अहमदाबाद में टीम इंडिया हुई ‘शर्मसार’, अभिषेक-सूर्या-हार्दिक तक सभी फ्लॉप, दक्षिण अफ्रीका जीता

अहमदाबाद में टीम इंडिया हुई ‘शर्मसार’, अभिषेक-सूर्या-हार्दिक तक सभी फ्लॉप, दक्षिण अफ्रीका जीता


India vs South Africa Highlights Super 8: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराकर चौंका दिया है. मैदान भारत का, फैंस भारत के, परिस्थितियां टीम इंडिया के अनुकूल, लेकिन जीता दक्षिण अफ्रीका. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 111 रनों पर सिमट गई.

बुरी तरह हारी टीम इंडिया

188 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया पावरप्ले के भीतर 31 रन बना पाई और 3 विकेट खो चुकी थी. अभिषेक शर्मा लगातार तीन बार ‘0’ पर आउट होने के दबाव में थे. इस बार उन्होंने खाता तो खोला, लेकिन पूरी तरह आउट ऑफ टच दिखे. अभिषेक 12 गेंद में 15 रन बना सके. तिलक वर्मा और ईशान किशन भी फ्लॉप रहे.

सूर्यकुमार यादव कुछ देर क्रीज पर टिके रहे, वहीं हार्दिक पांड्या भी 18 रन बनाकर चलते बने. देखते ही देखते 88 के स्कोर तक आते-आते 8 विकेट गंवा चुका था. वाशिंगटन सुंदर को भी शुरुआत मिली, लेकिन केवल 11 रन बना सके.

शिवम दुबे अकेले क्या करते

टीम इंडिया के लिए केवल शिवम दुबे ही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके. उन्होंने 37 गेंद में 42 रनों की पारी खेली. दुबे 19वें ओवर तक लड़ते रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला. आठवें क्रम तक टीम इंडिया के पास बल्लेबाजी थी. आठवें नंबर पर रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने आए, जो खाता तक नहीं खोल पाए.

20 पर 3, दक्षिण अफ्रीका बना गई 187

पहले बल्लेबाजी करने आई दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 20 रन तक आते-आते पहले 3 विकेट खो दिए थे. मगर डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स, इन तीनों ने मिलकर 152 रन जोड़ डाले. मिलर ने 35 गेंद में 63 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं ब्रेविस ने 29 गेंद में 45 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 44 रनों की तूफानी पारी खेल नाबाद लौटे. भारतीय गेंदबाज इन तीनों बल्लेबाजों पर लगाम नहीं कस पाए.



Source link

IPL 2026 के पूरे मैच नहीं खेलेंगे MS Dhoni? सामने आया बड़ा अपडेट; मिल गया संन्यास का संकेत?

IPL 2026 के पूरे मैच नहीं खेलेंगे MS Dhoni? सामने आया बड़ा अपडेट; मिल गया संन्यास का संकेत?


एमएस धोनी के आईपीएल 2026 (IPL 2026) में खेलने पर बड़ा अपडेट सामने आया. पहले बताया गया कि माही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन खेलने के लिए तैयार हैं. लेकिन नए अपडेट में इस बात का जिक्र किया गया कि धोनी आगामी सीजन के पूरे मैच नहीं खेलेंगे. यह अपडेट कहीं ना कहीं आईपीएल से माही के संन्यास का संकेत दे रहा है. 

बता दें कि चेन्नई ने ऑक्शन से पहले संजू सैमसन को ट्रेड डील के लिए जरिए अपना हिस्सा बनाया था. अब संजू के टीम में आते ही धोनी का पूरे लीग मैच ना खेलने का अपडेट आना वाकई सोचने पर मजबूर कर रहा है. 

अगला सीजन खेलने पर लगी मोहर 

चेन्नई सुपर किंग्स के एक टॉप सोर्स ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, “हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि वह चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने इस सीजन के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है.”

नहीं खेलेंगे पूरे मैच

धोनी अगला सीजन तो खेलेंगे लेकिन वह सभी 14 लीग मैच नहीं खेलेंगे. पीटीआई के हवाले से बताया गया कि धोनी अगला सीजन तो खेलेंगे, लेकिन लीग के सभी 14 मैचों में नजर नहीं आएंगे. 

धोनी चेन्नई के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं. लेकिन अब संजू के टीम में आ जाने से धोनी पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी हट सकती है. इसी के साथ वह अगर कुछ मैच मिस भी करते हैं, तो टीम को ज्यादा नुकसान नहीं होगा. हालांकि अभी धोनी के सभी लीग मैच ना खेलने को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक अपडेट नहीं आया है. 

2025 आईपीएल में धोनी का प्रदर्शन

गौरतलब है कि धोनी ने पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में कुल 14 मैच खेले थे, जिनकी 13 पारियों में बैटिंग करते हुए 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे. इस दौरान माही का हाई स्कोर 30* रनों का रहा था. उनके बल्ले से 12 चौके और 12 छक्के निकले थे. 



Source link

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच देख फैंस को आई विराट कोहली की याद, अभिषेक क्यों हो रहे ट्रोल? देखें अजब

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच देख फैंस को आई विराट कोहली की याद, अभिषेक क्यों हो रहे ट्रोल? देखें अजब


Virat Kohli India vs South Africa: मेजबान होते हुए भारतीय टीम बहुत बुरे हाल में आ जाएगी, यह किसने सोचा था. ग्रुप स्टेज में टॉप करके आ रही टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका से कड़ी चुनौती मिली है. अहमदाबाद में खेले गए सुपर-8 मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का स्कोर खड़ा किया.

दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इतना बड़ा स्कोर नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर कभी चेज नहीं हुआ है. खैर टीम इंडिया जब अपनी किस्मत आजमाने आई तो बल्लेबाजों ने आने-जाने का राग अलापा. पावरप्ले के भीतर ही भारतीय टीम 31 रन बनाकर 3 विकेट गंवा चुकी थी.

फैंस को आई विराट कोहली की याद

भारतीय टीम का इतना बुरा हाल देख फैंस विराट कोहली को याद करने लगे. वो विराट कोहली ही थे, जिन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उस समय 76 रनों की पारी खेली जब टीम मात्र 34 रनों तक आते-आते तीन विकेट खो चुकी थी. यहां तक कि फैंस ने विराट कोहली को अभिषेक शर्मा से भी जोड़ा है कि वो कठिन परिस्थितियों से होते हुए विराट की तरह मैच निकाल कर ले जाएंगे. मगर अभिषेक इस मैच में केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए.

एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विराट कोहली लंबे अरसे तक टीम इंडिया के रक्षक बने रहे, जो कठिन परिस्थितियों से मैच निकाल ले जाते थे. वहीं एक व्यक्ति ने हंसी उड़ाते हुए कहा कि अभिषेक शर्मा, विराट कोहली के 10 प्रतिशत भी नहीं हैं इसलिए उनकी तुलना कतई नहीं की जानी चाहिए.

एक और फैन ने लिखा कि लोग अभिषेक शर्मा की तुलना विराट कोहली से कर रहे हैं. इस व्यक्ति ने कहा कि यह लड़का (अभिषेक शर्मा) गेंद को सही से मार तो पा नहीं रहा. एक विराट थे जो अकेले दम पर मैच निकाल कर ले जाया करते थे. 

 





Source link

क्या होता है नो लुक शॉट? डेवाल्ड ब्रेविस ने वर्ल्ड नंबर-1 वरुण चक्रवर्ती पर जड़ा ऐसा सिक्स

क्या होता है नो लुक शॉट? डेवाल्ड ब्रेविस ने वर्ल्ड नंबर-1 वरुण चक्रवर्ती पर जड़ा ऐसा सिक्स


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 मैच में डेवाल्ड ब्रेविस चर्चा का विषय बन गए हैं. उन्होंने ऐसा बल्ला घुमाया कि गेंद 82 मीटर दूर बाउंड्री रेखा के पार जाकर गिरी. यह नो-लुक शॉट इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने विश्व के नंबर-1 गेंदबाज, यानी वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ यह कारनामा किया है. दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए.

यह मामला दक्षिण अफ्रीकी पारी के 9वें ओवर का है. वरुण चक्रवर्ती अपने स्पेल का दूसरा ओवर फेंकने आए. ओवर की पहली 4 गेंदों पर 11 रन आ चुके थे. पांचवीं गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस ने सामने की ओर बल्ला घुमाया और गेंद को देखा ही नहीं कि वह बाउंड्री के पार जाएगी या नहीं. वरुण चक्रवर्ती को इस ओवर में 17 रन पड़े थे. मगर यह नो-लुक शॉट होता क्या है?

क्या होता है नो लुक शॉट?

नो लुक शॉट बल्लेबाज के आत्मविश्वास को दर्शाता है. जब बल्लेबाज गेंद को मिडिल करके दमदार शॉट लगाए और शॉट लगाने के बाद अपना सिर नीचे की ओर रखे. डेवाल्ड ब्रेविस ने भी ऐसा ही किया, गेंद किसी गोली की रफ्तार से उनके बल्ले से नीली और सीधी बाउंड्री रेखा के पार जाकर गिरी. शॉट लगाने के बाद ब्रेविस ने अपना सिर नीचे रखा क्योंकि वो जानते थे कि गेंद छक्के पर जा रही है.

किसने की थी शुरुआत?

नो-लुक शॉट से कई बल्लेबाजों का नाम जोड़ा जाता है. वेस्टइंडीज के आन्द्रे फ्लेचर अक्सर अंतर्राष्ट्रीय और लीग क्रिकेट में नो-लुक शॉट लगाते देखे जाते हैं. मगर एमएस धोनी का भी वीडियो बार-बार सामने आता रहता है जब उन्होंने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में नो-लुक शॉट लगाया था. अफगानिस्तान के राशिद खान के अलावा पाकिस्तान के सैम अयूब भी नो लुक शॉट को विश्व पर लोकप्रियता दिला रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: अहमदाबाद में कितने रनों का स्कोर आसानी से चेज कर लेगी टीम इंडिया? सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से चल रही भिड़ंत





Source link

‘T20I उनके लिए नहीं है…’, टी20 वर्ल्ड कप के बीच लगी बाबर आजम की क्लास

‘T20I उनके लिए नहीं है…’, टी20 वर्ल्ड कप के बीच लगी बाबर आजम की क्लास


Babar Azam, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान सुपर-8 में तो पहुंच गया है, लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) खराब फॉर्म और धीमी बल्लेबाजी से जूझ रहे हैं. भारत के खिलाफ अहम मैच में भी बाबर सिर्फ 05 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब टूर्नामेंट के बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने बाबर की क्लास लगा दी. 

कई दिग्गजों का मानना है कि टी20 फॉर्मेट बाबर आजम के लिए नहीं है. उनके पास फॉर्मेट के लिहाज से जरूरी आक्रामकता और तेजी नहीं है. अख्तर ने कहा कि अगर बाबर आजम को खिलाना था, तो यह पक्का करना चाहिए था कि वह पहले 6 ओवर में बल्लेबाजीं करें. बाबर का मिडिल ऑर्डर में खेलने का कोई मतलब नहीं है. 

बाबर पर क्या बोले शोएब अख्तर?

एक टीवी शो में बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि सबसे पहले तो बाबर को खुद फैसला लेना चाहिए था कि ये फॉर्मेट उनके लिए नहीं है. अगर आप चाहते थे कि बाबर खेलें तो यह सुनिश्चित करना था कि वह पॉवरप्ले में बल्लेबाजीं करें. ये सिंपल सी बात है. इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है.”

मोहम्मद हफीज ने भी लगाई क्लास 

पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने बाबर को नंबर 4 पर खिलाने के पीछे उनके कम स्ट्राइक रेट का तर्क दिया. इस बयान पर मोहम्मद हफीज पूरी तरह से असहमत दिखे. हफीज का मानना है कि बाबर आजम नंबर 4 के बल्लेबाज नहीं हैं. बाबर या तो ओपनिंग या फिर उन्हें नंबर तीन पर खेलना चाहिए. 

इसके अलावा हफीज ने कहा कि मैं बाबर पर दिए गए कोच माइक हेसन का बयान समझ नहीं पाया हूं. बाबर ना तो पॉवरप्ले का फायदा उठा सकते हैं और ना ही 10 ओवर के बाद बड़े शॉट खेल सकते हैं. मैंने इसको 15 बार सुना. अगर ऐसा है, तो फिर बाबर टीम में क्यों खेल रहे हैं?

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक बाबर आजम का प्रदर्शन 

गौरतलब है कि बाबर ने अब तक 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तीन पारियों में 22 की औसत और 115.78 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 66 रन बनाए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-8 में बाबर का प्रदर्शन कैसा रहता है. 



Source link

20 रन पर गिरे 3 विकेट, फिर मिलर और ब्रेविस का आया तूफान; दक्षिण अफ्रीका ने बना दिए 187 रन

20 रन पर गिरे 3 विकेट, फिर मिलर और ब्रेविस का आया तूफान; दक्षिण अफ्रीका ने बना दिए 187 रन


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 187/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम ने सिर्फ 20 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. टॉप ऑर्डर के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद टीम के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार पारियां खेलीं. 

मिलर ने 35 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए. वहीं ब्रेविस ने 29 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 45 रन स्कोर किए. दोनों ने चौथे विकेट लिए 97 (50 गेंद) रनों की साझेदारी की. इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 44 अहम रन स्कोर किए. हालांकि इन तीनों के अलावा टीम का कोई भी दूसरा बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका. इस दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.  

मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम के लिए यह फैसला कितना सही साबित होता है. 

बेहद खराब हुई थी शुरुआत 

अफ्रीका की शुरुआत काफी खराब रही थी. टीम ने 20 रन के स्कोर पर तीन विकेट क्विंटन डिकॉक (06), एडन मार्करम (04) और रियान रिकल्टन (07) के रूप में गंवा दिए थे. इसके बाद टीम के लिए 150 का स्कोर भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन टीम ने अच्छा टोटल बोर्ड पर लगाया. 

भारत की गेंदबाजी 

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 खर्च किए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान अर्शदीप ने 4 ओवर में 28 रन खर्चे. बाकी वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 47 रन लुटाए. वहीं दुबे ने 2 ओवर में 32 रन खर्च किए. हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर को कोई विकेट नहीं मिल सका. हार्दिक ने 4 ओवर में 45 और सुंदर ने 2 ओवर में 17 रन दिए.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp