14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में रचा इतिहास


14 साल के वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड तोड़े जा रहे हैं. उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 72 रनों की पारी खेल ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. वो अब यूथ ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं. इस फॉर्मेट में वैभव ने एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 67 गेंद में 72 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए.

विराट कोहली को पीछे छोड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. सूर्यवंशी ने अपने यूथ वनडे करियर में 20 पारियों में 1,047 रन बना लिए हैं, जिनमें 3 शतक और पांच अर्धशतक भी शामिल हैं. विराट कोहली ने अपने करियर में 25 पारियों में 978 रन बनाए थे.

यूथ ODI में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

भारत के लिए यूथ ODI में सबसे ज्यादा रन विजय जोल ने बनाए, जिन्होंने 36 पारियों में 1,404 रन बनाए थे. यशस्वी जायसवाल ने अपने यूथ ODI करियर में 1,386 रन बनाए. उनके अलावा भारत के लिए तनमय श्रीवास्तव, शुभमन गिल, उन्मुक्त चंद, सरफराज खान और अब वैभव सूर्यवंशी भी यूथ वनडे क्रिकेट में एक हजार रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं.

  • 1404 रन – विजय जोल
  • 1386 रन – यशस्वी जायसवाला
  • 1316 रन – तनमय श्रीवास्तव
  • 1149 रन – शुभमन गिल
  • 1149 रन – उन्मुक्त चंद
  • 1080 रन – सरफराज खान
  • 1047 रन – वैभव सूर्यवंशी
  • 978 रन – विराट कोहली

वैभव सूर्यवंशी का शानदार करियर

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में दुनिया भर में तबाही मचाई है. अपने 18 मैचों के टी20 करियर में उन्होंने अब तक 204.37 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं. वहीं 8 लिस्ट A मैचों में उनके नाम 353 रन हैं. वो अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू भी कर चुके हैं, जहां वो 8 मैचों में 207 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी



Source link

PAK के बाद BAN से भी नो हैंडशेक, भारतीय खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के प्लेयर्स से नहीं मिलाया हाथ

PAK के बाद BAN से भी नो हैंडशेक, भारतीय खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के प्लेयर्स से नहीं मिलाया हाथ


अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और बांग्लादेश के उपकप्तान जवाद अबरार ने टॉस के बाद एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. दोनों देशों के बीच रिश्ते अभी ठीक नहीं चल रहे हैं, जिसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा है. बीसीबी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी अपनी टीम को भारत नहीं भेजना चाहती, जिसको लेकर आईसीसी के अधिकारी बीसीबी से बात कर रहे हैं.

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारतीय टीम अपना दूसरा ग्रुप स्टेज मैच खेल रही है, जबकि बांग्लादेश का पहला मैच है. क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. परंपरा है कि टॉस के बाद दोनों देशों के कप्तान एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था, ये विरोध जताने का एक तरीका बन गया.

भारत बनाम बांग्लादेश मैच में ‘नो हैंडशेक’

टॉस पर टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे और बांग्लादेश के उपकप्तान जवाद अबरार आए, क्योंकि बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अजीजुल हकीम बिमारी के कारण मैच से बाहर हैं. टॉस के बाद दोनों ने हाथ नहीं मिलाया, हालांकि इस पर दोनों टीमों की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई.

क्यों है भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था, वो पहलगाम आतंकी हमले का विरोध जताने का एक तरीका था. बांग्लादेश में कुछ दिनों से अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबरें आ रही थी. 2 हिंदू युवकों की हत्या के बाद भारत में इसका विरोध होने लगा, जिससे केकेआर भी निशाने पर आ गई. दरअसल आईपीएल 2026 के लिए बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ खरीदा था.

विरोध हुआ तो बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया कि मुस्ताफिज़ुर को रिलीज कर दें. फ्रेंचाइजी ने ऐसा किया तो बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल प्रसारण पर रोक लगा दी. बांग्लादेश ने आईसीसी से कहा कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाएगी. उन्होंने अपने मैच श्रीलंका में खेलने की इच्छा जाहिर की, जो भारत के साथ टूर्नामेंट का सह-मेजबान है.



Source link

इंदौर के पानी से टीम इंडिया में डर? शुभमन गिल अपने साथ लाए 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर

इंदौर के पानी से टीम इंडिया में डर? शुभमन गिल अपने साथ लाए 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर


भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है. वडोदरा में मेहमान और राजकोट में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी, अब तीसरा वनडे सीरीज डिसाइडर होगा. देश का सबसे साफ शहर इंदौर पिछले कई दिनों से अन्य कारण से सुर्खियों में है, यहां एक क्षेत्र में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हुई थी और कई लोग बीमार पड़ गए थे. इस बीच एक खबर ने सबका ध्यान खींचा. कप्तान शुभमन गिल इंदौर में अपने साथ विशेष वॉटर प्यूरीफिकेशन मशीन लेकर आए हैं, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभमन गिल इंदौर में जिस वॉटर प्यूरिफायर को लेकर आए हैं, वो आरओ और पैक्ड बोतल के पानी को फिर से पूरी तरह शुद्ध कर सकती है. कप्तान ने इस प्यूरिफायर को अपने होटल के कमरे में ही रखवाया है. रिपोर्ट के अनुसार होटल के स्टाफ को भी इसके इस्तेमाल की जानकारी नहीं दी गई है.

इंदौर में गिल साथ लाए 3 लाख का वाटर प्यूरिफायर

इंदौर भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बीमार पड़ गए, जिस पर काफी विवाद भी हो रहा है. हालांकि ये साफ नहीं कहा जा सकता कि क्या यही वजह है कि शुभमन गिल इस मशीन को साथ लेकर आए या इसके पीछे कोई और वजह है. बता दें कि बीसीसीआई ने टीम के साथ अलग से शेफ भी भेजे हैं, जो खिलाड़ियों की डाइट को देखते हुए डिश तैयार करते हैं.

विराट कोहली की डाइट में हरी ग्रिल्ड सब्जियां शामिल

कोहली की डाइट में स्टीम्ड और उबला हुआ खाना शामिल रहता है. उनके नाश्ते में नींबू के साथ ग्रीन टी, स्प्राउट, और खाने में हरी ग्रील्ड सब्जियां, दाल, रायता और सूप शामिल रहता है. रोहित शर्मा की डाइट में स्प्राउट, बादाम, फ्रूट, ओट्स, पनीर, सब्जी, दाल और चावल शामिल रहता है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. इंदौर में इससे पहले टीम इंडिया ने खेले सभी 7 मैच जीते हैं.



Source link

दांव पर भारत का अटूट रिकॉर्ड, पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीत पाएगी न्यूजीलैंड? कल तीसरा वनडे

दांव पर भारत का अटूट रिकॉर्ड, पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीत पाएगी न्यूजीलैंड? कल तीसरा वनडे


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पर आ गई है. टीम इंडिया ने वडोदरा में पहला वनडे जीता तो कीवी टीम ने राजकोट में बाजी मारी. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी सीरीज उसके नाम हो जाएगी. अब तक घर पर वनडे में शानदार रिकॉर्ड रखने वाली भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के लिए रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच में तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. वहीं न्यूजीलैंड की टीम की नजरें भी सीरीज जीतकर इतिहास रचने पर होगी.

बता दें कि मार्च 2019 के बाद से टीम इंडिया ने अपने घरेलू मैदान पर कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारी है. तब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने दमदार वापसी करते हुए सीरीज 3-2 से जीती थी. हालांकि, अब भारत का यह रिकॉर्ड दांव पर लगा है. न्यूजीलैंड के लिए भी यह मैच काफी महत्वपूर्ण है. कीवी टीम ने 1989 से द्विपक्षीय वनडे मैचों के लिए भारत का दौरा किया है, लेकिन यहां कभी भी वनडे सीरीज नहीं जीती है.

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर नहीं चाहेंगे कि उनके नेतृत्व में घरेलू मैदान पर टीम को एक और सीरीज में हार का सामना करना पड़े. विशेषकर तब जबकि उन्होंने कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाए हैं. गंभीर के कोच रहते हुए भारत ने घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच हारे हैं और पहली बार श्रीलंका में वनडे सीरीज गंवाई.

राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में भारत की हार किसी एक असाधारण पारी के कारण नहीं बल्कि न्यूजीलैंड का बीच के ओवरों में शानदार नियंत्रण बनाए रखने के कारण हुई. डेरिल मिचेल का नाबाद शतक सुनियोजित आक्रामकता पर आधारित था. उन्होंने विशेषकर भारत के स्पिनरों को निशाना बनाया. यह एक ऐसा विभाग है, जिसमें भारत हाल के दिनों में संघर्ष करता नजर आ रहा है.

इंदौर के होल्कर स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और गेंदबाजों को विकेट से बहुत कम मदद मिलने के कारण गलती की गुंजाइश और भी कम हो जाती है. स्पिन गेंदबाजी का सामना करने की भारत की क्षमता पर भी सवाल उठ रहे हैं. टीम की बल्लेबाजी में गहराई और मजबूती होने के बावजूद उसके बल्लेबाज बीच के ओवरों में स्पिनरों के सामने असहज दिख रहे हैं. बल्लेबाज महत्वपूर्ण मौकों पर स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पा रहे हैं. अब बड़े स्कोर वाले मैदान पर बीच के ओवर निर्णायक साबित हो सकते हैं.



Source link

इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जानिए कितने मैच खेले, कितने जीते और हारे? डिटेल

इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जानिए कितने मैच खेले, कितने जीते और हारे? डिटेल


भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा और वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. विराट कोहली शानदार फॉर्म में है. हालांकि पिछले वनडे में उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन उम्मीद है निर्णायक मैच में वह कमाल करेंगे. रोहित शर्मा से भी उम्मीदें हैं, क्योंकि उन्होंने इसी ग्राउंड पर 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी.

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पहला वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच 20 साल पहले साल 2006 में खेला गया था, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को हराया था. उसके बाद इंदौर में 6 वनडे इंटरनेशनल मैच हो चुके हैं, जिसमें एक बार भारत का सामना न्यूजीलैंड से भी हुआ था.

इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड

होल्कर स्टेडियम में कुल 7 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच हुए हैं. 20 सालों में टीम इंडिया ने यहां 7 वनडे खेले, जिसमें सभी में जीत दर्ज की. जी हां, इंदौर में भारतीय क्रिकेट टीम कभी कोई वनडे मैच नहीं हारी है. यहां खेले गए पिछले वनडे में (24 सितंबर, 2023) भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हराया था, जिसमें श्रेयस अय्यर ने शतक (105) लगाया था. उस मैच में शुभमन गिल ने भी 104 रनों की कमाल पारी खेली थी, जो अब टीम इंडिया के कप्तान हैं.

शुभमन गिल ने होल्कर स्टेडियम में खेले दोनों वनडे में शतक लगाया है. जनवरी, 2023 में भारत ने इस ग्राउंड पर न्यूजीलैंड को वनडे में 90 रनों से हराया था, उसमे रोहित शर्मा (101) और गिल (112) ने शतक लगाया था, दोनों ने पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी की थी.

  • कुल मैच- 7
  • भारत जीता- 7
  • भारत हारा- 0

होल्कर स्टेडियम में सबसे ज्यादा वनडे रन (टॉप-3)

  • वीरेंद्र सहवाग- 220 
  • शुभमन गिल- 216 
  • रोहित शर्मा- 205

होल्कर स्टेडियम में सबसे ज्यादा वनडे विकेट (टॉप-4)

  • एस श्रीसंथ- 6 
  • रवींद्र जडेजा- 6 
  • युवराज सिंह- 5
  • कुलदीप यादव- 5

क्या भारत की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?

अर्शदीप सिंह स्क्वाड में हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. वह टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी हैं, इसलिए कई दिग्गजों का मानना है कि मैनेजमेंट नए विकल्पों को मौके दे रहा है. मोहम्मद सिराज इस गेंदबाजी को लीड कर रहे हैं, हर्षित राणा ने भी प्रभावित किया है. ऐसे में अर्शदीप सिंह अगर तीसरा वनडे खेलते हैं तो प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर होना पड़ सकता है, हालांकि इसकी संभावना कम है.



Source link

If PM Of Bangladesh Can Visit & Remain Secure…: Deputy Sports Minister Of West Bengal Backs Kolkata As Safe Venue For Bangladesh’s T20 WC Matches

If PM Of Bangladesh Can Visit & Remain Secure…: Deputy Sports Minister Of West Bengal Backs Kolkata As Safe Venue For Bangladesh’s T20 WC Matches


Manoj Tiwary, the Deputy Sports Minister of West Bengal and a former Indian international cricketer, has publicly vouched for the safety of Kolkata as a host venue for the Bangladesh national team. These comments come ahead of the T20 World Cup, which is set to take place between February 7 and March 8.

Safety Precedents and Political Neutrality

Tiwary, who played 12 ODIs and three T20Is for India, argued that security fears are groundless unless the BCCI makes a specific decision to relocate the games. He cited high profile examples to support his claim, noting that if prominent political figures can find refuge in the city, a sports team should face no issues.

Add Zee News as a Preferred Source


“It has to be a safe place. Unless the BCCI intervenes and changes the venues, I see no reason why they cannot come and play here. If the concern is about safety, then one must also consider that Sheikh Hasina came from Bangladesh, stayed here, and was completely safe. If the Prime Minister of Bangladesh can visit and remain secure, there is no reason to think otherwise for a cricket team,” Tiwary told Sports Today.

Government Commitment to Sport

The Deputy Sports Minister further emphasized that the West Bengal government, led by Chief Minister Mamata Banerjee, maintains a strict separation between political matters and athletic competitions. Tiwary assured that the administration is fully prepared to facilitate the tournament without disruption.

“Kolkata has always been a city where sport, at least, has stayed away from politics. If the BCCI decides that a match has to be organised here, I am confident there will be no disturbance whatsoever. Our Chief Minister (Mamata Banerjee) has been very clear that the government will not interfere in sporting events unless the police state that they are unable to provide security,” Tiwary added.

Bangladesh’s T20 World Cup Schedule

The upcoming tournament features a heavy presence for Bangladesh at the iconic Eden Gardens. Out of their four group stage matches, three are slated for Kolkata. They are scheduled to begin their campaign against the West Indies on February 7, followed by a clash with Italy on February 9. Their final appearance at Eden Gardens will be against England on February 14. To conclude their league phase, the team will travel to Mumbai to face Nepal at the Wankhede Stadium on February 17.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp