बेटी की जान बचाने के लिए ‘9 करोड़’ के इंजेक्शन की दरकार, महिला फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार

बेटी की जान बचाने के लिए ‘9 करोड़’ के इंजेक्शन की दरकार, महिला फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला सुरक्षा घेरा तोड़कर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास पहुंची. यह वाकया भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे के दौरान हुआ. वीडियो में दिखाई दिया एक महिला सुरक्षा पार करते हुए अचानक हिटमैन का हाथ पकड़ लेती है, लेकिन इसके पीछे की कहानी बड़ी ही दुखभरी है. 

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि वह महिला रोहित शर्मा के पास एक फैन बनकर सेल्फी लेने के लिए नहीं पहुंची थी, बल्कि महिला मदद की गुहार लगाने के लिए रोहित शर्मा के पास गई थी. बताया गया कि महिला को अपनी बेटी की जान बचाने के लिए 9 करोड़ रुपये के इंजेक्शन की दरकार है. तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

बेटी गंभीर बीमारी से ग्रसित

कथित तौर पर महिला की पहचान सरिता शर्मा के रूप में हुई. सरिता ने बताया कि उनकी बेटी, जिसका नाम अनिका है, वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है. बेटी के इलाज के लिए 9 करोड़ रुपये के एक इंजेक्शन की जरूरत है, जो अमेरिका से आता है. इसके अलावा महिला ने बताया कि उसने अब तक कई कैंप लगाकर 4.1 करोड़ रुपये की रकम इकट्ठा कर ली है. 

क्रिकेटरों से मदद की उम्मीद 

महिला ने बताया बीतते वक्त को देखते हुए उसने क्रिकेटरों से मिलकर मदद की उम्मीद लगाई. सरिता का मानना है कि क्रिकेटर अक्सर बच्चों की मदद करते हैं, जिसके चलते उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली से मिलने का प्रयास किया. 

महिला ने हाथ पकड़ने के लिए मांगी माफी

उस महिला ने बताया कि बेटी की बीमारी को देखते हुए उनसे भावनाओं में आककर रोहित शर्मा का हाथ पकड़ लिया था. अपनी इस हरकत के लिए सरिता ने माफी मांगी. इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली से मदद की अपील की. अब देखना दिलचस्प होगा कि कहां तक महिला की मदद हो पाती है. 





Source link

आज होगा फैसला, बांग्लादेश 2026 टी20 वर्ल्ड कप से होगा बाहर? हैरान कर देगा ताजा अपडेट

आज होगा फैसला, बांग्लादेश 2026 टी20 वर्ल्ड कप से होगा बाहर? हैरान कर देगा ताजा अपडेट


T20 World Cup 2026, Bangladesh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश खेलेगा या नहीं, इस पर आज यानी बुधवार (21 जनवरी) को फैसला होना है. बढ़ते विवाद के बीच बांग्लादेश ने भारत में टी20 विश्व कप खेलने से इनकार कर दिया था. यह विवाद बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज करने के बाद बढ़ा था. दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी बांग्लादेश के भारत में ना खेलने के फैसले का समर्थन करता नजर आया.  

बता दें कि बांग्लादेश में अल्पसंख्क हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार के बाद इस बात की चर्चा हुई कि मुस्तफिजुर को आईपीएल से रिलीज किया जाएगा. मांग को मद्दे नजर रखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया था. इसके बाद बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार किया. 

शाम 6 बजे हो सकता है फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को आईसीसी की एक मीटिंग जारी है. मीटिंग के बाद शाम को करीब 6 बजे इस बात पर फैसला लिया जा सकता है कि बांग्लादेश आगामी टी20 विश्व कप का हिस्सा रहेगा या नहीं. अब देखना दिलचस्प होगा कि मीटिंग में क्या फैसला होता है.

बांग्लादेश ने जताई सुरक्षा की चिंता 

बांग्लादेश बोर्ड की तरफ से सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया गया था. बोर्ड ने आईसीसी के सामने यह मांग भी रखी थी कि उनके मुकाबले भारत के अलावा किसी और देश में करवाए जाएं. आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर तो नहीं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यही बताया गया था कि आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग को नहीं माना था. 

पाकिस्तान मेजबानी के लिए तैयार 

बांग्लादेश की मांग के बाद यह भी सामने आया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मैच अपने देश में करवाने के लिए तैयार है. गौर करने वाली बात यह है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका सह-मेजबान हैं. पाकिस्तान को अपने मैच श्रीलंका में खेलने हैं.



Source link

बैटिंग से पहले विराट कोहली की तैयारी देख शर्मा जाएं लड़कियां, क्रीम-परफ्यूम के साथ हुए तैयार

बैटिंग से पहले विराट कोहली की तैयारी देख शर्मा जाएं लड़कियां, क्रीम-परफ्यूम के साथ हुए तैयार


विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक होने के साथ-साथ सबसे स्मार्ट क्रिकेटरों की लिस्ट में भी टॉप पर हैं. अक्सर महिला फैन कोहली को उनकी खूबसूरती और स्मार्टनेस के लिए ही फॉलो करती हैं. वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली ड्रेसिंग रूम के अंदर बैठकर परफ्यूम और क्रीम लगाते हुए दिख रहे हैं. 

कोहली जिस ढंग से तैयार हो रहे हैं, उसे देखकर वाकई एक बार को महिलाएं भी शर्मा जाएंगी. वीडियो शेयर करने के साथ दावा किया जा रहा है कि विराट बैटिंग पर जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वीडियो बैटिंग पर उतरने से पहले या आउट होने के बाद का है. 

वीडियो में दिखा दिलचस्प नजारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद कोहली पहले अपने बैग से परफ्यूम निकालकर लगाते हैं. इसके बाद वह टेबल पर रखी क्रीम लगाते हैं. गौर करने वाली बात यह रही कि इस बीच कोहली कुछ ना कुछ खाते रहते हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “बैटिंग पर आने से पहले विराट की तैयारी का सीन.”

शानदार फॉर्म में कोहली 

कोहली इन दिनों लगातार शानदार फॉर्म का मुजाहिरा पेश कर रहे हैं, जिसके चलते वह हाल ही में वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बने थे. तीन दिन पहले समाप्त हुई न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे. उन्होंने तीन मैचों की तीन पारियों में 80 की औसत से 240 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला था.

इस सीरीज से पहले कोहली दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई दिए थे. टूर्नामेंट में कोहली ने दो मैच खेले थे, जिसमें शानदार बैटिंग करते हुए क्रमश: 131 और 77 रन बनाए थे. वहीं विजय हजारे से पहले कोहली ने अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया था. 





Source link

वनडे-टेस्ट की हार के बाद टी20 में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, जानिए अब तक का पूरा लेखा-जोखा

वनडे-टेस्ट की हार के बाद टी20 में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, जानिए अब तक का पूरा लेखा-जोखा


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया यह दौर भारतीय क्रिकेट के लिए कई मायनों में चौंकाने वाला रहा. जहां एक तरफ टीम इंडिया को घरेलू हालात में मजबूत माना जाता है, वहीं इस बार न्यूजीलैंड ने वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में भारत को कड़ी चुनौती दी और इतिहास रच दिया.

वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड का दबदबा

इस साल के शुरु में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत भारत ने वडोदरा में जीत के साथ की. पहले वनडे में भारत ने 306 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 300 रन पर रोकते हुए 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया. लगा कि टीम इंडिया सीरीज पर पकड़ बना लेगी, लेकिन इसके बाद कहानी पूरी तरह बदल गई.

राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के 284 रन के जवाब में सिर्फ 3 विकेट खोकर 286 रन बना लिए और 7 विकेट से जीत दर्ज की. इसके बाद निर्णायक तीसरा वनडे इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया, जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए, जबकि भारत 296 रन पर सिमट गया. यह भारत में न्यूजीलैंड की पहली वनडे सीरीज जीत रही.

टेस्ट सीरीज में भी भारत को झटका

वनडे से पहले खेले गए टेस्ट सीरीज में भी हालात भारत के पक्ष में नहीं रहे. अक्टूबर-नवंबर 2024 में खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. बेंगलुरु टेस्ट में भारत पहली पारी में सिर्फ 46 रन पर ढेर हो गया, जो घरेलू क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड रहा. इसके बाद पुणे और मुंबई में भी न्यूजीलैंड ने दबाव बनाए रखा और करीबी मुकाबलों में जीत हासिल की.

अब टी20 सीरीज की बारी, जानिए पूरा शेड्यूल

वनडे और टेस्ट में करारी शिकस्त के बाद भारत और न्यूजीलैंड अब टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी से होगी. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगी, वहीं न्यूजीलैंड अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा.

टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है-

पहला टी20 मुकाबला: 21 जनवरी (बुधवार), शाम 7 बजे
स्थान: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर

दूसरा टी20 मुकाबला: 23 जनवरी (शुक्रवार), शाम 7 बजे

स्थान: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर

तीसरा टी20 मुकाबला: 25 जनवरी (रविवार), शाम 7 बजे

स्थान:ACA स्टेडियम, गुवाहाटी

चौथा टी20 मुकाबला: 28 जनवरी (बुधवार), शाम 7 बजे

स्थान: डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम

पांचवां टी20 मुकाबला: 31 जनवरी (शनिवार), शाम 7 बजे

स्थान: ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम 



Source link

IND Vs NZ: टीम इंडिया का नागपुर में कैसा है टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड, जानिए

IND Vs NZ: टीम इंडिया का नागपुर में कैसा है टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड, जानिए


India Vs New Zealand T20 Series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी 21 नवंबर से होने जा रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम होने वाली है. इस सीरीज के बाद 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में यहां हम आपको भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 में रिकॉर्ड और नागपुर में कैसा रहा है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

न्यूजीलैंड का भारत में कैसा है टी20 रिकॉर्ड

भारत में अब तक न्यूजीलैंड ने 5 टी20 सीरीज खेली है. जिसमें कीवी टीम को 2 सीरीज में सफलता हाथ लगी है. साल 2012 में जब न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में टी20 सीरीज खेली थी तो उसने भारत को शिकस्त दी थी. लेकिन इसके बाद टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा रहा है.

नागपुर में भारत का कैसा है टी20 रिकॉर्ड

नागपुर स्टेडियम में अब तक भारत कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेली है. साल 2009 में पहली बार इस मैदान पर भारत ने टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. वहीं, पिछला मैच साल 2022 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत मिली थी.

भारत-न्यूजीलैंड का नागपुर में कैसा है आकड़ा

भारत अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले नागपुर स्टेडियम में खेल चुकी है. जिसमें टीम इंडिया को 3 मैचों मेंजीत मिली है जबकि 2 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, न्यूजीलैंड की बात करें तो कीवी टीम ने यहां एक मैच खेला है और उसे जीत मिली है. दरअसल, साल 2016 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस मैदान पर मैच खेला गया था. इसमें कीवी टीम ने भारत को 47 रनों से शिकस्त दी थी.

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीमें:

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा.

न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फॉल्क्स, मार्क चैपमैन, माइकल  ब्रेसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान ने किया बांग्लादेश का समर्थन, PCB ने लिखा ICC को खत

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान ने किया बांग्लादेश का समर्थन, PCB ने लिखा ICC को खत


PCB supports Bangladesh for ICC T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बुधवार यानी 21 जनवरी, 2026 को अहम बोर्ड मीटिंग होने जा रही है. इस मीटिंग में बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भागीदारी को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है. आईसीसी बोर्ड मीटिंग से ठीक एक दिन पहले मंगलवार यानी 20 जनवरी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को औपचारिक तौर पर ईमेल लिखकर बांग्लादेश के रुख का समर्थन किया है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी ने बांग्लादेश के रुख का समर्थन करते हुए आईसीसी से ईमेल में कहा है कि बीसीबी का भारत में न खेलने का फैसला सही है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पीसीबी ने आईसीसी बोर्ड के सभी सदस्यों को भी अपने ईमेल की सीसी में रखा है. 

भारत नहीं आने का क्या है विवाद?

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश के बाद, आईपीएल की टीम केकेआर ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वाड से रिलीज कर दिया. इसके बाद बांग्लादेश ने फरवरी में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने से इनकार कर दिया. बांग्लादेश के सभी ग्रुप मैच भारत में ही खेले जाने हैं. बीसीबी ने 4 जनवरी को आईसीसी को ईमेल लिखकर मांग किया कि उसके मैच भारत से शिफ्ट करके श्रीलंका में कराए जाएं. इसके लिए उसने ‘सुरक्षा चिंताओं’ का हवाला दिया. जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की इन चिंताओं को बिना आधार वाला बताकर खारिज कर दिया.

बांग्लादेश अपने रूख पर अड़ा

आईसीसी और बीसीबी के बीच हुई कई चर्चाओं में अभी तक इस मुद्दे को लेकर कोई हल नहीं निकला है. वहीं, बांग्लादेश अपने रुख पर अड़ा हुआ है कि वो भारत में वर्ल्ड कप के अपने मैच नहीं खेलेगा. पिछले हफ्ते शनिवार को ढाका में आईसीसी के प्रतिनिधि के साथ बैठक में बीसीबी अधिकारियों ने अड़ियल रुख दिखाया. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की ही एक अन्य रिपोर्ट में सामने आया था कि आईसीसी ने बांग्लादेश की मांगों को ठुकराते हुए उसे 21 जनवरी, 2026 तक अंतिम फैसला लेने का समय दिया था, जिसके बाद आईसीसी अपना अंतिम निर्णय लेगी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp