भारत-दक्षिण अफ्रीका के सुपर-8 मुकाबले में भी बारिश बनेगी विलेन? मौसम को लेकर आया अपडेट

भारत-दक्षिण अफ्रीका के सुपर-8 मुकाबले में भी बारिश बनेगी विलेन? मौसम को लेकर आया अपडेट


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की पहली भिड़ंत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच थी. 21 फरवरी, शनिवार को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. अब भारतीय टीम सुपर-8 में अपना पहला मैच 22 फरवरी, रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. यह अगले चरण का तीसरा मुकाबला होगा. 

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद फैंस के मन में एक सवाल उठने लगा है कि क्या भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में भी बारिश विलेन बनेगी? बता दें कि भारत का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. तो आइए जानते हैं कि इस मैच को लेकर मौसम का ताजा अपडेट क्या है. 

भारत-अफ्रीका मैच का  मौसम  अपडेट 

एक्यूवेदर के मुताबिक, रविवार यानी मैच के दिन अहमदाबाद में बारिश का कोई आसार नहीं है. लिहाजा फैंस भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले को बगैर किसी रुकावट के एंजॉय कर सकते हैं. वहीं आसमान भी बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है. शाम यानी मैच के वक्त तापमान करीब 27 डिग्री के आसपास रह सकता है. 

हालांकि दूसरी पारी में ओस देखने को मिल सकती है. टूर्नामेंट में अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में दूसरी पारी के दौरान शबनम देखने को मिली है, जिससे बाद में बैटिंग करने वाली टीमों को फायदा पहुंच सकता है. लिहाजा, भारत-अफ्रीका के मुकाबले में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20I हेड टू हेड 

अब तक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में भारत ने बढ़त हासिल करते हुए 21 में जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 13 में जीत अपने नाम की है. दोनों के बीच 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है. 

मैच के लिए भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज.

मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन.



Source link

सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हराएगा पाकिस्तान, दावे पर मुंह छुपाकर हंसने लगा पाकिस्तानी दिग्गज

सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हराएगा पाकिस्तान, दावे पर मुंह छुपाकर हंसने लगा पाकिस्तानी दिग्गज


India vs Pakistan T20 World Cup: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत को हराएगा. टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच ही नहीं पाएगी. पाकिस्तान की ओर से ऐसे बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं. पहले मोहम्मद आमिर और अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ का कहना है कि सेमीफाइनल में भारत-पाक टक्कर फिर से होने वाली है.

हाल ही में मोहम्मद आमिर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर चर्चा करते हुए कहा था कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में ही नहीं पहुंच पाएगी. उसके ग्रुप से वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका अंतिम-4 में जाएंगे.

भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल मैच होगा

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने कहा कि पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने के काफी चांस हैं और सेमीफाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान मैच हो सकता है. आपको याद दिला दें कि ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंद डाला था.

राशिद लतीफ ने जैसे हि कहा कि सेमीफाइनल में पाकिस्तान, भारत को हराने वाला है. उनका इंटरव्यू ले रहे नौमान नियाज भी हंसने लगे. उन्होंने कहा कि वो पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हार नहीं देख सकते हैं.

राशिद लतीफ के अनुसार सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम भारत को हराएगी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नौमान नियाज ने मजाकिया लहजे में कहा “वो (भारतीय खिलाड़ी) आंखें बंद कर लेंगे, या फिर आंखों पर पट्टी बांध लेंगे. खुदा का खौफ करें राशिद भाई.”

नौमान नियाज ने तो यह तक कह दिया कि राशिद लतीफ बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं. यह सुनने पर खुद राशिद लतीफ भी अपना मुंह छिपाकर हंसते हुए नजर आए.

यह भी पढ़ें:

NZ vs PAK Match Abandoned: बारिश की भेंट चढ़ा सुपर-8 का पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच, एक्शन को तरसी फैंस की आंखें, एक भी गेंद का नहीं हुआ खेल





Source link

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मैच में बारिश बनी विलेन, रद्द हुआ मैच; अब कैसे होगा विजेता का फैसला

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मैच में बारिश बनी विलेन, रद्द हुआ मैच; अब कैसे होगा विजेता का फैसला


2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड का पहला मैच बारिश में धुल गया है. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का यह मुकाबला बिना किसी गेंद के ही रद्द हो गया. मुकाबले का टॉस समय पर हुआ था, लेकिन लगातार बारिश की वजह से एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका. करीब ढाई घंटे तक इंतजार करने के बाद अंपायर्स ने मैच रद्द घोषित कर दिया. 

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक, शाम साढ़े 6 बजे हुआ था. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. मैच को सात बजे शुरू होना था, लेकिन टॉस के कुछ मिनटों बाद ही बारिश शुरू हो गई. इसके बाद आर प्रेमदासा स्टेडियम के पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया. करीब ढाई घंटे के इंतजार के बार मैच रेफरी ने इस मुकाबले के रद्द करार दे दिया. नियम के हिसाब से दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दिया गया है. 

इस मैच के रद्द होने का सेमीफाइनल के समीकरण पर क्या असर पड़ेगा?

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान, दोनों के लिए बारिश की वजह से मैच रद्द होना बड़ा झटका है. इन दोनों टीमों को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए अब अपने बचे हुए दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे. दोनों ही टीमों को आगे सुपर-8 में इंग्लैंड और श्रीलंका से भिड़ना है. पाकिस्तान को अब मंगलवार, 24 फरवरी को पल्लेकेले में इंग्लैंड से भिड़ना है. इसके बाद 28 फरवरी को पाकिस्तान का मैच श्रीलंका से होगा. यह मुकाबला भी पल्लेकेले में ही खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की बात करें तो कीवी टीम अब 25 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ेगी. जहां आज का मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है. इसके बाद 27 फरवरी को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का मैच भी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईसीसी ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में भी बारिश होने पर रिजर्व डे नहीं रखा है. इससे पहले लीग स्टेज में भी रिजर्व डे नहीं रखा गया था. सेमीफाइनल और फाइनल के लिए आईसीसी ने एक दिन का रिजर्व डे रखा है. 



Source link

लीग स्टेज में खामोश रहा इन 7 पावर हिटर्स का बल्ला, सुपर-8 में मचा सकते हैं धमाल

लीग स्टेज में खामोश रहा इन 7 पावर हिटर्स का बल्ला, सुपर-8 में मचा सकते हैं धमाल


T20 World Cup 2026, Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज यानी ग्रुप चरण के मुकाबले पूरे हो गए हैं. अब सुपर-8 की शुरुआत होनी है. ग्रुप चरण में हिटर बल्लेबाज खामोश नजर आए, जो सुपर-8 में कमाल करते हुए नजर आ सकते हैं. हम आपको ऐसे ही 7 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, लीग स्टेज में जिनका बल्ला खामोश रहा. भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. 

1- अभिषेक शर्मा 

अभिषेक शर्मा ने लीग चरण में तीन मैच खेले और तीनों ही मैचों में वह बिना खाता खोले आउट हुए. टूर्नामेंट में उनका खाता नहीं खुला सका है. अब सुपर-8 में फैंस अभिषेक से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद करेंगे. 

2- डेवाल्ड ब्रेविस 

दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस भी लीग स्टेज में कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं. उन्होंने चार मैच खेले, जिसमें क्रमश: 06, 23, 21 और 36 रन बनाए. अब देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-8 में उनका बल्ला कैसा चलता है. 

3- जोस बटलर 

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला भी लीग स्टेज में खामोश ही रहा. उन्होंने ग्रुप चरण में चार मैच खेले, जिसमें क्रमश: 26, 21, 03 और 03 रन बनाए. 

4- फिल साल्ट

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज फिल सॉल्ट भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. सॉल्ट ने चार मैचों में क्रमश: 01, 30, 02 और 28 रन बनाए. अब देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-8 में सॉल्ट का प्रदर्शन कैसा रहता है. 

5- सैम अयूब 

पाकिस्तान के युवा ओपनर सैम अयूब भी ग्रुप चरण में फ्लॉप ही नजर आए हैं. उन्होंने लीग स्टेज के चार मैचों में क्रमश: 24, 19, 06 और 14 रन स्कोर किए हैं. हालांकि बॉलिंग करते हुए उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2 और भारत के खिलाफ 3 विकेट चटकाए थे. 

6- रोवमैन पॉवेल

वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल भी लीग स्टेज में फ्लॉप दिखे हैं. उन्होंने ग्रुप चरण में तीन मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश: 24, 14 और 09 रन बनाए हैं. 

7- हार्दिक पांड्या 

लीग स्टेज में हार्दिक पांड्या बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके. चार मैचों में हार्दिक ने क्रमश: 05, 52, 00 और 30 रन बनाए. हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने चार मैचों में 5 विकेट चटका लिए हैं.  



Source link

बारिश की भेंट चढ़ा सुपर-8 का पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच, एक्शन को तरसी फैंस की आंखें

बारिश की भेंट चढ़ा सुपर-8 का पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच, एक्शन को तरसी फैंस की आंखें


Pakistan vs New Zealand Match Cancelled: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच रद्द हो गया है. बारिश के कारण मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. पाक टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था लेकिन उसके बाद निरंतर बारिश होती रही. मैच ऑफिशियल्स ने पांच-पांच ओवर का मैच करवाने का भी प्रयास किया, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम रहीं.

सुपर-8 का सबसे पहला मैच रद्द होने के कारण पाकिस्तान और न्यूजीलैंड, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है. पांच-पांच ओवर का मैच करवाने के लिए 10:16 का कट-ऑफ टाइम रखा गया था, लेकिन करीब 9 बजकर 5 मिनट के समय पर मैच को आधिकारिक रूप से रद्द घोषित कर दिया गया.

इस मैच से पूर्व बाबर आजम के खेलने पर संशय बना हुआ था. बाबर लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उनका स्ट्राइक रेट बहुत खराब रहा है. इसके बावजूद बाबर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया, लेकिन इस बार पाकिस्तान टीम में फखर जमान की वापसी हुई. फखर ने ख्वाजा नफाय को रिप्लेस किया. 

दूसरी ओर न्यूजीलैंड भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी थी, क्योंकि उसने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक या दो नहीं बल्कि 3 बड़े बदलाव किए थे. ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन की भी वापसी करवाई गई थी.

अब पाकिस्तान का सुपर-8 में अगला मैच 24 फरवरी को इंग्लैंड के साथ होगा. दूसरी ओर न्यूजीलैंड को 25 फरवरी को श्रीलंका से भिड़ना है. कल यानी 22 फरवरी को सुपर-8 में दो मैच खेले जाएंगे. भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा, वहीं इंग्लैंड की भिड़ंत श्रीलंका से होगी.

यह भी पढ़ें:

PAK vs NZ: आज रद्द होने पर दोबारा होगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच? क्या बारिश के लिए है रिजर्व डे का नियम, यहां जानें

अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच तो क्या होगा? किसे होगा ज्यादा फायदा? जानें नियम



Source link

आज रद्द होने पर दोबारा होगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच? क्या बारिश के लिए है रिजर्व डे

आज रद्द होने पर दोबारा होगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच? क्या बारिश के लिए है रिजर्व डे


पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच शुरू होने में देरी हुई. पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन लगता है जैसे कोलंबो का मौसम खेल शुरू नहीं होने देगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सुपर-8 चरण का एक-एक मैच सेमीफाइनल की दृष्टि से बेहद अहम है.

अगर पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड बारिश के कारण रद्द घोषित कर दिया जाता है, तो क्या इसे दोबारा करवाया जाना संभव है. क्या सुपर-8 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे रखा गया है, जिससे मैच को अगले दिन करवाया जा सके. इसका जवाब है, नहीं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मैचों के लिए रिजर्व डे का कोई नियम नहीं है.

आमतौर पर बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों के लिए रिजर्व डे रखा जाता है. मगर सुपर-8 स्टेज में प्रत्येक टीम को तीन-तीन मैच खेलने हैं, इसलिए आज का मैच रद्द होने पर भी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पास सेमीफाइनल में जाने का मौका होगा. मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सुपर-8 के ग्रुप 2 में हैं. इसी ग्रुप में इंग्लैंड और श्रीलंका भी हैं. 

पांच-पांच ओवर का मैच

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच-पांच ओवर का मैच करवाने के लिए कट-ऑफ टाइम 10:16 रखा गया है. भारतीय समयानुसार 8 बजकर 10 मिनट से ओवर कटने शुरू हो गए हैं. अगर पांच-पांच ओवर का भी मैच नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा.

आपको बता दें कि पिछले 8 टी20 मैचों में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान टीम को पूरी तरह डॉमिनेट किया है. दोनों के बीच हुए पिछले 8 टी20 मैचों में पाकिस्तान टीम केवल 2 बार न्यूजीलैंड को हरा सकी है. हालांकि टी20 क्रिकेट में कुल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में पाकिस्तान का पलड़ा भारी है.

यह भी पढ़ें:

क्या सुपर-8 में एक जीत टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी? समझ लीजिए फाइनल-सेमीफाइनल का पूरा रास्ता



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp