दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के पक्ष में सुनाया फैसला, AI के गलत इस्तेमाल पर उठाई थी आवाज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के पक्ष में सुनाया फैसला, AI के गलत इस्तेमाल पर उठाई थी आवाज


दिल्ली हाई कोर्ट ने डीप फेक मामले में गौतम गंभीर के पक्ष में फैसला सुनाया है. कोर्ट ने गंभीर को उनके व्यक्तित्व अधिकारों का संरक्षण प्रदान किया है. हाई कोर्ट ने मेटा, गूगल और अमेजन को आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का आदेश दिया है. दरअसल गौतम गंभीर ने अपनी याचिका में कहा था कि उनके नाम और छवि का दुरुपयोग और साथ ही उन्होंने गलत सूचना फैलाने के लिए उपयोग हो रहे कंटेन्ट को हटाने की मांग की थी.

गौतम गंभीर ने पहले अपनी याचिका वापस ले ली थी, जिससे वे ज्यादा सटीक जानकारी के साथ नई अर्जी दाखिल कर सकें. गंभीर का कहना था कि उनकी इजाजत के बिना उनकी आवाज, फोटोग्राफ का गलत कमर्शियल इस्तेमाल हो रहा है. इसके लिए डीप फेक, AI मैनिपुलेशन जैसी तकनीकों का गलत इस्तेमाल हो रहा है.

न्यायाधीश ज्योति सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और विवादित लिंक (URL) की जांच के बाद पाया कि गौतम गंभीर के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करने वाले कई पोस्ट ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर मौजूद हैं.  गंभीर के रिजाइन करने वाला AI जनरेटेड वीडियो डाला गया था, जिसपर कुछ ही समय में 29 लाख व्यूज आ गए थे.

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के वकील अनंत देहाद्राई ने कहा कि कई सारे आपत्तिजनक लिंक हटाए जा चुके हैं, लेकिन उन्हें बार-बार शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

आखिरी टी20 जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने जीती सीरीज, डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड की उड़ाई नींद 



Source link

IPL 2026 Live Streaming: आईपीएल मैच कब और कहां देखें लाइव? जानें चैनल, स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IPL 2026 Live Streaming: आईपीएल मैच कब और कहां देखें लाइव? जानें चैनल, स्ट्रीमिंग डिटेल्स


28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू हो रहा है. एक बार फिर चमचमाती ट्रॉफी दांव पर लगी होगी, जिसे पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने उठाया था. मिनी ऑक्शन के बाद कई सारी टीमें बदली हुई दिख रही हैं.

हर बार की तरह IPL का सीजन रोमांचक रहने वाला है. अभी तक BCCI ने 28 मार्च-12 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया है, इस दौरान कुल 20 मैच खेले जाएंगे. लेकिन क्या आपने अभी तक जाना कि मैचों का लाइव प्रसारण कब, और किस चैनल पर होगा? यहां जान लीजिए IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

कहां लाइव देखें IPL 2026 के मैच?

IPL 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर होगा.

मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप  (JioHotstar App) और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड से लेकर मलेशिया समेत कई अन्य देशों मीइन YuppTV पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

कब लाइव देखें इंडियन प्रीमियर लीग मैच?

आईपीएल 2026 में दोपहर के समय शुरू होने वाले मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होंगे. वहीं शाम के समय होने वाले मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे.

अब तक का पूरा इंडियन प्रीमियर लीग शेड्यूल

28 मार्च – RCB vs SRH – बेंगलुरू – दोपहर 7:30 बजे

29 मार्च – MI vs KKR – मुंबई – दोपहर 7:30 बजे

30 मार्च – RR vs CSK – गुवाहाटी – दोपहर 7:30 बजे

31 मार्च – PBKS vs GT – न्यू चंडीगढ़ – दोपहर 7:30 बजे

1 अप्रैल – LSG vs DC – लखनऊ – दोपहर 7:30 बजे

2 अप्रैल – KKR vs SRH – कोलकाता – दोपहर 7:30 बजे

3 अप्रैल – CSK vs PBKS – चेन्नई – दोपहर 7:30 बजे

4 अप्रैल – DC vs MI – दिल्ली – दोपहर 3:30 बजे

4 अप्रैल – GT vs RR – अहमदाबाद – दोपहर 7:30 बजे

5 अप्रैल – SRH vs LSG – हैदराबाद – दोपहर 3:30 बजे

5 अप्रैल – RCB vs CSK – बेंगलुरू – दोपहर 7:30 बजे

6 अप्रैल – KKR vs PBKS – कोलकाता – दोपहर 7:30 बजे

7 अप्रैल – RR vs MI – गुवाहाटी – दोपहर 7:30 बजे

8 अप्रैल – DC vs GT – दिल्ली – दोपहर 7:30 बजे

9 अप्रैल – KKR vs LSG – कोलकाता – दोपहर 7:30 बजे

10 अप्रैल – RR vs RCB – गुवाहाटी – दोपहर 7:30 बजे

11 अप्रैल – PBKS vs SRH – न्यू चंडीगढ़ – दोपहर 3:30 बजे

11 अप्रैल – CSK vs DC – चेन्नई – दोपहर 7:30 बजे

12 अप्रैल – LSG vs GT – लखनऊ – दोपहर 3:30 बजे

12 अप्रैल – MI vs RCB – मुंबई – दोपहर 7:30 बजे

यह भी पढ़ें:

आखिरी टी20 जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने जीती सीरीज, डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड की उड़ाई नींद 



Source link

आखिरी टी20 जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने जीती सीरीज, डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने NZ की उड़ाई नींद 

आखिरी टी20 जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने जीती सीरीज, डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने NZ की उड़ाई नींद 


NZ Vs SA 5th T20I Match Report Highlights: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार (25 मार्च) को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला गया. मैच में अफ्रीका ने 33 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया. मुकाबले में अफ्रीका को जीत दिलाने में कॉनर एस्टरहुइजेन (Connor Esterhuizen) ने अहम योगदान दिया. 

गौर करने वाली बात यह है कि कॉनर ने इस सीरीज के जरिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. वह अपनी पहली ही सीरीज में छा गए. सीरीज के अंतिम मैच में कॉनर एस्टरहुइजेन ने सिर्फ 33 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 227.27 का रहा.

कॉनर एस्टरहुइजेन को मिले बड़े इनाम

आखिरी मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलने के लिए कॉनर एस्टरहुइजेन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. इसके अलावा उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का भी अवॉर्ड दिया गया. कॉनर सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 50 की औसत और 145.98 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 75 रनों का रहा. 

मैच का हाल 

बात करें मुकाबले की, तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी अफ्रीका ने पूरा फायदा उठाते हुए 20 ओवर में 187/4 रन बोर्ड पर लगाए. कॉनर एस्टरहुइजेन सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे. इसके अलावा रुबिन हरमन ने 39 रनों की पारी खेली. इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने खाते में डाले. इसके अलावा जोश क्लार्कसन और जैकरी फाउल्क्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

फिर रन चेज के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 154/8 रन के स्कोर तक ही पहुंच सकी. टीम के लिए बेवॉन जैकब्स ने 19 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा दूसरा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. कुल चार बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके. इस दौरान अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी, वियान मुल्डर और ओटनेल बार्टमैनय ने 2-2 विकेट लिए. बाकी एक विकेट कप्तान केशव महाराज ने अपने खाते में डाला. 

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे



Source link

कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 

कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 


आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बिकने की खबर सामने आई. फ्रेंचाइजी को कई कंपनियों ने मिलकर खरीदा है, जिसमें आदित्य बिड़ला ग्रुप भी शामिल है. फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन विक्रम बिड़ला को सौंपी गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर अनन्या बिड़ला को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फैंस जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं कि आखिर अनन्या बिड़ला कौन हैं. 

तो आपको बता दें कि अनन्या आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं. बड़े बिजनेस राजवंश में पैदा होने वाली अनन्या ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है, जिसकी बदौलत उनकी निजी नेटवर्थ भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से ज्यादा बताई जा रही है. 

अनन्या बिड़ला एक साथ करती हैं कई काम

बता दें कि अनन्या एक साथ कई काम करने के लिए मशहूर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबि, वह बिड़ला ग्रुप के तमाम बिजनेस में डायरेक्टर का किरदार अदा करती हैं, जिसमें ग्रासिम इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड शामिल है. 

17 साल की उम्र में बनी ‘स्वतंत्र माइक्रोफिन’ की संस्थापक

अनन्या बिरला ने महज 17 साल की उम्र में ‘स्वतंत्र माइक्रोफिन’ की शुरुआत की थी. इसके साथ वह भारत की सबसे कम उम्र की उद्यमियों में से एक बन गईं जिन्होंने एक बड़े पैमाने पर वित्तीय सेवा कंपनी (Financial services company) का निर्माण किया. 

इंटरनेशनल पॉप स्टार

बिजनेस के अलावा, अनन्या बिरला ने एक इंटरनेशनल पॉप स्टार के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है. विश्व स्तर पर 500 मिलियन से ज्यादा स्ट्रीम के साथ वह भारत की सबसे सफल अंग्रेजी पॉप संगीतकारों में से एक हैं. कथित तौर पर अनन्या ने सिर्फ 9 साल की उम्र से ही म्यूजिक सीखने की शुरुआत कर दी थी. 

अनन्या बिड़ला की नेटवर्थ 

कई मीडिया रिपोर्ट्स में अनन्या बिड़ला की नेटवर्थ 1000 से 1700 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है. दूसरी तरफ, कोहली की अनुमानित नेटवर्थ 1000 से 1100 करोड़ रुपये के बीच है. हालांकि यह दोनों की नेटवर्थ का आधिकारिक आंकड़ा नहीं है. 

 

यह भी पढ़ें: Watch: शादी के बाद पत्नी के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव, लिया आशीर्वाद



Source link

Watch: शादी के बाद पत्नी के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव, दर्शन कर लिया आशीर

Watch: शादी के बाद पत्नी के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव, दर्शन कर लिया आशीर


कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका चड्ढा के साथ वृन्दावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे. शादी के बाद क्रिकेटर पहली बार वृन्दावन आए, जहां उन्होंने भगवान् को 56 भोग अर्पित किए. कुलदीप यादव आईपीएल (IPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं, वह जल्द अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ जाएंगे.

कुलदीप यादव की शादी इसी महीने 14 तारीख को हुई थी. उन्होंने अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में साथ फेरे लिए थे. कुलदीप की शादी में कई क्रिकेटर्स गए थे. शादी के बाद 17 मार्च को कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी हुई, इसमें भी कई वीआईपी गेस्ट आए थे.

बांके बिहारी का लिया आशीर्वाद

कुलदीप और वंशिका मंगलवार को शाम 7 बजे के करीब श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे थे. उन्होंने पूजा की और नव विवाहित जीवन की शुरुबात ठाकुर बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लेकर की. बांके बिहारी मंदिर सेवायत गोस्वामी ने माला, दुपट्टा, प्रसाद देकर किया उनका स्वागत किया.

कुलदीप यादव पहले कई बार वृन्दावन आ चुके हैं, लेकिन शादी के बाद पहली बार अपनी पत्नी वंशिका के साथ आए. कुलदीप की शादी मसूरी में हुई थी, जहां पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भी गए थे.

जल्द DC कैंप में जुड़ेंगे कुलदीप

कुलदीप यादव आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. उन्हें दिल्ली ने 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. दिल्ली का पहला मैच बुधवार, 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है. ये मैच लखनऊ में होगा.

31 वर्षीय कुलदीप यादव के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 98 मैचों में 102 विकेट लिए हैं. 2022 में दिल्ली संग जुड़ने से पहले वह 2016 से 2020 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे. कुलदीप भारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 54 टी20 मैच खेल चुके हैं, इसमें उनके नाम क्रमशः 76, 194 और 95 विकेट हैं.





Source link

‘मैं धोनी को बताऊंगा कि…’, आखिरी IPL सीजन होने से जुड़े सवाल पर बोले सौरव गांगुली

‘मैं धोनी को बताऊंगा कि…’, आखिरी IPL सीजन होने से जुड़े सवाल पर बोले सौरव गांगुली


एमएस धोनी पहले संस्करण से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं (2016 और 2017 को छोड़कर). अपनी कप्तानी में वह सीएसके को 5 खिताब जिता चुके हैं. चर्चाएं हो रही हैं कि क्या बतौर प्लेयर धोनी आखिरी बार मैदान पर नजर आएंगे, हालांकि ये चर्चा सिर्फ इस बार नहीं बल्कि पिछले 4-5 संस्करणों से हो रही है. इसका जवाब सिर्फ धोनी ही जानते होंगे कि क्या आईपीएल 2026 उनका बतौर प्लेयर आखिरी संस्करण है. इसकी संभावना को लेकर सौरव गांगुली ने बयान दिया है.

सौरव गांगुली ने हालांकि एमएस धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट की संभावना पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, लेकिन संकेत दिया कि वह धोनी से इस बारे में बात कर सकते हैं. उन्होंने एक इवेंट में कहा, “मैं धोनी को इस बारे में बताऊंगा कि क्या करना है, मीडिया को नहीं.” बता दें कि इस बार संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे, जिन्हें टीम में धोनी का उत्तराधिकारी कहा जा रहा है. पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा.

आकाश चोपड़ा को ये इसलिए लगता है क्योंकि टीम में संजू सैमसन धोनी की जगह लेने को तैयार हैं. सीएसके ने ट्रेड के जरिए संजू को अपनी टीम का हिस्सा बनाया, उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने रविंद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स को दिया.

आकाश चोपड़ा ने क्या कहा

पूर्व क्रिकेटर को लगता है कि एमएस धोनी को अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए. उन्होंने जियोहॉटस्टार पर कहा, “डगआउट से आप टीम नहीं चलाते, ये फुटबॉल टीम नहीं है. धोनी की खूबी है कि वह किसी के खेल को पढ़ सकते हैं.” उन्होंने कहा कि उनके अनुसार धोनी को इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास ले लेना चाहिए.

एमएस धोनी 44 साल के हैं, जिन्होंने आईपीएल में 278 मैच खेले हैं. 242 आईपीएल पारियों में धोनी ने 5439 रन बनाए हैं. संभावना है कि आईपीएल 2026 के अधिकतर मैचों में धोनी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नजर आएं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp