IND Vs NZ: टीम इंडिया का नागपुर में कैसा है टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड, जानिए

IND Vs NZ: टीम इंडिया का नागपुर में कैसा है टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड, जानिए


India Vs New Zealand T20 Series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी 21 नवंबर से होने जा रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम होने वाली है. इस सीरीज के बाद 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में यहां हम आपको भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 में रिकॉर्ड और नागपुर में कैसा रहा है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

न्यूजीलैंड का भारत में कैसा है टी20 रिकॉर्ड

भारत में अब तक न्यूजीलैंड ने 5 टी20 सीरीज खेली है. जिसमें कीवी टीम को 2 सीरीज में सफलता हाथ लगी है. साल 2012 में जब न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में टी20 सीरीज खेली थी तो उसने भारत को शिकस्त दी थी. लेकिन इसके बाद टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा रहा है.

नागपुर में भारत का कैसा है टी20 रिकॉर्ड

नागपुर स्टेडियम में अब तक भारत कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेली है. साल 2009 में पहली बार इस मैदान पर भारत ने टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. वहीं, पिछला मैच साल 2022 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत मिली थी.

भारत-न्यूजीलैंड का नागपुर में कैसा है आकड़ा

भारत अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले नागपुर स्टेडियम में खेल चुकी है. जिसमें टीम इंडिया को 3 मैचों मेंजीत मिली है जबकि 2 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, न्यूजीलैंड की बात करें तो कीवी टीम ने यहां एक मैच खेला है और उसे जीत मिली है. दरअसल, साल 2016 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस मैदान पर मैच खेला गया था. इसमें कीवी टीम ने भारत को 47 रनों से शिकस्त दी थी.

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीमें:

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा.

न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फॉल्क्स, मार्क चैपमैन, माइकल  ब्रेसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान ने किया बांग्लादेश का समर्थन, PCB ने लिखा ICC को खत

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान ने किया बांग्लादेश का समर्थन, PCB ने लिखा ICC को खत


PCB supports Bangladesh for ICC T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बुधवार यानी 21 जनवरी, 2026 को अहम बोर्ड मीटिंग होने जा रही है. इस मीटिंग में बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भागीदारी को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है. आईसीसी बोर्ड मीटिंग से ठीक एक दिन पहले मंगलवार यानी 20 जनवरी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को औपचारिक तौर पर ईमेल लिखकर बांग्लादेश के रुख का समर्थन किया है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी ने बांग्लादेश के रुख का समर्थन करते हुए आईसीसी से ईमेल में कहा है कि बीसीबी का भारत में न खेलने का फैसला सही है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पीसीबी ने आईसीसी बोर्ड के सभी सदस्यों को भी अपने ईमेल की सीसी में रखा है. 

भारत नहीं आने का क्या है विवाद?

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश के बाद, आईपीएल की टीम केकेआर ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वाड से रिलीज कर दिया. इसके बाद बांग्लादेश ने फरवरी में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने से इनकार कर दिया. बांग्लादेश के सभी ग्रुप मैच भारत में ही खेले जाने हैं. बीसीबी ने 4 जनवरी को आईसीसी को ईमेल लिखकर मांग किया कि उसके मैच भारत से शिफ्ट करके श्रीलंका में कराए जाएं. इसके लिए उसने ‘सुरक्षा चिंताओं’ का हवाला दिया. जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की इन चिंताओं को बिना आधार वाला बताकर खारिज कर दिया.

बांग्लादेश अपने रूख पर अड़ा

आईसीसी और बीसीबी के बीच हुई कई चर्चाओं में अभी तक इस मुद्दे को लेकर कोई हल नहीं निकला है. वहीं, बांग्लादेश अपने रुख पर अड़ा हुआ है कि वो भारत में वर्ल्ड कप के अपने मैच नहीं खेलेगा. पिछले हफ्ते शनिवार को ढाका में आईसीसी के प्रतिनिधि के साथ बैठक में बीसीबी अधिकारियों ने अड़ियल रुख दिखाया. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की ही एक अन्य रिपोर्ट में सामने आया था कि आईसीसी ने बांग्लादेश की मांगों को ठुकराते हुए उसे 21 जनवरी, 2026 तक अंतिम फैसला लेने का समय दिया था, जिसके बाद आईसीसी अपना अंतिम निर्णय लेगी.



Source link

WPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी बनी दीया यादव, वैभव सूर्यवंशी जैसा बनाया रिकॉ

WPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी बनी दीया यादव, वैभव सूर्यवंशी जैसा बनाया रिकॉ


Deeya Yadav Became The Youngest Player To Debut In The WPL: इंडियन प्रीमियर लीग में सिर्फ 14 साल की उम्र में डेब्यू करके वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया था. जिसके बाद, वैभव आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे. वैभव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लगभग एक साल बाद, अब महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में भी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी का नया रिकॉर्ड बन गया है. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार यानी 20 जनवरी को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में 16 साल की दीया यादव ने डेब्यू करते हुए ये कारनामा किया है. इसी के साथ, दिल्ली के लिए खेलते हुए इस युवा बल्लेबाज ने अपना नाम WPL की रिकॉर्डबुक में दर्ज करवा लिया है.

WPL 2026 ऑक्शन में भी खरीदे जाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी

WPL 2026 के लिए नवंबर 2025 में हुए ऑक्शन में दीया यादव ने उस वक्त सबका ध्यान खींचा था, जब दिल्ली कैपिटल्स ने उनको 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. इस तरह वो WPL ऑक्शन में खरीदे जाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी बनी थी. हालांकि, इंतजार उनके डेब्यू का था, जो WPL 2026 सीजन के शुरुआती मुकाबलों में संभव नहीं हो पाया. लेकिन शुरुआती 4 मुकाबलों में 3 हार के बाद आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने युवा बल्लेबाज दीया यादव को मौका दे ही दिया.

WPL में दीया यादव ने सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का बनाया रिकॉर्ड

WPL 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हुआ. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने दाएं हाथ की बल्लेबाज दीया यादव को पहली बार प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. इसी के साथ, सिर्फ 16 साल 103 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाली दीया यादव WPL की सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं हैं. इस मामले में दीया ने जी कमलिनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने WPL 2025 सीजन में 16 साल 213 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. संयोग से दीया के डेब्यू से ठीक पहले कमलिनी चोटिल होकर WPL 2026 से बाहर हो गईं हैं और उनकी जगह मुंबई इंडियंस ने 20 साल की वैष्णवी शर्मा को स्क्वॉड में शामिल कर लिया है. इसी मुकाबले में वैष्णवी ने भी अपना डेब्यू किया.





Source link

T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा

T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा


T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब करीब दो हफ्ते का समय बचा है, लेकिन बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अब भी तस्वीर साफ नहीं है. भारत में होने वाले अपने मैचों को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच तनातनी जारी है. इसी बीच बांग्लादेश टीम के कप्तान लिटन दास ने पहली बार इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी

मंगलवार को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के एक मुकाबले के बाद मीडिया से बात करते हुए लिटन दास से पूछा गया कि क्या घरेलू टूर्नामेंट की पिचें T20 वर्ल्ड कप की तैयारी में मदद कर रही हैं. इस सवाल के जवाब में लिटन ने वर्ल्ड कप को लेकर चल रही अनिश्चितता की ओर इशारा किया और साफ कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं. लिटन दास ने कहा, “क्या आपको यकीन है कि हम वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं? मेरी तरफ से तो स्थिति साफ नहीं है. हर कोई असमंजस में है. इस वक्त पूरा बांग्लादेश ही अनिश्चितता में है. मैं समझ रहा हूं कि आप क्या पूछना चाहते हैं, लेकिन उस सवाल का जवाब देना मेरे लिए सुरक्षित नहीं है.”

ICC और BCB आमने-सामने

दरअसल, BCB ने ICC से मांग की है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत में होने वाले उसके मैचों को श्रीलंका शिफ्ट किया जाए. बोर्ड का कहना है कि भारत में टीम की सुरक्षा को लेकर चिंता है. हालांकि ICC इस मांग को मानने के मूड में नजर नहीं आ रहा है और अब तक हुई कई बैठकों के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है.

बांग्लादेश सरकार का सख्त रुख

इस मामले पर बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल पहले ही कड़ा रुख अपना चुके हैं. उन्होंने साफ कहा है कि किसी भी हालत में बांग्लादेश की टीम भारत नहीं जाएगी. ICC ने BCB को 21 जनवरी तक अपनी स्थिति साफ करने का अल्टीमेटम दिया है, लेकिन सरकार के रुख से पीछे हटने के आसार कम दिख रहे हैं.

आसिफ नजरुल ने यह भी कहा कि अगर ICC दबाव बनाकर बांग्लादेश पर अनुचित शर्तें थोपने की कोशिश करता है, तो उन्हें मंजूर नहीं किया जाएगा. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अतीत में पाकिस्तान के भारत न जाने पर ICC ने वेन्यू बदला था, इसलिए बांग्लादेश की मांग को भी इसी आधार पर देखा जाना चाहिए.

स्कॉटलैंड को मिलेगी एंट्री?

अगर बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप से हटता है, तो मौजूदा रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को उसकी जगह शामिल किया जा सकता है. फिलहाल पूरा मामला अधर में लटका हुआ है और क्रिकेट फैंस ICC के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं.



Source link

इंदौर जैसा हाल कर सकते हैं ये 3 कीवी खिलाड़ी, पहले टी20 में भारत के लिए खतरा

इंदौर जैसा हाल कर सकते हैं ये 3 कीवी खिलाड़ी, पहले टी20 में भारत के लिए खतरा


IND vs NZ T20 Series: वनडे सीरीज में हार के बाद अब टीम इंडिया की नजरें पांच मैचों की टी20 सीरीज पर हैं. हालांकि शुरुआत से पहले ही न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी भारतीय फैंस की चिंता बढ़ा रहे हैं. इंदौर में खेले गए निर्णायक वनडे में जिस तरह कीवी टीम ने भारत को मात दी, वैसा ही हाल टी20 में न हो जाए, इसके लिए टीम इंडिया को सतर्क रहना होगा. नागपुर में खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं.

ग्लेन फिलिप्स: बल्ले, गेंद और फील्डिंग से खतरा

ग्लेन फिलिप्स इस वक्त न्यूजीलैंड के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं. वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंदौर की पिच पर उन्होंने जिस तरह शतक जड़ा, उसने भारतीय गेंदबाजों की खूब परीक्षा ली. टी20 फॉर्मेट में उनकी तेज स्ट्राइक रेट भारत के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है. इसके अलावा वह पार्ट-टाइम स्पिन से भी अहम ओवर निकाल लेते हैं और फील्डिंग में तो वह कई बार असंभव से कैच पकड़ते नजर आते हैं. ऐसे में फिलिप्स किसी भी विभाग से मैच छीन सकते हैं.

डेरिल मिचेल: भारत के खिलाफ रन मशीन

डेरिल मिचेल का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ काफी मजबूत रहा है और हालिया वनडे सीरीज ने इसे फिर साबित किया. तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाकर उन्होंने साफ कर दिया कि भारतीय गेंदबाजी उन्हें खूब रास आती है. टी20 में भी अगर वह क्रीज पर जम गए, तो भारतीय गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा. मिडिल ऑर्डर में उनकी मौजूदगी न्यूजीलैंड को मजबूती देती है.

काइल जैमीसन: पावरप्ले में बड़ा खतरा

लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन भारतीय बल्लेबाजों के लिए नई गेंद से सिरदर्द बन सकते हैं. वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार सही लाइन-लेंथ से गेंदबाजी कर 6 अहम विकेट निकाले. टी20 में पावरप्ले के ओवर काफी अहम होते हैं और जैमीसन यहीं भारत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. उनकी उछाल और सीम मूवमेंट भारतीय टॉप ऑर्डर की परीक्षा लेगी. इसके अलावा डेथ ओवर्स में भी वह रन रोकने में सक्षम हैं.

नागपुर में होने वाला पहला टी20 मुकाबला टीम इंडिया के लिए सीरीज की दिशा तय करेगा. अगर भारत इन तीन खिलाड़ियों को समय रहते काबू में कर लेता है, तो वापसी की मजबूत शुरुआत हो सकती है.  



Source link

विल मलाजुक कौन जिन्होंने सिर्फ 51 गेंद में जड़ा शतक, U19 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड की सबसे तेज सेंचुरी

विल मलाजुक कौन जिन्होंने सिर्फ 51 गेंद में जड़ा शतक, U19 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड की सबसे तेज सेंचुरी


U19 World Cup Highlights: नामीबिया के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जापान को बेहद आसानी से 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रहे युवा बल्लेबाज विल मलाजुक, जिन्होंने इतिहास रचते हुए टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक जड़ दिया. मलाजुक की इस विस्फोटक पारी ने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया.

विल मलाजुक का रिकॉर्डतोड़ शतक

ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करने उतरे विल मलाजुक ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक है. इससे पहले यह रिकॉर्ड 2022 में पाकिस्तान के कासिम अकरम ने 63 गेंदों में शतक जड़कर बनाया था. मलाजुक ने अपनी पारी में शानदार टाइमिंग और ताकत का बेहतरीन मिश्रण दिखाया.

जापान की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी. हालांकि हुगो तावी केली ने एक छोर संभाले रखा और 135 गेंदों पर नाबाद 79 रनों की पारी खेली. उनके अलावा निहार परमान ने 33, मोंटोगोमेरी हारा हिंजे ने 29 और चार्ली हारा-हिंजे ने 24 रन जोड़े. अतिरिक्त 30 रनों की मदद से जापान की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बोर्ड पर लगा दिए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नादेन कोरे सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए.

ऑस्ट्रेलिया की आसान जीत

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को विल मलाजुक और नितेश सैमूएल ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 15.3 ओवर में 135 रनों की मजबूत साझेदारी की, जिससे मैच लगभग ऑस्ट्रेलिया की मुट्ठी में आ गया. मलाजुक ने 55 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे. उनके आउट होने के बाद भी नितेश सैमूएल ने संयम नहीं छोड़ा और 60 रन बनाकर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 29.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और 125 गेंद पहले मैच जीत लिया.

अन्य मुकाबले का हाल

वहीं ग्रुप के एक अन्य मैच में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ गया. न्यूजीलैंड 10 ओवर में 51 रन पर खेल रही थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण खेल आगे नहीं हो सका. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp