 के औसत और 136 के स्ट्राइक रेट से 60 रन बने हैं. 

टीम की हार का ठीकरा कप्तान पर फोड़ा जा रहा है, लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया पर निजी हमले बढ़ रहे हैं, वह क्रिकेट के दायरे से बाहर की बात है. अब देखना होगा कि पाकिस्तान टीम इस दबाव से कैसे उबरती है और आगे के मुकाबलों में वापसी कर पाती है या नहीं. 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए शतक लगाने वाले बल्लेबाज, इन 4 खिलाड़ियों ने किया है ये कारनामा

टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए शतक लगाने वाले बल्लेबाज, इन 4 खिलाड़ियों ने किया है ये कारनामा


आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाना बेहद मुश्किल काम माना जाता है. दबाव, रन रेट और मैच की स्थिति – तीनों का संतुलन बनाए रखना आसान नहीं होता है. यही वजह है कि अब तक पूरे टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ चार बल्लेबाज ही ऐसे रहे हैं, जिन्होंने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी जमाई है. अब इस खास सूची में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का नाम भी शामिल हो गया है.

24 फरवरी 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में ब्रूक ने 51 गेंदों में 100 रन की कप्तानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए. ब्रूक की यह पारी इंग्लैंड के लिए बेहद अहम साबित हुई, क्योंकि इस जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले वह पहले कप्तान बन गए हैं.

इन खिलाड़ियों ने किया है यह खास कारनामा

अब तक टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज के दौरान शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं –

एलेक्स हेल्स – नाबाद 116 बनाम श्रीलंका (2014)

क्रिस गेल – नाबाद 100 बनाम इंग्लैंड (2016)

पथुम निसांका – नाबाद 100 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2026)

हैरी ब्रूक – नाबाद 100 बनाम पाकिस्तान (2026)

2014 में एलेक्स हेल्स ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 116 रन बनाए थे. इसके बाद 2016 में क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी अंदाज में शतक जमाया. 2026 के सीजन में यह उपलब्धि दो बार देखने को मिली- पहले पथुम निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और फिर हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ यह कमाल किया.

2026 बना रिकॉर्ड वाला साल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 खास इसलिए भी बन गया है क्योंकि इस बार लक्ष्य का पीछा करते हुए दो शतक लगे हैं. इससे पहले टी20 वर्ल्डकप के किसी एक सीजन में ऐसा नहीं हुआ था. आने वाले मुकाबलों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई और बल्लेबाज इस खास लिस्ट में अपना नाम जोड़ पाता है या नहीं. फिलहाल, हैरी ब्रूक की यह ऐतिहासिक पारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे चर्चित पारियों में शामिल हो गई है.



Source link

श्रीलंका की हार से पाकिस्तान को लगा झटका, जीत के साथ न्यूजीलैंड की दावेदारी मजबूत

श्रीलंका की हार से पाकिस्तान को लगा झटका, जीत के साथ न्यूजीलैंड की दावेदारी मजबूत


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में बुधवार को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. मैच में न्यूजीलैंड ने 61 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा. वहीं न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है. तो आइए जानते हैं कि अब सेमीफाइनल का पूरा समीकरण कैसा है. 

श्रीलंका की हार से पाकिस्तान को लगा झटका 

ग्रुप-2 में मौजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की हार से पाकिस्तान को करारा झटका लगा है. पाकस्तान को बगैर किसी रुकवाट सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चाहिए था कि कीवी अपने बाकी दोनों मैच हारे. लेकिन अब न्यूजीलैंड ने एक मैच जीत लिया है, जिसके साथ पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है. 

हार के साथ श्रीलंका टीम तो एलिमिनेट हो गई. वहीं ग्रुप-2 में देखा जाएगा तो अब न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस बाकी रह गई है. इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है. 

न्यूजीलैंड की जीत से पाकिस्तान बाहर 

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों ने ही 2-2 मैच खेल लिए हैं. इसके बाद न्यूजीलैंड के पास 3 पॉइंट्स और पाकिस्तान के पास सिर्फ 1 पॉइंट है. ऐसे में अगर दोनों टीमें अपना-अपना आखिरी मैच जीतती हैं, तो न्यूजीलैंड 5 पॉइंट के साथ क्वालीफाई कर जाएगा, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 पॉइंट्स पर रहकर एलिमिनेट हो जाएगा. 

न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को उम्मीद 

न्यूजीलैंड को आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. अगर कीवी टीम यह मैच हार जाती है. दूसरी तरफ पाकिस्तान अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हरा देती है. इस स्थिति में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पास 3-3 पॉइंट्स होंगे और फैसला नेट रनरेट के आधार पर होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में कदम रखने वाली दूसरी टीम कौन सी बनती है. गौर करने वाली बात यह है कि न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा. 

 

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा



Source link

श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड

श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड


Sri Lanka Unwanted Record T20 WC: बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामन थीं. मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक हुआ, जिसमें श्रीलंका ने एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 19 साल के टी20 विश्व कप इतिहास में पहली बार यह अनचाहा रिकॉर्ड कायम हुआ. 

दरअसल मुकाबले में श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना सबसे छोटा पॉवरप्ले टोटल बनाया. रन चेज करते हुए पॉवरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में श्रीलंका ने सिर्फ 20/2 रन बनाए. इस तरह श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ. 

पहली पारी में दिलचस्प रहा मुकाबला 

मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी न्यूजीलैंड की तरफ से बढ़ी उतार-चढ़ाव वाली पारी देखने को मिली. पहले कीवी टीम ने 75 रन के स्कोर तक सिर्फ 2 विकेट गंवाए थे. इस स्कोर को देखकर ऐसा लगा कि कीवी टीम आसानी से 170 या 180 तक पहुंच सकती है. 

लेकिन फिर अचानक पासा पलटा और न्यूजीलैंड ने सिर्फ 09 रन के अंतराल पर 4 विकेट गंवा दिए. टीम का स्कोर 84 रन पर 6 विकेट हो गया. यहां से देखने में लगने लगा कि न्यूजीलैंड 120 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगा. लेकिन फिर कोल मैककॉन्ची और मिचेल सेंटनर ने सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी की और 20 ओवर में स्कोर को 168/7 पर पहुंचा दिया. 

श्रीलंका को मिली करारी शिकस्त 

गौरतलब है कि मुकाबले में श्रीलंका को 61 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. रन चेज में टीम 20 ओवर में 107/8 रन ही बना सकी. टीम के लिए कामिंदु मेंडिस ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 23 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 31 रन स्कोर किए. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. वहीं न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. 

इस हार के साथ श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया. दूसरी तरफ जीत के साथ न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल की दावेदारी और मजबूत हो गई है. अब अगर कीवी टीम अपना आखिरी मैच भी जीत जाती है, तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगे. 



Source link

श्रीलंका का घर पर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा, रचिन के ‘चौके’ ने दिलाई न्यूजीलैंड को जीत

श्रीलंका का घर पर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा, रचिन के ‘चौके’ ने दिलाई न्यूजीलैंड को जीत


Is Sri Lanka Eliminated From T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है, जबकि न्यूजीलैंड ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 107 रन ही बना सकी.

श्रीलंका का सपना टूटा

श्रीलंका का घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया है. भारत के साथ-साथ श्रीलंका भी इस वर्ल्ड कप का सह-मेजबान है, लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों हार के साथ ही वह सेमीफाइनल की दौड़ और वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गया है. कामिंदु मेंडिस और दुनिथ वेल्लालागे के अलावा बल्लेबाजी में श्रीलंका के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया.

सैंटनर के बाद चमके रवींद्र

पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम भी संघर्ष कर रही थी और 84 के स्कोर तक उसने 6 विकेट खो दिए थे. मगर मिचेल सैंटनर ने 26 गेंदों में 47 रनों की तेजतर्रार पारी खेल अपनी टीम को 160 के भी पार पहुंचा दिया. उन्होंने कोल मैककॉन्ची के साथ मिलकर 84 रनों की साझेदारी की. सैंटनर के इन 47 रनों ने न्यूजीलैंड की मैच में वापसी करवाने में अहम योगदान दिया.

बाकी काम रचिन रवींद्र ने गेंदबाजी में कर दिया. उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उन्होंने कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, कप्तान दासुन शनाक और दुशन हेमंता का विकेट लिया. इससे पहले रवींद्र ने बल्ले से भी 32 रनों का योगदान दिया था.

श्रीलंका को पारी की पहली ही गेंद पर बहुत बड़ा झटका लग गया था. मैट हेनरी ने पहली ही गेंद पर पथुम निसांका को क्लीन बोल्ड कर दिया था. निसांका लगातार पारियों में रन बना रहे थे, लेकिन हेनरी ने उन्हें सबसे पहले चलता किया था.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp