RCB ने नहीं किया बाहर, फिर भी IPL 2026 में क्यों नहीं खेल रहे यश दयाल?

RCB ने नहीं किया बाहर, फिर भी IPL 2026 में क्यों नहीं खेल रहे यश दयाल?


Yash Dayal IPL 2026: तेज गेंदबाज यश दयाल IPL 2026 में नहीं खेलेंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पुष्टि करके बताया है कि दयाल इस बार RCB टीम के लिए मैदान में नहीं उतरेंगे, लेकिन वो अब भी कॉन्ट्रैक्ट में हैं. आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट ने बताया कि यश निजी कारणों से इस बार नहीं खेल पाएंगे. याद दिला दें कि बेंगलुरू टीम ने यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

कुछ दिन पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाड़ियों का ट्रेनिंग कैम्प लग गया था, लेकिन यश दयाल उससे गायब थे. इसी वजह से यश चर्चा में आए थे. मगर मंगलवार को टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट ने मीडिया से वार्ता में बताया कि यश दयाल अभी किसी निजी समस्या से जूझ रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि वो अब भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं.

आरसीबी की टीम लगातार तेज गेंदबाज यश दयाल के संपर्क में है. दोनों पक्षों की सहमति से फैसला लिया गया कि अभी इस मौके पर यश का आईपीएल 2026 में खेलना सही फैसला नहीं होगा.

यश दयाल पर क्या हैं आरोप?

यश दयाल पर यौन शोषण से जुड़े 2 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. उनके खिलाफ पहली एफआईआर जुलाई 2025 में गाजियाबाद में दर्ज हुई, जहां एक महिला ने उनपर 5 साल रिलेशन में रहकर शादी के झूठे वादे करके शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया.

उसके कुछ समय बाद ही POSCO एक्ट के तहत एक नाबालिग लड़की ने उनपर आरोप लगाए कि क्रिकेटर ने 2023 के बाद उसका यौन शोषण किया. आरोप लगाए गए कि यश दयाल ने इस लड़की को करियर में आगे बढ़ने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए.

गाजियाबाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी. वहीं जयपुर की एक POSCO अदालत ने दिसंबर 2025 में सबूतों की गंभीरता और चल रही जांच को देखते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था.

यह भी पढ़ें:

BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट



Source link

कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR

कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR


राजस्थान रॉयल्स टीम को अब नया मालिक मिल गया है. काल सोमानी के नेतृत्व वाले संघ ने RR फ्रेंचाइजी को 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा है. बताया जा रहा है कि काल सोमानी को वालमार्ट फैमिली और हैम्प फैमिली का समर्थन प्राप्त है. सोमानी साल 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स टीम में हिस्सेदार रहे हैं और उनका कहना है कि वो आईपीएल के भविष्य को लेकर रोमांचित हैं. मगर काल सोमानी हैं कौन, जिन्होंने एक ही डील से आईपीएल जगत को हिलाकर रख दिया है.

कौन हैं काल सोमानी?

काल सोमानी अमेरिका स्थित बिजनेसमैन हैं, जिन्हें एड-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी और डेटा प्राइवेसी में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. वो अमेरिकी राज्य एरिजोना के स्कॉट्सडेल इलाके में रहते हैं और कई कंपनियों के मालिक हैं, जिनमें से Truyo.AI भी एक है.

उन्होंने खेल के क्षेत्र में भी अच्छा खास इन्वेस्टमेंट किया है. वे मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-मालिक हैं. इसके अलावा टीजीएफ गोल्फ लीग TMRW स्पोर्ट्स में भी उन्होंने निवेश किया है.

अब सवाल उठता है कि काल सोमानी ने किसके साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स टीम को खरीदा है. उन्हें रॉब वॉल्टन का समर्थन प्राप्त है, जो वॉलमार्ट फैमिली से आते हैं और NFL की डेनवर ब्रॉन्को टीम के मालिक भी हैं. रॉब वॉल्टन की नेट वर्थ करीब 110 बिलियन डॉलर आंकी जाती है, जो उन्हें अमेरिका में खेलों से जुड़ी सबसे अमीर हस्ती बनाती है.

काल सोमानी ने बहुत लंबा खेल खेला है. उन्होंने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी खरीदी थी. आज 5 साल के बाद वो टीम का मालिकाना हक प्राप्त कर चुके हैं. उन्हें हैम्प फैमिली का भी समर्थन हासिल है, जिसे शीला फोर्ड हैम्प चलाती हैं, जो NFL की डेट्रॉइट लॉयंस टीम की मालिक हैं. शीला, फोर्ड मोटर कंपनी का संचालन करने वाले परिवार की भी सदस्य हैं.

यह भी पढ़ें:

RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, देख लीजिए अब तक का पूरा शेड्यूल



Source link

15286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, RR बनी IPL की सबसे महंगी टीम

15286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, RR बनी IPL की सबसे महंगी टीम


Rajasthan Royals New Owner: राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम में बिक गई है. अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी के नेतृत्व वाले संघ ने RR फ्रेंचाइजी को लगभग 15,286 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. कल सोमानी, IntraEdge, Academian और Truyo डॉट AI नाम की कंपनी के भी मालिक हैं. उन्हें अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वॉल्टन का समर्थन हासिल है, जो प्रतिष्ठित वॉलमार्ट फैमिली से आते हैं. रिपोर्ट्स अनुसार उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है.

यह आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी डील है, इसलिए राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे महंगी टीम बनने जा रही है. आईपीएल 2026 एक बाद राजस्थान टीम का संचालन नए मालिकों के हाथ में आएगा. बता दें कि कल सोमानी साल 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार रहे हैं. इस डील को लेकर पिछले करीब 6 महीनों से चर्चा चल रही थी.

राजस्थान रॉयल्स टीम की बात करें तो IPL 2026 में उसकी कप्तानी रियान पराग करेंगे. पिछले सीजन टीम के कप्तान रहे संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स में जा चुके हैं. वहीं ऑलराउंडर सैम कर्रन चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं. कर्रन के साथ-साथ रवींद्र जडेजा भी सैमसन ट्रेड डील के कारण राजस्थान टीम में आए थे.

डील फाइनल होने से पहले राजस्थान रॉयल्स टीम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास थी. हाल ही में राजस्थान रॉयल्स को कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स ने 1.7 बिलियन डॉलर का ऑफर मिला था, लेकिन निष्पादन संबंधी समस्याओं के कारण उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था. 

बता दें कि दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की बिक्री की चर्चा भी जोरों पर है. चूंकि राजस्थान रॉयल्स की बिक्री 15 हजार करोड़ से अधिक रकम में हुई है. ऐसे में उम्मीद की जाने लगी है कि RCB फ्रेंचाइजी आराम से 2 बिलियन डॉलर की रकम को पार कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, किनको मिली जगह



Source link

BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट

BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट


IPL 2026 से ठीक पहले BCCI ने खिलाड़ियों और टीमों के लिए कुछ नए और सख्त नियम लागू किए हैं. अभ्यास से लेकर क्रिकेटरों के परिवार के सदस्यों पर भी पाबंदी लगाई गई है. पर्पल और ऑरेंज कैप को लेकर भी एक नया नियम आया है, वहीं पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अब खिलाड़ी स्लीवलेस जर्सी पहनकर नहीं आ सकेंगे. यहां देखिए उन सभी नियमों की लिस्ट, जो आईपीएल 2026 पर लागू होंगे.

IPL 2026 के सभी नए नियमों की लिस्ट:

-ओपन नेट अभ्यास पर बैन लगा दिया गया है. प्रत्येक टीम को 2 नेट्स दिए जाएंगे.

-एक टीम अभ्यास जल्दी खत्म कर लेती है, तो दूसरी टीम उसके नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी.

-प्रैक्टिस वाले दिन खिलाड़ियों का टीम बस में सवार होकर मैदान में आना अनिवार्य होगा.

-प्रैक्टिस के दौरान परिवार के सदस्यों को खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम तक आने की अनुमति नहीं. केवल अधिकृत स्टाफ ही ड्रेसिंग रूम में प्रवेश कर सकेगा.

-परिवार के सदस्य अगर चाहें तो अलग वाहन से मैदान में आ सकते हैं और हॉस्पिटेलिटी एरिया में बैठ सकते हैं.

-खिलाड़ियों को LED बोर्ड्स की तरफ गेंद ना मारने के लिए कहा गया है. एलईडी बोर्ड्स के सामने बैठने पर भी मनाही होगी.

-जिस भी खिलाड़ी के पास ऑरेंज कैप या पर्पल कैप है, उसे पहले कम से कम 2 ओवरों तक कैप पहननी अनिवार्य होगी.

-पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में फ्लॉपी कैप और स्लीवलेस जर्सी और चप्पल पर बैन.

-मेन स्क्वायर पर मैच के दिन कोई भी फिटनेस टेस्ट नहीं किया जाएगा.

-नियम तोड़ने पर पहले चेतावनी दी जाएगी, फिर सजा का प्रावधान.

-मैच के दिन को लेकर नया प्रोटोकॉल. डॉक्टर समेत केवल 12 सपोर्ट स्टाफ होना चाहिए और हर एक स्टाफ मेंबर को एक्रेडिटेशन कार्ड साथ लाना होगा.

-किसी खिलाड़ी को जर्सी नंबर बदलना है तो 24 घंटे पहले बीसीसीआई को इसकी जानकारी देनी होगी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, किनको मिली जगह



Source link

RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, देख लीजिए अब तक का पूरा शेड्यूल

RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, देख लीजिए अब तक का पूरा शेड्यूल


IPL 2026 Match List: इंडियन प्रीमियर लीग का इतिहास 19 साल पुराना हो चुका है, RCB भी चैंपियन बन चुकी है. यकीन नहीं होता न, मगर यही सच है और IPL 2026 क्रिकेट फैंस के लिए एक नया रोमांच लाने वाला है. 28 मार्च से अगले सीजन का आगाज हो रहा है. अभी तक फाइनल की तारीख सामने नहीं आई है क्योंकि BCCI ने सिर्फ पहले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया था. यहां देख लीजिए ये सभी मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे.

आईपीएल 2026 का सबसे पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. चूंकि RCB गत चैंपियन है, इसलिए सीजन का सबसे पहला मैच उसी के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल (अब तक)

28 मार्च – RCB vs SRH – बेंगलुरू

29 मार्च – MI vs KKR – मुंबई

30 मार्च – RR vs CSK – गुवाहाटी

31 मार्च – PBKS vs GT – न्यू चंडीगढ़

1 अप्रैल – LSG vs DC – लखनऊ

2 अप्रैल – KKR vs SRH – कोलकाता

3 अप्रैल – CSK vs PBKS – चेन्नई

4 अप्रैल – DC vs MI – दिल्ली

4 अप्रैल – GT vs RR – अहमदाबाद

5 अप्रैल – SRH vs LSG – हैदराबाद

5 अप्रैल – RCB vs CSK – बेंगलुरू

6 अप्रैल – KKR vs PBKS – कोलकाता

7 अप्रैल – RR vs MI – गुवाहाटी

8 अप्रैल – DC vs GT – दिल्ली –

9 अप्रैल – KKR vs LSG – कोलकाता

10 अप्रैल – RR vs RCB – गुवाहाटी

11 अप्रैल – PBKS vs SRH – न्यू चंडीगढ़

11 अप्रैल – CSK vs DC – चेन्नई

12 अप्रैल – LSG vs GT – लखनऊ

12 अप्रैल – MI vs RCB – मुंबई

रिपोर्ट्स अनुसार बाकी का शेड्यूल इसी सप्ताह घोषित किया जाना है. बताया जा रहा है कि अभी आईपीएल 2026 के लिए 54 मैचों का और शेड्यूल सामने आना है. फाइनल 31 मई को खेला जा सकता है. फाइनल मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा सकता है.

बता दें कि IPL 2026 का फॉर्मेट पहले जैसा ही रहने वाला है. लीग स्टेज में प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी और पॉइंट्स टेबल के टॉप 4 में रहने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, किनको मिली जगह



Source link

IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, किनको मिली जगह

IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, किनको मिली जगह


India Announces Squad For T20I Series Against South Africa: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरू होने के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे और रोमांच बढ़ता जा रहा है. इस लीग के चढ़ते रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है, जिसके लिए टीम इंडिया की घोषणा की गई है. इस 15 सदस्यीय टीम में 2 खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है, जबकि इस टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही होगी.

टीम इंडिया में पहली बार 2 खिलाड़ियों को मिली जगह

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अप्रैल 2026 में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जिसके लिए टीम का चयन किया गया है. इस दौरे पर 2 खिलाड़ियों को पहली बार भारत की टी20 टीम में जगह मिली है और वो दोनों खिलाड़ी- कश्वी गौतम और अनुष्का शर्मा हैं. इन दो नए खिलाड़ियों के अलावा साउथ अफ्रीका दौरे की टी20 टीम में बाकी पुराने खिलाड़ी ही शामिल हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए जिन 15 खिलाड़ियों को चुना गया है, आइए एक नजर जरा उनके नामों पर डाल लेते हैं. 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधती रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयांका पाटिल, कश्वी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा.

टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका दौरे की कार्यक्रम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 17 अप्रैल से होना है. इस दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी. इस टी20 सीरीज के पहले दो मैच डरबन में 17 और 19 अप्रैल को खेले जाएंगे. उसके बाद अगले दो मैच जोहानिसबर्ग में 22 और 25 अप्रैल को होंगे. इसके अलावा सीरीज का आखिरी मुकाबला बेनोनी में 27 अप्रैल को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें

PSL 2026 से बाहर हो रहे हैं विदेशी प्लेयर्स, अब BCB ने अपने खिलाड़ियों को लेकर लिया बड़ा फैसला

‘जरूरत से ज्यादा सख्त होने की जरूरत नहीं…’ गंभीर पर गांगुली का बयान वायरल





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp